Home Blog Page 95

बंगाल की खाड़ी पहुंचा तूफान ‘असानी’, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

0

बंगाल की खाड़ी में आया तूफान रविवार को चक्रवात में बदल गया। जिसकी रफ्तार 75 किमी प्रति घंटे से अधिक है। मौसम विभाग ने कहा कि असानी चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों में तेज होने की आशंका है। हालांकि इसके तटीय क्षेत्र से टकराए बिना अगले सप्ताह तक कमजोर पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, ‘असानी चक्रवात के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों पर मंगलवार से तेज हवाएं चलने और बारिश हो सकती है।’

मौसम विभाग द्वारा रविवार को जारी बुलेटिन में कहा

पोर्ट ब्लेयर से लगभग 380 किमी पश्चिम में चक्रवाती तूफान असानी के रूप में डीप डिप्रेशन तेज हो गया है। उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने के लिए और अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तेज हो गया है। दक्षिण पूर्व बीओबी पर असानी तूफान उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया। आज 11.30 बजे आईएसटी पर केंद्रित था।

मछुआरों को चेतावनी

    • मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे रविवार को पूर्व मध्य दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर में न जाएं।
    • 9 और 10 मई को बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में और 10 मई से 12 मई तक बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी में न जाएं।

चक्रवाती तूफान असानी से जुड़ी चेतावनी

10 मई: शाम से तटीय ओडिशा और उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

11 मई: तटीय ओडिशा, उत्तरी आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ छिटपुट स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

12 मई: ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जगहों पर हीट वेव की संभावना

    • राजस्थान में 8 से 12 मई तक
    • महाराष्ट्र में 9 मई
    • विदर्भ और पश्चिम मध्य प्रदेश में 9 से 12 मई तक
    • हरियाणा, दिल्ली और दक्षिण पंजाब में 10 से 12 मई के दौरान।

नवनीत राणा ने जेल से निकलते ही उद्धव ठाकरे को चुनौती दी

0

हाल ही में जमानत पर रिहा हुई निर्दलीय सांसद नवनीत राणा एक बार फिर से उद्धव सरकार को चुनौती देने के मूड में हैं। लेकिन इस बार उनकी मुश्किलें ज्यादा बढ़ सकती हैं, क्योंकि ताजा मामला अदालत की अवमानना से जुड़ा है। सांसद नवनीत राणा ने रविवार को एक बार फिर से शिवसेना पर हमला बोलते हुआ कहा कि वो इस लड़ाई को जारी रखेंगी। इसके साथ ही उन्होंने सीएम उद्धव ठाकरे को अपने मुकाबले चुनाव लड़ने की भी चुनौती दी। इस बयान के बाद महाराष्ट्र सरकार, राणा दंपती की जमानत को चुनौती देने और अदालत की अवमानना का केस दर्ज करने पर विचार कर रही है।

नवनीत राणा ने क्या कहा?

नवनीत राणा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘मैं उद्धव ठाकरे को चुनौती देती हूं कि यदि वे चाहें तो मेरे खिलाफ किसी भी क्षेत्र से चुनाव लड़ लें। मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ूंगी और दिखा दूंगी कि महिला की शक्ति क्या होती है।’ नवनीत राणा ने कहा, ‘मैं उद्धव सरकार से पूछना चाहती हूं कि आखिर मैंने क्या गलती थी, जिसकी मुझे सजा दी गई है। मैं पूछना चाहती हूं कि क्या हनुमान चालीसा पढ़ना अपराध है। यदि अपराध है तो फिर मैं 14 दिन नहीं बल्कि 14 सालों के लिए जेल जाने को तैयार हूं।

अदालत की अवमानना कैसे?

दरअसल सेशन कोर्ट ने राणा दंपती को सशर्त जमानत दी थी। इन शर्तों में से एक के बारे में अदालत ने साफ कहा था, ‘आरोपियों के समक्ष यह शर्त होगी कि वे जेल से निकलने के बाद हनुमान चालीसा विवाद को लेकर बात नहीं करेंगे।’ लेकिन नवनीत राणा ने एक बार फिर हनुमान चालीसा का मुद्दा उठाया है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार यह दलील दे सकती है कि नवनीत राणा और उनके पति ने अदालत की शर्त का उल्लंघन कर उसकी अवमानना की है। और इसलिए उनकी जमानत को रद्द कर दोबारा उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।

कैसे मिली जमानत?

राणा दंपती ने मुख्यमंत्री उद्ध ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। लेकिन बाद में उन्होंने ये प्लान कैंसल कर दिया। इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने उनके घर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया और बाद में राजद्रोह की धारा भी लगा दी गई। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। लेकिन 14 दिन पूरे होने से पहले ही दोनों को जमानत मिल गई।

कैसे मिली जमानत?

राणा दंपती ने मुख्यमंत्री उद्ध ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। लेकिन बाद में उन्होंने ये प्लान कैंसल कर दिया। इसके बावजूद मुंबई पुलिस ने उनके घर पहुंचकर दोनों पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। इन पर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया गया और बाद में राजद्रोह की धारा भी लगा दी गई। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। लेकिन 14 दिन पूरे होने से पहले ही दोनों को जमानत मिल गई।

पेंशन प्रकरण दो महीने से ज्यादा रोका तो अधिकारी पर अर्थदंड लगाने की तैयारी

0

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार पेंशन से जुड़े नियमों में बदलाव करने जा रही है। अब सेवानिवृत्त होने के तत्काल बाद किसी अधिकारी या कर्मचारी के पेंशन प्रकरण को अंतिम रूप देने में विलंब हुआ तो संबंध‍ित अध‍िकारी से अर्थदंड वसूला जाएगा। अभी पेंशन प्रकरण को अंतिम रूप देने में तीन-चार महीने लग जाते हैं। इस अवध‍ि में कर्मचारी परेशान होता रहता है।

इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने समिति बनाई है। इसमें कर्मचारी संगठनों के अध्यक्षों को शामिल किया गया है। उधर, पेंशन भविष्य निध‍ि एवं बीमा संचालनालय ने राज्य कर्मचारी आयोग से भी सुझाव मांगे हैं। प्रदेश में प्रतिवर्ष औसतन डेढ़ हजार अध‍िकारी कर्मचारी सेवानिवृत्त होते हैं।

नियमानुसार पेंशन प्रकरण को सेवानिवृत्त होने के पहले ही अंतिम रूप दे दिया जाना चाहिए पर ऐसा होता नहीं है। संबंध‍ित विभाग कोषालय को सेवा पुस्तिका भेजते हैं, जहां वेतन निर्धारण संबंधी सत्यापन होता है। इसके बाद विभाग संभागीय पेंशन कार्यालय को प्रकरण भेजते हैं। इसमें तीन से चार माह का समय लग जाता है।

इस विलंब के लिए अभी किसी की जिम्मेदारी तय नहीं होती है और न ही संबंध‍ित अध‍िकारी को दंडित किया जाता है। इस समस्या के समाधान के लिए पेंशन, भविष्य निध‍ि एवं बीमा संचालनालय ने नियम में संशोधन के लिए समिति गठित की है। इसमें राजपत्रित अध‍िकारी संघ के अशोक शर्मा, लघुवेतन कर्मचारी संघ के महेन्द्र शर्मा और पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष श्याम जोशी को सदस्य बनाया है।

इनसे मध्य प्रदेश सिविल सेवा (पेंशन) नियम 1976 के प्रचलित प्रविधानों को सरल करने के लिए सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही राज्य कर्मचारी आयोग से भी कहा गया है कि वह इस संबंध में कर्मचारी संगठनों से चर्चा करके अभिमत दे। संचालक पेंशन, भविष्य निध‍ि एवं बीमा जेके शर्मा ने बताया कि पेंशनरों की सुविधा के लिए कई कदम उठाए जा चुके हैं।

अब पेंशन प्रकरण को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा रहा है। सभी से विचार-विमर्श कर प्रतिवेदन वित्त विभाग को सौंपा जाएगा। अविवाहित पुत्रियों के लिए आयु का बंधन समाप्त करने की मांग पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेश दत्त जोशी ने कहा कि पेंशन नियमों में अविवाहित पुत्री को अभी 25 वर्ष तक ही पेंशन मिलती है। इस आयु बंधन को समाप्त किया जाना चाहिए।

साथ ही पेंशनर की महंगाई राहत (डीआर) भी कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में वृद्धि के साथ बढ़ाने की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। अभी पेंशनर को छत्तीसगढ़ की सहमति का इंतजार करना पड़ता है, जबकि केंद्र सरकार आपसी सहमति से इस प्रविधान को खत्म करने दोनों राज्यों को पत्र लिख चुकी है।

‘बड़े अरमान’ के साथ लाड़ली लक्ष्मी योजना के नए संस्करण का शुभारंभ मुख्‍यमंत्री ने किया

0

भोपाल। लाड़ली लक्ष्मी योजना के नए संस्करण का शुभारंभ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्‍यमंत्री का बेटियों ने शोर कर किया स्वागत। बेटियों पर पुष्प वर्षा करते हुए मंच पर पहुंचे मुख्‍यमंत्री।मंच पर संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी , भाजपा की प्रवक्ता नेहा बग्गा मौजूद है।मुख्‍यमंत्री ने कहा बालिका अपराध घटित नहीं होने पर उस ग्राम पंचायत को लाड़ली लक्ष्मी पंचायत घोषित करेंगे और हर साल 2 -12 मई तक लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा।

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मदर्स डे है पता है। मां को प्रणाम करो। आज मुझे मां याद आ रही है। मैंने अपनी मां को बचपन में खो दिया था। मां पिता की हमेशा इज्जत करना।आज मेरी जिंदगी सफल, मुख्यमंत्री बनना सफल। 42 लाख से ज्यादा लाड़ली लक्ष्मी प्रदेश में हो गई। लाड़ली लक्ष्मी योजना बनने की कहानी सुनाई।उन्‍होंने अपने संबोधन में कहा, बेटी डाक्टर, इंजीनियर, आइएएस, आइपीएस बनो, जिस भी क्षेत्र में जाओगी मामा और भाजपा सरकार साथ खड़ी है। लाड़ली संवाद एप बनाया है। इसके माध्यम से संवाद करोगी। जब जरूरत पड़े। योजना बेटियों को ऊंचा बढ़ने में इतिहास रचेगी। बुद्धि सब में बस मेहनत की जरूरत है

इस योजना को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री की अपनी पहली पारी में इस योजना की शुरुआत की थी, जिसे इस कदर सराहा गया कि 2008 के विधानसभा की नैया अकेले इसी योजना ने पार लगा दी थी। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी इसका खासा प्रभाव देखा गया।

लोकसभा चुनावों में भी इस योजना ने भाजपा के अरमानों को परवान चढ़ाया। बीते दिनों पचमढ़ी चिंतन में कैबिनेट ने उन योजनाओं को फिर से नए कलेवर के साथ उतारने पर मंथन किया था, जो सोशल इंजीनियरिंग के लिहाज से चुनावी खेल को एकतरफा बनाने में सक्षम दिखाई दें। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 से पहले भाजपा सरकार अप्रैल में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना भी शुरू कर चुकी है, जिसमें तीर्थ यात्रियों को विमान से भेजने की घोषणा हो चुकी है, वहीं डाक्टर आंबेडकर से जुड़े पंच तीर्थ भी शामिल किए गए हैं।

लाडली ई-सवांद एप का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री रविवार को लाड़ली लक्ष्मी उत्सव के तहत लाल परेड ग्राउंड में शाम सात बजे मुख्य कार्यक्रम में इसका शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में 7,500 लाडलियां उपस्थित रहेंगी। साथ ही सभी जिले, विकासखंड, ग्राम पंचायत और निकायों से भी लाडली लक्ष्मियां और जनप्रतिनिधि वर्चुअली जुड़ेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बेटियों से सतत संवाद स्थापित किए जाने के लिए लाडली ई-सवांद एप का लोकार्पण भी करेंगे।

‘2.0’ में यह है नया

एक एप की मदद से सभी बेटियों को समग्र आइडी के माध्यम से शिक्षा पोर्टल से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी शैक्षणिक स्थिति की निरंतर ट्रैकिंग हो सकेगी। बालिकाओं की सर्वोत्तम देखभाल करने वाली ग्राम पंचायतों को लाड़ली फ्रैंडली’ ग्राम पंचायत घोषित किया जाएगा। बालिकाओं को कक्षा 12वीं के बाद स्नातक अथवा व्यवसायिक पाठ्यक्रम में जिसकी अवधि न्यूनतम दो वर्ष होगी, प्रवेश लेने पर दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि दो समान किश्तों (25 हजार रुपये)में दी जाएगी। उच्च शिक्षा में स्नातक डिग्री अध्ययन या व्यावसायिक डिप्लोमा के लिए शिक्षण शुल्क का वहन राज्य शासन द्वारा किया जाएगा।

सीवेज का बिल भोपाल की जनता से नगर निगम पहली बार वसूलेगा

0

भोपाल : महंगाई से परेशान जनता पर नगर निगम भोपाल ने जलदर, सीवेज और अपशिष्ठ प्रबंधन सेवाओं का बोझ और लाद दिया।  शहर की जनता से नगर निगम पहली बार सीवेज का बिल वसूलने जा रहा है। इससे पहले आज तक निगम ने सीवेज का बिल नहीं वसूला। इतना ही नहीं 15 प्रतिशत जलदर में बढ़ोतरी की गई है। लिहाजा पीने का पानी महंगा हो गया है। वहीं दूसरी तरफ अपशिष्ठ प्रबंधन का शुल्क बढ़ा दिया गया है।

निगम ने सबसे अलग-अलग कैटेगिरी में बिल की वसूली करेगा। पानी के बिल बांटने लगे है। कोलार क्षेत्र में पानी के बिल को देखकर लोग चौंक गए। हालांकि यह तो शुरूआत है। आने वाले दिनों में सीवेज के बिल बांटेंगे। निगम ने वसूली के लिए सभी जोन में एक अप्रैल को आदेश जारी किए थे।  निगम ने सीवेज के बिल की वसूली के लिए दरें निर्धारित कर ली है। यह पहली बार हैं जब निगम शहर की जनता से सीवेज का बिल वसूलने जा रहा है। आवासीय इकाई में 85 रुपए प्रति माह से लेकर 9200 रुपए प्रति माह तक। गैर आवासीय इकाईयों के लिए 230 रुपए प्रति माह से लेकर 9200 रुपए प्रति माह तक। औद्योगिक इकाईयों के लिए 275 रुपए से लेकर 9200 रुपए तक।

अब 180 की बजाए 210 रुपए महीना आएगा पानी का बिल
निगम अलग-अलग कैटेगिरी में पानी का बिल वसूलेगा। अब तक पानी का 180 रुपए बिल वसूला जाता था, लेकिन अब पानी का बिल 210 रुपए प्रति माह आएगा। पानी के बिल में नगर निगम ने 15 प्रतिशत की बढोतरी की है। गैर आवासीय इकाई में 575 से लेकर 23 हजार प्रति माह तक। औद्योगिक इकाई में 690 प्रति माह से लेकर 23 हजार प्रति माह तक।

एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े

0

देश में पहले से ही महंगाई से परेशान आम आदमी को एक और झटका लगा है. किचन पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ी है. घरेलू एलपीजी सिलेंडर (Domestic LPG Cylinder) की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ है. 14.2 किलो के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में आज से 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमत अब 999.50 रुपये प्रति सिलेंडर होगी. LPG सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमत आज से ही पूरे देश में लागू हो गई हैं. LPG सिलेंडर के दाम ऐसे वक्त में बढ़े हैं जब आम आदमी पेट्रोल और डीजल पर महंगाई की मार झेल रहा है.

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम फिर बढ़े

बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को घरेलू रसोई गैस के दाम में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपये पर पहुंच गया था. अब एक बार फिर से लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है. अब दाम बढ़ने के बाद घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 999.50 रुपये पहुंच गई है.

कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी हाल में बढ़े

इस महीने की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर (Commercial LPG Cylinders) की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी की गई थी. तेल कंपनियों ने 1 मई को 19 किलो के कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 102.50 रुपये बढ़कर 2355.50 रुपये हो गई. इससे पहले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये थी. साथ ही 5 किलो के एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ाकर 655 रुपये कर दी गई. इससे पहले अप्रैल महीने की शुरूआत में 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 250 रुपए का इजाफा हुआ था. जिसके बाद ये कीमत 2,253 रुपये हो गई थी.

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा

0

ब्रजभूमि मथुरा में एक बड़ा हादसा हो गया है. थाना नौहझील इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये हादसा माइल स्टोन 68 के पास हुआ है. यमुना एक्सप्रेस वे पर वैगन आर कार और अज्ञात वाहन में जोरदार टक्कर हुई. इसमें कार के परखच्चे उड़ गए. हादसे में.कार में सवार तीन पुरुष, तीन महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी दुख व्यक्त किया है

पूल में स्विमसूट में कैटरीना कैफ और विक्‍की कौशल के साथ दिखी

0

 विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की जब से शादी हुई है, दोनों अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर फोटो के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल के दिनों में इस ताजा कपल की कई हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। हाल ही में कैटरीना और विक्की छुट्टियां मनाने के लिए मालदीव पहुंचे हुए हैं और यहां पर दोनों ने अपनी कुछ ऐसी फोटो शेयर की है, जिन्होंने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है। दरअसल कैटरीना ने अपने पति विक्की कौशल के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

स्विमिंग पूल में दिखे कैटरीना व विक्की
सोशल मीडिया पर शेयर फोटो में आप देख सकते हैं कि दोनों पूल के बीच में पोज दे रहे हैं। इस दौरान कैटरीना को सफेद रंग के स्विमसूट पहा है, जिसमें वह काफी हॉट लग रही है, वहीं विक्की कौशल फिट बॉडी को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं।
कैटरीना ने कैप्शन दिया, ‘मैं और मेरा’
फोटो शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा है, ‘मैं और मेरा’। साथ ही दो हार्ट इमोटिकॉन्स भी शेयर किए हैं। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। इस जोड़े ने राजस्थान में एक अंतरंग शादी की थी। कैटरीना कैफ द्वारा पोस्ट साझा किए जाने के तुरंत बाद, उनके दोस्तों और प्रशंसकों ने कमेंट किए हैं। भारतीय-अमेरिकी रैपर राजा कुमारी ने लिखा, “आप दोनों साथ में पूर्ण लगते हैं” जबकि उनके प्रशंसकों ने दिल और आग के इमोटिकॉन्स गिराए।

अगले 24 घंटे में चक्रवाती तूफान का खतरा मंडराया , IMD का अलर्ट

0

मौसम विभाग के अनुसार कार्निकोबार से करीब 170 किमी पश्चिम में शनिवार सुबह 11.30 बजे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर डिप्रेशन बना हुआ है। यह 8 मई (रविवार) तक एक चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। आईएमडी के मुताबिक तूफान 10 मई तक उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। उसके बाद उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा। वहीं आईएमडी ने चक्रवाती तूफान के मद्देनजर अगले हफ्ते मंगलवार से शुक्रवार के बीच पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों में गरज के साथ छीटें पड़ने व भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

10 मई तक तट पहुंचने की उम्मीद

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि निम्न दाब के क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव के बदलने व पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान तब्दील हो सकता है। इसके 10 मई (मंगलवार) तक तट पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल यह कहां दस्तक देगा, कुछ कहा नहीं जा सकता।’ महापात्र ने कहा कि हमारा अनुमान है चक्रवाती तूफान के दौरान हवा की गति 80-90 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

ओडिशा सरकार का अलर्ट

ओडिशा सरकार ने मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए आपदा मोचन बल और दमकल सेवाओं को तैयार रहने को कहा है। यहां पिछले तीन साल में गर्मियों के मौसम में चक्रवाती तूफान आए थे। 2019 में फानी, 2020 में अम्फान और 2021 में यास तूफान आया था। अग्निशम सेवा के महानिदेशक संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा, हमने 30 जिलों के यूनिट को अलर्ट कर दिया है। दक्षिणी जिलों में अधिक असर पड़ सकता है। इसलिए हमने अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

दमकल कर्मियों की छुट्टी रद्द

संतोष कुमार उपाध्याय ने कहा कि दमकल कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। समुद्र में गए मछुआरों को जल्द तट पर लौंटने को कहा है। वहीं सलाह दी है कि अंडमान सागर और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में न जाएं।

ड़क हादसे में पिता, पुत्र और पुत्री की माैत, घर से एक साथ उठी तीन अर्थियां

0

धार। नागदा-गुजरी मार्ग पर सलकनपुर फाटे के समीप गुरुवार रात्रि में हुए सड़क हादसे में बेटे, पिता व पुत्री की मौत हो गई। बेटे की मौत गुरुवार रात्रि में घटनास्थल पर हो चुकी थी। वहीं बेटी व पिता को गंभीर चोट होने से इंदौर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। दो दिन में एक ही घर से तीन अर्थी उठने पर हर किसी की आंखें नम हुई हैं। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पति व बेटी की मौत की खबर अभी पत्नी को नहीं है। दादा ने पोते की मौत की खबर सुनी तो उन्हें सदमा लगा। उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। इसके बाद जब पोती के अंतिम दर्शन किए तो वह पूरी तरह टूट गए। अभी उन्हें बेटे की मौत की खबर नहीं है।

गुरुवार रात्रि आठ बजे नागदा-गुजरी फाटे के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी। बाइक सवार बंटी अपने बेटे करण, बेटी सोनू, पत्नी मनुबाई व मां कलाबाई के साथ गुरुवार सुबह मायापुरी से कोठड़ा में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। रात्रि में कार्यक्रम से लौटते समय दुर्घटना हो गई। इसमें मौके पर 15 साल के किशोर करण की मौत हो गई थी। वहीं पिता बंटी व बेटी सोनू को गंभीर होने से प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया था। शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान पिता बंटी की मौत हो गई। पिता का शव मायापुरी अपने निवास पर लाया गया जहां बेटे और पिता दोनों का अंतिम संस्कार साथ में किया गया। दोनों की अग्नि शांत भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही बेटी सोनू की मौत की खबर आ गई। शनिवार को बेटी सोनू का अंतिम संस्कार किया गया।

दादा को करना पड़ा भर्तीः गुरुवार रात्रि में जब दादा रतन ने अपने पोते की मौत की खबर सुनी तो उन्हें सदमा लगा। दादा को अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ गई। शनिवार को जब उन्हें पोती के अंतिम दर्शन के लिए घर लाया गया तो रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। घटना में घायल पत्नी मनु बाई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं मां कलाबाई का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों से बंटी व सोनू की मौत की खबर अभी स्वजन ने छुपा रखी है।