Home Blog Page 85

भाजपा-कांग्रेस राज्‍यसभा के लिए जल्द घोषित करेगी उम्मीदवारों के नाम

0

भोपाल : राज्यसभा सदस्य एवं सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील विवेक तन्खा एक बार फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्यसभा में जाएंगे। उनका कार्यकाल 29 जून को पूरा हो रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने आपसी सहमति के बाद उनके नाम पर मुहर लगा दी है। शाम तक या रविवार को उनकी उम्मीदवारी का औपचारिक ऐलान एआईसीसी से हो जाएगा। सोमवार को वे अपना नामांकन भरेंगे। इधर भाजपा में भी रविवार को राज्यसभा के उम्मीदवारों को ऐलान हो सकता है। प्रदेश में तीन सीटों पर राज्यसभा का चुनाव होना है, नामांकन जमा करने की अंतिम तारीख 31 मई हैं। विवेक तन्खा का एक बार फिर से राज्यसभा जाने का तय हो चुका है। कांग्रेस की राष्टÑीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस संबंध में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से अलग-अलग चर्चा की थी। दोनों ने विवेक तन्खा के नाम पर अपनी सहमति जता दी है। इसके बाद यह तय हो गया कि विवेक तन्खा को फिर से राज्यसभा में भेजा जाएगा। वहीं भाजपा के खाते में दो सीटें जाएंगी।

कल भोपाल आएंगे विवेक तन्खा
तन्खा रविवार की सुबह भोपाल आ रहे हैं। वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होने वाली लीगल सेल की बैठक में कमलनाथ के साथ शामिल होंगे।  दिनभर मेल-मुलाकातों का दौर चलेगा। सोमवार को वे विधानसभा जाकर नामांकन दाखिल करेंगे। उनके नाम का प्रस्ताव करने के लिए दो दर्जन विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। ये सभी रविवार को भोपाल में ही रहेंगे और सोमवार को नामांकन दाखिल करवाने के लिए तन्खा के साथ जाएंगे। कांग्रेस इसके लिए दो सेट तैयार करवाएगी। इधर यह भी बताया जा रहा है कि आज दिल्ली में विवेक तन्खा और नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की भी मुलाकात होना है।

कांग्रेस एससी विभाग के अध्यक्ष ने लिया चार्ज
प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के नए अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। उन्हें सुरेंद्र चौधरी की जगह पर इस विभाग की कमान दी गई है। प्रदीप अहिरवार पहले बसपा में थे। वर्ष 2018 में वे बसपा छोड़कर कांग्रेस शामिल हो गए थे। बताया जाता है कि उन्होंने बसपा के कई नेताओं को कांग्रेस में शामिल करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं आज बंजारा समाज का भी राज्य स्तरीय सम्मेलन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुआ।

भाजपा में पीयूष गोयल की चर्चा
भाजपा की ओर से कई नाम चर्चा में हैं। इसमें इसमें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के साथ ही अन्य नामों की भी चर्चा चल रही है। इधर, पीयूष गोयल का नाम उत्तराखंड से भी सामने आ रहा है। यह भी बताया जाता है कि एक सीट से आदिवासी नेता को  राज्यसभा में भेजा जा सकता है। इसमें एक नाम चौकाने वाला भी सामने आने की संभावना बताई जा रही है। भाजपा की ओर से भी रविवार को उम्मीदवारों का ऐलान किया जा सकता है।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित पांच जिलों में एक चरण में होगा चुनाव

0

भोपाल । प्रदेश में पंचायत चुनावों के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। तीन चरणों में चुनाव करवाए जाएंगे। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, नरसिंहपुर और हरदा जिले में पंचायत चुनाव एक ही चरण में कराए जाएंगे। यहां पहले चरण यानी 25 जून को मतदान हो जाएगा। इसी तरह आठ जिले जबलपुर, झाबुआ, बुरहानपुर, देवास, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया और दतिया में मतदान पहले और दूसरे चरण में पूरा होगा। शेष 39 जिलों में चुनाव तीनों चरण में संपन्न कराया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि जिन जिलों में नगरीय निकाय अधिक हैं या वहां जनपद पंचायत सदस्य का निर्वाचन क्षेत्र दो विकासखंड में आता है, उनके चुनाव एक ही चरण में कराने का निर्णय लिया है।

किस विकासखंड का किस चरण में होगा चुनाव

जिला – प्रथम चरण- द्वितीय चरण- तृतीय चरण

भोपाल- फंदा, बैरसिया

राजगढ़- ब्यावरा, राजगढ़- जीरापुर, खिलचीपुर- नरसिंहगढ़, सारंगपुर

रायेसन- सिलवानी, बाड़ी- उदयपुरा, गैरतगंज, बेगमगंज- औबेदुल्लागंज

सीहोर- सीहोर- भैरूंदा, इछावर-आष्टा, बुदनी

विदिशा- बासोदा, विदिशा- सिरोंज, नटेरन- कुरवाई, ग्यारसपुर, लटेरी

इंदौर- इंदौर, महू, सांवेर, देपालपुर

खरगोन- भगवानपुरा, झिरन्या, सेगांव- महेश्वर, बड़वाह- भीकनगांव, कसरावद, गोगांवा, खरगोन

खंडवा- खंडवा, हरूसद, बलड़ी (किल्लोद)- खालवा, पुनासा- पंधाना, छैगांवमाखन

धार- निसरपुर, कुक्षी, बाग, डही, बदनावद- गंधवानी, उमरबन, धरमपुरी, मनावर- सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला

झाबुआ- पेटलावद, थांदला- झाबुआ, मेघनगर, रानापुर, रामा

बुरहानपुर- बुरहानपुर- खकनार

आलीराजपुर- भावरा, कठ्ठिवाड़ा- आलीराजपुर,जोबट- सोंडवा, उदयगढ़

बड़वानी- सेंधवा, पानसेमल- ठीकरी, राजपुर, निवाली- पाटी, बड़वानी

ग्वालियर- मुरार, भितरवार, घाटीगांव, डबरा

गुना- गुना, बामोरी- राघौगढ़, चाचौड़ा- आरोन

शिवपुरी- खनियाधाना, बदरवास- पिछोर, नरवर, कोलारस- पोहरी, करेरा, शिवपुरी

अशोकनगर- अशोकनगर- ईसागढ़- मुंगावली, चंदेरी

दतिया- दतिया- सेवड़ा, भांडेर- निरंक

जबलपुर- सिहोरा, कुंडम, पनागर, बरगी- मझौली, पाटन, शाहपुरा- निरंक

छिंदवाड़ा- छिंदवाड़ा, तामिया, हर्रई, अमरवाड़ा- सौंसर, पांढुर्ना, परासिया, बिछुआ- मोहखेड़ा, जुन्नारदेव, चौरई

सिवनी- सिवनी, बरघाट- लखनादौन,घंसौर, धनोरा- केवलारी, छपारा, कुरई

बालाघाट- बैहर, परसवाड़ा,वारासिवनी, खैरलांजी- लांजी, किरनापुर, कटंगी- बालाघाट, लालबर्रा, बिरसा

मंडला- बिछिया, मवई, नैनपुर- घुघरी, मोहगांव, मंडला- नारायणगंज, निवास, बीजाडोडी

डिंडौरी- शहपुरा, मेंहदवानी- डिंडौरी, अमरपुर- समनापुर, बजाग, कुरंजिया

नरसिंहपुर- नरसिंहपुर, गोटेगांव, करेली, चावरपाठा, बाबई चीचली, साईंखेड़ा

कटनी- विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा- बड़वारा, कटनी- बहोरीबंद, रीठी

उज्जैन- बड़नगर, उज्जैन- खाचरौद, घटिया- महिदपुर, तराना

नीमच- नीमच- जावद- मनासा

रतलाम- आलोट- बाजना, सैलाना- रतलाम, जावरा, पिपलोदा

शाजापुर- शाजापुर- मोमन बड़ोदिया- शुजालपुर,कालापीपल

आगर मालवा- बड़ौद- आगर- सुसनेर, नलखेड़ा

मंदसौर- मंदसौर- सीतामऊ, भानपुरा- गरोठ, मल्हारगढ़

देवास- बागली, कन्‍नौद, खातेगांव- देवास, टोंकखुद, सोनकच्छ

सागर- सागर, रेहली, केसली- मालथौन, बंडा, देवरी, बीना- राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़, जैसीगगर

छतरपुर- छतरपुर, राजनगर- बड़ामलहरा, बकस्वाहा, बारीगढ़- नौगांव, लवकुशनगर, बिजावर

दमोह- दमोह, पथरिया- जवेरा, हटा, तेंदूखेड़ा, बटियांगढ़, पटेरा

टीकमगढ़- बलदेवगढ़-टीकमगढ़, पलेरा-जतारा

निवाड़ी-निवाड़ी-पृथ्वीपुर

पन्ना- पन्‍ना, अजयगढ़, गुन्‍नौर, पवई, शाहनगर

रीवा- हनुमना, मऊगंज,नईगढ़ी- रीवा, रायपुर कुर्चलियान, गांगेव-सिरमौर, जवा, त्यौंथर

सिंगरौली- बैढ़न- देवसर- चितरंगी

सीधी- सिंहावल, कुसमी- रामपुर नैकिन, मझौली- सीधी

सतना- चित्रकूट- सुहावल, उचहेरा- नागौद, अमरपाटन, रामनगर- रामपुर बघेलान, मैहर

नर्मदापुरम- सोहागपुर, केसला- सिवनी मालवा, पिपरिया- नर्मदापुरम, माखन नगर, बनखेड़ी

बैतूल- बैतूल, आमला, शाहपुर- मुलताई, आठनेर, चिचोली- प्रभातपट्टन,भैंसदेही, भीमपुर

हरदा- हरदा, टिमरनी, खिरकिया

शहडोल- सोहागपुर- ब्योहारी, जयसिंहनगर- पाली- बुढ़ार

उमरिया- उमरिया करकेली, पाली नंबर दो- मानपुर

अनूपपुर- पुष्पराजगढ़- जैतहारी, अनूपपुर, कोतमा

भिंड- मिहोना, लहार- अटेर, भिंड- मेहगांव, गोहद

श्योपुर-श्योपुरकलां- कराहल- विजयपुर

मुरैना- अंबाह, पोरसा, मुरैना, जौरा- सबलगढ़- कैलारस, पहाड़गढ़

कंगना रनौत ने अपनी नयी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारी शुरू की

0

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी नयी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की तैयारियां शुरू कर दी हैं। कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जाएगी। कंगना इस फिल्म में इंदिरा गांधी के किरदार को महिला सशक्तिकरण से जोड़कर पेश करेंगी। इस फिल्म को रितेश शाह लिख रहें हैं। कंगना इस फिल्म को निर्देशित करेंगी। वह इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसे प्रोड्यूस भी करेंगी। कंगना रनौत ने बताया, ह्लहमने काफी रिसर्च की है। इमरजेंसी का जो मुद्दा है, वह तब मीडिया सेंसरिंग में दबा दिया गया था। तो हमारी फिल्म उस पर आधारित है। इमरजेंसी का फेज राजनीतिक घटनाक्रम के लिहाज से बेहद एक्साइटिंग माना जाएगा। वह इसलिए कि तब एक महिला प्रधानमंत्री थी। वक्त के हिसाब से अच्छाई और बुराई का आइडिया भी बदलता है। पर एक चीज तो हम डिनाय नहीं कर सकते कि वो सबसे पावरफुल राजनीतिक हस्ती तो थीं। उस इंसान ने इस धरती पर जन्म लिया और तीन बार पीएम रहीं। वो भी इमरजेंसी के बाद तो वो क्या हस्ती थीं, वह हम दिखाएंगे। उनके पावर के साथ-साथ कैसे तब देश में इमरजेंसी की घटना हुई, वह सब भी हम हमारी फिल्म में देखने को मिलेगा।

लद्दाख में सेना का वाहन नदी में गिरा, 7 जवानों की मौत

0

श्रीनगर : लद्दाख में श्योक नदी के पास शुक्रवार को सेना के एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिरने से सात जवानों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 26 सैनिकों का एक दल परतापुर पारगमन शिविर से लेह जिले के तुरतुक से आगे जा रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि जवानों को ले जाने वाला वाहन सड़क से फिसल कर खाई में गिर गया जिससे सभी जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान तेजी से चलाया गया और सभी सैनिकों को परतापुर के स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया। उन्होंने कहा कि घायलों में से सात जवानों ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों के मुताबिक, कईं अन्य कर्मियों को भी गंभीर चोटें आयीं हैं और उनका इलाज चल रहा है।

दुर्घटना लद्दाख के थोइस से करीब 25 किलोमीटर दूर हुई, जहां सेना का वाहन श्योक नदी में गिर गया। गाड़ीं में सवार 26 में से सात जवानों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं, बाकी 19 घायलों में कई की हालत गंभीर है। घायलों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में ले जाया गया और लेह से सर्जिकल टीमों को परतापुर भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, जवानों की बस शुक्रवार सुबह 9 बजे ट्रांजिट कैंप से सब सेक्टर हनीफ की ओर जा रही थी जब वाहन असंतुलित होकर सड़क से करीब 50-60 फीट नीचे श्योक नदी में गिर गया।

19 जवानों की हालत गंभीर: आसपास के लोगों, पुलिस और सेना के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और नदी में गिरे सभी जवानों को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर वेस्टर्न कमांड भेजा जा रहा है। मृत जवानों और घायलों के नाम और पते की जानकारी अभी नहीं मिली है। राहत और बचाव कार्य में वायु सेना के हेलीकाप्टर की भी मदद ली जा रही है। इस घटना को लेकर सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फ़िहलाल, इस हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी की अभी प्रतीक्षा है।

सभी जख्मी 26 जवानों को निकालकर परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेह से सर्जिकल टीम को परतापुर अस्पताल भेजा गया. अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक सात सैनिकों को मृत घोषित कर दिया गया है. बाकी घायल बचे 19 सैनिकों को वायुसेना की मदद से वेस्टर्न कमांड के अस्पताल चंडीमंदिर शिफ्ट कर दिया गया है, ताकि उनको बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकें.

भारत 2030 तक  ‘ड्रोन हब’ बन जाएगा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

0

नई दिल्ली : दिल्ली के प्रगति मैदान में देश के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का उद्घाटन किया। इस दौरान PM ने कहा- पिछली सरकारों में तकनीक को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको गरीब विरोधी साबित करने की कोशिशें हुईं।

इस वजह से 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नोलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का माहौल रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान गरीब, वंचितों, मिडिल क्लास को हुआ। मैंने केदारनाथ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर ड्रोन से नजर रखी। अब यही तकनीक लाखों किसानों की मददगार बनेगी।

इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ड्रोन तकनीक को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वे अद्भुत है. जो ऊर्जा नज़र आ रही है, वह भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है. यह भारत में रोजगार के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती हैं. पीएम मोदी ने खेती के दौरान ड्रोन का क्या महत्व है, इसपर भी बात की और कहा कि ड्रोन टेक्नोलॉजी कैसे एक बड़ी क्रांति का आधार बन रही है, इसका एक उदाहरण पीएम स्वामित्व योजना भी है. इस योजना के तहत पहली बार देश के गांवों की हर प्रॉपर्टी की डिजिटल मैपिंग की जा रही है, डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड लोगों को दिए जा रहे हैं.

ये  Make in India है
मोदी ने कहा-आप सभी को भारत ड्रोन महोत्सव के आयोजन के लिए मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। आज इस ड्रोन प्रदर्शनी से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं। मेरे लिए आज बहुत सुखद अनुभव रहा। जिन-जिन स्टॉल में मैं आज गया, वहां सभी लोग बहुत गर्व से कहते थे कि ये Make in India है। ड्रोन टेक्नॉलॉजी को लेकर भारत में जो उत्साह देखने को मिल रहा है, वो अद्भुत है। ये जो ऊर्जा नजर आ रही है, वो भारत में ड्रोन सर्विस और ड्रोन आधारित इंडस्ट्री की लंबी छलांग का प्रतिबिंब है।

उभरते बड़े सेक्टर की संभावनाएं
ये भारत में Employment Generation के एक उभरते हुए बड़े सेक्टर की संभावनाएं दिखाती है। Minimum government, maximum governance के रास्ते पर चलते हुए, ease of living, ease of doing business को हमने प्राथमिकता बनाया। ये उत्सव सिर्फ एक तकनीक का नहीं है, बल्कि नए भारत की नई गर्वनेंस का, नए प्रयोगों के प्रति अभूतपूर्व सकारात्मकता का भी उत्सव है। 8 वर्ष पहले यही वो समय था, जब भारत में हमने सुशासन के नए मंत्रों को लागू करने की शुरुआत की थी।

हमारे यहां मान लिया गया था कि तकनीक सिर्फ अमीरों की है
हमारे वहां ये मान लिया गया था कि तकनीक सिर्फ अमीर लोगों का कारोबार है, सामान्य लोगों की जिंदगी में इसका कोई स्थान नहीं है। इस पूरी मानसिकता को बदलकर हमने तकनीक को सर्वजन के लिए सुलभ करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं और आगे भी उठाने वाले हैं। पहले की सरकारों के समय टेक्नॉलॉजी को समस्या का हिस्सा समझा गया, उसको anti-poor साबित करने की कोशिशें हुईं। इस कारण 2014 से पहले गवर्नेंस में टेक्नॉलॉजी के उपयोग को लेकर उदासीनता का वातावरण रहा। इसका सबसे अधिक नुकसान देश के गरीब को हुआ, वंचित को हुआ, मिडिल क्लास को हुआ।

पहले के समय में घंटों लाइन लगती थीं
पहले के समय में लोगों को घंटों तक अनाज, कैरोसीन, चीनी के लिए लाइन लगानी होती थी।  लोगों को डर रहता था कि उनके हिस्से का सामान उन्हें मिल भी पाएगा या नहीं। आज तकनीक की मदद से हमने इस डर को समाप्त कर दिया है। अब लोगों को भरोसा है कि उनके हिस्से का उन्हें मिलेगा ही मिलेगा। टेक्नोलॉजी ने last mile delivery को सुनिश्चित करने में, saturation के विजन को आगे बढ़ाने में बहुत मदद की है। मैं जानता हूं कि हम इसी गति से आगे बढ़कर अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।

21वी सदी का नया भारत
21वीं सदी के नए भारत में, युवा भारत में, हमने देश को नई strength देने के लिए, स्पीड और स्केल देने के लिए तकनीक को अहम माध्यम बनाया है। आज देश ने जो Robust, UPI फ्रेमवर्क डवलप किया है, उसकी मदद से लाखों करोड़ रुपए गरीब के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो रहे हैं। महिलाओं को, किसानों को, विद्यार्थियों को अब सीधे सरकार से मदद मिल रही है। एम स्वामित्व योजना के तहत पहली बार देश के गांवों की हर प्रॉपर्टी की डिजिटल मैपिंग की जा रही है। डिजिटल प्रॉपर्टी कार्ड लोगों को दिए जा रहे हैं। इससे भेदभाव की गुंजाइश खत्म हुई है। इसमें बड़ी भूमिका ड्रोन की रही है। ड्रोन तकनीक हमारे कृषि सेक्टर को अब दूसरे स्तर पर ले जाने वाली है। स्मार्ट तकनीक आधारित ड्रोन इसमें बहुत काम आ सकते हैं। बीते 8 साल में जो प्रयास हुए हैं, उसने किसानों का तकनीक के प्रति भरोसा बहुत बढ़ा दिया है। आज देश का किसान तकनीक के साथ कहीं ज्यादा सहज है, उसे ज्यादा से ज्यादा अपना रहा है। पहले के समय में टेक्नोलॉजी और उससे हुए Invention, Elite Class के लिए माने जाते थे। आज हम टेक्नोलॉजी को सबसे पहले Masses को उपलब्ध करा रहे हैं। ड्रोन तकनीक भी इसका उदाहरण है। हमने बहुत कम समय में ड्रोन पर लगने वाले Restriction को हटा दिया है।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा
महोत्सव के शुभारंभ पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया( Union Civil Aviation minister Jyotiraditya M. Scindia) ने कहा-अनुमान है कि वर्ष 2026 तक ड्रोन उद्योग 15,000 करोड़ रुपये के कारोबार तक पहुंच जाएगा। आज, भारत में 270 ड्रोन स्टार्टअप हैं। ड्रोन एक ऐसा विचार है जिसका भारत में समय आ गया है। प्रौद्योगिकी पहले, लेकिन अधिक महत्वपूर्ण है लोग पहले, पीएम कहते हैं। हालांकि, एक ड्रोन सुरक्षा बलों को सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर सकता है, यह किसानों की भी मदद कर सकता है। हमने नए ड्रोन नियम लाए हैं और एक ड्रोन स्पेस मैप जारी किया है।

अक्षय संग मानुषी की जबरदस्त केमिस्ट्री और दिशा पाटनी का बोल्ड लुक

0

बॉलीवुड की दुनिया चकाचौंध से भरी हुई है। लोग हमेशा से ही फिल्मी दुनिया और अपने चहेते सितारों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। चाहे वह सेलेब्स की निजी जिंदगी हो या फिर उनकी प्रोफेशनल लाइफ फैंस हर एक चीज से अपडेट रहना चाहते हैं और सितारे भी अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया के जरिए कई पोस्ट साझा करते रहते हैं। तो चलिए 10 तस्वीरों से जानते हैं कि आज आपके पसंदीदा सितारे ने क्या अपडेट दिया है।

सबसे पहले बात करेंगे खिलाड़ी कुमार की। अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म में उनके अपोजिट मिस यूनिवर्स मानुषी छिल्लर रानी संयोगिता के किरदार में दिखाई देने वाली हैं। अब अक्षय कुमार ने मानुषी संग अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है।

दिशा पाटनी हमेशा ही अपने ग्लैमरस और बोल्ड लुक के लिए सुर्खियों में रहती हैं। अब एक बार फिर से उन्होंने लाल रंग की ड्रेस में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह हॉट अंदाज में पोज देती दिखाई दे रही हैं।

12 दिनों के असमंजस के बाद अध्यादेश को मंजूरी

0

भोपाल  नगरीय निकाय चुनाव में प्रणाली को लेकर 12 दिनों के असमंजस के बाद नए अध्यादेश को गुरुवार को राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है। अब नगर निगम के महापौर का चुनाव सीधे जनता से कराया जाएगा। जबकि नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष पार्षद अपने ही बीच से चुनेंगे।

इसके लिए मध्य प्रदेश नगर पालिक विधि (संशोधन) अध्यादेश 2022 जारी करने की अनुमति राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दे दी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल से मुलाकात भी की। देर शाम राजपत्र में इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई और इसके साथ ही अध्यादेश प्रभावी हो गया।

कमल नाथ सरकार ने निकाय चुनाव परोक्ष प्रणाली से कराए जाने का नियम लागू किया था। शिवराज सरकार पहले इसे बदलकर प्रत्यक्ष चुनाव कराने के पक्ष में थी लेकिन बाद में आंश्ािक परिवर्तन करते हुए सिर्फ महापौर का निर्वाचन जनता द्वारा किए जाने का अध्यादेश लाया गया है। नगरपालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का निर्वाचन पार्षद करेंगे। यह बदलाव कमल नाथ सरकार ने किया था जो इस अध्यादेश में भी लागू रहेगा।

पीएम नरेंद्र मोदी ने चेन्नई को दी 31500 करोड़ रुपए की सौगात

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में बैंगलोर-चेन्नई एक्सप्रेसवे सहित 31,500 करोड़ रुपए से अधिक की 11 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में रेलवे, पेट्रोलियम, आवास और सड़कों जैसे प्रमुख बुनियाजी क्षेत्र शामिल हैं। इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने लाइट हाउट प्रोजेक्ट के तहत निर्मित 1152 घरों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के तहत 116 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना का निर्माण किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ये जगह स्पेशल है और यहां के लोग, यहां की संस्कृति और यहां की भाषा अद्भुत है। हाल ही में मैंने अपने आवास पर भारतीय मूक बधिर ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले दल की मेजबानी की। इस बार टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। हमने 16 पदक जीते हैं, उनमें से 6 पदकों में तमिलनाडु के युवाओं की भूमिका रही है।’

उन्होंने कहा कि हम यहां तमिलनाडु की विकास यात्रा का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। 31,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास हो रहा है। जिसमें सड़क निर्माण के क्षेत्र पर ध्यान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्हें आवास योजना के अंतर्गत ऐतिहासिक चेन्नई लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत घर मिलेगा। यह हमारे लिए एक संतोषजनक प्रोजेक्ट रहा है।’

प्रधानमंत्री ने कहा कि पांच रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। यह आधुनिकीकरण और विकास भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। साथ ही स्थानीय कला और संस्कृति में भी विलीन हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘मल्टी-मोडल लॉजिस्टिक पार्क हमारे देश में माल ढुलाई के पारिस्थितिकी तंत्र में एक आदर्श बदलाव होगा। विभिन्न क्षेत्रों में इनमें से प्रत्येक परियोजना रोज़गार सृजन और आत्मनिर्भर बनने के हमारे संकल्प को बढ़ावा देगी।’

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कुछ साल पहले इंफ्रास्ट्रक्चर में सड़क, बिजली और पानी के संदर्भ में बात की जाती थी। आज हम भारत के गैस पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए काम कर रहे हैं। आई-वे पर काम हो रहा है, हाई स्पीड इंटरनेट को हर गांव तक पहुंचाना हमारा विजन है। श्रीलंका मुश्किल दौर से गुजर रहा है। एक घनिष्ठ मित्र और पड़ोसी देश के रूप में भारत श्रीलंका को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

भारत ने इंडोनेशिया को 16-0 से हराया, सुपर 4 के लिए किया क्वालीफाई

0

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मेजबान इंडोनेशिया को ग्रुप चरण के अपने मुकाबले में गुरुवार को 16-0 के बड़े अंतर से हराकर एशिया कप के नाकआउट चरण में जगह बनाई। इस बड़ी जीत से भारत ने ना सिर्फ टूर्नामेंट में आगे क्वालीफाई किया है, बल्कि अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के लिए आगे के रास्ते बंद कर दिए।

बता दें भारत और पाकिस्तान के ग्रुप-ए में चार-चार अंक हैं। लेकिन भारत ने बेहतर गोल अंतर से जीत दर्ज कर एशिया कप के सुपर-4 स्टेज के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मैच की बात करें तो गत विजेता इंडिया को टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए इंडोनेशिया को 15-0 से या इससे बेहतर स्कोर के अंतर से जीतना जरूरी था।

भारत के लिए दीपसन ने सर्वाधिक पांच गोल दागे, जबकि सुदेव बेलिमागा ने तीन गोल, अनुभवी खिलाड़ी एसवी सुनील, पवन राजभर और कार्ति सेलवम ने दो-दो गोल तथा उत्तम सिंह और नीलम संदीप जेस ने एक-एक गोल किया। वहीं, एक अन्य मुकाबले में पाकिस्तान को जापान के हाथों 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भारत को इस बार ग्रुप ए में पाकिस्तान, जापान और इंडोनेशिया के साथ रखा गया। भारत का पहला लीग मैच पाकिस्तान से हुआ। ये मुकाबाल 1-1 की बराबरी पर खत्म हुआ। दूसरे लीग मैंच में भारत का सामना जापान के साथ हुआ। इस मुकाबले में इंडिया को 2-5 से हार का सामना करना पड़ा। ग्रुप ए में जापान ने तीन मैच जीतकर पहले स्थान पर रहा। ग्रुप बी से मलेशिया और साउथ कोरिया सुपर 4 में पहुंची है।

टीकमगढ़ अफसरों से CM ने कहा किसी माफिया-गुंडों पर दया की जरूरत नहीं

0

भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने टीकमगढ़ कलेक्टर और एसपी से कहा है कि किसी माफिया, गुंडा की दादागिरी क्षेत्र में न चलने दें। दया की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे लोगों पर सख्त एक्शन लें। जुआरियों, सटोरियों पर कार्यवाही करें। हमारा पवित्र धर्म है कि हमारे क्षेत्र के आंगनबाड़ी के बच्चे कुपोषित न रहें। सरकारी सामग्रियों का ठीक से वितरण हो लेकिन हम समाज से जो करवा सकते हैं, वो कराएंं। इसे रस्मी तौर पर न देखें। हर महीने आंगनबाड़ी के बच्चों का टारगेट बनाकर वजन कीजिये और अंडरवेट बच्चों को स्वस्थ कीजिए। सीएम चौहान ने ये बातें गुरुवार की सुबह टीकमगढ़ जिले की समीक्षा बैठक में कहीं।

उन्होंने कलेक्टर सुभाष द्विवेदी से कहा कि टीकमगढ़ जिले के जिन गांवों में दूर से पानी ला रहे हैं, वहां पेयजल की व्यवस्था करें। जिला प्रशासन के लोग प्रभारी मंत्री के साथ विशेष बैठक कर तात्कालिक और दीर्घकालिक समाधान निकालें। जहां हैंडपंप की आवश्यकता है, वहाँ, तुरंत लगाएं। एमडी, जल निगम टीकमगढ़ जिले में जो सामग्री लग रही है, उसकी जांच करें। घटिया सामग्री की जानकारी मिली है। सीएम चौहान ने कहा कि जहां भर्तियाँ होना है, उसे भी चेक करें। कंपनियों पर दबाव बनाएँ, उनके पेमेंट तभी हों, जब वो सड़कों का रेस्टोरेशन पूरा कर लें। जो काम लेट चल रहे हैं, उन्हें दिखा लें। इसके अलावा राशन वितरण समेत अन्य प्राथमिकता वाले कामों की भी समीक्षा की गई।

बिजली आपूर्ति और बिजली बिल माफी योजना
सीएम चौहान ने कहा कि आप ऊर्जा साक्षरता मिशन भी चलाएं। हम 22,500 करोड़ रुपए बिजली सब्सिडी पर खर्च कर रहे हैं। हमें लोगों को जागरुक करना है कि अगर जरूरत न हो, तो बिजली उपकरण न चलाएं। अगर हम बिजली बचाएंगे तो प्रदेश के 4000 करोड़ रुपए बच जाएंगे। इसको हम दूसरे काम में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्युत बिल राहत योजना में 47 करोड़ रुपए की राहत जिले में दे रहे हैं। मैं कलेक्टर को निर्देश दे रहा हूँ, बिजली बिल माफी कैंप में जनप्रतिनिधियों को इन्वॉल्व करें। आगे से जितने बिजली बिल राहत के कैम्प लगें उसमें आमंत्रित करें। सीएम ने कहा कि टीकमगढ़ जिले की हर विधानसभा के विकास का सुनियोजित रोडमैप चाहिए। विधायकगण आजीविका मिशन की बहनों के साथ जुड़ें, उनसे संवाद करें। हमारी बहनें नई शक्ति बनकर उभरी हैं। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में 10,000 से अधिक पात्र उम्मीदवार हैं। 106 गाँव में अतिरिक्त आबादी भूमि घोषित करना होगी। सीएम ने कहा कि पात्रता अच्छे से चेक कर लें। कोई इसमें गरीबों से पैसे न मांगे।

पीएम आवास के काम की सराहना
पीएम आवास योजना में 91.86% मकान ग्रामीण में पूरे हुए हैं। यह प्रशंसनीय है। यह राज्य के एवरेज से ज्यादा है। मैं बधाई देता हूँ। जो बचे हैं उन्हें जल्द पूरा कराएं। जिन हितग्राहियों की मृत्यु हो गई है, उनके वारिस ढूंढकर उनके नाम पर उस मकान को पूरा करें। लोगों के दिमाग में यह रहे कि सरकार गरीबों को मकान दे रही है। 28 मई को दोपहर 1 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें हितग्राहियों द्वारा भूमिपूजन कराया जाएगा। आप सभी कहीं न कहीं उपस्थित रहें।