मध्य प्रदेश में 17 सड़कों पर लगेगा टोल टैक्स

0
108
toll_tax

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने 17 सड़कों पर टोल टैक्स लगाने का निर्णय किया है। इन मार्गों पर निजी उपयोग में आने वाले वाहनों को टैक्स से छूट रहेगी। शुल्क वसूली के लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम टेंडर करेगा। ठेका पांच साल के लिए दिया जाएगा और इसमें पांच साल की वृद्धि भी की जा सकेगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों के रखरखाव के लिए व्यावसायिक वाहनों से टोल टैक्स लिया जाएगा। प्रति वर्ष थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर दर में वृद्धि होगी, जो सितंबर से प्रभावी की जाएगी। टोल से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग सड़कों के विकास और संधारण के काम में होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here