इन राशियों के 31 मार्च से शुरू होंगे अच्छे दिन

0
110
shukrarashiparivartan

शुक्र ग्रह को वैवाहिक सुख, प्रसिद्धि, कला, सौंदर्य और प्रतिभा का प्रतीक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। जिन लोगों के जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत होता है। उनके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र में सभी ग्रहों का गोचर महत्वपूर्ण है। शुक्र के गोचर का विशेष महत्व है। मार्च के अंतिम दिन यानी 31 मार्च 2022, गुरुवार को सुबह 08.54 बजे शुक्र कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र इस राशि में 26 अप्रैल तक रहेगा।

इन उपायों से शुक्र को करें मजबूत

1. सफेद रंग के कपड़ों का इस्तेमाल ज्यादा करें। खासतौर पर सोमवार को सफेद वस्त्र जरूर पहनें।

2. शुक्र को मजबूत करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखें। मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाएं।

3. शुक्रवार के दिन स्फटिक की माला से ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।

4. शुक्रवार को जरूरतमंदों को चावल, दूध, शक्कर, दूध की मिठाई या सफेद कपड़े दान करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

5. हाथ में चांदी का कंगन या गले में स्फटिक की माला पहनने से जन्म कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।

शुक्र के गोचर से किन राशिवालों को फायदा होगा-

मेष

शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशिवालों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता दिला सकता है। करियर में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। कार्यस्थल में बहुत प्रशंसा मिलेगी। विदेशी संपर्क वाले लोगों को अचानक लाभ मिलेगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ

ग्रह का शुभ प्रभाव वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। पुराने निवेश से बेहतर पैसा मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों को पुरस्कार भी प्राप्त होने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय रहेगा। नौकरीपेशा अपने अधिकारियों को प्रसन्न करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी।

तुला

तुला राशिवालों के लिए आर्थिक और व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव है। निजी जीवन में अच्छे परिणाम आने की संभावना बनी रहेगी। व्यापारी अच्छा मुनफा कमाएंगे। नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे। हर तरफ से सफलता प्राप्त करेंगे। आप जीवन साथी के साथ अच्छा समय बीताएंगे।

धनु

ग्रह के प्रभाव से धनु राशि के जातकों में शुभ स्थितियां पैदा होंगी। इस दौरान धन कमाने में सफल रहेंगे। अगर कोई मुकदमा कोर्ट में चल रहा है। तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। नए अधिकारी और उत्तरदायित्व आ सकते हैं, जो जीवन शैली में सुधार करेंगे। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके व्यापार का विस्तार हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here