राष्ट्रपति भवन में अजय सिंह की सौजन्य भेंट, बस्तर के निकाय चुनावों का अनुभव पुस्तिका में किया साझा

0
2

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने 11 नवंबर 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर देश के अन्य राज्यों के राज्य निर्वाचन आयुक्त भी उपस्थित रहे।

भेंट के दौरान अजय सिंह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले वर्ष संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों का अनुभव साझा किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सामने आई चुनौतियों और उनके समाधान के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अपनाई गई रणनीति की जानकारी से संबंधित एक पुस्तिका की प्रति राष्ट्रपति कार्यालय को भेंट की।

पुस्तिका में बस्तर क्षेत्र में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए अपनाए गए उपायों और निर्वाचन संबंधी अनुभवों को संकलित किया गया है। यह भेंट निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अनुभवों और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को साझा करने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here