Home Blog Page 80

रियल लाइफ में बेहद बोल्ड है आश्रम 3 की सेवादार कविता

0

इन दिनों एमएक्स प्लेयर (MX Player) की वेब सीरीज आश्रम 3 (Aashram 3) चर्चा में है। इस वेब सीरीज को महज 32 घंटे में करीब 100 मिलियन व्यूज मिले थे। आश्रम सीरीज में बॉबी देओल (Bobby Deol) ने बाबा निराला का रोल निभाकर काफी सुर्खिया बटोरी है। इस वेब सीरीज में काम करने वाले अन्य कलाकार भी लाइम लाइट में आ रहे है। वेब सीरीज में बाबा निराला के आश्रम की सेवादार कविता यानी अनुरिता झा (Anurita Jha) को पिंक साड़ी और साधारण लुक में दिखाया गया है। लेकिन रियल लाइफ में अनुरिता बेहद बोल्ड और ग्लैमरस है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सिजलिंग फोटोज से भरा है।

सेवादार का निभाया किरदार

डायरेक्टर प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम के तीनों भाग में अनुरिता झा गुलाबी साड़ी में सेवादार के रूप में नजर आई है। अनुरिता ने आश्रम के दोनों सीजन में अपनी सादगी से सभी को दिवाना बना दिया, लेकिन तीसरे सीजन में उन्होंने बोल्डनेस की हद पार कर दी।

तीसरे सीजन में दिए बोल्ड सीन्स

आश्रम 3 में अनुरिता झा ने किसिंग सीन्स दिए हैं। उनको ये रूप देख फैंस शॉक्ड हो गए। हालांकि उनके रोल को पसंद किया जा रहा है। सीरीज में सिम्पल दिखने वाली एक्ट्रेस असल जिंदगी में काफी हॉट है। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई सेक्सी फोटोज देखी जा सकती है।

गैंग्स ऑफ वासेपुर से किया डेब्यू

अनुरिता ने कई फोटोशूट भी करवाए हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। बिहार के मधुबनी की रहने वाली एक्ट्रेस ने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल के तौर पर की थी। उन्होंने फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर से डेब्यू किया था।

इन सीरीज और फिल्मों में किया काम

अनुरिता झा इन दिनों ओटीटी में बिजी है। उन्होंने आश्रम के अलावा परछाई और परिवार वेब सीरीज में काम किया है। वहीं अनुरिता फिल्म मिथिला मखान, भारत और हेलमेट में भी नजर आ चुकी हैं।

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टी20 में 7 विकेट से हराया

0

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में मेहमान टीम साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 211 रन बनाए। इस तरह अब साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य है। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 19.1 ओवर में 3 विकेट पर 212 रन बनाकर ये मैच अपने नाम किया।

भारत को ओपनर ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ ने अच्छी शुरुआत दिलाई। पावरप्ले में भारत ने 50 का आंकड़ा पार कर लिया। भारत को पहला झटका रुतुराज गायकवाड़ के रूप में लगा, जो 23 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। किशन 48 गेंदों में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर 36 रन बनाकर चलते बने। ऋषभ पंत 29 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पांड्या 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

ये मैच भारतीय टीम के लिए काफी अहम था, क्योंकि टीम इंडिया अगर ये मैच जीत जाती है तो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन जाता। भारत की टीम दुनिया की पहली ऐसी टीम होती, जिसने लगातार 13 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते होते। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान ऋषभ पंत हैं, क्योंकि केएल राहुल चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं और नियमित कप्तान रोहित शर्मा को आराम दिया गया था।

एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने IndiGo के स्टाफ पर लगाया बुरे बर्ताव का आरोप

0

इंडिगो एयरलाइन्स के स्टाफ का बर्ताव लगातार निशाने पर है। इस बार एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने देश की इस प्रमुख एयरलाइंस के खिलाफ शिकायत की है और उनके स्टाफ के व्यवहार पर नाराजगी जताई है। हाल ही में एक्ट्रेस के साथ इंडिगो एयरलाइंस में उड़ान भरते वक्त बदसलूकी हुई जिसका खुलासा उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट में किया। पूजा हेगड़े ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ मुंबई से उड़ान भरते वक्त इंडिगो एयरलाइन के स्टाफ मेंबर विपुल नकाशे ने हमारे साथ बहुत बुरा व्यव्हार किया। उसने बिना किसी वजह के हमारे साथ बेहद बेरुखी और धमकी भरे अंदाज में बात की, जो काफी दुख की बात है। आमतौर पर मैं इस तरह की बातों पर ट्वीट नहीं करती, लेकिन ये वास्तव में बहुत ही बुरा था।

पूजा हेगड़े ने अपने ट्वीट में इंडिगो एयरलाइंस को टैग किया है और कंपनी के स्टाफ के अभद्र व्यव्हार के बारे में जानकारी दी। हालांकि पूजा हेगड़े के इस ट्वीट का जवाब देते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने रिप्लाई देते हुए कहा है कि वो अपना पीएनआर और कॉन्टेक्ट नंबर डीएम करें। लेकिन सार्वजनिक तौर पर एयरलाइन्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है। इंडिगो के स्टाफ के बर्ताव पर सोशल मीडिया में काफी लोग कमेंट कर रहे हैं और अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

इससे पहले ही बुरे बर्ताव पर हो चुकी है कार्रवाई

इंडिगो एयरलाइन्स के स्टाफ पर हाल ही में रांची में एक दिव्यांग के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया था, जिसमें उसे प्लेन में सवार नहीं होने दिया गया था। इंडिगो ने इसे जरुरी कदम बताते हुए अपने स्टाफ के बर्ताव को उचित करार दिया था। लेकिन DGCA ने मामले की जांच के बाद उन्हें दोषी पाया और एयरलाइन्स पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। तीन सदस्यीय टीम की जांच के बाद डीजीसीए ने अपने बयान में कहा था,‘सात मई को रांची हवाईअड्डे पर दिव्यांग बच्चे के साथ इंडिगो के कर्मचारियों का व्यवहार गलत था और इससे स्थिति बिगड़ गई थी।’

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जताई चिंता, राज्यों को दी सावधानी बरतने की सलाह

0

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है। पिछले दो हफ्तों से कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है और इस वजह से चौथी लहर की आशंका जताई जा रही है। खास तौर पर कुछ राज्यों में कोरोना मामलों की संख्या चिंताजनक रुप से बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को राज्यों को पत्र लिखकर कोरोना से जुड़ी निगरानी को मजबूत करने और संक्रमण के प्रसार को सीमित करने के लिए पहले से ही उचित कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को चिट्ठी लिखकर कहा कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अब तक की गई प्रगति पर काम करना जारी रखना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने खास तौर पर 4 राज्यों को चेतावनी दी है और महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और कर्नाटक को सख्त सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा, “पिछले दो हफ्तों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। साप्ताहिक सकारात्मकता दर 0.63 प्रतिशत से बढ़कर 1.12 प्रतिशत हो गई है।

क्या है कोरोना की ताजा स्थिति?

पिछले 24 घंटों में देश में 7,240 कोरोना के नये मामले सामने आए हैं, जिनमें से 81 प्रतिशत मामले 4 राज्यों महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली और कर्नाटक से सामने आए हैं। ये 2 मार्च के बाद से दैनिक मामलों की संख्या में सबसे अधिक उछाल है। वहीं बुधवार को, भारत में दैनिक कोविड-19 के मामलों में लगभग 41 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई थी।

एनएचएआई ने 105 घंटे में ही बना दी 75 किमी सड़क, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

0

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने अपने नाम विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया है। एनएचएआई ने मात्र 105 घंटे में 75 किमी लंबी बिटुमिनस कंक्रीट की सड़क बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। यह रिकॉर्ड महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला के बीच मार्ग पर 105 घंटे 33 मिनट के समय में पूरा हुआ है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र भी शेयर किया। साथ ही एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए लिखा कि यह देश के लिए गर्व का क्षण है।

नितिन गडकरी ने वीडियो संदेश में कहा

केंद्रीय मंत्री ने वीडियो संदेश के जरिए रिकॉर्ड बनाने के लिए एनएचएआई और राज पाठ इंफोकॉन प्राइवेट लिमिटेड के सभी इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और श्रमिकों को शुभकामनाएं दीं। जिन्होंने इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को सफलतापूर्वक करने में सहायता की। गडकरी ने कहा, ‘अमरावती से अकोला जिलों के बीच एनएच 53 पर 105 घंटे 33 मिनट में 75 किमी बिटुमिनस कंक्रीट को सिंगल लेन में बिछाने का रिकॉर्ड बनाया गया है।’

कब शुरू हुआ था काम

उन्होंने बताया कि सिंगल लेन रोड के लिए काम 3 जून 2022 को सुबह 7.27 बजे शुरू हुआ था। 7 जून को शाम 5 बजे पूरा हुआ। गडकरी ने कहा, सड़क बनाने के लिए 36,634 मीट्रिक टन मैटेरियल का उपयोग किया गया। इस प्रोजेक्ट को सलाहकारों की एक टीम सहित 720 श्रमिकों द्वारा पूरा किया गया है। जिन्होंने इससे पूरा करने के लिए दिन-रात काम किया था।

10 और 11 जून को निर्जला एकादशी पर बनेगा यह शुभ योग

0

आगामी 10 एवं 11 जून को निर्जला एकादशी मनाई जाएगी।मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की निर्जला एकादशी पर जो भक्त निर्जल रहकर व्रत रखते हैं, उन्हें वर्षभर की बारह एकादशी पर व्रत करने का पुण्य फल प्राप्त होता है। इस दिन अष्ट महाभैरव में से एक बटुक भैरव के प्राकट्य की मान्यता भी है। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को निर्जला एकादशी के अलावा भीमसेनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। साल में पड़ने वाली 24 एकादशियों में से इसे सबसे कठिन एकादशी माना जाता है। क्योंकि इस एकादशी में बिना जल पिएं व्रत रखा जाता है। एकादशी भगवान विष्णु को अति प्रिय है। मान्यता है कि इस एकादशी में भगवान विष्णु की विधिवत तरीके से पूजा करने के साथ व्रत रखने से सभी एकादशियों के बराबर फल मिलता है। जानिए निर्जला एकादशी का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि।

निर्जला एकादशी तिथि और शुभ मुहूर्त

निर्जला एकादशी तिथि- 10 और 11 जून 2022, शुक्रवार

एकादशी तिथि प्रारंभ- 10 जून सुबह 7 बजकर 25 मिनट से शुरू

एकादशी तिथि समाप्त- 11 जून सुबह 5 बजकर 45 मिनट में समाप्त

अभिजीत मुहूर्त – 10 जून को सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक

शिव योग – 11 जून शाम 08 बजकर 46 मिनट से 12 जून शाम 05 बजकर 27 मिनट तक

 

स्वाति नक्षत्र – 11 जून सुबह 03 बजकर 37 मिनट से 12 जून सुबह 02 बजकर 05 मिनट तक

रवि योग- 10 जून को सुबह 5 बजकर 23 मिनट से शुरू होकर 11 जून सुबह 3 बजकर 37 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- 11 जून सुबह 5 बजकर 23 मिनट से 12 जून सुबह 2 बजकर 5 मिनट तक

पारण का समय- 11 जून सुबह 5 बजकर 49 मिनट’ से 8 बजकर 29 मिनट तक

निर्जला एकादशी पूजा विधि

– इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान आदि करके साथ कपड़े धारण कर लें।

– भगवान विष्णु का मनन करके हुए निर्जला व्रत का संकल्प ले लें।

– भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा अर्चना करें।

– सबसे पहले एक चौकी या फिर पूजा घर में ही पीले रंग का कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की तस्वीर या फिर मूर्ति स्थापित करें।

– इसके बाद फूल की मदद से जल अर्पित करके शुद्धि करें

– भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल और माला चढ़ाएं। इसके बाद पीले रंग का चंदन, अक्षत आदि लगा दें। भोग और तुलसी दल चढ़ा दें।

– घी का दीपक और धूप जलाकर विष्णु भगवान के मंत्र, चालीसा, स्तुति, स्तोत्र आदि का जाप कर लें।

– विधिवत आरती कर लें और दिनभर निर्जल व्रत रहने के बाद दूसरे दिन सूर्योदय होने के बाद पारण करें।

मोदी कैबिनेट ने बढ़ाई खरीफ फसलों की MSP

0

बुधवार को मोदी कैबिनेट ने एक अहम फैसला लेते हुए किसानों को बड़ी राहत दी है। कैबिनेट और सीसीईए (CCEA) की अहम बैठक में केंद्र सरकार ने खरीफ की फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (Minimum Support Price) को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने 2022-23 फसल वर्ष के लिए सभी अनिवार्य खरीफ फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी। इसके साथ ही धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 2022-23 फसल वर्ष के लिए धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,040 रुपये प्रति क्विंटल होगा, जो पिछले साल 1,940 रुपये था। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में संवाददाताओं को जानकारी देते हुए कहा, ”आज की कैबिनेट बैठक में 14 खरीफ फसलों के एमएसपी को मंजूरी दी गई।”

इस साल के लिए धान की “ए” ग्रेड किस्म का समर्थन मूल्य 1,960 रुपये से बढ़ाकर 2,060 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। खरीफ की प्रमुख फसल धान है, जिसकी बुवाई शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने जून-सितंबर की अवधि के लिए सामान्य मानसून का अनुमान लगाया है। इस फैसले के बाद साल 2022-23 के लिए खरीफ की फसलों जैसे धान, सोयाबीन, मक्का आदि फसलों का MSP बढ़ जाएगा और किसानों को अपनी फसल की ज्यादा कीमत मिलेगी। मंत्री ने किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र के व्यापक विकास को सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार द्वारा पिछले आठ वर्षों के दौरान शुरू किए गए कई कार्यक्रमों पर भी प्रकाश डाला।

आर्थिक मामलों की मंत्रीमंडलीय समिति (CCEA) की बैठक में इसे फैसले पर अंतिम मुहर लगाई गई है। इससे पहले, रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि भारत के पास खरीफ के साथ साथ रबी सत्र की उर्वरक की जरूरत को पूरा करने के लिए भी यूरिया का पर्याप्त स्टॉक है और दिसंबर तक इसका आयात करने की जरूरत नहीं होगी।

लॉरेन्स बिश्नोई ही है वारदात का मास्टर माइंड – दिल्ली पुलिस

0

दिल्ली पुलिस ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली के स्पेशल स्पेशल सीपी एच जी एस धालीवाल ने बताया कि ये हत्या पूरी प्लानिंग के साथ की गई है और इसका मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में 5 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने सिद्धू मुसेवाला केस में सीतेश हीरामन कामले उर्फ महाकाल को गिरफ्तार किया है। यह शूटिंग में शामिल नहीं था, लेकिन हत्या में शामिल शूटर्स में से एक का करीबी है। उसे 14 दिनों के लिए महाराष्ट्र पुलिस की हिरासत में दिया गया है। धालीवाल ने कहा कि महाराष्ट्र पुलिस के साथ मिल कर हम भी महाकाल के साथ पूछताछ करेंगे।

लॉरेंस बिश्नोई ने किये कई खुलासे

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई से स्पेशल सेल की पूछताछ में कई नये खुलासे हुए हैं। स्पेशल सेल की पूछताछ में सामने आया कि लॉरेंस बिश्नोई, सिद्धू मूसेवाला पर गाना गाने के लिए दबाव डाल रहा था। उसके इंकार करने पर उन्होंने मूसेवाला की हत्या की साजिश रची। लॉरेंस और गोल्डी बरार चाहते थे कि मूसेवाला उसके लिए गाना गाए, और इसे लेकर लॉरेंस के गुर्गों ने कई बार सिद्धू मूसेवाला को धमकी भी दी थी। इसी वजह से सिद्धू मूसेवाला दविंदर बंबीहा गैंग के संपर्क में आ गये थे।

जांच एजेंसियों को ऐसी भी खुफिया सूचनाएं मिली हैं कि लॉरेंस बिश्नोई कस्टडी से या जेल से भगाने की फिराक में है। इसलिए उसे रिमांड और पेशी के दौरान उसे जबरदस्त सुरक्षा घेरे में रखा जा रहा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक अगर उसे कभी कोर्ट से जमानत मिलती है तो वो विदेश भी भाग सकता है। पुलिस के मुताबिक लॉरेंस का भाई अनमोल भी जांच के दायरे में है, लेकिन वो अभी ऑस्ट्रिया में है। जांच में यह बात भी सामने आई है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में इस्तेमाल हाथियार नॉर्थ-ईस्ट राज्यों से यूपी के रास्ते शूटरों तक पहुंचा था।

केएल राहुल और कुलदीप यादव साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से हुए बाहर

0

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 9 जून से शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोट के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि हो गई है।

नियमित कप्तान रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में केएल राहुल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन वे अब चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। इस स्थिति में ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करेंगे। इसका ऐलान बीसीसीआई ने कर दिया है, जिन्हें इस पांच मैचों की सीरीज के लिए टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया था। अब उपकप्तान की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या को सौंपी गई है, जिन्होंने हाल ही में गुजरात टाइटन्स को आईपीएल चैंपियन बनाया था।

बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए बताया है कि केएल राहुल और कुलदीप यादव चोट की वजह से इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। बोर्ड ने बताया, “टीम इंडिया के कप्तान केएल राहुल राइट ग्रोइन इंजरी के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जबकि कुलदीप यादव कल शाम नेट्स पर बल्लेबाजी के दौरान दाहिने हाथ में चोट लगने के कारण टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं।”

चयन समिति ने केएल राहुल और कुलदीप यादव की जगह किसी को रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल नहीं किया है।दोनों क्रिकेटर अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे, जहां मेडिकल टीम उनका आगे आकलन करेगी और इलाज के भविष्य के बारे में फैसला करेगी।

भारत की T20I टीम अब इस प्रकार है

ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।

क्या है देवी-देवता के सामने दीपक जलाने से जुड़े ज़रूरी नियम

0

हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा के लिए दीप प्रज्वलित किया जाता है. बिना दीपक जलाए किसी भी देवी-देवता की पूजा पूरी नहीं मानी जाती. हम सभी अपने घर में पूजा के समय सुबह और शाम भगवान को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने करने के लिए दीपक जलाते हैं.

इससे ना सिर्फ देवी देवता प्रसन्न होते हैं, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और घर के सदस्यों के मन में शांति भी बनी रहती है. क्या आप जानते हैं कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपक जलाने के कुछ नियम है, जिनका पालन करना ज़रूरी होता है.

कहां रखें दीपक
जब भी हम पूजा करते हैं तो घी या तेल का दीपका ईश्वर के सामने जलाते हैं. पूजा करते समय इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि अगर हम घी का दीपक जला रहे हैं, तो इसे भगवान के सामने अपने बाएं हाथ की तरफ रखना चाहिए और घी के दीपक में हमेशा रूई की बाती का उपयोग करना चाहिए. वहीं अगर हम तेल का दीपक प्रज्वलित कर रहे हैं, तो उसे हमेशा भगवान के समक्ष अपने दाएं हाथ की तरफ रखना चाहिए. तेल का दीपक जलाते समय लाल धागे का उपयोग करना बेहतर माना जाता है.

दीपक जलाने का सही समय और सही दिशा
पंडित जी बताते हैं कि पूजा का सही समय सुबह 5 बजे से 10 बजे तक माना जाता है. पूजा जितनी जल्दी हो उतना ही अच्छा होता है, क्योंकि यह समय ऐसा होता है जब व्यक्ति एकाग्रता के साथ पूजा कर पाता है. शाम के समय 5 से 7 के बीच पूजा करना उत्तम माना जाता है. इसके अलावा दीपक रखने की शुभ दिशा पूर्व और उत्तर मानी जाती है. पश्चिम दिशा में दीपक रखने से अनावश्यक धन खर्च होता है. वहीं दक्षिण दिशा में दीपक पितरों के निमित्त जलाया जाता है.

खंडित दीपक का इस्तेमाल ना करें
मिट्टी का दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि वह खंडित ना हो. कोशिश करें कि धातु के दीपक में घी या तेल डालकर भगवान के समक्ष प्रज्वलित करें. इस बात का भी ध्यान रखें कि दीपक जलने के बाद बुझे ना इसलिए इसे हवा से बचाकर जलाएं.