उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का दूसरा चरण 14 फरवरी को उत्तराखंड और गोवा में मतदान के साथ होगा। इस चरण में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक नौ जिलों के 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार, 2,01,42,441 मतदाता – 1,07,61,476 पुरुष, 93,79,704 महिला और 1,261 तृतीय लिंग मतदाता – इस चरण में 586 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। 2017 के पिछले चुनावों में, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 55 विधानसभा क्षेत्रों में से 40 पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को क्रमश: 13 और दो सीटें मिली थीं। आइये 9 जिलों में फैले 55 विधानसभा क्षेत्रों पर एक नजर डालते हैं जहां 14 फरवरी को मतदान होगा।
“मैं अपने भाई के लिए जान दे सकती हूं”, BJP के ‘दरार’ वाले आरोपों पर बोलीं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने आज बीजेपी (BJP) के एक आरोप के जवाब में कहा, “मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे सकती हूं और वह मेरे लिए अपनी जान दे सकता है.” उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के बीच “दरार” कांग्रेस को नीचे लाएगी. इस पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा, “हमारे बीच टकराव कहां है?”
उन्होंने मुस्कुराते हुए और तर्क को पलटते हुए कहा, “योगी जी के दिमाग में संघर्ष और टकराव है. ऐसा लगता है कि वह भाजपा में उनके (प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदीजी और (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह जी के बीच दरार के कारण ऐसा कह रहे हैं.” चुनाव प्रचार के दौरान एक हेलीकॉप्टर में बैठते हुए कांग्रेस नेता ने एक सवाल के जवाब में ये बातें कहीं.
उत्तर प्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव वाड्रा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य में पार्टी के चुनाव अभियान में सबसे आगे रही हैं. राजनीतिक रैलियों से लेकर ‘लड़की हूं, लड़ शक्ति हूं’ जैसे अभियानों तक, कांग्रेस नेता अपनी पार्टी के अभियान की अगुवाई कर रही हैं. वह अपने नए अभियानों से सत्तारूढ़ भाजपा और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी को टक्कर दे रही हैं.
पिछले महीने, वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के लिए चुनावी घोषणा पत्र जारी करते हुए पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर अटकलों पर तब विराम लगा दिया था, जब उन्होंने इससे जुड़े एक सवाल के जवाब में यह कहा था कि क्या आपको उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की तरफ से किसी और का चेहरा दिख रहा है. “आप मेरा चेहरा हर जगह देख सकते हैं, है ना?”
अगले दिन, उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने इसे “थोड़ा अतिरंजित तरीके से” कहा था क्योंकि उनसे एक ही प्रश्न बार-बार पूछा जा रहा था. उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं कह रही हूं कि मैं अकेला चेहरा हूं, मैंने इसे थोड़ा बढ़ा-चढ़ाकर कहा क्योंकि आप बार-बार एक ही सवाल पूछ रहे थे.”
‘यह मुस्लिम लड़कियों को चार दीवारों में कैद करने की साजिश’, हिजाब विवाद पर केरल के राज्यपाल बोले
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने हिजाब विवाद पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा है कि मुझे लगता है कि यह कोई विवाद नहीं है,बल्कि मुस्लिम युवतियों को उनके घरों की चार दीवारों में धकेलने की एक जान-बूझकर की गई साजिश है. ये सब मुस्लिम लड़कियों को हतोत्साहित करने का प्रयास है. केरल के राज्यपाल ने कहा कि मुस्लिम लड़कियां लड़कों की तुलना में बेहतर कर रही हैं. उन्होंने
आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अरब समाज में ऐसे लोग थे जो जन्म के तुरंत बाद अपनी बच्चियों को दफना देते थे. इस्लाम ने इसे समाप्त किया, खत्म कर दिया, लेकिन कुछ लोगों में वह मानसिकता आज भी अभी भी कायम है. पहले उन्होंने तीन तलाक का आविष्कार किया, फिर हिजाब और फिर मुस्लिम महिलाओं को प्रताड़ित करने के लिए अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया.
केरल के राज्यपाल एएम खान ने कहा कि भारत को यह मानने के लिए कहा जा रहा है कि हिजाब इस्लाम का आंतरिक मामला है. अगर हम उस तर्क को स्वीकार करते हैं, तो मुस्लिम लड़कियों को फिर से उनके घरों में धकेल दिया जाएगा. आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अगर लड़कियां घरों की चार दीवारों में रहेंगे और बाहर नहीं निकल पाएंगी तो उनकी शिक्षा में रूचि कम हो जाएगी.
पीएफ पर ब्याज दर की बढ़ोतरी होगी या नहीं, केंद्रीय मंत्री ने दिया जबाब
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की शीर्ष निर्णय लेने वाली संस्था सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) देश में कर्मचारी भविष्य निधि (PF) जमा पर 2021-22 के लिए दी जाने वाली ब्याज दर पर फैसला करेगा। इसकी बैठक अगले माह 2021-22 के लिए EPF ब्याज दर के बारे में केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) CBT की बैठक मार्च में गुवाहाटी में होगी, जहां 2021-22 के लिए ब्याज दर के प्रस्ताव को सूचीबद्ध किया जाएगा क्योंकि यह वित्तीय वर्ष के अंत है।”
पीएफ पर ब्याज दरों की बढ़ोतरी पर ये जवाब
यह पूछे जाने पर कि क्या EPFO 2021-22 के लिए 8.5 प्रतिशत ब्याज दर बनाए रखेगा जैसा कि उसने 2020-21 में किया था। इस सवाल पर केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव जवाब दिया कि कमाई के अनुमान के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
सीबीटी के प्रमुख हैं भूपेंद्र यादव
भूपेंद्र यादव CBT के प्रमुख भी हैं। CBT ने मार्च 2021 में 2020-21 के लिए EPF जमा पर 8.5 फीसदी की ब्याज दर तय की थी। इसके बाद अक्टूबर 2021 में वित्त मंत्रालय ने इसे मंजूरी दी, जिसके बाद EPFO ने फील्ड को निर्देश जारी किया। कार्यालय 2020-21 के लिए लाभार्थियों के खाते में 8.5 फीसदी ब्याज आय जमा करेंगे।
सीबीटी वित्त मंत्रालय से लेगा सहमति
एक बार जब CBT एक वित्तीय वर्ष के लिए EPF जमा पर ब्याज दर तय करता है, तो इसे वित्त मंत्रालय को सहमति के लिए भेजा जाता है। EPFO सरकार द्वारा वित्त मंत्रालय के माध्यम से इसकी पुष्टि करने के बाद ही लाभार्थियों के खाते में ब्याज दर भेजता है। मार्च 2020 में EPFO ने भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 2019-20 में 7 साल के निचले स्तर पर घटाकर 8.5 फीसदी कर दिया था, जबकि 2018-19 में ब्याज दर 8.65 फीसदी थी।
बीते सालों में EPFO ने दिया था इतना ब्याज
ईपीएफओ ने लाभार्थियों को 2016-17 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर प्रदान की थी। 2015-16 में ब्याज दर 8.8 प्रतिशत से थोड़ी अधिक थी। इसने 2013-14 के साथ-साथ 2014-15 में 8.75 प्रतिशत ब्याज का भुगतान किया था, जो 2012-13 में 8.5 प्रतिशत था। 2011-12 में भविष्य निधि पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत थी।
कासगंज में PM मोदी की विशाल चुनावी जनसभा, कहा – अयोध्या में लता मंगेशकर के नाम पर होगा चौराहा
आज उत्तर प्रदेश के कासगंज में पीएम नरेंद्र मोदी की जनसभा हो रही है। इस मौके पर उमड़ी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने डबल इंजन सरकार के तहत प्रदेश में हुए विकास और योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कल यूपी में पहले चरण का मतदान पूरा हुआ है। लोगों ने भारी संख्या में घरों से निकलकर यूपी को सुरक्षित रखने के लिए, यूपी के विकास के लिए, भारी मात्रा में कमल को वोट दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में साल 2017 के बाद विकास कार्य बहुत तेजी से हुआ है। उन्होंने ये भी ऐलान किया कि अयोध्या में लताजी के नाम पर एक चौराहे का नामकरण किया जाएगा।
पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें
- यहां कई ज़िलों से आप लोग डबल इंजन की सरकार को आशीर्वाद देने आए हैं। मेरी नज़र जहां तक पहुंचती है, उससे भी आगे तक लोग ही लोग नज़र आ रहे हैं।
- परिवारवादियों ने अपना घर, तिजोरी तो भरी लेकिन कभी गरीब की चिंता नहीं की। गरीब का जीवन आसान बने, ये लोग न पहले चाहते थे, न आज चाहते हैं।
- ये अफवाहवादी पूरी कोशिश कर रहे थे कि कोरोना का मुफ्त टीका गरीब परिवारों को न लगे। लेकिन गरीबों की सरकार ने इन्हें सफल नहीं होने दिया।
- अयोध्या में चौराहे का नाम लता मंगेशकर के नाम पर किया जाएगा। मैं समझता हूं जो भी राम मंदिर के दर्शन के लिए आएगा, वो यहीं से निकलेगा तो लता मंगेशकर जी के भजन भी याद आएंगे और उनके लिए गर्व भी होगा।
सीएम शिवराज ने 49 लाख किसानों के खाते में सिंगल क्लिक से पहुंचाई प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि
बैतूल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैतूल में प्रदेश के 49 लाख 85 हजार किसानों को 7618 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से बैंक खातों में जमा कराई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल योजना की यह देश में सबसे बड़ी राशि का वितरण है। 7618 करोड़ तो हमने अभी खाते में जमा किए हैं। जब फसल खराब हुई तब 2876 करोड़ राहत की राशि दी गई थी। इस तरह कुल 10 हजार 494 करोड़ रुपये की राशि फसल बीमा और राहत राशि के रूप में दी गई है। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार होती थी तब बीमा क्यों नहीं मिलता था। इसका जवाब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह को जवाब देना होगा। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तो किसानों के साथ बड़ा पाप का काम किया गया। फसल बीमा की प्रीमियम की राशि ही प्रदेश सरकार ने नही कराई जिससे किसानों को फसल नुकसान होने पर कोई लाभ नहीं मिला।
2003 तक दिग्विजय सिंह ने पूरे प्रदेश को तबाह और बर्बाद करेन का काम किया। 10 साल के दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में किसानों को मात्र आठ करोड़ की राशि ही फसल नुकसान पर दी गई। जब कमल नाथ आए तो कई जगह बर्बाद हुई फसलों का सर्वे तक नहीं किया गया। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने बैतूल के एक लाख 28 हजार 474 किसानों को 376 करोड़ रुपये से अधिक की राशि आज फसल बीमा के लिए दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 माह के कार्यकाल में भाजपा की प्रदेश सरकार ने एक लाख 73 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग माध्यमों से किसानों को दी गई है।कांग्रेसी केवल झूठे वादे और घोषणा करते हैं। जिन प्रदेशों में चुनाव हो रहे हैं वहां कह रहे कर्ज माफ कर देंगे। पर मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में तो धेला भर भी नही किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान के कल्याण में हम कोई कसर नही छोड़ेंगे। बैतूल में छोटी बड़ी बैराज से बांध बनाने तक की कई योजनाएं हैं। जिनका भूमिपूजन किया गया। हर किसान के खेत में पानी पहुंचाने का काम किया जाएगा। नहरों से बहाकर नही पाइप से खींचकर पानी पहुंचाने की योजना बन रही हैं। बिना पानी के खेती नही होती। भाजपा सरकार ने हर हिस्से में सिंचाई की योजना बनाई है। 2024 तक नर्मदा के जल का पूरा उपयोग हमें करना है। कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। भगवान न करे कोई प्राकृतिक आपदा आए। किसान रात दिन मेहनत करता है। कई बार आपदा आती है फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के जिन किसानों की फसलें ओलावृष्टि से नष्ट हुई हैं उन्हें जल्द ही राहत राशि सिंगल क्लिक से मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी आश्चर्य करते हैं कि ये राशि ला कहां से रहे हैं। जब मन में सेवा की भावना होती है तो लक्ष्मी जी भी कृपा करती हैं। दो कोरोना की लहर आई। तीसरी चल रही है। कल हमने कई प्रतिबंध हटा दिए हैं। प्रधानमंत्री ने फ्री वैक्सीन लगवा रहे हैं। जिन लोगों ने नहीं लगवाए हैं वे लगवा लें। कांग्रेसी कहते थे ये मोदी वैक्सीन है फिर चुपचाप से लगवा आए। मास्क की सावधानी रखना। कोविड खत्म नही हुआ है। कामकाज चलना चाहिए। दो लहरों में हमने न तो विकास रूकने दिया और न ही काम।
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री लगातार किसानों के हित में काम कर रहे हैं : कमल पटेल
बैतूल में किसानों को फसल बीमा की राशि का वितरण करने के लिए आयोजित कार्यक्रम को कृषि मंत्री कमल पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि सबके सहयोग से मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री, केंद्रीय कृषि मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में काम हो रहा है। कृषि विभाग के द्वारा उनके नेतृत्व में कार्य किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पहले किसान हैं फिर मुख्यमंत्री हैं। मैं किसान पहले हूं, हमें किसानों का दर्द पता है। जब हम विपक्ष में थे तब किसानों के लिए लड़ाई लड़ते थे। आरबीसी में 100 रुपये की मदद भी नहीं मिलती थी। जब भाजपा आई तो आरबीसी में बदलाव किया तो अब लाखों की राशि मिलती है। फसल बीमा योजना बनाकर किसानों को मदद दी। सात साल तक प्रदेश कृषि कर्मण अवार्ड जीतता रहा। कृषि विकास दर 20 से 25 प्रतिशत बढ़ गई। खाद्यान्न उत्पादन के मामले में मध्यप्रदेश देश में पहले नंबर पर आ गया है।
किसानों को सहायता देने में भी सबसे आगे है। बीच में 15 माह के लिए कांग्रेस की सरकार आई थी। वह क्यों आई थी यह सबको पता है। दो लाख तक किसानों का कर्जा माफ, बेरोजगारों को हर माह भत्ता देने का झांसा दिया और सरकार बनाई लेकिन आज तक महिला समूह का न कर्ज माफ हुआ और न ही बुजुर्गों को पेंशन मिली। जब कमलनाथ को बददुआ दी अौर शिवराज जी को दुआ दी तो फिर से वे सेवा करने के लिए आ गए। अब तड़प रहे हैं सत्ता के लिए। कभी खेत में नही गए। वल्लभ भवन में बैठे रहे। अब विपक्ष में हैं तो सिर्फ ट्विटर पर काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, कांग्रेस सरकार ने15 माह में प्रदेश को गर्त में धकेल दिया। किसी किसान के खाते में राशि जमा नहीं हुई। जैसे ही शिवराज जी मुख्यमंत्री बने वैसे ही सात दिन में 2200 करोड़ का प्रीमियम जमा हुआ। पोर्टल दो बार खुलवाकर राशि जमा कराई। कांग्रेस ने एक और पाप किया था। बीमा की राशि का प्रीमियम कम कर दिया गया। इस बार ओले गिरे और फसल नष्ट हुई। मुख्यमंत्री ने कहा 72 घंटे में सर्वे करें। एक किसान को भी नुकसान हुआ तो क्षतिपूर्ति करें। सभी किसानों की मदद सरकार करेगी।
सौम्या टंडन ने कराया बोल्ड फोटोशूट, ब्रालेट पहन दिए ऐसे पोज, फैंस के उड़े होश
टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन को घर-घर में पहचाना जाता है। बेहद सुंदर सौम्या ने अपनी शानदार अदाकारी से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। खासतौर पर टीवी शो ‘भाभी जी घर पर है’ से दर्शकों की चहती बन गई। हालांकि इस शो को छोड़ने के बावजूद लोग अब भी उन्हें ‘अनीता भाभी’ के नाम से पुकारते हैं।
सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
फिलहाल सौम्या टंडन एक्टिंग की दुनिया से दूर हो गई हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने अलग-अलग अदाएं दिखाते हुए कैमरे के सामने कई पोज दिए हैं।
ब्रालेट पहन दिए पोज
सौम्या टंडन को वीडियो में ब्रालेट और लूज पैंट्स पहने देखा जा सकता है। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए रेड लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप किया है। वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री अपने बालों को लहराती हुई पोज दे रही हैं। कुछ जगहों पर उनके बाल बंधे हुए हैं। इस लुक में सौन्या टंडन ग्लैमरस दिख रही हैं। फैंस को भी उनका अंदाज पसंद आया है।
परिवार को दे रही समय
बता दें सौम्या टंडन कुछ समय से अपना वक्त परिवार के साथ बिता रही हैं। 2019 में वह एक बच्चे की मां बनी। इसे बाद से अपने बेटे की परवरिश में बिजी हैं। मां बनने के बाद उन्होंने शो भाभी जी घर पर है में वापसी की थीं, लेकिन कुछ समय में बाद शो को अलविदा कह दिया।
ईशान किशन IPL इतिहास के सबसे महंगे भारतीय विकेटकीपर बने, मुंबई ने 15.25 करोड़ में खरीदा
इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की पहली मेगा नीलामी आज (शनिवार) हुई। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने जमकर बोली लगाई। उन्हें 15.25 करोड़ रुपए में खरीद लिया है। मुंबई को हैदराबाद की तरफ से कड़ी टक्कर मिली। लेकिन सफलता मुंबई को मिली। ईशान किशन आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं।
सबसे महंगे खिलाड़ी
इससे पहले भी ईशान किशन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया था। वहीं इस ऑक्शन में अबतक बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी भी है। इससे पहले श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को 12.25 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) अपने साथ शामिल किया। उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपए थे।
गुजरात लायंस का रहे हिस्सा
ईशान किशन को 2016 में गुजरात लायंस ने 35 लाख रुपए में खरीदा था। वर्ष 2018 में मुंबई इंडियंस ने 6.2 करोड़ में खरीदा था। एक बार फिर मुंबई ने उनपर भरोसा जताया है। ईशान ना सिर्फ विकेटकीपर है, बल्कि शानदार ओपनर बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल में कुल 61 मैच खेले हैं। जिसमें उनके बल्ले से 1452 रन निकले हैं। आईपीएल में ईशान का बेस्ट स्कोर 99 रन रहा है।
धार जिले में मांडू के शासकीय स्कूल में शिक्षिका ने विद्यार्थियों को बेरहमी से पीटा
धार । मांडू के शासकीय स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद क्षेत्र में इस घटना की चर्चा रही। वीडियो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडू का है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को बारी-बारी से बुलाकर शिक्षिका हथेली सामने करवाकर बेत से बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। इस घटना में खास बात यह है कि यह वीडियो कक्षा के ही किसी विद्यार्थी ने बनाया है।
घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है, जब राज्यपाल भी मांडू में ही थे। जिले के आला अधिकारी भी मांडू में राज्यपाल के दौरे को लेकर यहां मौजूद थे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडू के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रही भावना वर्मा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान कक्षा के विद्यार्थियों को बारी-बारी से बुलाकर उन्हें बेत से मार रही है। घटना को लेकर अतिथि शिक्षिका भावना वर्मा ने लिखित में शिकायत भी मांगी थी।
विभिन्न संगठनों द्वारा इस तरह के कृत्य पर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस विषय में प्राचार्य पवन मालवीय ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद हमने शिक्षिका को हटा दिया है।
जिनपिंग के साथ कश्मीर मुद्दा उठाने वाले इमरान को QUAD का जवाब, मुंबई और पठानकोट आतंकी हमलों पर क्या कहा
मेलबर्न: भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया (United States India Japan Australia) के क्वाड गठबंधन (Quadrilateral Security Dialogue Meeting) ने आतंकवाद लेकर कड़ा रुख दिखाया है। ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हुई क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों (Quad Meeting on Terrorism) की बैठक में सभी देशों ने मुंबई (Quad on Mumbai Attacks) और पठानकोट आतंकी हमलों (Pathankot Attack) की कड़ी निंदा की। उन्होंने सीमा पार आतंकवाद की निंदा करते हुए संबंधित देशों से आतंकवादियों के पनाहगाहों को खत्म करने को कहा। दरअसल, कुछ दिनों पहले ही चीन दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शी जिनपिंग के साथ मिलकर कश्मीर के मुद्दे को उठाया था। माना जा रहा है कि भारत ने इसी के जवाब में क्वाड में आतंकवाद के मुद्दे को शामिल कर पाकिस्तान को घेरने की कोशिश की है।
मुंबई और पठानकोट हमलों पर क्या बोला क्वाड
क्वाड विदेश मंत्रियों ने बैठक के दौरान सीमा पार आतंकवाद की निंदा की और देशों से आतंकवादियों के पनाहगाहों को खत्म करने, आतंकवादी नेटवर्क, आतंकी बुनियादी ढांचे और उन्हें बनाए रखने वाले वित्तीय माध्यमों को बाधित करने के लिए मिलकर काम करने का आग्रह किया। संयुक्त बयान में कहा गया कि इस संदर्भ में, हम सभी देशों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान करते हैं कि उनके नियंत्रण वाले क्षेत्र का उपयोग आतंकवादी हमलों के लिए नहीं किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के हमलों के अपराधियों को शीघ्रता से दंडित किया जाए। क्वाड देशों ने एक सुर में कहा कि हम भारत में हुए आतंकवादी हमलों की अपनी निंदा दोहराते हैं, जिनमें 26/11 मुंबई और पठानकोट हमला भी शामिल है।
तालिबान को भी क्वाड देशों ने खूब सुनाया
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबान को भी खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने अपने संयुक्त बयान में कहा कि हम यूएनएससी (संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद) के प्रस्ताव 2593 (2021) की फिर से पुष्टि करते हैं कि अफगान क्षेत्र का इस्तेमाल किसी भी देश को धमकाने या हमला करने, आतंकवादियों को पनाह देने या प्रशिक्षित करने, या आतंकवादी कृत्यों की योजना बनाने या वित्त पोषित करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अगर किसी जमीन पर आतंकवादी गतिविधियां पनपती हैं तो ऐसे अनियंत्रित स्थान सुरक्षा के लिए एक सीधा खतरा हैं।
क्वाड देशों ने चीन की दादागिरी पर बोला हमला
चीन का नाम लिए बिना क्वाड विदेश मंत्रियों ने दक्षिण और पूर्वी चीन सागर सहित समुद्री नियम-आधारित व्यवस्था की चुनौतियों का सामना करने का भी संकल्प लिया। बयान में कहा गया कि क्वाड समुद्री क्षेत्र जागरूकता को मजबूत करने, अपतटीय संसाधनों को विकसित करने की क्षमता बढ़ाने और अवैध एवं अनियमित रूप से मछली पकड़ने जैसी चुनौतियों का मुकाबला करने के अलावा नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्रीय भागीदारों के साथ जुड़ाव को गहरा करने के लिए दृढ़ हैं।
इमरान और जिनपिंग ने कश्मीर को लेकर क्या कहा था
इमरान खान और शी जिनपिंग की बैठक के बाद चीन ने एक बयान जारी कर कहा था कि कश्मीर का मुद्दा लंबे समय से विवाद का रहा है और यह इतिहास से मिले विवाद की देन है। इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र चार्टर, सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के आधार पर ठीक से और शांति से हल किया जाना चाहिए। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि चीन और पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति का जिक्र किया है। भारत पहले भी ऐसे बयानों और आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप को खारिज कर चुका है।





