Home Blog Page 77

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी, दाऊद गैंग का नाम आया सामने

0

भोपाल। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

दाऊद गैंग का नाम आया सामने
बीजेपी सांसद की तरफ से राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद गैंग का हवाला देकर धमकी दी गई है. उन्हें जिस नंबर से फोन आया है. उसने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है.

धमकी देने वाले ने कहा कि वह दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी है, उसने बीजेपी सांसद साध्वी को फोन कर कहा ”तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए बोल दिया है” मामला सामने आने के बाद सांसद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस का कहना है जिस नंबर से कॉल आया है, उसकी जांच करवाई जा रही है. बता दें कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं.

लगातार दूसरे दिन 12 हजार नए मामले, 14 लोगों की मौत, सक्रिय केस 60 हजार पार

0

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 12,847 नए मामले मिले हैं, एक दिन पहले 12,213 केस सामने आए थे। नए मामलों में महाराष्ट्र से 4,255, केरल से 3,419 और दिल्ली से 1,323 मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र और केरल में करीब तीन महीने बाद इतने ज्यादा केस मिले हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान गई है, जिनमें आठ मौतें अकेले केरल से हैं। सक्रिय मामले 63,063 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। बीते एक दिन में सक्रिय मामले 4,848 बढ़े हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.47 और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 195.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 90.45 करोड़ से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

दो से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन सुरक्षित : भारत बायोटेक

हैदराबाद स्थित वैक्सीन उत्पादन कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों पर किए गए दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन सुरक्षित, सहनशील और उच्च प्रतिरोधी पाई गई है। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अध्ययन रिपोर्ट लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित हुई है। पिछले साल जून और सितंबर के बीच दूसरे और तीसरे चरण का अध्ययन दो से 18 वर्ष के स्वस्थ बच्चों पर देश में कई केंद्रों में किया गया था।

देश के कई शहरों में बवाल और आगजनी, 340 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा असर

0

सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत कई राज्यों में रेलवे और बसों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कई स्टेशनों पर ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी गई और बसों पर पथराव हुए। बिहार में दो, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में एक-एक समेत कम से चार ट्रेनों में आग लगा दी गई। देश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने ईंट-पत्थर फेंके और पटरियों पर धरना दिया।

ट्रेनों के परिचालन पर असर

इस आंदोलन की वजह से ना सिर्फ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, बल्कि रेलवे के ट्रैफिक पर भी खासा असर पड़ा। रेलवे के मुताबिक शुक्रवार को 340 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुआ। हिंसा की आशंका को देखते हुए 94 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं।वहीं 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। इसके अलावा 11 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

बिहार के कई जिलों में इंटरनेट बंद

बिहार में हिंसा कुछ ज्यादा उग्र दिख रही है। बीजेपी के कई नेताओं के घरों पर हमला हुआ और तोड़फोड़ की गई। पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर भीड़ ने हमला किया। बिहार के लखीसराय में नयी दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस और समस्तीपुर में नयी दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगा दी गई। लखीसराय स्टेशन पर आंदोलनकारी पटरियों पर लेट गए। प्रदेश में 24 FIR दर्ज की गई हैं और अब तक 125 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा की खबरों पर रोक के लिए बिहार के 12 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। यानी कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण ज़िलों में आज से 19 जून तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भर्ती योजना को लेकर पैदा चिंताओं को भी दूर करने की कोशिश की। अग्निपथ योजना पर सियासी बयानबाजी के बीच थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने भी साफ कर दिया है कि अगले हफ्ते तक अग्निपथ योजना के लिए नोटिफिकेशन आएगा और इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

टेस्ट के बाद टी20 और वनडे सीरीज भी खेलेगा भारत

0

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम के अन्य सदस्य लंदन के लिए रवाना हो गए है। भारतीय टीम गुरुवार सुबह लंदन के लिए फ्लाइट में सवार हुई। लंदन जाने वाले अन्य खिलाड़ियों में स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और विकेटकीपर केएस भरत शामिल थे। कोच राहुल द्रविड़ रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के समापन के बाद इंग्लैंड में टीम में शामिल होंगे। भारत 1-5 जुलाई से एजबेस्टन में एक टेस्ट, फिर तीन वनडे और इतने ही टी20 खेलेगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार टीम इंडिया

पिछली बार के विपरीत कोई बायो-बबल नहीं होगा। इस लिए कोई चार्टन उड़ानें नहीं होंगी। हालांकि इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया था। लंदन पहुंचने के बाद वे लीसेस्टर की यात्रा करेंगे। वहां भारत का 24 जून से अभ्यास मैच से पहले एक छोटा शिविर होगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

सर्वार्थ सिद्धि योग में करें संकष्‍टी चतुर्थी की पूजा

0

17 जून को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है और इस दिन देश भर में संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक संकष्टी चतुर्थी का दिन, भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन है। गणपति ना सिर्फ शुभ बुद्धि देते हैं, बल्कि रिद्धि-सिद्धिदायक भी हैं। इनकी कृपा के बिना कोई शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। ऐसे में इस दिन गणपति की पूजा का अपना विशेष महत्व है। लेकिन इस दिन को खास बना रहा है ज्योतिष का एक योग। संकष्टी चतुर्थी के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक इस योग में की जाने वाली पूजा से तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही इस दौरान किये गये शुभ कार्य हमेशा कल्याणकारी फल देते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करने भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सफलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। चलिए आपको बतायें कि इस का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय क्या होगा।

    • आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जून शुक्रवार को प्रातः 06:10 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार 18 जून को प्रातः 02:59 बजे समाप्त होगी।
    • पूजन के लिए सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त 17 जून को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक रहेगा।
    • संकष्टी चतुर्थी की पूजा में चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। तो इस संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय रात्रि 10:03 बजे है। 

      कैसे करें पूजन

      संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रात:काल स्नान कर संकष्टी चतुर्थी का व्रत व पूजा करने का संकल्प लें। फिर शुभ मुहूर्त में गणेश जी का अभिषेक करें। उन्हें चंदन, मोदक, फल, फूल, वस्त्र, धूप, दीपक, गंध, अक्षत, दूर्वा आदि चढ़ाएं। इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करना उत्तम होता है। साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा सुनें। अंत में गणेश जी की आरती करें। रात में जब चंद्रमा उदय हो जाए तो चंद्रमा को अर्ध्य दें और फिर व्रत तोड़कर पारण करें। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन तक रहेगा, इसलिए बेहतर होगा उस समय अपनी मनोकामना को ध्यान में रखते हुए गणपति की पूजा करें। अगर आस्था सच्ची हुई तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।

पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों के मतदानकर्मी

0

भोपाल (नई दुनिया)। पंचायत चुनाव में मतदानकर्मी ही वोट नहीं डाल पाएंगे क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी बैलेट (ईडीबी) जारी किए जाने की व्यवस्था ही नहीं है। दरअसल, आमतौर पर उनकी ड्यूटी भी उनके गृह विकासखंड क्षेत्र के बाहर लगाई जाती है इसलिए ये मतदान में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। पंचायत चुनाव के लिए लगभग सवा चार लाभ मतदानकर्मी तैनात किए जाने हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों को जरूर इलेक्शन ड्यूटी बैलेट जारी किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पंचायतों के चुनाव में मतदानकर्मियों को ईडीबी जारी करने का प्रविधान नहीं है। मतदान के ठीक बाद मतदान केंद्र स्तर पर मतगणना कराई जाती है। ऐसे में मतपत्र दिया जाना व्यावहारिक नहीं माना गया।

यही वजह है कि अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें मतदानकर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी बैलेट नहीं दिए गए। इनका समय पर पहुंचाना भी मुश्किल होता है। यही वजह है कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि, कोशिश यही रहती है कि मतदान दल में कर्मचारियों का चयन इस प्रकार हो कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदान उस चरण में न हो, जिसमें उनकी ड्यूटी लगी है।

यह जिले में कर्मचारियों की उपलब्‍धता के आधार पर तय होता है। पंचायत चुनाव के लिए 71,643 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, नगरीय निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना के बीच काफी समय होता है। इस अवध‍ि में प्राप्त होने वाले ईडीबी को मतगणना में शामिल किया जाता है। यही व्यवस्था लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी रहती है।

भीषण गर्मी और उमस के बीच आया मानसून, पूर्वी मप्र में तेज बौछारें पड़ने के आसार

0

भाेपाल। भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लाेगाें के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार काे अपनी तय तारीख 16 जून काे बैतूल एवं खंडवा के रास्ते प्रवेश कर लिया है। हालांकि राजधानी में मानसून के आने में अभी थाेड़ा और इंतजार करना हाेगा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक पूरे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विशेषकर भाेपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर एवं शहडाेल संभागाें के जिलाें में अच्छी वर्षा हाेगी। उधर गुरुवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहाे में 18, नरसिंहपुर में 11, बैतूल में आठ, नौगांव में सात, दमाेह एवं रीवा में दाे, मलाजखंड, ग्वालियर, गुना एवं भाेपाल में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में मानसून ने पश्चिमी मप्र के खंडवा, बैतूल जिले से प्रवेश कर लिया है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम की उत्तरी सीमा पोरबंदर, भावनगर, खंडवा, गोंदिया, दुर्ग, भवानीपटना, कलिंगपट्टनम और बंगाल की खाड़ी से होते हुए बुलरघाट तथा सुपौल से गुजर रही है। साेमवार तक मानसून के मप्र के आधे हिस्से में पहुंचने की संभावना है। साहा के मुताबिक अलग-अलग स्थानाें पर बनी मौसम प्रणालियाें के प्रभाव से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वर्तमान में पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडाेल, रीवा, सागर संभागाें के जिलाें में तेज बौछारें पड़ रही हैं।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक कमजाेर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास मौजूद है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। राजस्थान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन छह मौसम प्रणालियाें के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेषकर रीवा, सागर, जबलपुर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में दाे-तीन दिन तक अच्छी बारिश हाेने की उम्मीद है।

पिछले 5 हफ्तों की कमी के बाद दुनिया में फिर बढ़ने लगी है कोरोना से होनेवाली मौतें: WHO

0

करीब 5 हफ्तों तक गिरावट के बाद दुनियान भर में कोरोना से होनेवाली मौतें फिर से बढ़ने लगी हैं। WHO ने इस लेकर चेतावनी देत हुए बताया कि COVID-19 से होने वाली मौतों की संख्या में 5 हफ्तों की गिरावट के बाद एक बार फिर से पिछले सप्ताह 4% की उछाल आई है। WHO के मुताबिक एक बार फिर से दुनिया भर में कोरोना को गंभीर परिणाम दिखने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

WHO ने गुरुवार को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से दुनिया भर में 8,700 मौतें हुईं, जो पिछले 5 हफ्तों की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 21% और पश्चिमी प्रशांत इलाके में 17 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। बता दें कि पश्चिमी प्रशांत इलाके में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से लेकर सिंगापुर, मलेशिया, फिलिपींस, चीन, जापान और साउथ कोरिया सहित 28 देश आते हैं।

वैसे WHO ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी हो रही है लेकिन फिर भी पिछले हफ्ते करीब 32 लाख नए मामले सामने आए। वहीं कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों में अब भी वृद्धि हो रही है। पश्चिम एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में क्रमश: 58 फीसदी और 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रेयेसस के मुताबिक संख्या में कमी की एक वजह ये भी है कि कई देशों ने निगरानी और जांच कम कर दी है।

यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अधिकतर संपन्न देशों ने अपने यहां से कोरोना वायरस से जुड़े प्रतिबंधों को काफी हद तक हटा दिया है। चीन ने शंघाई और बीजिंग में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद कड़े प्रतिबंध लगाये थे, लेकिन कोविड की रफ्तार थमने के बाद अब उसने भी इन नियमों में ढील देना शुरू कर दिया है।

भारत में स्थिति

भारत में भी कोरोना वायरस से होने वाली मौतें बढ़ी हैं। पिछले 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमण के मामले और 11 मौतें दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 111 दिनों के बाद पहली बार 12,000 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 58,215 हो गई है।

कई राज्यों में फैली अग्निपथ योजना के विरोध की आग

0

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार से शुरु हुआ विरोध-प्रदर्शन अब तक राज्यों में पहुंच गया है। बिहार के अलावा यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान से भी युवाओं के उग्र प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है। मोटे तौर पर सेना में केवल चार सालों की भर्ती योजना को लेकर छात्रों में खासा आक्रोश है। मंगलवार को इसकी घोषणा के अगले ही दिन से बिहार के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गये। आज यानी गुरुवार को ये प्रदर्शन कई शहरों में फैल गया और मुख्य तौर पर रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन की वजह से रेलवे ने 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में बीजेपी नेताओं और उनके ऑफिसों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान दीपिका की हार्टबीट हुई तेज

0

दीपिका हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टीवल से वापिस लौटी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बतौर ज्यूरी मेंबर हिस्सा लिया था जो कि बड़े गर्व की बात है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण की सेहत से जुड़ी एक खबर आ रही है। जिसके मुताबिक शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वे इस वक्त हैदराबाद में एक्टर प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। वे हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में पहुंची जहां उनका चेकअप किया गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि होटल में वे आराम कर रही हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं।