श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल

0
2

श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का पोस्टर रिलीज़ होते ही वायरल
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘ईथा’ के दो नए पोस्टर्स शेयर किए, जिसमें उनका लुक काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, “तैयार हो आ रही है”, जिसने फैंस के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी। कुछ ही मिनटों में पोस्ट पर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ गए।

फिल्म का टीजर पहले ही सिनेमाघरों में दिखाया जा चुका था, जो शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ स्क्रीन किया गया था। अब पोस्टर सामने आने के बाद साफ है कि मेकर्स फिल्म को बड़े लेवल पर प्रमोट करने की तैयारी में हैं। श्रद्धा का यह अवतार उनके पुराने किरदारों से बिल्कुल अलग है, और यही वजह है कि दर्शक इसे लेकर और ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

श्रद्धा कपूर ‘ईथा’ पोस्टर
‘ईथा’ के पोस्टर में श्रद्धा कपूर का लुक देखकर लोग हैरान रह गए। उनका किरदार विठाबाई नारायणगांवकर पर आधारित है, जो महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार रही हैं। पोस्टर में श्रद्धा का एक्सप्रेशन, कॉस्ट्यूम और बॉडी लैंग्वेज पूरी तरह उस दौर की झलक देता है। फैंस का कहना है कि पहली ही झलक में वह किरदार में पूरी तरह ढल गई हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि श्रद्धा ने अपने करियर का अब तक का सबसे चैलेंजिंग रोल चुना है। कुछ लोगों ने तो उनके लुक को “टोटल ट्रांसफॉर्मेशन” तक बता दिया। इंडस्ट्री के जानकार भी मान रहे हैं कि यह फिल्म उनके करियर में एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here