मतगणना आज – पुरानी जेल में प्रातः 9:00 बजे से

0
66

नगरीय निकाय निर्वाचन -2022 के तहत नगर निगम भोपाल के महापौर और पार्षद पद के लिए रविवार 17 जुलाई को अरेरा हिल्स स्थित पुरानी जेल में  मतगणना सुबह 9 बजे से होगी। कलेक्टर अविनाश लवानिया और पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने मतगणना स्थल का शनिवार को जायजा लिया और अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। कलेक्टर लवानिया ने बताया कि मतगणना सुबह 9 बजे से पुरानी जेल स्थित मतगणना केंद्र पर शुरू होंगी और सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। उसके आधे घंटे बाद ईवीएम मशीनों की टेबल के आधार पर गिनती शुरू की जाएगी।

मतगणना स्थल पर मोबाइल और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। पार्षदों और महापौर के प्रत्याशियों की गिनती एक साथ ही शुरू होंगी। पार्षदों की ईवीएम मशीन से गिनती एक से दो राउंड में पूर्ण हो जायेगी। महापौर के लिए कम से कम 13 और अधिकतम 24 राउंड होंगे। इसके लिए 133 टेबल लगाई गई है। बिना कार्ड के किसी को भी मतगणना स्थल पर प्रवेश नही दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here