Home Blog Page 130

चार नाबालिगों से दुष्कर्म के आरोपित प्यारे मियां को आजीवन कारावास

0

भोपाल। राजधानी की चार नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म के आरोपित प्यारे मियां को भोपाल की जिला अदालत ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। इसके साथ ही इसी मामले में प्यारे मियां के तीन अन्य साथियों को भी अलग-अलग सजा सुनायी गयी है। अदालत ने अपने फैसले में चारों आरोपितों को विभिन्न धाराओं के साथ पाक्सो कानून के तहत दोषी माया है। जबलपुर केंद्रीय जेल में बंद प्यारे मियां व उसे साथियों को यह फैसला वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनाया गया। कोर्ट के इस फैसले के साथ ही पीड़िताओं और उनके स्वजन का दो वर्ष से किया जा रहा न्याय का इंतजार पूरा हुआ।

जिला अदालत की अपर सत्र न्यायाधीश कविता वर्मा ने 20 लोगों की गवाही के बाद आजीवन कारावास के साथ ही प्यारे मियां पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा उसके साथी मैनेजर उवेज को आजीवन कारावास व पांच हजार रुपये का जुर्माना, डाक्टर हेमंत मित्तल को पांच साल की सजा और स्वीटी विश्वकर्मा को 20 साल की सजा व पांच हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनायी गयी।

यह है पूरा मामला

रातीबड़ टीआई सुधेश तिवारी के मुताबिक 12 जुलाई 2020 रात को चार लड़कियां श्ाहर के श्ााहपुरा इलाके में एक फ्लैट में शराब के नशे में मिली थीं। पूछताछ में सामने आया कि उन्हें लोगों के पास भेजा जाता है। उस दौरान पुलिस को फ्लैट से बड़ी मात्रा में शराब और आपत्तीजनक सामग्री भी बरामद की गयी थी। चारों नाबालिग लड़कियां कोहेफिजा इलाके की रहने वाली थीं, जिनकी श‍िकायत के आधार पर कोहेफिजा थाने में प्यारे मियां, स्वीटी विश्वकर्मा, डाक्टर हेमंत मित्तल और उवेज पर मामला दर्ज किया गया था।

नमिता चंदेल कयाकिंग केनोइंग एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने थाइलैंड जाएगी

0

सिवनी। जिले के छपारा की रहने वाली नमिता चंदेल 11 सालों से कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स की प्रतियोगिताओं में मैडल जीत रही हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सिवनी की बेटी नमिता अब तक 50 से ज्यादा मैडल जीत चुकी है।

देश का प्रतिनिधित्‍व करेगी नमिता चंदेल : 24 से 28 मार्च तक थाइलैंड में होने वाली कयाकिंग केनोइंग एशियन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर नमिता चंदेल भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। नमिता के पिता उमेश चंदेल ने बताया कि एशियन चैम्पियनशिप में भाग लेने भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ कयाकिंग केनोइंग वाटर स्पोर्ट्स के चार खिलाड़ियों का समूह 17 मार्च को थाइलैंड के लिए रवाना होगा। इस समूह का नेतृत्व नमिता चंदेल करेंगी। इससे पहले नमिता चंदेल 10 से 13 मार्च तक भोपाल में आयोजित कयाकिंग केनोइंग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।

वर्ष 2014 में एशियन गेम्‍स के लिए चुना गया था : गौरतलब है कि साल 2014 के एशियन गेम्स में भारतीय टीम में नमिता काे चुना गया था। साल 2016 में नमिता चंदेल को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड से नवाजा गया। अब नमिता सिवनी जिले में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर है। नमिता चंदेल का मानना है कि यदि बेटियों को पर्याप्त अवसर मिले तो वे अपनी प्रतिभा को निखारकर आगे बढ़ सकती हैं।

सहायक प्रशिक्षक के पद पर दे रही सेवाएं : पिता उमेश चंदेल ने बताया कि भोपाल में रहकर नमिता प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ सहायक प्रशिक्षक के तौर पर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रही हैं। खेल विभाग द्वारा नमिता को नियुक्ति दी गई हैं। बीते दो सालों से कोरोना महामारी के कारण सभी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं रोक दी गई थी। पिछले साल 14 से 17 मार्च के बीच एशियन चैम्पियनशिप थाइलैंड में आयोजित की गई थी, जिसमें हिस्सा लेने नमिता को जाना था। लेकिन बाद में यह प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई।

मध्‍य प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक इंदौर में

0

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को इंदौर में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। प्रदेश कोर कमेटी का गठन न होने से कुछ दिन पहले पार्टी ने ‘छोटी टोली” का गठन किया था, जिसकी बैठक भोपाल में हुई थी, जिसमें प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री शामिल हुए थे। नड्डा मंगलवार आठ मार्च को प्रदेश के उज्जैन, देवास एवं इंदौर प्रवास पर रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कोर कमेटी की बैठक मंगलवार को इंदौर में बुलाई गई है। लंबे समय से पार्टी की कोर कमेटी नहीं थी, जिसके चलते एक छोटी टोली का गठन कर सत्ता और संगठन के लोग आपस में चर्चा कर रहे थे। इधर प्रदेश भाजपा ने अधिकृत बयान में कहा कि इंदौर में शाम सवा छह बजे प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी, लेकिन कोर कमेटी में किन लोगों को शामिल किया गया है, उनके नाम जाहिर नहीं किए गए। भाजपा नेता कोर कमेटी का नाम सार्वजनिक करने से बचते रहे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली से प्रात: 10.30 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। प्रात: 10.45 बजे इंदौर से सड़क मार्ग द्वारा उज्जैन प्रस्थान करेंगे। जहां स्थान-स्थान पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन एवं पूजन करेंगे। दोपहर 1.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2.05 बजे उज्जैन से हेलीकाप्टर द्वारा देवास रवाना होंगे।

एग्जिट पोल के अनुसार यूपी मे बीजेपी

0

उत्तर प्रदेश में आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। अब तक के एग्जिट पोल के नतीजे बता रहे हैं कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। मिडिया के अनुमान के मुताबिक भाजपा के खाते में 240 सीटें जा सकती हैं। वहीं सपा को 140 सीटें मिलती दिख रही हैं। बसपा को 17 सीट मिल सकती हैं। कांग्रेस खाता खोलती नजर नहींं आ रही है। इसी तरह टीवी-9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 403 में से 211 से 225 सीट मिलती दिख रही है। सपा का सफर 146 से 160 सीटों पर थमता नजर आ रहा है। कांग्रेस को 4-6, तो बसपा को 14-24 सीट मिल सकती हैं।
मीडिया का अनुमान है कि भाजपा को 262 से 277 सीटें मिल सकती हैं। सपा को 119 से 134 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। बसपा के खाते में 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे के मुताबिक भी कांंग्रेस का खाता नहीं खुलेगा।

मोहाली टेस्ट में भारत ने पारी और 222 रनों से जीत दर्ज की

0

मोहाली टेस्ट मैच में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है। भारत ने श्रीलंका को खेल के तीसरे दिन पहले पारी में 174 रन पर ढेर कर दिया, फिर फॉलोऑन देकर दूसरी पारी में भी श्रीलंका को 178 रनो पर समेट दिया। इस तरह भारत ने एक पारी और 222 रनों से जीत हासिल की। भारत ने पहली पारी में 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसमें रवींद्र जडेजा की 175 रनों की नाबाद पारी शामिल है। रवींद्र जडेजा ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए श्रीलंका की पहली पारी में 5 विकेट चटका डाले और दूसरी पारी में अब तक 4 विकेट हासिल कर लिये हैं।

जडेजा ने दोहराया इतिहास

रवींद्र जडेजा ने मोहाली टेस्ट मैच में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। भारतीय टेस्ट क्रिकेट में 60 साल बाद किसी भारतीय खिलाड़ी ने टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट लिए। आखिरी बार 1962 में पॉली उमरीगर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक ही टेस्ट मैच में 172 रन की पारी खेली और 5 विकेट लिए थे। इसके अलावा जडेजा टेस्ट क्रिकेट में ऐसे तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गये हैं, जिनके नाम एक टेस्ट मैच में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड है। पॉली उमरीगर के अलावा वीनू मांकड़ ने 1952 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में 184 रन और 196 रन देकर 5 विकेट लिए थे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो 49 साल के बाद टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है,जब किसी खिलाड़ी ने एक ही टेस्ट में 150 से ज्यादा रन और 5 विकेट लिए हों।

टेस्ट मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 574 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद श्रीलंका की पहली पारी केवल 174 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से जडेजा ने 5 विकेट लिए, जबकि अश्विन और बुमराह के खाते में 2-2 विकेट आए। शमी को 1 विकेट मिला।

मध्‍य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सात मार्च से शुरू होगा

0

भोपाल । मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से प्रारंभ होगा। इसकी शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण से होगी। कोरोना प्रतिबंध हटने के बाद हो रहे इस सत्र में दर्शक दीर्घाएं खुली रहेंगी। प्रवेश सीमित संख्या में ही दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण के जांच की व्यवस्था पहले की तरह रहेगी।

कोरोना के कारण विधानसभा सचिवालय ने दर्शक दीर्घाएं बंद रखी थीं।

कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक विधानसभा सचिवालय ने दर्शक दीर्घाएं बंद रखी थीं। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध था और मंत्रियों के स्टाफ को भी सीमित प्रवेश पत्र दिए जा रहे थे।

कोरोना संबंधी जांच की व्यवस्था डिस्प्रेंसरी में रखी गई

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि कोरोना के नियंत्रण में होने और शासन द्वारा सभी प्रतिबंधों को समाप्त करने के बाद यह निर्णय लिया गया है कि दर्शक दीर्घाएं खोली जाएंगी पर अभी प्रवेश सीमित ही रहेगा। कोरोना संबंधी जांच की व्यवस्था डिस्प्रेंसरी में रखी गई है। सभी प्रवेश द्वार पर तापमान लेने और सैनिटाइजर की व्यवस्था रखी गई है। शारीरिक दूरी का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।

कार्य मंत्रणा समिति की होगी बैठक

सदन की कार्यवाही प्रारंभ होने से पहले सुबह साढ़े दस बजे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अध्यक्षता में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक होगी। इसमें उन विषयों पर चर्चा की जाएगी, जिन पर सदन में चर्चा कराई जानी हैं। बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नेता प्रतिपक्ष कमल नाथ सहित वरिष्ठ विधायक उपस्थित रहेंगे।

13 बैठकें होंगी, विधायकों ने लगाए 4,518 प्रश्न

25 मार्च तक चलने वाले बजट सत्र में कुल 13 बैठकें होंगी। नौ मार्च को सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट प्रस्तुत किया जाएगा। सत्र के लिए विधायकों ने चार हजार 518 प्रश्न लगाए हैं।

पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में अब 30 मार्च से

0

भोपाल । पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई एक बार फिर शुरू हो रही है। सुप्रीम कोर्ट 30 मार्च से सुनवाई शुरू कर रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल में फैसला आ जाएगा। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार, अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के कर्मचारी कोर्ट में अपना-अपना पक्ष रखेंगे। ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट में मई 2016 से प्रदेश के कर्मचारियों को लेकर पदोन्नति में आरक्षण का मामला लंबित है इसलिए कर्मचारियों की पदोन्नति पर रोक लगी है। इस अवधि में करीब 80 हजार कर्मचारी बगैर पदोन्नति सेवानिवृत्त हो गए हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पदोन्नति में आरक्षण मामले में फैसला सुनाते हुए मुद्दे तय कर दिए हैं। अब इन्हीं मुद्दों को आधार बनाकर केंद्र और राज्यों की सरकार पदोन्नति को लेकर निर्णय लेंगी। केंद्र सरकार के संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई शुरू कर चुका है, जबकि मध्य प्रदेश के प्रकरण में सुनवाई 30 मार्च से शुरू हो रही है। इस दौरान मध्य प्रदेश का डाटा कोर्ट में पेश किया जाएगा। इसके विश्लेषण के बाद प्रदेश के संदर्भ में फैसला आएगा। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने अनुसूचित जाति (एससी) एवं अनुसूचित जनजाति (एसटी) के डाटा को लेकर जो पैमाना तय किया है, उसके हिसाब से मध्य प्रदेश की पूरी तैयारी है।

अंतिम चरण में ऑपरेशन गंगा

0

भारत सरकार ने यूक्रेन से निकल कर पड़ोसी देशों में पहुंचे भारतीय नागरिकों को निकालने का काम लगभग पूरा कर लिया है। केन्द्र सरकार ने बताया कि 76 उड़ानों के माध्यम से 15,920 से अधिक छात्रों को सफलतापूर्वक यूक्रेन से वापस लाया जा चुका है। इससे पहले केन्द्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि यूक्रेन से निकलकर लगभग 5,280 बच्चे हंगरी पहुंचे थे। उन्हें शनिवार रात बुडापेस्ट हवाई अड्डे से भारत भेज दिया गया है। रविवार को 5 और उड़ानों के द्वारा 890 बच्चों को भेजने की योजना है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा अपने अंतिम चरण में है और लगभग सभी भारतीयों को वापस लाने का काम पूरा हो चुका है। दूतावास ने एक दूसरे बयान में कहा कि भारतीय दूतावास ने आज ऑपरेशन गंगा उड़ानों के अपने अंतिम चरण की शुरुआत की। दूतावास का कहना है कि अपने खुद के एकोमोडेशन (दूतावास से व्यवस्थित के अलावा) में रहने वाले सभी छात्रों से अनुरोध किया जाता है कि वे हंगरिया सिटी सेंटर, राकोज़ी यूटी 90, बुडापेस्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच पहुंचें।

लेकिन अभी भी काफी भारतीय छात्र यूक्रेन में ही फंसे हैं। चूंकि युद्ध की स्थिति बिगड़ती जा रही है, ऐसे में उन्हें यूक्रेन के शहरों से निकालना मुश्किल हो रहा है। कीव में भारतीय दूतावास ने रविवार को यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से ‘तत्काल आधार’ पर ऑनलाइन फॉर्म भरने को कहा है। दूतावास के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट ने एक Google फॉर्म पोस्ट किया जिसमें नाम, पासपोर्ट नंबर और वर्तमान स्थान जैसी बुनियादी डिटेल मांगी गई हैं। विदेश मंत्रालय के मुताबिक यूक्रेन के युद्धग्रस्त क्षेत्रों खारकीव और पिसोचिन से लगभग सभी भारतीय निकाल लिये गये हैं, लेकिन सुमी में अभी भी कुछ भारतीय फंसे हुए हैं। विदेश मंत्रालय वहां फंसे भारतीयों को निकालने के इंतजाम में जुटा है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “सूमी से भारतीयों को निकालना चुनौतीपूर्ण है क्योंकि वहां गोलाबारी और हिंसा जारी है तथा परिवहन के साधनों की कमी है।” उन्होंने कोई विस्तृत जानकारी दिए बिना कहा कि भारत छात्रों को निकालने के लिए दूसरे कई विकल्पों पर विचार कर रहा है।

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से विशेष उड़ानों के द्वारा बड़ी संख्या में भारतीयों को वापस लाया गया है। भारत सरकार ने अपने चार केंद्रीय मंत्रियों को प्रधान मंत्री के विशेष दूत के रूप में यूक्रेन के पड़ोसी देशों में ऑपरेशन के समन्वय के लिए भेजा है। शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ऑपरेशन गंगा के तहत युद्धग्रस्त यूक्रेन से 19,000 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को निकाला गया है।

यूपी में सातवें और अंतिम चरण के 54 सीटों के लिए होगा मतदान

0

सोमवार, 7 मार्च को यूपी विधानसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग होगी। रविवार को तमाम पोलिंग पार्टियां और अधिकारी इस अंतिम चरण के मतदान से पहले अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए। इसकी तैयारियों की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मतदान केन्द्रों में सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। वहीं कोविड संक्रमण को ध्यान में रखते हुए मतदान केंदों पर थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजर, PPE किट, मास्क आदि की भी व्यवस्था की गई है। इस चरण में 9 जिले की 54 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा, जिसके लिए 613 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनमें 75 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमने सुरक्षा की काफी व्यवस्थाएं की हैं। इसलिए ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में लोग निकलें और मतदान करें।

किन इलाकों में होगा मतदान?

सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होना है। इसके साथ ही अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की विधानसभा सीटें भी इसी चरण में शामिल हैं। इसके अलावा मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले शामिल हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी साल 2017 में इन सीटों में से 38 सीटों पर BJP और गठबंधन विजयी रहा था। अब तक छह चरणों के चुनाव हो चुके हैं और अब अंतिम चरण का चुनाव बाकी रह गया है। प्रदेश की 67 जिलों की 349 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो चुके हैं। बाकी के 54 सीटों पर 7 मार्च को मतदान होगा।

मोहाली टेस्‍ट के दूसरे दिन लंका ने 4 विकेट खोकर 108 बनाए

0

भारत और श्रीलंका के बीच मोहाली में दो मैचों की टेस्ट सीरीज में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक शनिवार को श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए। लंका अभी भारत से अभी 466 रन पीछे है। श्रीलंका की तरफ से पथुम निसांका 26 और असलांका 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 574 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसमें जडेजा के नाबाद 175 रन की पारी का योगदान था। आर अश्विन, रिषभ पंत और हनुमा विहारी ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। श्रीलंका को पहला झटका थिरिमाने के रूप में लगा जिन्हें अश्विन ने 17 रन के स्कोर पर पगबाधा आउट किया। सरा झटका जडेजा ने दिया और उन्होंने कप्तान थिरिमाने को 28 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के रूप में एंजोलो मैथ्यूज को श्रीलंका ने खो दिया और उन्हें 22 रन पर बुमराह ने आउट किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 52 रन की साझेदारी हुई।