धार जिले में मांडू के शासकीय स्कूल में शिक्षिका ने विद्यार्थियों को बेरहमी से पीटा

0
282
teacher_beating_students

धार । मांडू के शासकीय स्कूल में एक शिक्षिका द्वारा विद्यार्थियों को पीटने का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद क्षेत्र में इस घटना की चर्चा रही। वीडियो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मांडू का है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को बारी-बारी से बुलाकर शिक्षिका हथेली सामने करवाकर बेत से बेरहमी से पिटाई करती नजर आ रही है। इस घटना में खास बात यह है कि यह वीडियो कक्षा के ही किसी विद्यार्थी ने बनाया है।

घटना 11 फरवरी की बताई जा रही है, जब राज्यपाल भी मांडू में ही थे। जिले के आला अधिकारी भी मांडू में राज्यपाल के दौरे को लेकर यहां मौजूद थे। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडू के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षक के रूप में काम कर रही भावना वर्मा कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान कक्षा के विद्यार्थियों को बारी-बारी से बुलाकर उन्हें बेत से मार रही है। घटना को लेकर अतिथि शिक्षिका भावना वर्मा ने लिखित में शिकायत भी मांगी थी।

विभिन्न संगठनों द्वारा इस तरह के कृत्य पर शिक्षिका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इस विषय में प्राचार्य पवन मालवीय ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद हमने शिक्षिका को हटा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here