Home Blog Page 139

भारत के लिए रिचा घोष ने WODI क्रिकेट की सबसे तेज फिफ्टी लगा रचा इतिहास

0

रिचा घोष ने महज 26 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, वे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं सकीं और 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। एक समय ऐसा लग रहा था कि रिचा घोष पांच मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के चौथे मैच में भारतीय टीम की वापसी करा सकती हैं, लेकिन उनके आउट होते ही भारत की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं।

चौथा वनडे मैच बारिश के कारण 20-20 ओवर का खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ऐसे में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 191 रन बना डाले। व्हाइट फर्न्स के लिए एमलिया कैर ने 33 गेंदों में 68 रन की पारी खेली, जबकि 26 गेंदों में 41 रन सूजी बेट्स के बल्ले से निकले। 32-32 रन सोफी डिवाइन और एमी सैथर्टवेट ने बनाए।

Russian सेना ‘Ukraine में घुसी’ , पश्चिमी देशों की चेतावनी भी की अनसुनी

0

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध (War) का खतरा अपने चरम पर है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रूसी सेना को पूर्वी यूक्रेन के रूस समर्थक ‘अलगाववादियों के दो क्षेत्रों’ में घुसने का आदेश दे दिया है. रूस पश्चिमी देशों की चेतावनी और प्रतिबंधों को पूरी तरफ से अनसुना कर रहा है. रूस के इस आदेश से यूक्रेन में भयंकर युद्ध का संकट और गहरा गया है. इससे पहले क्रेमलिन के नेता पुतिन ने यूक्रेन के दोनेत्सक (Donetsk) और लुहांस्क (Lugansk) क्षेत्रों को अलग स्वतंत्र देश का दर्जा दे दिया था. इससे यूक्रेन की सीमा पर तैनात 1,90,000 रूसी सेना के लिए इन क्षेत्रों में घुसने का रास्ता साफ हो गया था.
दो आधिकारिक आदेशों में पुतिन ने रक्षा मंत्री को आदेश दिया कि विद्रोहियों के इलाके में “शांतिस्थापना का काम शुरू किया जाए”.
लुहांस्क और दोनेत्सक इलाकों ने 2014 में ही खुद को यूक्रेन से अलग घोषित कर लिया था. इन इलाकों में रूसी मूल के विद्रोहियों की संख्या अधिक है. रूस की तरफ से इन इलाकों को यूक्रेन से अगल देश के तौर पर मान्यता दिए जाने की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा हो रही है और अमेरिका और यूरोपियन यूनियन की ओर से रूस पर प्रतिबंध भी लगाए जाएंगे. बीती देर रात यूक्रेन में जब रूस की तरफ से यह खबर आई तो एक बारगी यूक्रेनियों के लिए विश्वास करना मुश्किल लगा लेकिन यूक्रेन निवासी अपने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार हैं.
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र (United Nations) में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड (US ambassador Linda Thomas-Greenfield) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के उस दावे को बकवास बताया है, जिसमें पुतिन ने कहा है कि जिन सैनिकों को पूर्वी यूक्रेन में भेजने का आदेश दिया गया है, वे सैनिक शांतिदूत होंगे.
अमेरिकी दूत ने यूक्रेन संकट पर बुलाई गई सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक में कहा, “हम जानते हैं कि वे वास्तविकता क्या है?” अमेरिका ने कहा कि यूक्रेन के दो विद्रोही और अलगाववादी इलाकों को स्वतंत्र मान्यता देना क्षेत्र में युद्ध को भड़काने का बहाना है.
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने 15 सदस्यीय परिषद की आपात बैठक में कहा, “रूस की कार्रवाइयों के परिणाम पूरे यूक्रेन, पूरे यूरोप और दुनिया भर में भयानक होंगे.”

 

कटाेराताल के द्वार आज खुलेंगे , आदिकुमार की निकलेगी बारात

0

ग्वालियर। शहरवासियाें काे आज कई साैगातें मिलने वाली हैं। शहर में कई शासकीय एवं धार्मिक आयाेजन हैं। जिला पंचायत के नवीन भवन में ससंयुक्त कार्यालय(राजस्व) का शुभारंभ हाेगा, साथ ही कटाेराताल(सावरकर सराेवर) के दरवाजे भी आज से आमजनता के लिए खाेल दिए जाएंगे। जिसके बाद लाेग बेराेकटाेक सावरकर सराेवर में पहुंचकर आनंद ले सकेंगे। आदिकुमार का विवाह महाेत्सव भी मनाया जाएगा।

-सिराेल राेड स्थित जिला पंचायत के नवीन भवन में (राजस्व), सावरकर सराेवर(कटाेराताल) व म्यूजिकल फाउंटेन का लाेकार्पण सुबह साढ़े दस बजे नवीन जिला पंचायत भवन में किया जाएगा। गाैरतलब है कि कटाेराताल के पुर्ननिर्माण का कार्य पूरा हाेने के बाद से लाेग बेसब्री से इसके दरवाजे खुलने का इंतजार कर रहे थे। नईदुनिया के इस मुद्दे काे प्रमुखता से उठाने के बाद आज इसका विधिवत लाेकार्पण किया जा रहा है।

-अयाेध्याधाम बननें फूलबाग मैदान ममें जारी पंचकल्याणक महाेत्सव में दाेपहर 12 बजे आदिकुमार का विवाह महाेत्सव मनाया जाएगा। इस दाैरान आदिकुमार की धूमधाम से बारात निकाली जाएगी। इसके बाद आचार्यश्री के मार्गदर्शन में उनके वैराग्य की दीक्षा भी हाेगी। सुबह जप्य, नियमपूजन आदि हाेगा। जिसमें शहर के प्रबुद्धजन भी माैजूद रहेंगे।

-स्वास्थ्य विभाग के लिए टीकाकरण की धीमी रफ्तार चिंता का कारण बनी हुई है। टीकाकरण काे रफ्तार देने के लिए आज भी विशेष टीकाकरण रखा गया है। शहर के विभिन्न केंद्राें पर पहुंचकर लाेग सुबह नाै से शाम 5 बजे तक टीका लगवा सकते हैं। जिसमें बुजुर्गाें एवं फ्रंट लाइन वर्कराें काे सतर्कता डाेज दिया जाएगा। वहीं किशाेर और सामान्यजन का भी टीकाकरण रखा गया है।

UNSC बैठक में विवाद पर बोला भारत, सैन्य टकराव किसी के हित में नहीं, बातचीत से ही निकलेगा रास्ता

0

यूक्रेन-रूस संकट पर हुई संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भारत ने शांति से मसले का हल निकालने पर जोर दिया. भारत की तरफ से कहा गया कि वह सैन्य तनाव से स्थिति को सुधारने के पक्ष में नहीं है, बल्कि मसले का हल बातचीत से ही निकल सकता है. यूक्रेन पर यूएनएससी की बैठक में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति शामिल हुए थे.
UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि रूस के साथ यूक्रेन की सीमा पर बढ़ता तनाव गहरी चिंता का विषय है. इन घटनाक्रमों में क्षेत्र की शांति और सुरक्षा को कमजोर करने की क्षमता है.
टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम (भारत) सभी पक्षों से संयम बरतने का आह्वान करते हैं। में विश्वास है कि इस मुद्दे को केवल राजनयिक बातचीत के माध्यम से हल किया जा सकता है. स्थायी प्रतिनिधि की तरफ से कहा गया कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा आवश्यक है। 20,000 से अधिक भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन के विभिन्न हिस्सों और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहते और पढ़ते हैं जिनकी सलामती हमारी प्राथमिकता है.

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कुंडलपुर मोहत्‍सव में

0

दमोह। जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में चल रहे पंचकल्याणक महा महोत्सव में शामिल होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कुंडलपुर पहुंच गए हैं। सीएम चौहान मुख्यमंत्री आदिनाथ भगवान बड़े बाबा के दर्शन कर पूजन अर्चन किया। इसके लिए सुबह से ही प्रशासनिक अमला एवं आयोजन कमेटी सक्रिय हो गई थी। कुंडलपुर पहुंचकर मुख्‍यमंत्री ने बड़े बाबा की आरती उतारी। बड़े बाबा मंदिर में श्री चौहान ने सपत्नीक पूजा अर्चना कर भगवान आदिनाथ से प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को लेकर सागर संभाग के आयुक्त मुकेश शुक्ला, आईजी अनुराग कुमार सहित कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य पुलिस अधीक्षक डी आर तेनीबार पहले ही कुंडलपुर पहुंच चुके थे। वहीं अन्य प्रशासनिक अमले को भी वीआईपी की ड्यूटी के लिए तैनात कर दिया गया था।

दूसरी ओर प्रतिदिन की भांति कार्यक्रम स्थल पर जहां पात्र शुद्धि, अभिषेक, शांतिधारा एवं अन्य पूजन कार्यक्रम संपन्न हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नए ब्रह्मचारी भाइयों को दी गई दीक्षा के उपरांत आज उनकी पहली आहार चर्या होना है। जिसको लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है और उनकी इस प्रथम आहार चर्या को देखने के लिए हजारों की तादाद में भक्तों का जमावड़ा भी वहां लग गया है। इस आयोजन को लेकर जहां लगातार ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है वहीं यहां पर धार्मिक वातावरण का भी चरम पर होता जा रहा है।

आचार्य श्री द्वारा काफी वर्षो उपरांत रविवार को दीक्षा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसके पूर्व भी यहां पर लगातार ही कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

23 को आएंगे केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया: आगामी 23 फरवरी को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिराज सिंधिया का भी कुंडलपुर आगमन हो रहा है। जिसको लेकर भी कमेटी एवं प्रशासनिक हलकों में पूर्व से ही तैयारियां की जा चुकी हैं।

लालू यादव को चारा घोटाले में 5 साल की सजा, 60 लाख का जुर्माना भी लगा

0

लालू प्रसाद यादव (lalu prasad yadav) को डोरंडा कोषागार से जुड़े चारा घोटाले में पांच साल की सजा सुनाई गई है. उनपर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि ने यह फैसला सुनाया. लालू के वकील ने बताया कि आगे बेल के लिए अर्जी दी जाएगी. लेकिन बेल नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा.

डोरंडा कोषागार का मामला चारा घोटाले का सबसे बड़ा मामला था. चारा घोटाले में लालू यादव को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था. सीबीआई की तरफ से कहा गया था  कि लालू यादव जब वित्त मंत्री, मुख्यमंत्री थे तो उनकी नाक के नीचे यह सब कुछ हुआ, यानी यह सब उनकी जानकारी में था.

लालू को पहले भी चारा घोटाले से जुड़े चार मामलों में दोषी ठहराया जा चुका है. इनमें फिलहाल लालू बेल पर चल रहे हैं. इनमें भी उनको हाईकोर्ट से जमानत मिली मिली थी. लोअर कोर्ट या ट्रायल कोर्ट ने उनको इसमें राहत नहीं दी थी. बाद में हाईकोर्ट में कुछ सजा काटने और हेल्थ इशू की दलील दी गई,जिसपर हाईकोर्ट ने उनको जमानत दी. लालू को यह राहत 42 महीने की सजा पूरी करने के बाद मिली थी.

बाइडेन और पुतिन फ्रांस की कोशिशों के बाद आखिरकार मिलने को तैयार

0

पेरिस : यूक्रेन (Ukraine) और रूस (Russia) के बीच तनाव और युद्ध की आशंकाओं को लगातार कम करने की कोशिशें हो रही हैं. फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों (Emanuel Macron) इसमें अहम भूमिका निभा रहे हैं. रविवार को फ्रांस के राष्ट्रपति के आधिकारिक भवन (Elysee Palace) की ओर से एक बयान जारी कर बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) मुलाकात के लिए तैयार हो गए हैं. बयान में कहा गया है कि बाइडेन और पुतिन, मैक्रों की ओर से प्रस्तावित किए गए शिखरवार्ता को लेकर तैयार हो गए है. मैक्रों ने अपने प्रस्ताव में यूरोप (Europe) में सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा करने की बात रखी है. हालांकि, इस प्रस्ताव के साथ यह शर्त रखी गई है कि यह मुलाकात रूस के यूक्रेन पर हमला नहीं करनेे की सूरत में होगी.
इमैनुअल मैक्रों ने यूरोप की शांति और सुरक्षा के लिए पुतिन और बाइडेन से कई बार यूक्रेन की स्थिति को लेकर संपर्क किया था. पुतिन ने मैक्रों को भरोसा दिया था कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा. जबकि अमेरिका की तरफ से चिंता जताई जा रही थी कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है.
Elysee की ओर से रविवार को जारी किए गए एक बयान में कहा गया कि ‘राष्ट्रपति मैक्रों ने राष्ट्रपति बाइडेन, राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन संकट से जुड़े सभी हितधारकों के बीच एक शिखरवार्ता कराने का प्रस्ताव दिया, जिससे यूरोप की सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा की जा सके.’
इस बयान में बताया गया कि बाइडेन और पुतिन दोनों ने इस समिट के लिए हामी भर दी है. इस समिट की तैयारी के लिए 24 फरवरी को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन और रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव मिल रहे हैं. इस दौरान शिखर वार्ता का मसौदा तैयार किया जाएगा. रूस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रां सभी पक्षों के साथ मिल कर यूक्रेन संकट पर की जा रही शिखर वार्ता के दौरान चर्चा के विषय तैयार करेंगे.

शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्‍या, हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखने के कारण

0

शिवमोगा # हिजाब को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब स्थिति हिंसा तक पहुंच गई है। कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 साल के युवक की हत्या कर दी गई। इसके बाद यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है और धारा 144 लागू है। जानकारी के मुताबिक युवक का नाम हर्ष था और वह बजरंगदल का कार्यकर्ता था। राज्य के गृह मंत्री अरागा जनेंद्र ने जिले के स्कूल एवं कॉलेजों को अगले दो दिनों के लिए बंद करने का आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि 4 से 5 युवकों ने हर्ष की हत्या की है। अब तक इस घटना के पीछे किसी संगठन का नाम सामने नहीं आया है। फिलहाल शिवमोगा जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति कंट्रोल में है। हालांकि कुछ लोगों ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। जिले के सीगेहट्टी इलाके में कई लोगों ने कुछ वाहनों में आग लगा दी, जिन्हें बुझाने का काम जारी है। इस घटना ने हिजाब विवाद से पहले ही बढ़े राज्य के राजनीतिक पारे को और चढ़ा दिया है।

युवक ने हिजाब के विरोध में लिखी थी सोशल मीडिया पोस्ट
पुलिस के मुताबिक रविवार रात करीब 9 बजे युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इसके बाद तनाव बढ़ गया। शिवमोगा शहर के कई इलाकों में उपद्रव हुए और गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस हिजाब विवाद से इस मामले को जोड़कर इसलिए देख रही है क्योंकि युवक ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर इससे संबंधित एक पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में उसने हिजाब का विरोध किया था और भगवा गमछे का समर्थन किया था। हालांकि पुलिस ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

हिजाब का विरोध कर रहा बजरंग दल

बता दें कि कर्नाटक के उडुपी के कॉलेज से शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय आकार ले चुका है। वहीं कर्नाटक के कोपा में स्कारी स्कूल में छात्रों ने भगवा गमछा लेकर हिजाब का विरोध किया था। बताया गया कि स्कूल प्रशासन ने ही भगवा पहनने की अनुमति दी थी। बजरंगदल इस मामले में काफी ऐक्टिव है। बजरंग दल के कर्नाटक संयोजक सुनील केआर ने इसे जिहाद बताया था। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन भी किए।

बॉलिवुड तक भी पहुंची हिजाब विवाद की आंच

हिजाब विवाद पहले तो सियासत में  पहुंचा और अब इसकी एंट्री बॉलिवुड में भी हो चुकी है। पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने इसको लेकर इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया और हिजाब का समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि यह केवल शौक नहीं है बल्कि अल्लाह के द्वारा दिया गया दायित्व है जिसे लोगों को निभाना है। जायरा ने कहा, मैं भी एक महिला हूं और हिजाब पहनती हूं। किसी की धार्मिक परंपराओं पर प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता।

टीम इंडिया ने वनडे के बाद T20 सीरीज में किया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप

0

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए तीसरे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के तूफानी अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए हैं। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 167 रन ही बना सकी। वेस्टइंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। भारत की ओर से हर्षल पटेल ने तीन विकेट, जबकि चाहर, वेंकटेश और ठाकुर ने 2-2 विकेट लिए।

भारत की ओर से सर्वाधिक सूर्यकुमार यादव (65) रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत खराब रही। रुतुराज चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। जिसके बाद ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने दूसरे विकेट के लिए 36 गेंद में 53 रन की साझेदारी की। अय्यर 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं ईशान किशन तेज शुरुआत के बावजूद 31 गेंद में 34 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रोहित 15 गेंद में 7 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत ने ये मैच जीतकर वेस्ट इंडीज को पूरे दौरे में क्लीन स्वीप कर दिया है और इस तरह की यह उसकी दूसरी उपलब्धि है। इससे पहले 2017 में विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका दौरे पर तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी-20) में मेजबान श्रीलंका को 9-0 से क्लीन स्वीप किया था। उसके अलावा पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने दो-दो, जबकि ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज ने एक-एक बार ऐसा किया है।

महाशिवरात्रि विशेष- गले में सर्प क्यों धारण करते हैं भगवान शिव?

0

महाशिवरा​त्रि का पावन पर्व 01 मार्च 2022 को है. इस दिन भगवान शिव (Lord Shiva) की पूजा की जाती है. महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक भी होता है, जिससे मनोवांछित फल प्राप्त होता है. महाशिवरा​त्रि को सुबह से ही शिव मंदिरों में घंटे बजने लगते हैं, शिव चालीसा, शिव जी की आरती और शिव मंत्रों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठता है. पंचांग के आधार पर महाशिवरा​त्रि हर फाल्गुन मा​ह (Phalguna Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि (Chaturdashi Tithi) को मनाई जाती है. महाशिवरा​त्रि आने वाली है, उसे देखते हुए आज हम आपको भगवान शिव से जुड़ी एक रोचक बात बता रहे हैं. भगवान शिव अपने गले में सर्प क्यों धारण करते हैं?

शिव के सर्प धारण करने का रहस्य

आपने महादेव के चित्रों को देखा होगा, उसमें भगवान शिव के गले में सर्प की माला है. आखिर भगवान भोलेनाथ सर्प की माला क्यों धारण करते हैं. इसको जानने के लिए आपको नागराज वासुकी के बारे में जानना होगा. नागराज वासुकी नाग लोक के राजा हैं और वे भगवान शिव के परम भक्त हैं. उनकी भक्ती से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उनको दर्शन दिए और उनसे कोई वरदान मांगने को कहा.

तब नागराज वासुकी ने कहा कि हे प्रभु! आपकी भक्ति के सिवाय कुछ भी नहीं चाहिए. अगर कुछ देना ही है, तो आप मुझे अपने सामिप्य में ले लें. उनकी भक्ति से प्रसन्न हो, महादेव ने उनको अपने गणों में शामिल कर लिया.

वही नागराज वासुकी भगवान शिव के गले में हार बनकर स्वयं को गर्वांन्वित महसूस करते हैं और भगवान शिव की शोभा बढ़ाते हैं. भगवान शिव के उस वरदान के कारण उनके गले में नागराज वासुकी सदैव लिपटे रहते हैं.

इसका दूसरा भाव यह भी है कि भगवान​ शिव ही आदि हैं और अंत भी. वे गुणों से परे हैं. उनके समान कोई और नहीं क्योंकि वे महादेव हैं, वे ही महाकाल हैं. उन्होंने अच्छा, बुरा, गुण, अवगुण, विष, अमृत सब पर विजय प्राप्त कर ली है. वे निर्गुण हैं.

वे बताते हैं कि जो गुण, अवगुण, सम और विषम परिस्थितियों के बीच भी संतुलन स्थापित करके अपने अस्तित्व को बनाए रखता है, वही सर्वशक्तिमान है. वही ब्रह्म हैं, वही शिव हैं.