माननीय न्यायालय यतेश सिसोदिया अपर सत्र न्यायाधीश विशेष जिला भोपाल के न्यायालय ने दिनाक 11/03/2022 को प्रकरण क्रमांक 501/2020 में थाना शाहपुरा जिला भोपाल के अपराध क्रमांक 196/20 धारा 376(2)एल, भादवि में निर्णय पारित करते हुए। आरोपी शाहूलाल कोल को प्रकरण में 376(2)एल, भादवि 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 2000रू अर्थदण्ड, धारा 450 भादवि में 7 वर्ष वर्ष सश्रम कारावास व 1000रू अर्थदण्ड, धारा 92ख निशक्त अधिकार अधि. 2016 में 3 वर्ष सश्रम कारावास व 500रू अर्थदण्ड, अर्थदण्ड की राशि ना अदा करने पर 1-1 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगताये जाने का भी आदेश दिया गया है। उक्त प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी आर. के. खत्री विशेष लोक अभियोजक द्वारा की गयी।








