Home Blog Page 82

रक्षा मंत्रालय ने 76 हजार करोड़ के सैन्य उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी,

0

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक हुई। डीएसी द्वारा बाय इंडियन एंड बाय एंड मेक इंडियन श्रेणी के तहत 76,390 करोड़ रुपए के सशस्त्र बलों के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई। रक्षा अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। वहीं रक्षामंत्री ने भी ट्वीट कर बताया है। रक्षा अधिकारियों के अनुसार इंडियन आर्मी के लिए डीएएसी ने रफ टेरेन फोर्क लिफ्ट ट्रक, ब्रिज बिछाने वाले व्हील टैंक, टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलें और हथियार का पता लगाने वाले रडार के साथ बख्तरबंद लड़ाकू वाहन की खरीद की जरूरत के लिए स्वीकृति दी है।

नौसेना के लिए 36 हजार करोड़ की अनुमानित लागत पर अगली पीढ़ी के कार्वेट की खरीद के लिए भी स्वीकृति प्रदान की गई है। इन एनजीसी का निर्माण इंडियन नेवी के नए इन-हाउस डिजाइन के आधार पर निर्माण की नवीनतम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘डीएसी ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्वारा डोर्नियर एयरक्राफ्ट और एसयू-30 एमकेआई एयरो इंजन के निर्माण के लिए स्वदेशीकरण बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।’

डिजिटल कोस्ट गार्ड परियोजना को डीएसी द्वारा अप्रूवल किया गया। इस परियोजना के तहत तटरक्षक बल में विभिन्न सतह, विमानन संचालन, रसद, वित्त और मानव संसाधन प्रक्रियाओं के डिजिटलाइजेशन के लिए अखिल भारतीय सुरक्षित नेटवर्क स्थापित किया जाएगा।

Karan Johar की बर्थडे पार्टी में हुआ कोरोना ब्लास्ट

0

फिल्म निर्माता करण जौहर के बर्थडे पार्टी में शामिल हुए कई हस्तियां कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बताया कि करण जौहर की जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए कई लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘जौहर की पार्टी में लोग ओमिक्रोन के वेरिएंट बी5 और बी6 से संक्रमित हुए हैं। यह वायरस तेजी से फैल रहा है।’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा

करण जौहर की पार्टी में शामिल होने के बाद कार्तिक आर्यन, शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और आदित्य रॉय कपूर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खबर है कि पार्टी में शामिल लगभग 50-55 लोग संक्रमित पाए गए है। पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण की दर तेजी से बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा, ‘लोगों से फेस मास्क लगाने की अपील की जा रही है। मैंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बूस्टर डोज को अनिवार्य करने पर विचार करने का अनुरोध किया है।’ टोपे के मुताबिक मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों सहित छह जिलों में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं।

रविवार को मुंबई में 961 केस दर्ज

उन्होंने कहा कि इन जिलों में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। लोगों से मास्क पहनने और कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की जा रही है। बता दें रविवार को मुंबई में कोविड-19 के 961 केस सामने आए। वह एक मौत दर्ज की गई। साथ ही प्रदेश में संक्रमण का आंकड़ा 10,68,936 हो गया है, जबकि मृतकों की संख्या 19,569 हो गई है।

विवादित बयान को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ केस दर्ज

0

टीवी पर डिबेट के दौरान जोश में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी के मामले में नुपूर शर्मा की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ पार्टी ने उनके बयान से किनारा कर लिया है और सस्पेंड कर दिया है, तो दूसरी तरफ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। मुंबई पुलिस जल्द ही निलंबित भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) को समन भेजेगी। मुंबई के सीपी संजय पांडे ने कहा कि उन्हें जल्द ही समन भेजा जाएगा और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर उनका बयान दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जो भी जरूरी कार्रवाई होगी वह की जाएगी।

क्या है मामला?

नूपुर शर्मा ने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और कई संगठनों ने इस पर आपत्ति जताई थी। इसके अगले ही दिन रजा अकादमी के जॉइंट सेक्रेटरी इरफान शेख ने मुंबई में इस मामले को लेकर केस दर्ज कराया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 29 मई की रात को नूपुर शर्मा के खिलाफ शिकायत दी गई थी और उसके आधार पर नूपुर शर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 295A के तहत केस दर्ज किया गया । इसके तहत उन पर धार्मिक वैमनस्य को उकसाने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दो समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने के आरोपों में सेक्शन 153A के तहत केस दर्ज हुआ है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ ने उत्तराखंड में पन्ना के 22 श्रद्धालुओं की मौत पर जताया दुख

0

उत्तराखंड में हुए बस हादसे में मारे गए मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की मौत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शोक जताया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद और पीड़ा देने वाली है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एनएच-94 पर रविवार देर शाम एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों के मरने की सूचना है। यह बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से तीर्थयात्रियों को लेकर गई थी।

कुल 40 लोग थे सवार

बताया जाता है कि यह बस मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से उत्तरकाशी गई थी। इसमें कुल 40 यात्री सवार थे। बस यमुनोत्री के नेशनल हाईवे डामटा के पास हुआ है। हादसे की सूचना आते ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने टि्वटर पर लिखा कि उत्तराखंड में चारधाम की तीर्थयात्रा पर यमुनोत्री धाम जा रही बस के खाई में गिरने से मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों की मृत्यु बेहद दुखद, पीड़ाजनक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

कमलनाथ ने भी जताया दुख
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी मृतकों को श्रद्धांजलि दी है। कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में मप्र के पन्ना जिले के तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कई तीर्थयात्रियों की मृत्यु होने और 6 के गंभीर रूप से घायल होने का दुखद समाचार है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

छोटी ड्रेस पहनने वाली अनन्या ने पहली बार पहनी साड़ी

0

IIFA अवार्ड्स में इस बार कई नामी फिल्मी हस्तियों ने शिरकत है, लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र इस बार अनन्या पांडे रही क्योंकि समारोह में वह पहली बार साड़ी पहनकर पहुंची और सभी की लिए आकर्षण के केंद्र रही। जब ग्रीन कारपेट पर अनन्या पांडे पहुंची तो अपने हुस्न के जलवे दिखाकर सभी की दिल जीत लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन भी IIFA अवार्ड समारोह में पहुंचे हुए हैं, लेकिन अनन्या पांडे ग्रीन कार्पेट पर शुरुआती मेहमानों में शामिल थीं। वह सफेद कलर की साड़ी पहनकर पहुंची थी।

मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन की साड़ी

अनन्या पांडे जिस साड़ी को पहन कर आईफा अवार्ड समारोह में पहुंची थी, उसे मनीष मल्होत्रा ​​द्वारा डिजाइन किया गया था। अनन्या की तरह सारा अली खान ने भी फ़राज़ मनन द्वारा डिजाइन की गई एक छोटी अनारकली और प्लाजो को पहन कर समारोह में शिरकत की थी। इसके अलावा कृति सेनन पीले और सुनहरे रंग की ड्रेस पहन कर पहुंची थी। लारा दत्ता बैंगनी रंग की ड्रेस में तो नरगिस फाखरी ग्रीन कारपेट से मेल खाती हुई ड्रेस पहन कर समारोह में पहुंची थी।

पेट्रोल में 10 फीसदी इथेनॉल, केंद्र सरकार ने बचाए 40 हजार करोड़

0

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज राजधानी दिल्ली में विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ’ पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देश को बड़ी खुशखबरी दी। दरअसल पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच देश की तेल कंपनियों ने Ethanol Petrol Blending का अपना 10 फीसदी का लक्ष्य हासिल कर लिया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि देश ने यह लक्ष्य 5 माह पहले ही हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि Ethanol Petrol Blending के कारण कार्बन उत्सर्जन में भी भारी कमी आती है और साथ ही देश के किसानों की आय में भी बढ़ोतरी होती है।

दिसंबर 2022 तक का था लक्ष्य

आपको बता दें कि मई माह में ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि भारत में पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण का स्तर 9.99 प्रतिशत तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि भारत ने 2022 के अंत तक पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण और 2030 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य रखा था। इसके अलावा केंद्र सरकार ने 2030 तक डीजल के साथ बायोडीजल के 5 प्रतिशत मिश्रण का भी लक्ष्य रखा है। इस हिसाब तेल कंपनियों ने 10 फीसदी का लक्ष्य करीब 5 महीने पहले ही पूरा कर लिया है। Ethanol Petrol Blending के जरिए केंद्र सरकार ने करीब 40 हजार करोड़ रुपए की बचत की है।

पेट्रोल इथेनॉल मिश्रण का ये है लाभ

दरअसल पेट्रोल में इथेनॉल सम्मिश्रण कार्यक्रम का उद्देश्य कच्चे तेल के आयात पर देश की निर्भरता को कम करना, कार्बन उत्सर्जन में कटौती करना और किसानों की आय को बढ़ाना है। केंद्र ने मिश्रण को प्रोत्साहित करने के लिए अक्टूबर से मिश्रित ईंधन पर 2 रुपए प्रति लीटर के अतिरिक्त शुल्क की भी घोषणा की है। मई माह में ही केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा था कि देश की तेल विपणन कंपनियों (तेल विपणन कंपनियों) ने पेट्रोल में 9.99 फीसदी इथेनॉल सम्मिश्रण का लक्ष्य हासिल किया गया है, तब ही यह माना जा रहा था कि केंद्र सरकार द्वारा तय लक्ष्य समय से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। भारत 2025-2026 तक Ethanol Petrol Blending 20 प्रतिशत सम्मिश्रण हासिल करने के लिए तैयार है।

सतना में बारात लेकर जा रही बस हाइटेंशन बिजली लाइन से टकराई, 17 लोग घायल

0

सतना। सतना जिले में एक बड़ा दर्दनाक बस हादसा हुआ है। जिसमें मैहर से पन्ना जिले के श्यामगिरी बारात लेकर लौट रही बस उचेहरा के पास सड़क किनारे बिजली के 11 केवी हाइटेंशन लाइन से टकरा गई जिससे बस में खिड़की से सटकर बैठे 16 17 लोग करंट की चपेट में आकर घायल हो गए। बिजली लाइन से टकराने के कारण बस में रखे सामान में आग पकड़ ली जिसके कारण झुलसने से एक महिला 35 वर्षीय विनीशा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई है। सूचना पाकर मौके पर जिला प्रशासन और पुलिस बल पहुंचा और घायलों को मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना सुबह 11 बजे के आस-पास की बताई जा रह है। इस घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बस बिना परमिट के बारात लेकर जा रही थी।

इस प्रकार हुई घटना-

आदिवासी परिवार में पन्ना जिले श्यामगिरी से मैहर बारात आई थी जो आज सुबह लड़की की विदा कराकर वापस जा रही थी तभी मैहर से 8 किलोमीटर की दूरी पर थाना उचेहरा अंतर्गत रामपुर पाठा के पास बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झूल रहे 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गई। जैसे ही बस बिजली लाइन से टकराई तो उसमें बैठे लोगों को करंट का जमकर झटका लगा। एसडीएम उचेहरा एचके धुर्वे के अनुसार सीट में बैठे लोग तो बच गए लेकिन खिड़की के किनारे बैठे लोग करंट की चपेट में आ गए जिसमें 35 वर्षीय महिला विनीशा बाई गंभीर रूप से झुलस गई है।

बस में लगभग 45 बराती थे सवार-

बताया जा रहा है कि बस में 45 से 50 के बीच में बराती सवार थे। उनका सामान भी बस के अंदर ही रखा था जैसे ही बस करंट के चपेट में आई तो सामान में आग लग गई। इसी आग की चपेट में महिला भी आ गई। गनीमत रही कि बस में बैठे लोग सीट में ही बैठे रहे जिससे उन्हें करंट नहीं लगा और आग बस को पूरी तरह चपेट में नहीं पाई अन्यथा बड़ा दर्दनाक हादसा हो जाता।

‘LiFE Movement’ के लॉन्च में शामिल हुए पीएम मोदी, ‘रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकिल’ का दिया फॉर्मूला

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल ‘लाइफ मूवमेंट’ के लॉन्च में शामिल हुए। आपको बता दें कि रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वैश्विक स्तर पर लाइफ मूवमेंट (LiFe Movement) नामक अभियान लॉन्च किया गया है। इस पर कार्यक्रम में अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स (Bill Gates) भी शामिल हुए। इस इवेंट के लॉन्चिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘इस विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर हमारे पास ‘ओनली वन अर्थ’ नारा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आइए हम ‘Reduce, Reuse, Recycle’ के सिद्धांतों का पालन करें। ‘एक धरती- कई प्रयास’ की जरूरत है। भारत वैश्विक कल्याण को आगे बढ़ाने के किसी भी प्रयास के समर्थन में खड़ा है। विश्व पर्यावरण दिवस पर हम ‘लाइफ-लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ को वैश्विक जन आंदोलन बनाने का संकल्प लें।

बिल गेट्स ने भारत की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण

इसी के साथ अमेरिका के दिग्गज बिजनेसमैन बिल गेट्स ने कहा कि मैं इस वैश्विक पहल का नेतृत्व करने के लिए PM मोदी को बधाई देता हूं। हमारे वैश्विक जलवायु लक्ष्यों को प्राप्त करने में भारत का नेतृत्व महत्वपूर्ण है। ग्रीनहाउस गैसों को खत्म करने के लिए हमें सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की भागीदारी सहित सभी के तकनीकी सहयोग की आवश्यकता है।

भारत कर रहा है बड़े प्रयास

इस दौरान पीएम मोदी ने देश में किये जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि भारत पर्यावरण की दिशा में काफी कार्य कर रहा है। हमारा वन क्षेत्र बढ़ रहा है और इसलिए शेरों, बाघों, तेंदुओं, हाथियों, गैंडों आदि की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. उन्होंने कहा कि रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल हमारे जीवन में शामिल

अवधारणाएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ऐसी जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया, जो धरती के अनुरूप हो और इसे नुकसान न पहुंचाए।

उत्तरकाशी में सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

0

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 28 यात्रियों से भी भरी ये बस करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। प्रशासन के मुताबिक अबी तक 6 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 6 यात्रियों की लाशें बरामद हुई हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से सुबह 10:00 बजे चली थी। लेकिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डॉक्टर्स एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए। फिलहाल 3 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने NDRF और आपदा क्यूआरटी टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है । चौहान ने दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है । मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें।

सारा अली खान ने बिकिनी में दिखाया अपना सिजलिंग फिगर

0

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में हैं।सारा अली खान स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। सारा अली खान ने एक बार फिर से बिकिनी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी इस अदा पर फायर वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सारा अली खान के इस लेटेस्ट लुक देख एक बार फिर से इंटरनेट पर वह पूरी तरह से छा गई हैं। सारा अपने इस सिजलिंग लुक के साथ टोन्ड बाॅडी दिखा रही हैं। स्विमिंग पूल में सारा लाइट मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। सारा ने हल्का मेकअप लुक रखा है साथ ही में अपने बालों को खुला रखा है।

इस तस्वीर में सारा स्विमिंग पूल में आग लगाते हुए दिख रही हैं। सारा अली खान का यह बोल्ड लुक आप देखते रह जायेंगे। सारा के इस तस्वीर में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उफ्फ और अनन्या पांडे ने ब्रो वाट का कमेंट लिखा है। सारा की इस तस्वीर को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि बीते दो सालों से सारा अली खान लगातार अपने सेक्सी फिगर और जिम लुक को लेकर अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं।