इंदौर । अकेले रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पुलिस ने मिठाई और राशन बांटा है। इस आयोजन ने साबित किया कि इंदौर पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही समाज सेवा करने में भी आगे है। उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी पुलिस ने कई लोगों की मदद की और उन्हें मिठाइयां, कपड़े, जूते और खाना भी बांटा है। मंगलवार को पुलिस ने दीपावली त्योहार को देखते हुए उन बुजुर्गों की मदद की, जो अकेले हैं, या उनके परिवार में कोई नहीं है।









