Home Blog Page 111

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन सबवे स्टेशन पर गोलीबारी

0

अमेरिका के ब्रुकलिन शहर के सबवे स्‍टेशन पर एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें 13 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। FDNY ने कहा कि उसे सनसेट पार्क में 36वें स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन के अंदर सुबह करीब 8:30 बजे धुआं के साथ फायरिंग की खबर मिली। इस बीच लोगों की ओर से ट्वीट की गई तस्‍वीरों में यात्रियों के कपड़ों को खून से लथपथ दिखाया गया है।घटना सुबह के बिजी ऑफिस टाइम की है, इस वजह से मेट्रो स्टेशन पर काफी भीड़भाड़ थी। न्यूयॉर्क पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक इस हमले में 13 लोग घायल हुए हैं और काफी विस्फोटक सामग्री मिली है। वैसे ये अन-डेटोनेटेड डिवाइस थे, यानी ये जिंदा बम नहीं थे। इस मामले में एक शख्स के शामिल होने का अंदेशा है जिसने मास्क पहन रखा था।

शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था और मास्क पहने हुए था। उसने पहले धुंआ फैलाया और फिर फायरिंग की। सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं।

कप्तान बाबर आजम बने आईसीसी पिछले माह के बेस्ट प्लेयर

0

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने मार्च 2020 के लिए सर्वश्रेष्ठ पुरुष एवं महिला खिलाड़ी के नाम का ऐलान कर दिया है. पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने पुरुष वर्ग में जबकि ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज रेशेल हेन्स ने महिला वर्ग में बाजी मारी. बाबर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था. बाबर ने वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रेथवेट और आस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को पछाड़कर यह पुरस्कार जीता.

बाबर ने दूसरे टेस्ट में बनाए 196 रन

बाबर ने दूसरे टेस्ट में रिकॉर्ड 196 रन की पारी खेलने के साथ ही टेस्ट सीरीज में कुल 390 रन बनाए थे. उनकी इस पारी की बदौलत दूसरे टेस्ट को पाकिस्तानी टीम ड्रॉ कराने में सफल रही. बाबर ने इसके बाद वनडे सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां उनके बल्ले से दो शतक निकले थे.

वोटिंग पैनल के सदस्य और वेस्टइंडीज के पूर्व इंटरनेशल खिलाड़ी डेरेन गंगा ने कहा,  ‘बाबर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान के लिए में विभिन्न प्रारूपों में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के चलते यह पुरस्कार जीता है. कप्तान के रूप में उम्मीदों के बोझ पर खरा उतरना और 24 साल बाद दौरा कर रही आस्ट्रेलिया की मेजबानी करते हुए पाकिस्तान के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन बड़ी उपलब्धि है.’

हेन्स ने किया था शानदार प्रदर्शन

हेन्स की बाज करें, तो उन्होंने आस्ट्रेलिया की विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई थी. हेन्स ने महिला विश्व कप 2022 में कुल आठ मैचों में 61.28 की औसत से 429 रन बनाए थे. उनके प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया की टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया की इस सलामी बल्लेबाज ने ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ खिताब की दौड़ में इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन और दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वोलवार्ड को पीछे छोड़ दिया.

कई राज्यों में हिंसा: दंगाई चिन्हित, जेल भेजेंगे, नुकसान भी वसूलेंगे

0

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में रामनवमी के जुलुस पर हुए पथराव करने वालों पर सख्त तेवर दिखाए हैं। सीएम ने कहा  मध्य प्रदेश की धरती में दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं। दंगाइयों को सिर्फ जेल भेजना नहीं है। जिन्होंने पत्थर चलाए हैं, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है उनको दंडित तो करेंगे ही साथ में सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी इस संदर्भ में पारित अधिनियम के अंतर्गत होगी।

जहां से पत्थर आए उन घरों को पत्थरों का ढेर बना देंगे
वहीं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जिस घर से पत्थर आये हैं उस घर को पत्थरों का ढेर बना देंगे। उन्होंने बताया कि खरगोन में 77 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। अभी और लोगों की भी गिरफ्तारी होगी। खरगोन में अब शांति है। मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में शांति भंग करने की कोई कितने भी मंसूबे पाल ले, उनके मंसूबे हम  सफल नहीं होने देंगे।

एसपी सिद्धार्थ की अस्पताल से छुट्टी, स्थिति नियंत्रण में
खरगौन में गोली के छर्रे लगने से घायल हुए एसपी सिद्धार्थ चौधरी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इंदौर आईजी राकेश गुप्ता ने बताया कि कर्फ्यू जारी है। दंगाइयों की धरपकड़ की जा रही है। सेंधवा में भी शांति है।

गुजरात: एक की मौत
गुजरात के साबरकांठा में उपद्रवियों ने कई दुकानें जला दी तो आणंद जिले में एक शख्स की मौत हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात की गई है। साबरकांठा के हिम्मत नगर में विश्व हिंदू परिषद ने रामनवमी की शोभायात्रा निकाली। जुलूस पर कुछ उपद्रवियों ने पत्थर मारने शुरू कर दिए। उपद्रवियों ने सड़क पर कई गाड़ियों को फूंक दिया। दुकानों में आग लगा दी। पुलिस ने 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।

प. बंगाल: 17 अरेस्ट
पश्चिम बंगाल के बांकुरा में मचानताला पेट्रोल पंप मोड़ के पास स्थित मस्जिद के सामने हंगामा होने के आसार देखते हुए पुलिस ने जुलूस का रास्ता मोड़ देने को कहा। लेकिन जुलूस में शामिल लोगों ने इनकार कर दिया। लोगों ने पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए जुलूस निकालने की कोशिश की। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

झारखंड: कई घायल
झारखंड के लोहरदगा जिले के हिरही भोक्ता बगीचा इलाके के पास जुलूस में शामिल लोगों पर धारदार हथियारों से किए गए हमले में दर्जनों लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुजरा की ओर से रामनवमी की शोभायात्रा आ रही थी तभी कब्रिस्तान के पास दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने नारेबाजी नहीं करने के लिए कहा। लेकिन जब तक कोई कुछ समझ पाता कुछ शोभायात्रा में शामिल लोगों पर पथराव शुरू हो गया।

खरगोन में जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घरों को ढाह दिया

0

खरगोन : खरगोन में रामनवमी के दिन हुई हिंसा पर सरकार एक्शन में आ गई है. जिला प्रशासन ने खरगोन में रामनवमी जुलूस पर पथराव करने वाले आरोपियों के घरों को ढाह दिया है. सोमवार शहर के संवेदनशील क्षेत्र मानें जाने वाले छोटी मोहन टाकीज क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में सरकार के अधिकारी वहां बुलडोजर लेकर पहुंचे और हिंसा करने वाले आरोपियों के मकानों को ढाह दिया.

इस कार्रवाई का कांग्रेस ने विरोध किया है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, ‘मामू का बुलडोज़र बलात्कार करने वालों पर और बलात्कारियों को सहयोग देने वालों पर नहीं चलता. केवल शक्ल देख कर बुलडोज़र चलाए जा रहे हैं.’

इस घटना को लेकर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इस हिंसा में शामिल आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें बख्सा नहीं जाएगी। सीएम ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर खरगोन में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। मध्यप्रदेश की धरती पर दंगाइयों के लिए कोई स्थान नहीं है। यह दंगाई चिन्हित कर लिए गए हैं, इनको छोड़ा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।

29 अप्रैल को बदलेगी शनि की दशा, मेष राशि पर होगा थोड़ा अच्छा, तो थोड़ा बुरा असर

0

ज्योतिष में ग्रहों के दशा परिवर्तन का बड़ा महत्व बताया गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अप्रैल 2022 के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव होने जा रहा है, जिनमें शनिदेव भी शामिल हैं। 29 अप्रैल को शनि का कुंभ राशि में प्रवेश होगा। शनि देव 11 जुलाई 2022 तक इस स्थिति में रहेंगे। शनि के इस गोचर (Shani Gochar 2022) का सभी राशियों पर व्यापक असर बताया जा रहा है। नईदुनिया.कॉम की स्पेशल सीरीज में हम हर राशि पर होने वाले असर और हानि से बचाने के उपायों के बारे में बताएंगे। यहां पढ़िए मेष राशि के लोगों पर क्या असर होगा

Effect of Saturn transit in Aquarius on Aries

शनि ग्रह का यह राशि परिवर्तन मेष राशि वालों को सामाजिक मामलों को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करेगा। इस दौरान मेष राशि वाले नए दोस्त बनाएंगे और कुछ नए गठबंधनों से जुड़ेंगे। ये आत्मविश्वासी और मजबूत महसूस करेंगे। कई बंधन बनाएंगे। हालांकि, वृषभ राशि में यूरेनस और कुंभ राशि में शनि के बीच टकराव हो सकता है, और आप अंत में कुछ दोस्तों को खो देंगे। कुल मिलाकर इस दौरान सच्चे दोस्त और सच्चे प्यार की पहचान होगी। करियर समृद्ध होगा और लोग आपका स्वभाव पसंद करेंगे। आपका प्रेम जीवन स्थिर रहेगा और आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। सेहत के लिहाज से सब कुछ सामान्य रहेगा।

क्या होता है जब शनि करते हैं कुंभ में प्रवेश

शनि का कुंभ राशि में गोचर भविष्य को और अधिक गंभीरता से तय करने में मदद करता है। शनि की सबसे शक्तिशाली ताकत उसकी प्रतिबद्धता है, जहां कुंभ को सामूहिकता के संकेत के रूप में दर्शाया गया है। वे दोनों संचार, निर्माण, क्षमताओं और इच्छा शक्ति की एक मजबूत अभिव्यक्ति को जोड़ते हैं और बनाते हैं। जबकि शनि के कुम्भ में गोचर से व्यक्ति का सामाजिक दायरा बढ़ता है और जातक लचीली मानसिकता वाले होते हैं।

सीएम राइज स्कूल का नाम होगा महात्मा ज्योतिबा फुले

0

 दमोह। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह में शामिल होने दमोह पहुंचे। स्थानीय पालीटेक्निक कालेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दमोह सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल, मंत्री भरत सिंह कुशवाहा के साथ जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक व पूर्व मंत्री की मौजूदगी रही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया और फिर मंच पर पहुं चकर कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर घोषणा की कि महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर सीएम राइज स्कूल का नाम रखा जाएगा। इसके अलवा महात्मा फुले के जीवन के संबंध में अनेक बातें कहीं। साथ ही बटियागढ़ ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री द्वारा की गई। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के साथ अन्य मंत्रियों ने मंच संचालन किया और अपनी बात रखी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस देश में दो महात्मा हुए एक महात्मा गांधी और दूसरे ज्योतिबा फुले जिन्हाेंने इस देश को नई दिशा दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने के कहा कि मध्यप्रदेश के शैक्षणिक पाठ्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई की जीवनी शामिल होगी। ताकि बच्चों को पता चल सके कि ज्योतिबा फुले कौन थे और उन्होंने इस समाज के लिए क्या किया। दमोह में ज्योतिबा फुले के नाम से सीएम राइज स्कूल की मांग को पूरा किया जाएगा। ज्योतिबा फुले की जयंती पर हर वर्ष ऐच्छिक अवकाश भी प्रत्येक वर्ष होगा। पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधनिक आयोग का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना शिक्षा के सब अधूरा। महिलाओं की शिक्षा में नई क्रांति ज्योतिबा फुले ने पैदा की थी उन्होंने विधवा पुनर्विवाह की मुहिम चलाई। सभी वर्गों की हालत सुधारने के लिए लगातार संघर्ष किया।

इंदौर में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अप्रैल को

0

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 29 अप्रैल को इंदौर में आयोजित की गई है। यह निर्णय सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया। इससे पहले महिला मोर्चा 19 अप्रैल को प्रदेश भर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगा। बैठक में सामाजिक न्याय पखवाडे के दौरान महिला मोर्चा की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रभारी सीमा सिंह जादौन ने कहा कि सामाजिक न्याय पखवाडे के अंतर्गत महिला मोर्चा को 19 अप्रैल को पोषण अभियान का कार्यक्रम दिया गया है। कार्यकर्ता बहनें प्रत्येक आंगनवाड़ी में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करेंगी। मोर्चा की बहनें आंगनवाड़ी के बधाों को पौष्टिक आहार का वितरण करेंगी। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आशा कार्यकर्ताओं का भी सम्मान किया जाएगा।

बैठक में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति दुबे, बबीता परमार, शशि यादव, मीना जोनवाल, माया पटेल, अश्विनी परांजपे, प्रदेश मंत्री शशि पटेल, आशा गुप्ता, वैशाली महाले, ममता भिलवार, कोषाध्यक्ष ममता गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष जया शर्मा, कार्यालय मंत्री नंदा दुबे, सह कार्यालय मंत्री नवदीप कौर, इंटरनेट मीडिया प्रभारी डॉ. निशा सक्सेना, सोशल मीडिया सह प्रभारी अपेक्षा शुक्ला, मीडिया प्रभारी नेहा बग्गा एवं सह प्रभारी प्रियांश उरमलिया उपस्थित थी।

शिवराज सरकार मध्‍य प्रदेश में 108 पुल आजादी के पहले के हैं, सबका आडिट करा रही

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में आजादी के पहले के 108 पुल हैं। ग्वालियर-चंबल में पिछले साल अतिवर्षा के कारण सात पुलों के ढहने के बाद सरकार इन सभी पुलों की स्थिति का आकलन करा रही है। इसके निष्कर्षों के आधार पर तय होगा कि किस पुल की मरम्मत की जानी है और किसे जर्जर घोषित करते हुए आवागमन बंद करना है। उधर, छिंदवाड़ा जिले के लोधीखेड़ा-खमारपानी मार्ग पर कन्हान नदी पर 60 साल पहले बने पुल के क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग ने यातायात बंद कर दिया है। आष्टा में पार्वती नदी पर बने पुराने पुल के स्थान पर 11 करोड़ रुपये की लागत से नया पुल बनाया जाएगा।

इटारसी-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश के 941 पुलों की जानकारी मुख्य अभियंताओं से बुलाई है। प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने ‘नईदुनिया” को बताया कि आजादी के पहले के बने पुलों का सेफ्टी आडिट करा रहे हैं। ऐसे पुल जो सिंगल लेन हैं, उन्हें चौड़ा करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। बड़ी संख्या में बायपास बनाए जा रहे हैं। आष्टा में पार्वती नदी पर बना पुल काफी पुराना है। यहां बायपास बनाया जा चुका है। अब हलके वाहनों के लिए इसका उपयोग हो रहा है। एक नया पुल भी बजट में स्वीकृत हो गया है।

वहीं, सेतु परिक्षेत्र के प्रमुख अभियंता संजय खांडे ने बताया कि 70 पुलों को संधारण कार्य के लिए चिह्नित किया गया था। इसमें से 40 पर काम पूरा हो चुका है। प्रदेश में 404 जलमग्नीय पुल हैं। इनका निरीक्षण बारिश से पहले होगा ताकि जहां भी मरम्मत के काम किए जाने हैं, वे समय पर हो जाएं। सभी मुख्य अभियंता को पुलों की सुरक्षा संबंधी कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

टोल नाकों से बिना जांच आगे नहीं बढ़ेंगे ट्राले : मुख्यमंत्री

इटारसी-नागपुर राजमार्ग पर सुखतवा नदी पर बने पुल का हिस्सा ढहने की घटना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को बैठक की। उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के अधिकारियों को ट्राला चालक और कंपनी के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एनएचएआइ या मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के टोल नाकों से बिना जांच कोई भी ट्राला आगे नहीं बढ़ना चाहिए। अनुमति की शर्तों का सख्ती से पालन कराया जाए।

जर्जर पुलों पर आवागमन करेंगे प्रतिबंधित : भार्गव

लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव का कहना है कि अभी तक 92 पुलों की प्रारंभिक रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें कोई भी ऐसा नहीं है, जिसे खतरनाक घोषित किया जाए। जांच में जो पुल जर्जर अवस्था में पाए जाएंगे, उन पर आवागमन प्रतिबंधित करेंगे।

The Kashmir Files महामारी के बाद 250 करोड़ कमाने वाली पहली हिन्दी फिल्म बनी

0

तमाम विवादों के बाद भी फिल्म The Kashmir Files कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म The Kashmir Files कोरोना महामारी के बाद 250 रुपए का कारोबार करने वाली पहली हिन्दी फिल्म बन गई है। ख्यात film critic and trade analyst तरण आदर्श ने ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी है। तरण ने अपने ट्वीट में बताया है कि इस सप्ताह के अंत में सीमित शो और स्क्रीन के बावजूद शनिवार और रविवार का कारोबार होने के बाद फिल्म ने अभी तक 250.73 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। तरण ने बताया कि फिल्म The Kashmir Files ने शुक्रवार को 50 लाख, शनिवार को 85 लाख, रविवार को 1.15 करोड़ का कारोबार किया।

द कश्मीर फाइल्स को ‘आरआरआर’ और ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। The Kashmir Files करीब 30 करोड़ के बजट में बनी है। साथ ही यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म कम से कम 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है, लेकिन तीसरे और चौथे हफ्ते में यह फिल्म कुछ कर सकती है।

11 मार्च को रिलीज हुई थी The Kashmir Files

‘द कश्मीर फाइल्स’ 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 1990 के कश्मीर विद्रोह के दौरान कश्मीरी हिंदुओं के पलायन पर आधारित है। इसमें अनुपम खेर, दर्शन कुमार, मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी हैं। इस फिल्म को लेकर बीते कुछ दिनों से जमकर सियासी विवाद भी चल रहा है और कांग्रेस पार्टी इस मामले में बैकफुट पर है और भाजपा लगातार कश्मीर पंडितों की दुर्दशा को लेकर सवाल उठाती रही है।

अयान मुखर्जी ने शेयर किया ब्रह्मास्त्र का नया टीजर पोस्टर

0

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है। रणबीर और आलिया की शादी को लेकर हर दिन नया अपडेट आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को दोनों लव कपल सात फेरे लेंगे। वेडिंग की खबरों के अलावा रणबीर और आलिया अपकमिंग मूवी ब्रह्मास्त्र की भी बातें हो रही है। इस बीच फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने नया टीजर पोस्टर शेयर किया है।

प्यार में डूबे रणबीर-आलिया

निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म ब्रह्मास्त्र से टीजर पोस्टर शेयर किया है। इस वीडियो पोस्टर में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। पोस्टर में आलिया और रणबीर का माथा एक-दूसरे से टिका है। वहीं एक्टर का हाथ भट्ट की कमर पर है। वहीं एक्ट्रेस ने रणबीर की गर्दन पर हाथ रखा हुआ है। इस पोस्टर में दोनों का रोमांटिक अंदाज नजर आ रहा है। वहीं बैकग्राउंड में केसरिया सॉन्ग बज रहा है। जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है।

अयान ने दिया जबरदस्त कैप्शन

इस पोस्टर को शेयर करते हुए अयान मुखर्जी ने लंबा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा कि तो ये है हमारा लव पोस्टर। मुझे लगा कि ये सही वक्त है। इन दिनों हवा में इश्क कुछ ज्यादा है। साथ ही केसरिया गाने को लेकर मुखर्जी ने प्रतिम, अमिताभ भट्टाचार्य और अरिजीत सिंह का नाम लिखा है।

9 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर, आलिया भट्टा, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय अहम किरदार में नजर आएंगे। जानकारी के मुताबिक इस फिल्म में शाहरुख खान और नागार्गुन भी दिखाई दे सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। अब इस साल 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।