Home Blog Page 14

केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री चौहान से की भेंट

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वस्थ प्रतियोगिता लोकतंत्र की ताकत है। सीएम हेल्पलाइन, जन-सुनवाई और समाधान ऑनलाइन जनता से जुड़ने, उनकी समस्याओं के समाधान और सुशासन के सशक्त माध्यम है। इन गतिविधियों में जिलों में परस्पर प्रतियोगी भाव से जनता को अधिक राहत मिलती है। राज्य शासन द्वारा प्रति माह जिलों के कार्यों की समीक्षा कर बेहतर और त्वरित कार्यवाहियाँ करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत वी. श्रीनिवास से यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान से वी. श्रीनिवास ने निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। संयुक्त सचिव एन.बी.एस. राजपूत तथा अन्य अधिकारी भी साथ थे।
केन्द्रीय सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। गुड गवर्नेंस इंडेक्स को जिला स्तर पर लागू किए जाने पर भी चर्चा हुई। नागरिकों को ई-सर्विसेज उपलब्ध कराने में मध्यप्रदेश, देश में चौथे स्थान पर है। सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य राज्यों में इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार सीएम हेल्पलाइन की प्रक्रिया के दस्तावेजीकरण के लिये इच्छुक है। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा आगामी वर्ष भोपाल में ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय सम्मेलन करने के प्रस्ताव पर सहमति दी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में संचालित मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने जनवरी माह के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनवरी माह मध्यप्रदेश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जहाँ 8 से 10 जनवरी तक प्रतिष्ठित प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन हो रहा है, वहीं 11 एवं 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का महत्वपूर्ण आयोजन होने जा रहा है। इन दोनों आयोजन के लिए इंदौर के साथ प्रदेश के विभिन्न स्थानों को सज्जित और आकर्षित करने का कार्य हो रहा है। यह कार्यक्रम प्रवासी भारतीय और उद्योग विभाग के ही कार्यक्रम नहीं हैं बल्कि इन्हें सुचारू रूप से किए जाने का दायित्व सभी संबंधित विभागों का है। मुख्यमंत्री चौहान ने इन कार्यक्रमों को मध्यप्रदेश की ब्रांडिंग का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
मुख्यमंत्री चौहान मंत्रालय में जनवरी माह में इंदौर में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एवं प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने इन आयोजनों की व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में मंत्रीगण उपस्थित हुए और वर्चुअली भी जुड़े। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में यह सम्मेलन हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रवासी भारतीय सम्मेलन का प्रदेश में यह प्रथम अवसर है। विभिन्न देशों से पधार रहे अतिथियों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियों को प्रस्तुत करने का यह महत्वपूर्ण अवसर भी है। जीआईएस प्रदेश में नए निवेश को लाने का माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि मध्यप्रदेश में अधिक से अधिक निवेश लाने के प्रयासों को सफल बनाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सभी संबंधित विभाग और मंत्रीगण विभिन्न सेक्टर्स में निवेश लाने के प्रयासों को अंजाम दें। देशी- विदेशी निवेशकों से संवाद और संपर्क स्थापित कर निवेश का आग्रह किया जाए।

मुख्यमंत्री हों या कलेक्टर सभी हैं जनता के सेवक – मुख्यमंत्री चौहान

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सरकार का एक ही लक्ष्य है, विकास और जनता का कल्याण। यहाँ जनता की अदालत लगी है, सभी के कार्य होंगे। मुख्यमंत्री हो या कलेक्टर हो, सभी जनता के सेवक हैं। जनता का राज है, सभी मिल कर कार्य करने का संकल्प लें। आगामी 6 अप्रैल से पुन: जन-सेवा अभियान चलेगा, जिस व्यक्ति का नाम छूटा होगा, उसका जोड़ा जायेगा। गरीब, किसान और आम नागरिक परेशान न हों, दर-दर ठोकर न खायें, गाँव/क्षेत्र में ही उनका कार्य हो। सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान शिवपुरी में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने मंच से ही 135 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों विक्रम केवट, आयुष्मान योजना, अर्पित भार्गव, उच्च शिक्षा सहायता योजना आदि से संवाद किया। चौहान ने जिला पर्यटन पुस्तिका का विमोचन भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गत सरकार द्वारा जिन किसानों को कर्ज माफी का झूठा आश्वासन देकर उन पर ब्याज की गठरी लाद दी गई थी, उनके कर्ज की ब्याज की राशि भरवाने का सरकार कार्य करेगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह विकास का मेला है। मैं यहाँ भाषण देने नहीं कार्य करने आया हूँ। प्रदेश में आगामी 15 अगस्त तक एक लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जायेगी। सरकार 8 लाख रूपये तक की सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों की उच्च शिक्षा की फीस भरवा रही है। बच्चे खूब पढ़े और आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि शिवपुरी को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी। शिवपुरी को हर क्षेत्र में नम्बर वन बनाया जायेगा। नगर के सौंदर्यीकरण के लिये 8.5 करोड़ रूपये दिये जायेंगे। उत्कृष्ट “थीम रोड” निर्माण की भी मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की। उन्होंने उपस्थितों को शिवपुरी को विकास का उदाहरण बनाने में पूर्ण सहयोग करने का संकल्प दिलाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधिया पूरे देश की प्रगति एवं विकास में अपना सर्वश्रेष्ठ योग्यदान दे रहे है। जब यूक्रेन में हमारे बच्चे फँस गए थे तब प्रधानमंत्री मोदी ने सिंधिया को वहाँ से बच्चों को वापस लाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। यशोधरा राजे सिंधिया का प्रदेश की प्रगति और विकास में महत्वपूर्ण योग्यदान है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में खेलो इंडिया गेम्स हो रहे हैं और ग्लोबल स्किल पार्क बन रहा है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि भगवान शिव की नगरी शिवपुरी ऐतिहासिक और अद्भुत नगरी है। यह पर्यटन का महत्वपूर्ण केन्द्र है। श्योपुर में चीते आ गए हैं, शिवपुरी में टाइगर आने वाले हैं। शिवपुरी की गुजिया, बेड़ई, दाल बाटी, चूरमा, समोसे, कचोड़ी मशहूर हैं।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज शिवपुरी में एक लाख 13 हजार पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति-पत्र दिये जा रहे हैं। गाँव-गाँव, वार्ड-वार्ड शिविर लगाए गए और जनता के आवेदन प्राप्त किये गये। अभियान में ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में लगभग 7 लाख हितग्राहियों को चिन्हित किया गया है।

छपरा के बाद अब सीवान में जहरीली शराब से 5 लोगों की मौत

0

बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। छपरा में कई लोगों की जहरीली शराब से मौत के बाद अब सीवान जिले में भी 5 लोगों की जहरीली शराब से मौत होने की खबर है। आपको बता दें कि छपरा और सीवान में बीते दो दिन में बिहार में अभी तक 53 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध होने के बावजूद जहरीली शराब पीने से अभी तक 53 मौत होने पर सियासत भी गर्म हो चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विपक्ष में इस मुद्दे पर लगातार नोंकझोंक जारी है।
भगवानपुर के ब्रह्म स्थान पंचायत के एक गांव में इन 5 लोगों की मौत की खबर है। यह गांव सारण में मशरक के बहरौली से लगा हुआ है। इससे पहले मशरक और इसुआपुर में ही जहरीली शराब पीने से 53 लोगों की मौत हुई थी।

तवांग झड़प का मामला संसद में फिर उठा

0

तवांग में चीनी घुसपैठ का मामला शुक्रवार को भी संसद में उठा। इस पर राज्यसभा में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित करना पड़ी। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, उन्होंने देश की रक्षा की चिंता करते हुए तवांग का मुद्दा संसद में उठाया था, लेकिन उन्हें चीन पर बोलने का मौका नहीं मिला। इस बीच, अब इस मुद्दे पर भारतीय सेना में पूर्वी कमांड के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता का बयान सामने आया है। लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता का कहना है कि चीन ने LAC पार करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने इस हिमाकत का कड़ा जवाब दिया।
लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने आगे बताया कि अभी सीमा पर स्थिति सामान्य है। सेना कड़ी निगरानी रख रही है। आरपी कलिता के मुताबिक, भारतीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीनी सैनिकों की भारतीय सैनिकों के साथ झड़प हुई थी। भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ दिया। चीनी सैनिकों को ज्यादा नुकसान पहुंचा जबकि हमारे कुछ ही जवान मामूली घायल हुए। इस घटनाक्रम के बाद बुमला में दोनों सेनाओं के एरिया कमांडरों की मीटिंग हुई थी। अब हालात सामान्य हैं।

आज ही 16 दिसंबर 1971 के दिन भारत ने पाक को चटाई थी धूल

0

16 दिसंबर 1971 को भारत में विजय दिवस मनाया जा रहा है। 16 दिसंबर का यह दिन इसलिए ऐतिहासिक है, क्योंकि इसी दिन भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। 1971 के युद्ध में भारत ने जीत दर्ज की थी और पाकिस्तान के लगभग 93,000 जवानों को हथियार डालने पर मजबूर किया था। इसी कारण बांग्लादेश बना था। 1971 के युद्ध की शुरुआत 3 दिसंबर 1971 को हुई थी। तब बांग्लादेश, पूर्वी पाकिस्तान कहलाता था। 3 दिसंबर को पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के 11 स्टेशनों पर हवाई हमले कर दिए थे। भारत में भी मुंहतोड़ जवाब दिया और आखिर में पाकिस्तान को वो करारी हार सहनी पड़ी, जिसके जख्म आज भी हरे है।

‘अमिताभ बच्चन को मिले भारत रत्न’ – सीएम ममता बनर्जी

0

गुरुवार को कोलकाता में 28वें कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे भी पहुंचे। कोलकाता इंटरनेशल फिल्म फेस्टिवल में पश्चिम बंगाल के ब्रांड एंबेस्डर शाहरूख खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, महेश भट्ट, शत्रुघ्न सिन्हा और रानी मुखर्जी समेत कई कलाकार शामिल हुए। इस दौरान मंच पर पहुंचे शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अमिताभ बच्चन ने भी गले लगाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और क्रिकेट के दिग्गज सौरव गांगुली भी नजर आए।

स्वास्तिक मंत्र का प्रयोग कब होता है

0

स्वास्तिक चिन्न को हिन्दू धर्म में बहुत ही पवित्र चिन्ह माना गया है। जिस प्रकार से ॐ और श्री शब्द का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है। उसी प्रकार से स्वास्तिक भी बहुत पवित्र और शुभता का प्रतीक है। इस प्रकार जल द्वारा चारों दिशाओं में छींटे लगाकर स्वास्तिक मंत्र का उच्चारण करने की क्रिया स्वास्तिवाचन वाचन कहलाती है। आइये जानते हैं स्वास्तिक मंत्र से होने वाले लाभ
स्वास्तिक मंत्र
ॐ स्वस्ति न इन्द्रो वृद्धश्रवाः। स्वस्ति नः पूषा विश्ववेदाः॥ स्वस्ति नस्तार्क्ष्यो अरिष्टनेमिः। स्वस्ति नो ब्रिहस्पतिर्दधातु ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥
स्वास्तिक मंत्र का अर्थ- हे इंद्र देव, जो महान कीर्ति रखने वाले है वह हमारा कल्याण करें। सम्पूर्ण विश्व में ज्ञान के स्वरुप आप हैं पुषादेव हमारा कल्याण करें।
जिसका हथियार अटूट है। हे गरुड़ भगवान – हमारा मंगल करो। हे ब्रहस्पति देव हमारा कल्याण करो। स्वास्तिक मंत्र का प्रयोग शुभ और शांति के लिए किया जाता है। सभी धार्मिक कार्यों के प्रारम्भ के समय पूजा या अनुष्ठान के समय इस मंत्र द्वारा वातावरण को पवित्र और शांतिमय बनाया जाता है। इस मंत्र का उच्चारण करते समय चारों दिशाओं में जल के छींटा दिया जाता है।
स्वास्तिक मंत्र के लाभ
व्यापार शुरू करते समय स्वास्तिक मंत्र का प्रयोग किया जाना चाहिए है। इससे व्यापार में अधिक आर्थिक लाभ मिलता है व हानि होने की सम्भावना कम होती है।
संतान के जन्म समय पर भी स्वास्तिक मंत्र का जप करना अतिशुभ माना गया है। इससे संतान निरोग रहती है व ऊपरी बाधा का कोई प्रभाव नहीं होता है।

इंदौर ने अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला खेल प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्पिीयनश‍िप जीती

0

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में आयोजित 44वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत महिला खेल प्रतियोगिता की ओवर ऑल चैम्पियनश‍िप इंदौर क्षेत्र ने जीत ली, जबक‍ि भोपाल क्षेत्र प्रतियोगिता में उपविजेता रहा। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने विजेता, उपविजेता टीम के साथ ख‍िलाड़‍ियों को व्यक्ति‍गत पुरस्कार दिए। इस अवसर पर केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के सचिव अनिल कुमार अलंग, आलोक श्रीवास्तव व देवेन्द्र चढ़ोकार सहित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले ख‍िलाड़ी उपस्थि‍त थे।
इंदौर क्षेत्र ने प्रतियोगिता में कैरम, शतरंज और टेनिक्वाइट स्पर्धा में श्रेष्ठता दिखाई जबक‍ि टेबल टेनिस में उपविजेता रही। कैरम के एकल में विजेता इंदौर की माधवी गणपते, उपविजेता इंदौर की प्रिमयंका गुर्जर कुर्मी व तृतीय स्थान पर भोपाल की वर्ष निमजे रहीं। कैरम युगल में इंदौर की माधवी गणपते व प्रिरयंका गुर्जर कुर्मी विजेता, ग्वालियर की रेणुका शर्मा व सोनिया जैन उपविजेता व तृतीय स्थान पर भोपाल की वर्षा निमजे व प्रिलयंका कटारिया रहीं।

धार जिले में बदनावर के पास बस पलटी, 14 यात्री हुए घायल

0

शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे पेटलावद रोड पर यहां से कुछ दूर आनंदश्री पेट्रोल पंप के पास अहमदाबाद से उज्जैन होकर इंदौर जा रही यात्री बस पलटने से 14 यात्री घायल हो हुए। इनमें तीन घायलों को इंदौर रेफर किया गया। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर 108 एंबुलेंस जननी एक्सप्रेस डायल 100 वाहन पहुंचे तथा घायलों को गाड़ी में से निकालकर सिविल हास्पिटल पहुंचाया। बस क्रमांक जीजे 01 एचटी 0909 यात्रियों को लघुशंका के लिए रुकी थी तथा कई यात्री उतर गए थे। तभी गाड़ी अचानक रिवर्स हुई और पीछे जाते हुए सड़क की साइड में खाई में उतरकर पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री गाड़ी में सोए हुए थे, उन्हें चोट आई।
टीआई दिनेशसिंह चौहान व तहसीलदार अजमेर सिंह गौड़ ने भी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर आवागमन रुकवाया तथा घायलों को निकलवाने में मदद की। एक महिला सजनाबाई का हाथ फंस गया था। उसे क्रेन बुलवाकर करीब 1 घंटे बाद निकाला जा सका। बस में करीब 40 सवारी थी तथा लगेज से पूरी बस भरी हुई थी।
घायलों के नाम सजनाबाई रतनलाल जाट, रतनलाल पन्नालाल, खुशी रतनलाल निवासी अहमदाबाद, जितेंद्र यादव, मनीषा जितेंद्र, ख्यातिश जितेंद्र निवासी हिम्मतनगर, सावन कमलेश वर्ष निवासी कटारिया अहमदाबाद, भैयाजी मुबारिक, अमरसिंह दुरजन अहिरवार, जालौर, प्रकाश सजनलाल जाट, अरुण कुमार संतोष शाजापुर, इंगित सुरेश अहमदाबाद, सुनीलसिंह गोपालसिंह राजपूत अहमदाबाद, राघवेंद्र पिता भारतसिंह रायसेन एवं कुशालसिंह लीमजी राजपूत निवासी अहमदाबाद बताए गए हैं। अधिकांश यात्री महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे।