Home Blog Page 146

असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी को बताया ‘मॉडर्न डे जिन्ना’, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

0

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘मॉडर्न डे जिन्ना’ कहकर उन पर हमला तेज कर दिया है। इससे पहले सरमा ने कल भी राहुल गांधी पर पाकिस्तानी क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने के लिए हमला किया था। उन्होंने कहा, “क्या हमने आपसे कभी पूछा है कि क्या आप वाकई राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं?” उन्होंने उत्तराखंड में भाजपा की एक चुनावी रैली के दौरान राहुल पर अटैक किया।

कांग्रेस नेता पर टिप्पणी करते हुए, असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना से की है। असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भाषा और बयानबाजी 1947 से पहले जिन्ना की भाषा की तरह है। उन्होंने कहा, “एक तरह से राहुल गांधी आधुनिक जिन्ना हैं।” असम में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरमा की आलोचना करते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी अभद्र टिप्पणी से राज्य की छवि खराब की है।

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन किया और सरमा का पुतला जलाया। आज एक पार्टी कार्यक्रम में, सरमा ने अपनी कल की टिप्पणी समझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “हमारे सेना के जवान दुश्मन के इलाके में किसी भी कार्रवाई के लिए जाने से पहले एक महीने की योजना बनाते हैं। ये रणनीतिक कार्रवाई हैं और ऑपरेशन के बाद एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जाती है। हमें इसके बारे में तब पता चलता है। अब अगर कोई कार्रवाई का सबूत मांगता रहे तो सोचिए कि सेना के जवान को कितना दर्द होता है।”

सरमा ने कहा कि उन्होंने कल कांग्रेस को यह ‘कर्मा’ दिखाने की कोशिश की थी। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि सभी ने इसे देखा है। मैं उनके द्वारा किए जा रहे कई हमलों का पता लगा सकता हूं, भले ही वे ट्विटर पर ही क्यों न हों। मेरा मिशन पूरा हो गया है। वे अब सेना से सबूत नहीं मांगेंगे।”

संसद में भाजपा पर तीखे हमले सहित राहुल गांधी के हालिया भाषणों का जिक्र करते हुए सरमा ने कहा कि ऐसा लगता है जैसे “जिन्ना का भूत उनके शरीर में प्रवेश कर गया है।”

राहुल बजाज का 83 वर्ष की उम्र में निधन, करीब 50 साल बजाज समूह के चेयरमैन रहे

0

नई दिल्ली:उद्योगपति राहुल बजाज का शनिवार को पुणे में निधन हो गया. वो 83 वर्ष के थे. राहुल बजाज करीब 50 सालों तक बजाज ग्रुप के चेयरमैन रहे थे. उन्हें पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था. राहुल बजाज ने पिछले साल अप्रैल में बजाय ऑटो के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था. बजाज ऑटो भारतीय कारोबार खासकर ऑटोमोबाइल क्षेत्र में जानामाना नाम रहा है. इसकी टैगलाइन यू जस्ट कांट बीट ए बजाज रही. उसके दोपहिया वाहन का ऐड हमारा बजाज भी काफी सुर्खियों में रहा.राहुल बजाज ने 1965 में बजाज ग्रुप की जिम्मेदारी संभाली थी. बजाज ग्रुप की ओर से साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि बेहद दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राहुल बजाज अब हमारे बीच नहीं रहे. राहुल बजाज की पत्नी रूपा बजाज का पहले ही निधन हो चुका है. राहुल बजाज का निधन आज दोपहर में हुआ, उस वक्त परिवार के नजदीकी रिश्तेदार वहीं पर थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राहुल बजाज के निधन पर दुख जताया है और उनके उद्योग जगत को दिए गए योगदान को याद किया है. पीएम मोदी ने कहा कि कारोबार के अलावा सामुदायिक सेवा के प्रति भी बजाज समर्पित रहे.
उद्योगपति किरण मजूमदार शॉ ने राहुल बजाज के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि ये बेहद दुखद समाचार है. वो मेरे करीबी मित्र थे और मैं उनकी कमी बहुत महसूस करूंगी. देश ने अपने एक महान सपूत को खो दिया है.
राहुल बजाज की अगुवाई में ही बजाज ऑटो का टर्नओवर 7.2 करोड़ रुपये से 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा. इसके साथ वो दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की शीर्ष कंपनियों में शुमार हो गई. 90 के दशक में बजाज ग्रुप का हमारा बजाज विज्ञापन घर-घर तक बेहद चर्चित रहा. बजाज को साल 2001 में उद्योग जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया था.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उद्योगपति राहुल बजाज का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा.उद्धव ठाकरे और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने बजाज के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि देश के औद्योगिक विकास में उनके योगदान की कोई मुकाबला नहीं था. राहुल बजाज का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा.

चुनाव आयोग ने पदयात्रा की इजाजत दी, सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर सकेंगे प्रचार

0

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने अब चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक पार्टियों को पदयात्रा निकालने की छूट दे दी है. साथ ही सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकेगा. चुनाव आयोग ने शनिवार को कोरोना काल के बीच निर्वाचन संबंधी तैयारियों और नियम-कायदों की समीक्षा के दौरान ये फैसला लिया. चुनाव आयोग के प्रवक्ता ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा है कि अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही चुनाव प्रचार प्रतिबंधित रहेगा. यह पहले रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक था. राजनीतिक दलों औरउम्मीदवार अब सुबह 6 बजे से रात  10 बजे तक प्रचार कर सकेंगे. हालांकि इस दौरान उन्होंने कोरोना से जुड़े प्रोटोकॉल और अन्य शर्तों का पूरी तरह पालन करना होगा.

राजनीतिक दल किसी खुले मैदान की 50 फीसदी क्षमता के साथ और कोविड प्रोटोकॉल के अनुरूप रैली औऱ जनसभाएं कर सकते हैं. पदयात्रा स्वीकृत व्यक्तियों की संख्या के साथ निकाली जा सकती है. हालांकि जिलाधिकारी की पूर्व मंजूरी के साथ ही ऐसा किया जा सकेगा. चुनाव से जुड़ी अन्य शर्तों का भी इसमें पालन करना होगा.

निर्वाचन आयोग का यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब दूसरे चरण के लिए यूपी में विधानसभा चुनाव का प्रचार खत्म हो चुका है. साथ ही उत्तराखंड और गोवा के लिए भी प्रचार थम गया है. उत्तराखंड में 70 सीटों और गोवा में 40 सीटों पर मतदान 14 फरवरी को होगा. जबकि उत्तर प्रदेश में 55 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है.

चुनाव आयुक्तों ने केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ चुनावी राज्यों में कोविड की स्थिति की भी समीक्षा की. इसमें पाया गया कि कोरोना के मामलों में तेजी से कमी आ रही है. 21 जनवरी को जहां देश में कोरोना केस 3.47 लाख प्रतिदिन तक पहुंच गए थे,  जो अब 50 हजार तक आ गए हैं. जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Punjab, Manipur) में मामले जो 22 जनवरी को 32 हजार के शीर्ष स्तर पर थे जो अब 12 फरवरी को गिरकर 3 हजार के करीब रह गए हैं.

उत्तराखंड, गोवा समेत यूपी की 55 सीटों पर थम गया चुनाव प्रचार, 14 फरवरी को वोटिंग

0

उत्त रप्रदेश में दूसरे चरण की 55 विधानसभा सीटों पर चुनाव प्रचार का शोर आज शाम 5 बजे थम गया. उत्तराखंड और गोवा में भी एक चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन था. शाम पांच बजे इन दोनों राज्यों में भी चुनाव प्रचार का शोर थम गया. बता दें कि यूपी में 7 चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर 10 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है जबकि दूसरे चरण के तहत 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा. वहीं उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 14 फरवरी को ही वोटिंग होगी.

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उत्तर प्रदेश की 55 सीटों, उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर शनिवार को अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने चुनाव प्रचार किया. आखिरी दिन पीएम मोदी ने उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में रैली की. वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड में आखिरी दिन कई विधानसभा सीटों पार्टी के प्रत्याशी के साथ चुनाव प्रचार किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी समेत उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपना जोर लगाया.

भारत ने पहली बार वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज का किया क्लीन स्वीप

0

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीत ली। अब 16 फरवरी से दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 96 रन से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 265 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 56 रन की पारी खेली।

जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 37.1 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। विंडीज की ओर से ओडियन स्मिथ ने 18 गेंदों पर 36 रन और कप्तान निकोलस पूरन ने 34 रन बनाए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट लिए। वहीं, कुलदीप यादव और दीपक चाहर को 2-2 विकेट मिले।

भारतीय टीम ने पहली बार वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। वहीं, वेस्टइंडीज दो बार भारत को क्लीन स्वीप कर चुका है। 2019 में भी एक ऐसा मौका आया था, जब वेस्टइंडीज भारत के दौरे पर कोई वनडे मैच नहीं जीता था, लेकिन टीम इंडिया क्लीन स्वीप नहीं कर पाई थी। सीरीज के दो मैच भारत के नाम रहे थे और एक मैच बेनतीजा रहा था।

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया। दोनों टीमों के बीच पहली वनडे सीरीज 1983 में खेली गई थी, तब से भारत एक बार भी वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर सका था। हालांकि, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने इतिहास रच दिया।

रोहित ने सिमित ओवर के कप्तान बनने के बाद से जबरदस्त कप्तानी की है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले साल टी-20 सीरीज में कप्तानी की थी। तब भी टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से हराया था। अब वेस्टइंडीज का भी सूपड़ा साफ कर दिया।

क्या कहते हैं आंकड़े?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 91 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 44 भारत और 43 वेस्टइंडीज के नाम रहे हैं। एक मैच टाई रहा है और तीन मैच बेनतीजा रहे। दोनों टीमों के बीच 21 वनडे सीरीज हुई हैं। इनमें से सात वेस्टइंडीज और 14 भारतीय टीम के नाम रही हैं। घरेलू मैदान पर भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच भारत में कुल 11 सीरीज खेली गई हैं। इनमें से तीन वेस्टइंडीज और आठ भारत के नाम रही हैं।

Share Market में बड़ा भूचाल, सेंसेक्स 1000 अंक गिरा, महिंद्रा को छोड़ सभी कंपनी के शेयर धड़ाम

0

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स-निफ्टी बुरी तरह टूट गया। सेंसेक्स 58,447 अंक तक गिर गया और समाचार लिखे जाने तक यह 880 अंक गिर गया था। महिंद्रा कंपनी को अलावा बाकी सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी 259 अंकों की गिरावट के साथ 17345 पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार को रिजर्व बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया था, जिससे बाजार को फायदा हुआ। इससे एक दिन पहले BSE सेंसेक्स 460.06 अंक या 0.79 प्रतिशत ऊपर 58,926 अंक पर बंद हुआ। NSE का निफ्टी भी 142.05 अंक या 0.81 प्रतिशत बढ़कर 17,605.85 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा स्टील 2.11 फीसदी की बढ़त के साथ फायदे में रहगी।

इन कंपनियों के शेयर में रही तेजी

इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड के शेयरों में भी तेजी रही। सेंसेक्स में सिर्फ चार कंपनियों के शेयर घाटे में रहे। मारुति सुजुकी, नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और रिलायंस इंडस्ट्रीज को 1.64 फीसदी तक का नुकसान हुआ।

रेपो रेट स्थिर रखने का असर

बाजार से जुड़े जानकारों का कहना है कि रेपो रेट को स्थिर रखने के भारतीय रिजर्व बैंक के फैसले का अनुकूल असर शेयर बाजारों में देखने को मिला। रिजर्व बैंक ने कहा कि वह अर्थव्यवस्था को महामारी से उबरने में मदद करने के लिए सहायक भूमिका निभाता रहेगा। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति 5.3 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में 4.5 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में आर्थिक विकास दर भी 7.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया है।

अल्मोड़ा में पीएम नरेंद्र मोदी बोले- ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’ कांग्रेस की नीति रही है

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) उत्तराखंड के अल्मोड़ा में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं देख रहा हूं कि मतदाता कभी अच्छे कामों को नहीं भूलते हैं। कभी भी नेक नियत वालों का साथ छोड़ते नहीं हैं। इस चुनाव में बीजेपी से ज्यादा जनता-जर्नादन लड़ रही है। पीएम मोदी ने कहा, ‘उत्तराखंड के लोग ये बात जानते हैं कि, भाजपा सरकार ही इस दशक को उत्तराखंड का उज्ज्वल दशक बना सकती है।’ एक बार फिर डबल इंजन की सरकार राज्य में आना तय है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि अब उत्तराखंड विकास के शिखर की तरफ बढ़ रहा है। प्रदेश को एक नई पहचान मिल रही है। बीजेपी ने अपना जो संकल्प पत्र जारी किया है, वो भी विकास की नई ऊर्जा से भरा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का संकल्प लेकर काम कर रही है।’ लेकिन हमारा विरोध करने वालों का फॉर्मूला सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट है। कांग्रेस की ‘सबमें डालो फूट, मिलकर करो लूट’ नीति रही है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि विरोधियों ने हमेशा कुमाऊं और गढ़वाल की लड़ाई कराने की कोशिश की, ताकि ये दोनों जगह को लूट सकें। उन्होंने कहा, ‘डबल इंडन की सरकार ने दोनों जगह के लिए डबल काम करने की कोशिश की है।’ हमारे लिए पूरा उत्तराखंड देवभूमि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वैक्सीन पर टोकाटाकी करने वाले ये लोग क्या कह रहे थे। ये कहते थे कि पहाड़ों पर हर एक गांव तक वैक्सीन पहुंच ही नहीं सकती। हमारी सरकार लोगों को कोरोना से बचाने के लिए दिन-रात मेहनत करती रही।

उन्होंने कहा कि आज उत्तराखंड में चारों धामों को जोड़ने के लिए आल वेदर रोड का काम चल रहा है। जहां ये सड़क को मुश्किल बताते थे, वहां आज पहाड़ों पर रेल भी पहुंच रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘हमने इस बार के बजट में उत्तराखंड का विशेष ध्यान रखते हुए एक योजना बनाई है, पवर्तमाला परियोजना।’ सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए हमने ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना बनाई है।

भोपाल में पांच महीने बाद म्यूकरमाइकोसिस से महिला की मौत

0

भोपाल । हमीदिया अस्पताल में म्यूकरमाइकोसिस (फंगस) से 45 साल की एक महिला की मौत हो गई है। वह विदिशा की रहने वाली थी। अगस्त के बाद पहली बार फंगस से किसी मरीज की मौत हुई है। उसे गंभीर हालत में रविवार को हमीदिया में भर्ती कराया गया था। फंगस की वजह से मरीज का पूरा चेहरा काला पड़ गया था। संक्रमण नाक और जबड़े से होते हुए मस्तिष्क तक पहुंच गया था, जिससे उसे बचाया नहीं जा सका। भोपाल में आखिरी बार पिछले साल अगस्त में हमीदिया अस्पताल में ही मरीज की मौत हुई थी।

महिला का इलाज करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि महिला गंभीर हालत में अस्पताल आई थी। रविवार को नाक, कान एवं गला रोग विभाग में उसे भर्ती किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने की वजह से सर्जरी नहीं की जा सकी। सोमवार को उसे सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो मेडिसिन विभाग में भ्ार्ती करा दिया गया। सांस में तकलीफ होेने पर महिला को वेंटिलेटर पर रखा गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि महिला की कोरोना की जांच नहीं हुई थी। उसे कोई लक्षण भी पिछले 10 दिन में नहीं दिखे थे। ऐसे में यह माना जा रहा है, डायबिटीज का स्तर बहुत जयादा होने की वजह से वह म्यूकरमाइकोसिस की चपेट आई होगी। बता दें कि पिछले साल अप्रैल से अप्रैल से अगस्त के बीच हमीदिया में 400 से ज्यादा मरीज फंगस वाले भर्ती हुए थे। इनमें ज्यादातर के बीमारी की वजह कोरोना के दौरान इलाज में स्टेरायड का उपयोग था।

शोभन योग में 16 फरवरी को मनाई जाएगी माघी पूर्णिमा

0

भोपाल। आगामी 16 फरवरी को माघ माह की पूर्णिमा तिथि होगी। इस दिन श्रद्धालु विशेष धार्मिक अनुष्‍ठान करेंगे। कार्तिक व माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का विशिष्ट महत्व है। इस बार माघी पूर्णिमा पर शोभन योग बन रहा है। शोभन योग शुभता का प्रतीक है। इस योग में स्नान, दान, आदि धार्मिक कार्य का विशेष फल प्राप्त होता है। माघी पूर्णिमा को डांडा रोपिणी पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन शहर में कई स्थानों पर होली का डांडा स्थापित करने का विधान है।

मान्यता है कि इस दिन देवतागण पृथ्वी पर आते हैं। इस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व है। माघ पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र होगा और चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान रहेगा। इस दिन शोभन योग का निर्माण हो रहा है। इसे शुभ योग माना गया है। इस दिन दोपहर 12:35 से 1:59 बजे तक राहुकाल रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना अच्छा नहीं माना गया है। इस दिन संत शिरोमणि रविदासजी की जयंती भी मनाई जाएगी। 27 योगों में शोभन योग विशिष्ट श्रेणी में आता है। इस योग के स्वामी बृहस्पति हैं। देवगुरु के स्वामित्व वाली यह पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु से संबद्ध है। इस दिन घर-परिवार में सुख शांति व समृद्धि के लिए भगवान सत्यनारायण की कथा कराने का महत्व है। भगवान विष्णु के मंदिर में चंदन व फल अर्पित करने से भी ईश्‍वर की कृपा प्राप्त होती है। पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी, भगवान शिव, चंद्रमा और भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। अगर किसी की कुंडली में चंद्र दोष है तो उसको दूर करने के लिए भी ज्योतिष उपाय किए जाते हैं।

इस साल इन तारीखों में रहेंगी पूर्णिमा

16 फरवरी माघ पूर्णिमा, 17 मार्च फाल्गुन पूर्णिमा, 16 अप्रैल चैत्र पूर्णिमा, 15 मई वैशाख पूर्णिमा, 14 जून ज्येष्ठ पूर्णिमा, 13 जुलाई आषाढ़ पूर्णिमा, 11 अगस्त श्रावण पूर्णिमा, 10 सितंबर भाद्रपद पूर्णिमा, नौ अक्टूबर आश्विन पूर्णिमा, आठ नवंबर कार्तिक पूर्णिमा, सात दिसंबर मार्गशीर्ष पूर्णिमा रहेगी।

गले और सिर की हड्डियां टूटीं, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिस दलित लड़की का शव मिला था। उसके पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। सामने आया है कि उसकी मौत गला दबाने से हुई है। वहीं गर्दन की हड्डी भी टूटी हुई थी। 8 दिसंबर 2021 को गायब हुई 22 वर्षीय युवती का शव शुक्रवार को राज्य के पूर्व मंत्री के बेटे के आश्रम के पास शव बरादमद हुआ। ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया कि उसके साथ मारपीट की गई। सिर पर भी चोटों के निशान हैं। उन्नाव के एसएसपी शशि शेखर सिंह ने कहा कि हमारी जांच जारी है। हम दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूदी मां

बता दें कांशीराम में रहने वाली महिला रीता की बेटी पूजा दिसंबर से गायब थी। गुमशुदगी कि रिपोर्ट दर्ज हुई। मां ने सपा के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय फतेहबहादुर के बेटे रजोल सिंह पर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने केस को गंभीरता से नहीं लिया। परेशान होकर मां लखनऊ में 24 जनवरी को अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे कूद गई।

4 फीट गड्ढा खोदकर निकाला शव

पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। बीते 4 फरवरी को पुलिस ने राजोल से पूछताछ की। तमाम साक्ष्यों के आधार पर जानकारी मिली कि कब्बा खेड़ा के घर के बगल में युवती का शव गड़ा है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खुदाई शुरू करवाई। 4 फीट गड्ढा खोदने के बाद शव को बरामद कर लिया गया।

पुलिस पर लापरवाही का लगाया आरोप

युवती की मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है। कहा कि अगर पुलिस हमारे साथ जाते तो हमारी बेटी जिंदा होती। लड़की के पिता ने कहा, मेरी बेटी की लाश दिव्यानंद आश्रम में मिली है। आश्रम में मेरी लड़की कैद थी। तब प्रेम नारायण दीक्षित दरोगा था। उन्होंने दरवाजा नहीं खुलवाया। प्रेम नारायण और राजोल ने मिलकर हमारी लड़की को मार दिया।