Home Blog Page 76

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में 2 शूटर्स समेत 3 गिरफ्तार

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने पुलिस ने 2 शूटरों समेत उनके मॉड्यूल हेड को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक इनके पास से 8 ग्रेनेड, 3 पिस्तौल और लगभग 50 गोलियां मिली हैं। दिल्ली स्पेशल सेल के CP एच.जी.एस. धालीवाल ने बताया कि 6 शूटरों की पहचान की गई है। इसमें 2 मोड्यूल शामिल थे, जिनका सीधा संपर्क गोल्डी बराड़ से है। मनप्रीत मन्नू ने सिद्धू मूसेवाला पर पहले गोली चलाई और बाद में 6 लोगों ने इन पर गोली चलाई। स्पेशल सेल की टीम ने इनको 19 जून को गिरफ़्तार किया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जानकारी दी कि 6 हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं। पुलिस को संदेह है कि बदमाशों ने एके सीरीज की असॉल्ट राइफल और पिस्टल से गोलीबारी की थी। पुलिस ने कहा है कि स्पेशल सेल लगातार केस पर काम कर रही है। शूटर मनप्रीत मनु ने मूसेवाला पर गोलियां चलाई थीं और सभी 6 शूटर्स ने कई राउंड गोलीबारी की थी। बोलेरो कार को शूटर कशिश चला रहा था। उसके साथ इसमें अंकित, सिरसा और प्रियव्रत बैठे थे। वहीं कोरोला कार में मनप्रीत, जगदीप, रूपा और केशव थे। जगरूप रूपा कोरोला कार को चला रहा था।

मूसेवाला हत्याकांड के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कबूल किया था कि मूसेवाला को उसके गैंग ने ही मरवाया है। हालांकि, इसमें उसका कोई हाथ नहीं है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों पंजाब पुलिस की गिरफ्त में है। पंजाब पुलिस 14 जून को लॉरेंस को गिरफ्तार कर एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब ले गई थी। वहीं गोल्डी बराड़ कनाडा में बैठा है। इंटरपोल की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।

मंगलवार को पीएम मोदी से मिलेंगे तीनों सेना के प्रमुख

0

देश में चल रहे तमाम विरोध-प्रदर्शन के बीच मंगलवार को तीनों सेना के प्रमुख पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलेंगे और उन्हें अग्निपथ योजना के बारे में पूरी जानकारी देंगे। इस बैठक में सेना की नई भर्ती योजना के बारे में विस्तार से चर्चा होगी। आपको बता दें कि 14 जून को इस योजना के ऐलान के बाद से ही देशभर में इसका विरोध हो रहा है। वैसे, सोमवार को पीएम ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कई फैसले शुरू में अनुचित लग सकते हैं, लेकिन बाद में वे राष्ट्र निर्माण में मदद करते हैं। वैसे उन्होंने सीधे तौर पर इस योजना का नाम नहीं लिया, पर ये जरुर कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि यहां कई अच्छी योजनाएं राजनीति के रंग में फंस जाती हैं।

अग्निवीरों के लिए कई विकल्पों का ऐलान

    • गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने की भी घोषणा की है।
    • सीएपीएफ और असम राइफल्स में अग्निवीरों को आयु में तीन वर्ष की छूट दी गई है।
    • इस कदम से अर्धसैनिक बलों में दमकलकर्मियों को नौकरी देने की राह भी आसान हो जाएगी।
    • भारतीय नौसेना, अग्निशामकों के लिए मर्चेंट नेवी में रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। इसके लिए जहाजरानी मंत्रालय की ओर से छह सर्विस रूट को भी शामिल किया गया है।
    • कई राज्य सरकारों ने कहा है कि वो अपने राज्य में होने वाले पुलिस भर्तियों में भी अग्निवीरों को वरीयता देंगी।
    • 4 जून को तीनों सेनाओं के प्रमुखों की उपस्थिति में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। इस योजना के तहत चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा और ये भर्ती चार साल के लिए होगी। कुल उम्मीदवारों में से केवल 25 फीसदी की नियुक्ति चार साल बाद स्थायी तौर पर की जाएगी। युवाओं में इसी शॉर्ट टर्म को लेकर गुस्सा है।

मध्‍य प्रदेश में चुनाव के बाद होगी भर्ती, सामान्य प्रशासन विभाग ने खाली पदों की मांगी जानकारी

0

मध्य प्रदेश में विभाग और जिला स्तर पर रिक्त पदों की पूर्ति के लिए नगरीय निकाय चुनाव के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। सभी विभागों को रिक्त पदों की वर्गवार जानकारी 15 दिन में देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, यह भी निर्णय लिया गया है कि दिव्यांगजनों को सीधी भर्ती के प्रथम श्रेणी के पदों पर छह प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाएगा।

प्रदेश के विभिन्न् विभाग में लगभग एक लाख पद रिक्त हैं। इन्हें भरने की कार्ययोजना बनाने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग सभी विभागों को निर्देश दे चुका है। गृह विभाग, स्कूल शिक्षा, कृषि सहित कुछ अन्य विभागों द्वारा प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के माध्यम से चयन प्रक्रिया भी कराई है।

कुछ विभागों द्वारा अभी तक सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्त पदों की जानकारी नहीं भेजी है। इन सभी को पत्र लिखकर 15 दिन में वर्गवार (अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनारक्षित) रिक्त पदों की जानकारी देने के लिए कहा है। इसके आधार पर भर्ती की कार्ययोजना तैयार होगी। उधर, विभाग ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के तहत अब प्रदेश के सीधी भर्ती के प्रथम श्रेणी के पदों पर दिव्यांगजनों को छह प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। अभी यह व्यवस्था द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए थी।

25 जुलाई से प्रारंभ होगा मध्‍य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र

0

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 25 जुलाई से प्रारंभ होगा। यह पांच दिन चलेगा। इसमें सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का प्रथम अनुपूरक अनुमान (बजट) प्रस्तुत करेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि संशोधन और भू-राजस्व संहिता संशोधन विधेयक भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रदेश में त्रिस्तरीय (ग्राम, जनपद और जिला) पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव की प्रक्रिया 18 जुलाई को पूरी हो जाएगी। इसके एक सप्ताह बाद विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ होगा।

इसकी अधिसूचना दो-तीन दिन में जारी हो जाएगी ताकि विधायकों को प्रश्न, ध्यानाकर्षण, याचिका और शून्यकाल की सूचना देने के लिए पर्याप्त समय मिल जाए। सत्र के दौरान वित्त विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रथम अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत करेगा। इसके पांच हजार करोड़ रुपये से अधिक रहने की संभावना है।

इसमें प्रमुख रूप से अधोसंरचना विकास के कार्यों के लिए प्रविधान किया जाएगा। साथ ही महापौर का चुनाव सीधे जनता के माध्यम से कराने के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि अधिनियम में अध्यादेश के माध्यम से किए गए संशोधन के स्थान पर संशोधन विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं, मध्य प्रदेश राजस्व मंडल में खंडपीठ गठित करने की व्यवस्था के लिए भू-राजस्व संहिता में अध्यादेश के माध्यम से किए गए संशोधन के स्थान पर विधेयक प्रस्तुत किया जाएगा।

वापस नहीं होगी ‘अग्निपथ योजना’, भविष्य में भी इसी योजना के तहत होंगी सैनिकों की सभी भर्तियां: रक्षा मंत्रालय

0

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर आज भी देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों ने इस योजना का विरोध किया है। लेकिन सरकार इसे वापस लेने के मूड में बिल्कुल नहीं है। तीनों सेनाओं की तरफ से अग्निपथ योजना को लेकर आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बात साफ कर दी गई कि इस योजना को वापस नहीं लिया जाएगा। सैन्य मामलों के विभाग के अतिरिक्त सचिव, लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी (Lt General Anil Puri) ने बताया कि इस योजना के बारे में 1989 से चर्चा चल रही थी और काफी सोच-विचार के बाद इसे लागू किया गया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह एक प्रगतिशील कदम है और भारतीय सशस्त्र बलों की इस योजना की सख्त जरूरत है, इसलिए इसको वापस लेने का सवाल नहीं खड़ा होता।

इस प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में थल सेना की ओर लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्‍पा, नौसेना की तरफ से वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और एयरफोर्स की ओर से एयर मार्शल सूरज झा शामिल हुए। इनके अलावा तीनों सेना के एचआर हेड भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह सुधार लंबे समय से लंबित था। हम इस सुधार के साथ देश की तीनों सेनाओं में युवावस्था और अनुभव का अच्छा मिश्रण लाना चाहते हैं।उन्होंने तोड़फोड़ करनेवालों को भी ऐसा नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हमारे साथ जो अग्निवीर में जुड़ना चाहता है वो लिखित में प्रतिज्ञा लेगा कि उसने किसी प्रदर्शन या तोड़फोड़ में हिस्सा नहीं लिया। फौज में पुलिस वेरिफिकेशन के बिना कोई नहीं आ सकता। इसलिए प्रदर्शन कर रहे छात्रों से अनुरोध है कि अपना समय खराब न करें।

उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि पहले इस योजना के बारे में विस्तार से जान लें। उन्होंने कहा जो इसकी डीटेल्स जानना चाहते हैं वो आर्मी के भर्ती केन्द्रों में जाएं। आर्मी के 84 भर्ती केंद्र हैं, हमारी यूनिट के 350 केंद्र हैं। वहां युवाओं को जाकर कहना है कि हमें ‘अग्निपथ’ के बारे में बताएं। आप वीडियो देखें आपको पता चलेगा कि कश्मीर में युवाओं को कैंप में ट्रेनिंग तक दी जाती है। लेफ्टिनेंट जनरल अरुण पुरी ने कहा कि अगले 4-5 वर्षों में, हम 50-60,000 तक भर्तियां करेंगे और बाद में यह बढ़कर 1,25,000 तक हो जाएगा। भविष्य में तीनों सेनाओं में अफसर रैंक के नीचे की सभी भर्तियां ‘​अग्निपथ योजना’ के जरिए ही होंगी।

पीएम मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का किया शुभारंभ

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का शुभारंभ किया। रंंगारंग कार्यक्रम के बीच फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने मशाल को प्रधानमंत्री को सौंपी, जिसे प्रधानमंत्री ने ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ खेलमंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। आपको बता दें कि चेस ओलंपियाड का आयोजन पहली बार भारत में होने जा रहा है। साथ ही इस साल पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले की शुरुआत की है। ये ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा है, लेकिन शतरंज ओलंपियाड में अब तक ऐसा कभी नहीं किया गया था।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

इस मौके पर पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और इस बात की खुशी जताई कि शतरंज अपने जन्म स्थान भारत से निकलकर आज समूचे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है।

    • आज शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए पहली टॉर्च रिले भारत से शुरू हो रही है। इस साल पहली बार भारत इस खेल को होस्ट भी करने जा रहा है। हमें गर्व है कि एक खेल अपने जन्मस्थान से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है।
    • FIDE ने ये भी तय किया है कि प्रत्येक शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए टॉर्च रिले भारत से ही शुरू हुआ करेगी। ये सम्मान न केवल भारत का सम्मान है, बल्कि शतरंज की इस गौरवशाली विरासत का भी सम्मान है। मैं इसके लिए FIDE और इसके सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूँ।
    • भारत से सदियों पहले चतुरंग के रूप में इस स्पोर्ट्स की मशाल पूरी दुनिया में गई थी। आज शतरंज की पहली ओलंपियाड मशाल भी भारत से निकल रही है।
    • आज जब भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो ये चेस ओलंपियाड मशाल भी देश के 75 शहरों में जाएगी।
    • हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश के युवाओं में साहस, समर्पण और सामर्थ्य की कमी नहीं है। पहले हमारे इन युवाओं को सही प्लेटफ़ार्म के लिए इंतज़ार करना पड़ता था। आज ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत देश इन प्रतिभाओं को खुद तलाश भी रहा है और तराश भी रहा है।
    • चेसबोर्ड की यही खासियत हमें जीवन का बड़ा संदेश देती है। सही सपोर्ट और सही माहौल दिया जाए तो कमजोर से कमजोर के लिए भी कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता।
    • जैसे शतरंज के हर मोहरे की अपनी यूनिक ताकत होती है, उसकी यूनिक क्षमता होती है। अगर आपने एक मोहरे को लेकर सही चाल चल दी, उसकी ताकत का सही इस्तेमाल कर लिया तो वह सबसे शक्तिशाली बन जाता है।

30 सालों बाद एशिया में होगा चेस ओलंपियाड

44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2022 के दौरान महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा। 1927 से आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में किया जा रहा है। इस मशाल को आयोजन स्थल महाबलीपुरम पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि के दौरान देश के 75 शहरों में ले जाया जाएगा। इस ओलंपियाड में लगभग 190 देशों के 2000 खिलाड़ी एक ही छत के नीचे खेलते हुए नजर आएंगे।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को लेंगे सात फेरे

0

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तैयारियां शुरू

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और रेस्लर संग्राम सिंह (Sangram Singh) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ‘लॉकअप’ से ही पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं और खास बात तो यह है कि दोनों की शादी का दिन भी नजदीक आ रहा है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपनी शादी की तारीख तय करे के साथ-साथ जगह भी तय कर ली है।

9 जुलाई को फेरे लेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को फेरे लेंगे। पहले दोनों ने अपनी शादी की तारीफ 21 जुलाई तय की थी, लेकिन बाद में इस दिन को 9 जुलाई पर शिफ्ट कर दिया गया।

तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ 55 पुलिस अधिकारियों के तबादले

0

भोपाल। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य शासन ने तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ 55 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को हटा दिया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं प्रश्ािक्षु के तौर पर विभिन्न् जिलों में काम कर रहे 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। गृह विभाग ने शनिवार को तबादले के आदेश जारी किए हैं।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी बारिश

0

मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (शनिवार) पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिन बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, जबकि 18 से 19 जून को विदर्भ में भारी बरसात का अनुमान है।

वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ रेखा हरियाणा से यूपी, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल के ऊपर है। वहीं रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक निचले स्तर पर ट्रफ रेखा बनी हुई है।

Robin Utthappa को था अपनी सीनियर से प्यार

0

IPL 2022 में रॉबिन उथप्पा के बल्ले ने खूब रन उगले हैं। इस बार के सीज़न में वे सबसे ज़्यादा बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। उन्होंने दो मैचों में 162.50 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। उथप्पा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के के खिलाफ मुकाबले में महज 27 गेंदों में 50 रनोंं की पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे। उथप्पा के इस पारी की बदौलत ही सीएसके 210 रनोंं के स्कोर तक पहुँच पाई।

बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 36 साल के हो चुके हैं। वे भारतीय टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट भी चुके हैं। उथप्पा 46 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल्स खेल चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वर्ष 2015 में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी।
रॉबिन उथप्पा टीम इंडिया से चाहे लंबे वक्त से बाहर हों, लेकिन वे IPL लगातार खेलते रहे हैं। IPL में वे हमेशा से सफल भी रहे हैं और उनकी इस सफलता का राज़ है उनकी पत्नी शीतल गौतम, जो हमेशा रोबिन को स्टेडियम में चीयर और सपोर्ट करने के लिए उनका कोई भी मैच नहीं छोड़ती हैं।
कैसे हुई थी रोबिन और शीतल की शादी?
रॉबिन ने 3 मार्च, 2016 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल गौतम से शादी की थी। 6 जून, 1981 को बेंगलुरु में जन्मीं शीतल पूर्व टेनिस प्लेयर हैं। शीतल ने 9 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शीतल के भाई अर्जुन गौतम भी टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में वे ट्रेनिंग में शीतल की मदद किया करते थे।
कहाँ मिले थे रोबिन और शीतल?
रोबिन और शीतल बेंगलुरु के कॉलेज में साथ पढ़ते थे। रॉबिन उथप्पा कॉलेज में शीतल के जूनियर थे। दोनों ने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था।
कैसे दोनों आए थे इतने करीब?
रोबिन और शीतल दोनों को ही स्पोर्ट्स से काफी लगाव था और स्पोर्ट्स ने दोनों को करीब लाने में एक बड़ा रोल निभाया है। बताया जाता है कि दोनों ही फिटनेस को लेकर फ्रीकमंद हैं।