गालीबाज श्रीकांत त्यागी और मेरठ से तीन साथियों संग अरेस्ट किया

0
113

महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। श्रीकांत त्यागी को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। श्रीकांत त्यागी चार दिनों से फरार चल रहा ता। नोएडा पुलिस ने श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया है। श्रीकांत त्यागी पर नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। श्रीकांत त्यागी को पुलिस कसरगर्मी से तलाश रही थी। जानकारी के मुताबिक, उसके साथ तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है।
इससे पहले नोएडा पुलिस ने महिला के साथ अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी की पत्नी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया था। शुक्रवार को आरोपी की पत्नी मनु त्यागी को हिरासत में लिया गया था। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत ने पत्नी को फोन किया था। पुलिस पत्नी से उसकी लोकेशन और बातचीत को लेकर पूछताछ कर रही थी। पुलिस ने उसे 48 घंटे में गिरफ्तार किए जाने की बात कही थी। जिसके बाद अब उसके गिरफ्तारी की बात सामने आई है।
उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर सोमवार को 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने बताया था कि 93-बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में रहने वाला त्यागी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिसके बाद फेस-2 थाने ने उसकी गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया था।
खुद को बताता है भाजपा नेता
त्यागी खुद को बीजेपी का नेता बताता है लेकिन पार्टी ने उससे पल्ला झाड़ लिया है। अब हाल ही में एक चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में यह बात सामने आई है कि स्वामी प्रसाद मौर्य त्यागी को पार्टी में लेकर आए थे। बीजेपी विधायक अतुल गर्ग का कहना है कि मौर्य त्यागी को ‘दहेज’ में लाए थे। वहीं मौर्य ने महिला से अभद्रता के आरोपी संग रिश्तों से इनकार किया है। उनका कहना है कि वे त्यागी से अकेले नहीं मिले हैं।
अवैध निर्माण पर योगी का बुलडोजर
नोएडा सेक्टर 93 के ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी में श्रीकांत त्यागी ने लंबे समय से अवैध निर्माण किया हुआ था।2019 में भी सोसायटी के लोगों ने उसके खिलाफ नोएडा अथॉरिटी से शिकायत की थी, लेकिन अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए वह बचता रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here