पेशावर की मस्जिद में आत्मघाती ब्लास्ट

0
143
Pakistan_blast

पाकिस्तान के पेशावर में मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान भीड़ में से एक शख्स ने खुद को विस्फोट के साथ उड़ा दिया। इस आत्मघाती विस्फोट में 45 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 65 से ज्यादा घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए लेडी रीडिंग अस्पताल पहुंचाया गया है। बचाव दल के अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर कम से कम 15 एंबुलेंस मौजूद हैं।

बम ब्लास्ट की घटना जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में हुई है। पेशावर स्थित मस्जिद में उस वक्त काफी भीड़ थी, अचानक भीड़ में से एक व्यक्ति ने खुद को विस्फोट के साथ उड़ा दिया। विस्फोट से पहले गोलियों की आवाज भी सुनाई गई थी।

पुलिस की टीम विस्फोट स्थल पर पहुंच गई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस इलाके में कई बाजार हैं और आमतौर पर जुमे की नमाज के समय खचाखच भरा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here