Home Blog Page 100

राणा दंपति पर सोमवार को कोर्ट सुनाएगा फैसला

0

नवनीत राणा और रवि राणा की जमानत अर्जी पर आज सुनवाई हुई थी. कोर्ट द्वारा दोनों पक्षों की दलीलों को सुना गया और अब सोमवार को फैसला सुनाया जाएगा. पहले कहा जा रहा था कि कोर्ट आज ही जमानत पर फैसला देगा,

पहले कहा जा रहा था कि कोर्ट आज ही जमानत पर फैसला देगा, लेकिन अब सोमवार को राणा दंपति की किस्मत तय होगी.

108 पूर्व नौकरशाहों की चिट्ठी के जवाब में 197 पूर्व जज और पूर्व सेना अफसरों का PM मोदी को खुला खत

0

नई दिल्ली: देश में बढ़ते सांप्रदायिक तनाव को लेकर 108 पूर्व नौकरशाहों की खुली चिट्ठी के जवाब में अब 197 प्रबुद्ध लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नाम खुला पत्र लिखा है. इनमें आठ पूर्व जज, 97 पूर्व नौकरशाह और 92 सेना के पूर्व अफ़सर हैं. इन लोगों ने देश में नफरत की कथित राजनीति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक खुला पत्र लिखने वाले पूर्व नौकरशाहों के इरादों पर सवाल उठाए हैं.
प्रधानमंत्री को लिखे खुले पत्र में 197 हस्ताक्षरकर्ताओं ने कहा है: “हम, चिंतित नागरिकों के रूप में, एक स्वयंभू संवैधानिक आचरण समूह (self-styled Constitutional Conduct Group (CCG)) द्वारा प्रधान मंत्री को लिखी गई खुली चिट्ठी का समर्थन नहीं करते हैं, जिसमें नफरत की राजनीति खत्म करना का प्रधानमंत्री से आह्वान किया गया था.”
नई चिट्ठी में बुद्धिजीवियों ने आरोप लगाया है, “यह उच्च स्तर के नागरिकों के रूप में खुद की तरफ ध्यान आकर्षित कराने के उद्देश्य से बार-बार किया गया एक प्रयास है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह स्पष्ट रूप से मोदी सरकार विरोधी एक राजनीतिक अभ्यास है, जो यह समूह समय-समय पर करता रहा है.”
चिट्ठी में कहा गया है कि उन्हें विश्वास है कि सत्तारूढ़ व्यवस्था पूर्व नौकरशाहों की भावनाओं की अपेक्षा जन भावना को स्थान देगी. इसके साथ ही हस्ताक्षरकर्ताओं ने पूर्व सिविल सेवकों के खुले पत्र को “खाली पुण्य संकेत” करार दिया है और कहा है कि “वे वास्तव में नफरत की राजनीति को हवा दे रहे हैं और अपने पेटेंट पूर्वाग्रहों और झूठे चित्रण के साथ वर्तमान सरकार के खिलाफ नफरत पैदा करने का प्रयास करके मुकाबला करना चाहते हैं.”
ताजा पत्र में 197 बुद्धिजीवियों ने 108 पूर्व नौकरशाहों पर पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हिंसा और देश के कुछ हिस्सों में हालिया रामनवमी और हनुमान जयंती के जुलूसों के दौरान सांप्रदायिक तनाव पर अपनी चुप्पी साधने पर भी सवाल उठाया है.
नवीनतम खुले पत्र में कहा गया है, “वास्तविकता यह है कि भाजपा सरकार के तहत प्रमुख सांप्रदायिक हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और जनता द्वारा इसकी सराहना की जा रही है.” बुद्धिजीवियों ने पीएम से यह भी गुजारिश की है कि सीसीजी को एक राष्ट्र-विरोधी दृष्टिकोण के साथ-साथ धार्मिक और वामपंथी उग्रवाद को वैचारिक आवरण नहीं देना चाहिए.
चार दिन पहले 108 पूर्व नौकरशाहों ने पीएम नरेंद्र मोदी पत्र लिखकर उम्मीद जताई थी कि वे ‘नफरत की राजनीति’ को समाप्त करने का आह्वान करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नियंत्रण वाली सरकारों में कथित तौर पर इस पर ‘कठोरता से’ पालन कराएंगे. पूर्व नौकरशाहों ने एक खुले पत्र में कहा था, ‘हम देश में नफरत से भरी तबाही का उन्माद देख रहे हैं, जहां बलि की वेदी पर न केवल मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के सदस्य हैं, बल्कि संविधान भी है.’

गजब की फॉर्म में हैं Cheteshwar Pujara, इंग्लैंड में बैक टू बैक ठोका तीसरा शतक

0

भारतीय टीम में लंबे समय से अपनी लय तलाश रहे चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने आखिरकार इंग्लैंड जाकर अपनी लय हासिल कर ली है. वह इन दिनों यहां इंग्लैंड में काउंट क्रिकेट खेल रहे हैं और टेस्ट क्रिकेट के विशेषज्ञ इस बल्लेबाज ने बैक टू बैक तीन शतक ठोक दिए हैं, जबकि वह अपना तीसरा ही मैच खेल रहे हैं. ससेक्स के लिए खेल रहे पुजारा ने डरहम के खिलाफ 150 रन से ज्यादा की पारी खेल दी है और अभी वह क्रीज पर बरकरार हैं. पुजारा की इस बेहतरीन पारी की बदौलत ससेक्स ने डरहम पर 220 रन की बढ़त बना ली है

काउंटी क्रिकेट में पहली बार ससेक्स के लिए खेल रहे भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज पुजारा ने सीजन के पहले पहले ही मैच में यहां डर्बीशायर के खिलाफ नाबाद 201 रन जड़कर अपनी टीम को हार से बचाया था. इसके बाद पुजारा ने वॉरकेस्टरशायर के खिलाफ भी 109 रन बनाए थे. हालांकि यहां उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि अब डरहम के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में पुजारा ने अपनी टीम के लिए जीत की राह तैयार कर दी है.

पुजारा 157 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर थे, जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान 67 रन बनाकर साथ निभा रहे हैं. इससे पहले ससेक्स ने दूसरे दिन 82 रन से शुरुआत की थी, जिसमें टीम ने एक विकेट भी खो दिया था. डरहम अपने प्रमुख तेज गेंदबाज क्रिस रशवर्थ की अनुपस्थिति के कारण खराब फॉर्म में थी.

ससेक्स ने दिन का अपना पहला विकेट 95 पर खो दिया, जब अली ने पॉट्स को एलबीडब्ल्यू किया. नाइट वॉचमैन मेसन क्रेन मैट सैलिसबरी की एक अच्छी डिलीवरी से पहले 60 गेंदों में बच गए.

टीम ने तीन विकेट खोकर 108 रन बनाए. लेकिन उसके बाद पुजारा क्रीज पर आए. टॉम अलसॉप ने भी उनके साथ क्रीज पर थे. अलसॉप और पुजारा ने चौथे विकेट के लिए 99 रन जोड़े. पुजारा ने डरहम के स्पिनरों पर ताबड़तोड़ प्रहार करते हुए दो ओवर में पांच चौके जड़े.

पुजारा ने सिर्फ पांच पारियों में 152.00 की औसत से 456 रन बनाए हैं. वह वर्तमान में शान मसूद (671 रन) के बाद इंग्लिश काउंटी चैंपियनशिप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

ग्रहण मनुष्य को क्यों और कैसे प्रभावित करते हैं

0

वैशाख अमावस्या को लगने वाला साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज है. भारत में आंशिक सूर्य ग्रहण होने के कारण का सूतक काल मान्य नहीं होगा. वैज्ञानिक तौर पर यह खगोलीय घटना है. ज्योतिष शास्त्र में और धार्मिक दृष्टिकोण से ग्रहण को अशुभ माना जाता है. फिर चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण. ग्रहण के दौरान किसी की गर्भवती महिला को बाहर निकलने की मनाही रहती है. क्योंकि ग्रहण से आने वाली पराबैगनी किरणों का शिशु पर कुप्रभाव पड़ता है.

सूर्य ग्रहण
जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो इस घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं. इसमें चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है. जिससे सूरज का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता. इस दौरान पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है.

चंद्र ग्रहण
जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तो इस घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं. इसमें पृथ्वी सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक जानें से रोक देती है.

इंसान पर इसका प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चंद्रमा जल की प्रधानता लिए होता है, और ग्रहण के दौरान चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति अत्यधिक प्रभावी होती है. जो पृथ्वी पर मौजूद जल तत्व को अपनी तरफ आकर्षित करती है. चूंकि मनुष्य का शरीर भी 70% जल से मिलकर बना है. तो चंद्र ग्रहण हो या फिर सूर्य ग्रहण दोनों ही स्थिति में इसका प्रभाव मनुष्य पर देखने को मिलता है. पंडित जी के अनुसार ग्रहण के दौरान मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति विचलित हो उठते हैं. बेचैन हो जाते हैं और अजीबोगरीब हरकत करने लगते हैं, परंतु जैसे ही ग्रहण समाप्त होता है वे सामान्य हो जाते हैं.

जैकलीन फर्नांडिस की 7 करोड़ रुपये की संपत्ति ED ने अटैच की

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। खबर है कि ईडी ने Jacqueline Fernandez की 7 करोड़ रुपए की सम्पत्ति जब्त कर ली है। धन शोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) मामले में यह कार्रवाई की गई है। जो सम्पत्ति जब्त की गई है, उसमें सुकेश चंद्रशेखर के दिए महंगे गिफ्ट भी शामिल हैं। दरअसल, यह पूरा मामला सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है। सुकेश चंद्रशेखर पर आरोप है कि उसने लोगों को 200 करोड़ रुपए का चूना लगाया और यह पैसा Jacqueline Fernandez पर खर्च किए। इस मामले में Jacqueline Fernandez (जैकलीन फर्नांडिस) से ईडी ने कई बार पूछताछ की। महीने की पड़ताल के बाद यह कार्रवाई की गई है।

सुकेश चंद्रशेखर अभी तिहाड़ जेल में बंद है। उसने पूछताछ में Jacqueline Fernandez समेत कुछ बॉलीवुड हस्तियों के नाम बताए हैं। ईडी ने अभी Jacqueline Fernandez से ही पूछताछ की है। 7 करोड़ की सम्पत्ति जब्त करने के बाद माना जा रहा है कि अभिनेत्री की समस्याएं और बढ़ गई हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले समय में बॉलीवुड से कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं।

सुकेश चंद्रशेखर को लोग बालाजी के नाम से भी जानते हैं। उसके बारे में कहा जाता है कि वो 17 साल की उम्र से लोगों को ठगने लगा था। सुकेश ने Jacqueline Fernandez को जो गिफ्ट दिए उनमें 52 लाख का घोड़ा और 9 लाख रुपए कीमत की बिल्ली शामिल है। सुकेश पर आरोप है कि उसने ठगी का पैसा Jacqueline Fernandez और उनके परिवार पर खर्च किया।

चीनी कम्पनी Xiaomi की भारतीय यूनिट पर ईडी का शिकंजा

0

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने शाओमी (Xiaomi)  टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित 5,551.27 करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 1999 के विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। जांच एजेंसी ने कहा कि पैसा चीनी स्मार्टफोन दिग्गज के बैंक खातों में था और इसे सीज किया गया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में यह सामने आया खा कि एजेंसी ने जांच के तहत शाओमी कोर्पोरेशन के एक पूर्व भारतीय प्रमुख को यह निर्धारित करने के लिए बुलाया था कि क्या कंपनी की व्यावसायिक प्रथाएं भारतीय विदेशी मुद्रा कानूनों के अनुरूप हैं। ईडी दो महीने से अधिक समय से कंपनी की जांच कर रही है। इस संबंध में एजेंसी ने भारत के पूर्व प्रबंध निदेशक मनु कुमार जैन को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए कहा था। हालांकि इस पर न तो जैन और न ही एजेंसी ने टिप्पणी दी है।

शाओमी ने रॉयटर्स को बताया कि कंपनी सभी भारतीय कानूनों का पालन करती है और ‘सभी नियमों का पूरी तरह से अनुपालन’ करती है। “हम अधिकारियों के साथ उनकी चल रही जांच में सहयोग कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उनके पास सभी आवश्यक जानकारी है।” रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, ईडी शाओमी इंडिया, अनुबंध निर्माताओं और चीन में मूल इकाई के बीच मौजूदा व्यावसायिक संरचनाओं की जांच कर रहा है। एक सूत्र ने बताया कि शाओमी इंडिया और उसकी मूल इकाई के बीच रॉयल्टी भुगतान सहित फंड प्रवाह की जांच की जा रही थी। बता दें कि शाओमी की भारतीय स्मार्ट फोन बाजार में 24% की हिस्सेदारी है। इसके साथ ही साल 2021 में शाओमी भारत में सर्वाधिक बिकने वाला स्मार्टफोन भी है।

PM मोदी तीन देशों की यात्रा पर रवाना होंगे

0

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मई से तीन देशों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह 25 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और तीन दिवसीय यात्रा के दौरान उन देशों में वह लगभग 65 घंटे बिताएंगे। सरकारी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मोदी सात देशों के आठ नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकें करेंगे।   सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 50 वैश्विक व्यवसायियों से भी बातचीत करेंगे। मोदी दो मई को जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह इस साल होने वाली उनकी पहली विदेश यात्रा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री पहले जर्मनी जाएंगे, उसके बाद डेनमार्क और फिर चार मई को वापसी में कुछ समय के लिए पेरिस में रुकेंगे।

जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे मोदी
सूत्रों ने बताया कि मोदी जर्मनी और डेनमार्क में एक-एक रात बिताएंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय होगी, जब यूक्रेन संकट जारी है और रूस की कार्रवाई ने लगभग पूरे यूरोप को उसके विरुद्ध एकजुट कर दिया है। पीएम मोदी की इस यात्रा और बैठकों को काफी अहम माना जा रहा है।  वहीं, मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और देश में अर्ध-चालकों (सेमी-कंडक्टर) की खपत 2030 तक 110 अरब अमरीकी डॉलर के पार होने की उम्मीद है। यह दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता स्टार्ट-अप ‘इको-सिस्टम’ है। उन्होंने कहा कि भारत अगली प्रौद्योगिकी क्रांति का नेतृत्व करने के लिए तैयार है और अन्य चीजों के साथ ही 5जी में क्षमताओं को विकसित करने में निवेश किया जा रहा है।

सेना प्रमुख के पद पर नरवणे का आज आखिरी दिन

0

भारत और पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम पर सहमत होने के एक साल से अधिक समय बाद भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने कहा है कि “सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किसी के हित में नहीं है। भारत पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए उत्सुक है, लेकिन उन्हें (पाकिस्तान को) पहले आतंकवाद के समर्थन और जम्मू-कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के प्रयासों पर लगाम लगानी होगी।” आपको बता दें कि नरवणे का आज सेना प्रमुख के पद पर आखिरी दिन है।

हाल ही में पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा था कि नियंत्रण रेखा पर स्थिति पिछले एक साल में काफी शांतिपूर्ण रही है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि कूटनीति और बातचीत के जरिए भारत के साथ कश्मीर मुद्दे का समाधान करने के लिए पाकिस्तान तैयार है।

अंग्रेजी अखबार ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को दिए एक इंटरव्यू में जनरल नरवणे ने कहा, “जब आपका पड़ोसी देश अस्थिर होता है तो यह हमें मदद नहीं करता है। हमारे पड़ोस में अस्थिरता मदद नहीं करती है। हम उनके साथ अच्छे संबंध बनाने के लिए इच्छुक हैं, लेकिन उन्हें पहले आतंकवाद के समर्थन और जम्मू-कश्मीर पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान आकर्षित करने के प्रयासों पर लगाम लगानी होगी।”

भारत-पाकिस्तान युद्धविराम पर उन्होंने कहा: “सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन किसी के हित में नहीं है। हमारे चारों ओर शांति हमारा लक्ष्य है। यदि पड़ोस स्थिर है तो एक राष्ट्र के रूप में हम स्वतः ही सुरक्षित हो जाते हैं। नियंत्रण रेखा के पास के नागरिकों को युद्धविराम से बहुत लाभ हुआ है और उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।”

जनरल नरवणे ने कहा कि चीनी सेना की ताकत पूर्वी लद्दाख के सामने 8,000 से बढ़कर 60,000 हो गई और हमारी अपनी तैनाती भी उसी हिसाब से है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना भविष्य में पीएलए की किसी भी जुझारू कार्रवाई का मुकाबला करने के लिए अच्छी तरह से तैयार है। यह पूछे जाने पर कि गलवान घटना क्यों हुई- उन्होंने कहा, “हम पिछले दो वर्षों से चीन के कदम के बारे में खुद से यह सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन थाह नहीं ले पाए यह (गलवान घटना) क्यों हुआ। क्या यह आंतरिक या बाहरी गतिशीलता या कोविड महामारी के दबाव के कारण था जिसके कारण चीन ने यह कदम उठाया? हमें पता नहीं।”

रूस-यूक्रेन युद्ध के प्रभाव और रक्षा आपूर्ति पर इसके प्रभाव पर उन्होंने कहा कि भारत यूक्रेन और रूस दोनों पर निर्भर है, लेकिन हमेशा स्टॉक में एक बफर बनाए रखा है। इसलिए निकट अवधि में प्रभावित नहीं होगा।

कुछ क्षेत्रों से AFSPA को हटाने पर उन्होंने कहा, “कुछ क्षेत्रों से AFSPA को हटाए जाने से पहले निश्चित रूप से हमसे परामर्श किया गया था। इन क्षेत्रों में सुरक्षा की स्थिति में सुधार हुआ है, इसलिए हमें यहां से अफस्पा हटाए जाने पर कोई आपत्ति नहीं है। ऐसे क्षेत्रों से सेना को हटाना जो अब अशांत नहीं हैं, हमें अपने प्राथमिक कार्य (बाहरी दुश्मनों से निपटने पर) ध्यान केंद्रित करने में मदद करते हैं।”

पटियाला मे हिंसक झड़प के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

0

पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प के बाद शनिवार को माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। वहीं , कुछ हिंदू संगठनों ने आज पटियाला बंद का आह्वान किया है। इससे पहले शुक्रवार को करीब चार घंटे शहर की सड़कों पर तलवारें लहराई गईं।

खालिस्तान के मुद्दे को लेकर शिव सैनिक और खालिस्तान समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई। शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर तीन बजे तक चला। पुलिस ने दोनों पक्षों को मुश्किल से तितर-बितर कर हालात पर काबू पाया। सवाल है कि पिछले एक हफ्ते से शुक्रवार को शहर में खालिस्तान के मुद्दे को लेकर दोनों तरफ से लोगों के आमने-सामने होने की आशंका थी तो फिर पुलिस ने किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने के ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए।

सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कुछ दिन पहले शुक्रवार को खालिस्तान का स्थापना दिवस मनाने की घोषणा की थी। जिसके जवाब में शिवसेना (बाल ठाकरे) के प्रदेश कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला ने पत्रकार वार्ता कर शुक्रवार को खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने का एलान किया था।

शिवसेना (बाल ठाकरे) पंजाब से निष्कासित पूर्व कार्यकारी प्रधान हरीश सिंगला को शुक्रवार शाम को एसपी (सिटी) हरपाल सिंह और डीएसपी मोहित अग्रवाल ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले श्री काली माता मंदिर में हिंदू संगठनों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हरीश सिंगला के साथ मारपीट हुई। हरीश सिंगला ने भागकर अपनी जान बचाई लेकिन भड़के हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हरीश सिंगला की गाड़ी पर ईंट बरसा दी। गाड़ी के शीशे भी टूट गए।

शुक्रवार को श्री काली माता मंदिर के बाहर शिव सैनिकों और दूसरे गुट के बीच भिड़त के बाद शाम को श्री काली माता मंदिर में हिंदू समाज ने बैठक बुलाई थी। बैठक में मौजूद हिंदू समाज के नुमाइंदे उस समय भड़क उठे जब बिना बुलाए हरीश सिंगला व उनका बेटा कोमला सिंगला वहां पहुंच गए।

हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला पर हिंदूओं के नाम पर अपनी सुरक्षा बढ़ाने और समाज का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। हिंदू समाज के लोगों ने हरीश सिंगला के सुरक्षा कर्मियों की भी परवाह न की और मारपीट करनी शुरू कर दी। गुस्सा बढ़ता देख हरीश सिंगला मौके से भागे और जाकर गाड़ी में बैठकर वहां से जाने में भी गनीमत समझा लेकिन भड़के लोगों ने सिंगला की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया।

पीएम मोदी ने अपने आवास पर की सिख प्रतिनिधिमंडल की अगवानी

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने आवास पर एक सिख प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की और उन्हें संबोधित किया। इस समूह में विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल थे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भी सिख परंपरा के मुताबिक लाल रंग की पग पहनी। इस मौके पर उपस्थित सिख समुदाय को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि गुरुद्वारों में जाना, सेवा में समय देना, लंगर पाना, सिख परिवारों के घरों पर रहना, ये मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। यहाँ प्रधानमंत्री आवास में भी समय समय पर सिख संतों के चरण पड़ते रहते हैं। उनकी संगत का सौभाग्य मुझे मिलता रहता है।

    • हमारे गुरुओं ने हमें साहस और सेवा की सीख दी है। दुनिया के अलग अलग हिस्सों में बिना किसी संसाधन के हमारे भारत के लोग गए, और अपने श्रम से सफलता के मुकाम हासिल किए। यही स्पिरिट आज नए भारत की भी है।
    • पहले कहा जा रहा था कि भारत की इतनी बड़ी आबादी, भारत को कहाँ से वैक्सीन मिलेगी, कैसे लोगों का जीवन बचेगा? लेकिन आज भारत वैक्सीन का सबसे बड़ा सुरक्षा कवच तैयार करने वाला देश बनकर उभरा है।
    • नया भारत नए आयामों को छू रहा है, पूरी दुनिया पर अपनी छाप छोड़ रहा है। कोरोना महामारी का ये कालखंड इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। महामारी की शुरुआत में पुरानी सोच वाले लोग भारत को लेकर चिंताएं जाहिर कर रहे थे। लेकिन, अब लोग भारत का उदाहरण दे रहे हैं।
    • इसी कालखंड में हम दुनिया के सबसे बड़े स्टार्टअप ecosystems में से एक बनकर उभरे हैं। हमारे unicorns की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत का ये बढ़ता हुआ कद, ये बढ़ती हुई साख, इससे सबसे ज्यादा किसी का सिर ऊंचा होता है तो वो हमारा diaspora है।
    • हमारे भारतीय डायस्पोरा को तो मैं हमेशा से भारत का राष्ट्रदूत मानता रहा हूं। आप सभी भारत से बाहर, मां भारती की बुलंद आवाज हैं, बुलंद पहचान हैं। भारत की प्रगति देखकर आपका भी सीना चौड़ा होता है, आपका भी सिर गर्व से ऊंचा होता है।
    • गुरु नानकदेव जी ने पूरे राष्ट्र की चेतना को जगाया था, पूरे राष्ट्र को अंधकार से निकालकर प्रकाश की राह दिखाई थी। हमारे गुरुओं ने पूरब से पश्चिम, उत्तर से दक्षिण पूरे भारत की यात्राएं कीं। हर कहीं उनकी निशानियाँ हैं, उनकी प्रेरणाएं हैं, उनके लिए आस्था है।
    • हमारे गुरुओं ने लोगों को प्रेरणा दी, अपनी चरण रज से इस भूमि को पवित्र किया। इसलिए, सिख परंपरा वास्तव में ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की जीवंत परंपरा है।
    • लंगर को टैक्स फ्री करने से लेकर, हरमिंदर साहिब को FCRA की अनुमति तक, गुरुद्वारों के आसपास स्वच्छता बढ़ाने से लेकर उन्हें बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने तक, देश आज हर संभव प्रयास कर रहा है।