Home Blog Page 128

एरॉन फिंच की आईपीएल में वापसी

0

एरॉन फिंच की आईपीएल 2022 में एक साल बाद वापसी हुई हैं। उन्हें लीग के आगामी सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के कप्तान फिंच को इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स हेल्स की जगह केकेआर टीम में शामिल किया गया है। केकेआर ने नीलामी में हेल्स को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था और फिंच को भी हेल्स के बराबर 1.50 करोड़ रुपये मिलेंगे।

उर्फी जावेद ने फिर पहनी अजीब ड्रेस

0

उर्फी जावेद को एक बार फिर एक अनोखे बोल्ड आउटफिट में देखा गया। इंस्‍टाग्राम अपलोड की गई एक रील में उर्फी ने जो पहना है वह जंजीरों और तालों का एक सेट प्रतीत होता है। यह टॉप पूरी तरह से बैकलेस है जिसमें केवल चेन उसके गले में है और लटक रही है। उन्होंने टॉप को ब्लैक रिस्क स्कर्ट के साथ मैच किया। उन्होंने सफेद हाई हील्स और कुछ ब्लश से भरा मेकअप पहनकर आउटफिट को पूरा किया।

इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर जहां यह रील वायरल हुई, वहीं कई यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल करने के लिए सामने आ गए। एक यूजर ने कहा, ‘आ गई गालियां खाने’। एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इसको कोई जेल में क्यों नहीं डाल देते हैं…। जहां एक यूजर ने कमेंट किया, “इंडियन कल्चर को बदनाम कर रही है या लड़की इसको तो जेल में डाल देना चाहिए बेशरम लड़की”, दूसरे ने कहा, “इस को भाव देना बंद करो अब”।

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद ने 2021 में करण जौहर की मेजबानी वाले शो में आने के बाद से कुछ बड़े फैन्‍स हासिल किए हैं। उर्फी वर्तमान में अपने बोल्ड फैशन स्टेटमेंट के लिए ज्‍यादा फेमस हो गईं हैं। यह अभिनेत्री फैशन उत्साही भी है और वे अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी सिजलिंग तस्वीरें साझा करती हैं।

खैर, ऐसा लगता है कि उर्फी को इस बात की कोई परवाह नहीं है कि ट्रोल उनसे क्या कहते हैं! वे लगातार अपने वीडियो और फोटोज पोस्‍ट करती रहती हैं। बीते दिनों लगातार ट्रोल होने की बात करते हुए उर्फी ने कहा था, ‘लगातार ट्रोलिंग की वजह से और वो भी इतनी हिम्‍मत पाती हैं। इसने मुझे और अधिक आत्मविश्वासी बना दिया है! और फिर भी, ये ट्रोल ऐसे लोग हैं जिन्हें मैं जानती भी नहीं हूं। और अगर मैं लोगों की टिप्पणियों से परेशान हो जाती हूं कि मुझे पता भी नहीं है तो मैं कैसे बचूंगी”

मेरा फोकस मध्‍य प्रदेश में शराब बंदी है : उमा भारती

0

भोपाल। पूर्व मुख्‍यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश शराबबंदी की मुहिम को लेकर सक्रिय नजर आ रही है। उन्‍होंने शुक्रवार को राजधानी में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि मेरा फोकस मप्र में शराब बंदी है। मेरी इच्छा थी इस संबंध में प्रदेश के मुखिया से बात हो जाए। मुख्यमंत्री ने जनजागृति से करने को कहा है। शिवराज सिंह चौहान मेरे साथ शराब बंद कराने चलेंगे। मैं गांव शहर में शराब दुकानों के सामने खड़ी हो जाऊंगी। भोपाल में भी। उन्‍होंने कहा कि शिवराज, वीडी शर्मा सतोगुणी लोग है। ये शराब और शराब पीने वालों से दूर रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि 2024 के परिणाम अच्छे आएंगे। स्वास्थ्य और शिक्षा में देशभर में सुधार की जरूरत। गरीब के मापदंड बदल गए। पहले भोजन की चिंता थी।

रीवा के सीवर लाइन पाइप गोदाम में भड़की आग

0

रीवा। शहर के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत अजगरहा गांव स्थित नगर निगम में सीवर लाइन डालने वाली कंपनी के गोडाउन में शुक्रवार की दोपहर अचानक आग भड़क गई। पुलिस की मानें तो पाइपों में भड़की आग से गांव में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि चारों तरफ आग की लपटों के फैलने से पहले फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरा दमकल भी मदद के लिए बुलवा लिया। नतीजन डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया है। बताया गया है कि कंपनी के गोडाउन में कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं था। जिससे आग लगने के कारणों की स्पष्ट वजह नहीं सामने आ पाई है। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कंपनी के जिम्मेदारों से बात कर यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर कितने का नुकसान हुआ है। हालांकि प्रबंधन 50 लाख रुपये के नुकसान की बात कर रहा है।

थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी पटेल ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात कारणों से एक निजी कंपनी के गोडाउन में आग लग गई थी। जिसको ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर तक काबू पा लिया गया था। बता दें कि रीवा नगर निगम क्षेत्र में बीते माह तक कंपनी सीवरेज पाइप लाइन का कार्य कर रही थी। लेकिन ज्यादा समय गुजर जाने के कारण कंपनी को ब्लैकलिस्टेड कर दिया गया था।

कंपनी के कार्य करने की सीमा खत्म हो गई है। ऐसे में जिम्मेदार एक्सटेंशन लेने के जुगाड़ में हैं। वहीं दूसरी तरफ कंपनी का शहर के बाहर अजगरहा गांव स्थित गोडाउन बना था। जहां वर्तमान समय में कोई जिम्मेदार नहीं रहता। सिर्फ चौकीदार रहते हैं। हादसे के समय भोजन कर रहे थे। जिससे आग लगने की कोई खास वजह नहीं पता चल पाई है।

आसपास के लोगों ने बताया कि 10 लाख रुपये के कीमत की पाइप आती थी। जिससे आगजनी में 5 लाख रुपये की कीमत का नुकसान बता रहे हैं जबकि प्रबंधन उक्त घटना में 50 लाख रुपये के नुकसान होने की बात कह रहा है।वहीं दूसरी तरफ आग लगाने की घटना पर संदेह व्यक्त कर रहे हैं जबकि प्रबंधन अब तक यह बताने में नाकाम साबित हो रहा है कि आखिरकार इतना स्टाक क्यों रखा गया था।

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आगजनी के समय कुछ चौकीदार अंदर टीन शेड में खाना खा रहे थे। जिन्होंने हादसे पर पूरी तरह से अनभिज्ञता जाहिर की है। जबकि पाइप खुले में सड़क के किनारे रखे थे। जहां पर काफी मात्रा में घास फूस था। ऐसे में उपर से निकली बिजली लाइन के कारण शार्ट सर्किट से आग लगने के कयास लगाए जा रहे हैं।

भोपाल की बेटी राष्‍ट्रीय युवा संसद में बनी सिरमौर

0

भोपाल। आज नईदिल्‍ली स्‍थित संसद के केन्‍द्रीय कक्ष में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाइपीएफ) के तीसरे संस्करण के समापन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भोपाल की बेटी रागेश्‍वरी अंजना ने अपने ओजपूर्ण उद्बोधन में राष्‍ट्रप्रेम तथा लोकत्रंत के बारे में प्रखर विचार पेश करते हुए प्रथम स्‍थान हासिल किया। डूंगरपुर राजस्‍थान के सिद्धार्थ जोशी द्वितीय स्‍थान पर रहे तथा बठिंडा की अमरप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के तीसरे संस्करण के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दीं। बता दें कि राज्य युवा संसद (एसवाइपी) के समापन समारोह में उनतीस (29) राज्‍यों के विजेताओं को राष्ट्रीय जूरी के समक्ष बोलने का अवसर मिला था। इस जूरी में लोकसभा सदस्‍य भर्तृहरि महताब और डॉ. सत्यपाल सिंह के अलावा सेवानिवृत्‍त आइआरएस अनु जे सिंह, और वरिष्‍ठ सलाहकार सूचना व प्रसारण मंत्रालय कंचन गुप्ता शामिल रहे।

रागेश्‍वरी अंजना को इस उपलब्‍धि पर लोकसभा अध्‍यक्ष के अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर बधाई दी। लोकसभा अध्‍यक्ष ने संसद के केंद्रीय कक्ष में दिए गए रागेश्‍वरी के उद्बोधन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देशभक्ति के सूक्ष्म अर्थ को रेखांकित करते हुए भोपाल की रागेश्वरी अंजना ने युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण स्तंभ बताया। मैं इस ओजस्‍वी वक्ता को राष्ट्रीय युवा संसद-2022 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देता हूं।

वहीं सीएम शिवराज ने ट्वीट के जरिए बधाई देते हुए कहा कि “देश प्रेम की धधकती ज्वाला ही राष्ट्र निर्माण की ओर हमें अग्रसर करती है।” बेटी रागेश्वरी के युवा संसद में प्रकट विचार आश्वस्त करते हैं कि हमारी युवा शक्ति सशक्त राष्ट्र के निर्माण में कदम से कदम मिलाकर साथ चल रही है। बेटी रागेश्वरी के ये विचार हमें आश्वस्त करते हैं कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है। माननीय लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के द्वारा मध्यप्रदेश की बेटी के भावों का सम्मान देशप्रेम की भावना को युवाओं में और गहन करेगा। राष्ट्र निर्माण में सशक्त भूमिका हेतु प्रेरित करेगा। राष्‍ट्रीय युवा संसद महोत्‍सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बेटी रागेश्‍वरी को बधाई एवं शुभाशीष।

इससे पूर्व संसद के केंद्रीय कक्ष में हुए समापन कार्यक्रम में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्‍यक्ष बिरला ने कहा कि राष्ट्रीय युवा संसद युवाओं को संसदीय प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ से लैस करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम है। यह युवाओं को नए भारत के निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। उन्‍होंने देश के युवाओं की व्यापक बौद्धिक क्षमता और ऊर्जा की सराहना की और यह उम्‍मीद जताई कि विश्व गुरु के रूप में भारत की स्थिति को वैश्विक स्तर पर युवाओं की बढ़ती धमक के साथ और गति मिलेगी। इस कार्यक्रम में केद्रीय खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल व युवा राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों ने भी शिरकत की।

इंदौर नगर निगार के चार कर्मचारियों का काम में लापरवाही करने पर वेतन रोका

0

इंदौर । शुक्रवार को निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने जोन 18 के वार्डों में सुबह 7.30 बजे स्नेह नगर, अग्रवाल नगर, मनीष बाग कालोनी, पटेल नगर, अग्रसेन चौराहा, नवलखा रोड, मूसाखेड़ी व जोन के विभिन्न मार्ग, बैकलेन, उद्यानों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड नंबर 63 में स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रोटोकाल के अनुसार सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने व सफाई कार्य में लापरवाही मिलने पर इस वार्ड के सहायक दरोगा अंजू रील को रेशम केन्द्र गौशाला में भेजने तथा वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

इस वार्ड सफाई व्यवस्था के साथ ही उद्यान में संधारण कार्य में लापरवाही करने पर क्षेत्रीय सहायक सीएसआई आकाश अंसारी, दरोगा बंटी चांवरे, उद्यान दरोगा संतोष कदम का आगामी आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान विद्युत उपयंत्री रोहण कडेकर, प्रवीण सिंह, आरीफ खान से बार-बार सेट पर संपर्क करने के उपरांत भी उपरोक्त उल्लेखित विद्युत उपयंत्रियों द्वारा रिस्पांस नहीं दिया गया। ऐसे में उनका एक-एक दिन का वेतन राजसात करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को सर्वेक्षण के प्रोटोकाल के अनुसार काम करने के दिए निर्देश

आयुक्त ने निगम के सभी जोनल अधिकारी, झोन नियंत्रणकर्ता अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, सीएसआई व अन्य अधिकारियों को स्वच्छ सर्वेक्षण की गाइड लाइन के अनुसार सफाई कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसमें उन्हें अपने-अपने इलाकों के सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय, यूरिनल की सफाई, स्टार्म वाटर लाइन, सफाई, घरों से कचरा एकत्रीकरण व एकमुश्त कचरा संग्रहण व्यवस्था, फुटपाथ की सफाई, लिटरबीन की सफाई, ग्रीन बेल्ट का संधारण, सी एंड डी वेस्ट व मलबे को हटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सड़कों पर एकत्र होने वाली पेड़-पौधों की पत्तियों को हटवाने, उद्यान को साफ रखना, कम्पोस्ट पिट का व्यवस्थित संचालन करने के निर्देश दिए।

शानदार जीत के बाद भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल का लिया आशीर्वाद

0

दिल्ली// पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) को जबरदस्त समर्थन मिला है और वहां पार्टी सरकार बनाने जा रही है। उससे पहले पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की और पैर छूकर उनके आशीर्वाद लिए। इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी थे। भगवंत मान 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।। उन्होंने अपने शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रित किया है। उनके दिल्ली दौरे का एक मकसद ये भी था। इसके अलावा वे दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के साथ 13 मार्च को अमृतसर में रोड शो भी करेंगे।

इससे पहले भगवंत मान ने शपथ ग्रहण के बारे में पूछे जाने पर बताया था कि हम राजभवन में नहीं, बल्कि भगत सिंह के पैतृक गांव में शपथ लेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह नवांशहर जिले के महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह के पैतृक गांव खटकर कलां में होगा। उन्होंने दावा किया कि किसी भी सरकारी कार्यालय मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगाई जाएगी। इसके बजाय सरकारी कार्यालयों में दीवारों पर भगत सिंह और बी आर अंबेडकर की तस्वीरें लगाई जाएंगी।

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। पंजाब की 117 सीटों में से आप को 92, कांग्रेस को 18, अकाली दल+ 4, बीजेपी+ 2 और अन्य को 1 सीट मिली है। भगवंत मान ने भी धुरी से कांग्रेस के दलवीर सिंह गोल्डी को 58 हजार से अधिक वोटों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। भगवंत मान ने लोगों से एकजुट होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने आप को वोट नहीं दिया, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार समाज के सभी वर्गों के लिए काम करेगी।

बापू के सपनों को कर रहे साकार – पीएम मोदी

0

अहमदाबाद// पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये मिशन पर निकल गये हैं। अपने दो दिनों के दौरे पर गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद के GMDC ग्राउंड में गुजरात महा-पंचायत सम्मेलन में भाग लिया। इस कार्यक्रम में राज्य के एक लाख से ज्यादा पंचायती राज प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। पीएमओ के मुताबिक, गुजरात में त्रिस्तरीय पंचायती राज के ढांचे में 33 जिला पंचायत, 248 तालुका पंचायत और 14,500 ग्राम पंचायत हैं। ‘गुजरात पंचायत महासम्मेलन : अपनू गाम, अपनू गौरव’ नाम के इस कार्यक्रम में राज्य के पंचायती राज संस्थानों के तीनों स्तरों से प्रतिनिधि शामिल हुए।

    • ये बापू की धरती है, ये सरदार वल्लभ भाई पटेल की धरती है। बापू ने हमेशा ग्रामीण विकास की बात, आत्मनिर्भर गांव की बात, सशक्त और समर्थ गांव की बात कही है।
    • जब आजादी के अमृतकाल में हम हैं और आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं तो पूज्य बापू के सपनों के हम सब एक प्रकार से प्रतिबद्ध है कि आजादी की जंग में जो सपने देख कर लोगों ने खुद को आहूत किया, अपनी जवानी खपा दी तो हमें उन सपनों को साकार करना चाहिए।
    • ग्राम स्वराज का सपना साकार करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था अपने आप में एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है और उस व्यवस्था को दिशा देने का काम, परिवर्तन लाने का निरंतर प्रयास करने का काम, उसे गति देने का काम आप सभी जन प्रतिनिधि और पंच सरपंच कर रहे हैं।
    • कोरोना महामारी के दौरान भी हमारे छोटे किसानों ने सुनिश्चित किया कि भोजन की कोई कमी न हो।

कल का कार्यक्रम

यात्रा के दूसरे दिन पीएम मोदी पुलिसिंग, क्रिमिनल जस्टिस और सुधारात्मक एडमिनिस्‍ट्रेशन के प्रशिक्षण के लिए बनाई राष्ट्रीय पुलिस यूनिवर्सिटी राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे। साथ ही शाम को 11वें खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे। सरकार ने रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में सुधार के द्वारा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय नाम से एक राष्ट्रीय पुलिस विश्वविद्यालय की स्थापना की है। कल यानी 12 मार्च को पीएम सुबह 11 बजे राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) की इमारत को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बतौर मुख्य अतिथि वे RRU के पहले दीक्षांत समारोह में संबोधन देंगे। इसके बाद शाम 6.30 बजे, खेल महाकुंभ का उद्घाटन करेंगे।

ब्रैलेट और मैचिंग स्कर्ट में कैटरीना कैफ ने रोकी फैंस की सांसें

0

क्ट्रेस कैटरीना कैफ हमेशा सुर्खियों में रहती है। पिछले साल उन्होंने विक्की कौशल संग सात फेरे लिए। जिसके बाद से ज्यादा लाइमलाइट में रहने लगी हैं। फैंस भी उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। इस बीच उनकी कुछ गॉर्जियस फोटोज सामने आए हैं। जिसमें वो बेहद सुंदर दिख रही है। उन्होंने समंदर किनारे फोटोशूट कराया है। जिसकी तस्वीरें शेयर की है, जो काफी वायरल हो रही है।

समंदर किनारे दिखीं बोल्ड

कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की है। इन तस्वीरों में अभिनेत्री ग्रीन कलर की ब्रैलेट और मैचिंग स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने बालों को खुला रखा है। वह गले में गोल्डन चेन से लुक को कंप्लीट किया। कैटरीना की फोटोज एक एड शूट की है। उन्होंने एक्टर धैर्य करवा के साथ स्लाइस मैंगो ड्रिंक के लिए किया था। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि खास जगह, खास दिन मेरे पसंदीदा के साथ।

बहनों संग फोटो की शेयर

इससे पहले कैटरीना कैफ ने अपनी बहनों के साथ दिल को छू लेने वाली फोटो शेयर कर इंटरनेशनल विमेंस डे सेलिब्रेट किया। उन्होंने कैप्शन दिया कि एक परिवार में बहुत सारी महिलाएं। वहीं कैटरीना और विक्की अपनी तस्वीरों से फैंस को शॉक्ड करते हैं। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखे थे।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ टाइगर 3 में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी। फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को रिलीग होगी। वहीं एक्ट्रेस, जल्द ही विजय सेतुपति के साथ मेरी क्रिसमस की शूटिंग शुरू करेंगी। सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत और जी ले जरा भी पाइपलाइन में है।

चुनाव नतीजों पर CM शिवराज ने कहा की : साफ है कि देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी

0

भोपाल। ‘उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा के चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि देश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति श्रद्धा और विश्वास के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कामों को ठीक से जनता तक क्रियान्वित किया। उत्तराखंड में पुष्कर धामी जी, मणिपुर में बीरेन्द्र सिंह जी और गोवा में प्रमोद सावंत जी ने योजनाओं को ठीक से जमीन पर पहुंचाने का प्रयास किया है। नतीजतन भाजपा को जीत का आशीर्वाद मिला।

उन्‍होंने कहा कि इन चुनावों ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनता को बांटने वाले नकारे जाएंगे। आतंक और गुंडागर्दी फैलाने वालों का अब राजनीति में कोई स्थान नहीं रहेगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कही। विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि चार राज्यों में यह विजय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास की विजय है। उन्हें जनता श्रद्धा और भक्ति भाव से देखती है।

शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के विकास, गरीबों के कल्याण की योजनाएं और समाज के हर वर्ग का कल्याण के लिए जो काम किए, वे अद्वितीय हैं। माताएं-बहनें सर्वोपरि हैं। चुनाव में संप्रदायवाद, जातिवाद से ऊपर उठकर प्रधानमंत्री के प्रति विश्वास के रूप में जनता ने भाजपा को आर्शीवाद दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने परिश्रम किया। कुशल संगठन अमित शाह ने अचूक रणनीति बनाई, इसलिए भारतीय जनता पार्टी विजय का नया इतिहास लिख रही है।

केसरिया साफा बांधकर विधानसभा पहुंचे गृहमंत्री

प्रारंभिक रुझान में ही भाजपा की उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में विजय सुनिश्चित होने के साथ भाजपा के विधायकों में खुशी का माहौल था। गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा घर पर जीत का जश्न मनाने के बाद साफा बांधकर विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन में कहा कि कि उत्तर से पूर्व तक और पूर्व से उत्तर तक, राष्ट्रवाद और भगवा ही चल रहा है। कमल ही कमल है। यह सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और कांग्रेस तथा सपा को वनवास वाला दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नेतृत्व वैश्विक है।

अनौपचारिक कैबिनेट में दी बधाई

चुनाव परिणाम आने के बाद विधानसभा परिसर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय के सभा कक्ष में कैबिनेट की अनौपचारिक बैठक बुलाई गई। इसमें उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर बधाई दी गई। मंत्रियों ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भरोसा जताया है। केंद्र सरकार की योजनाओं पर जनता ने मुहर लगाई है। बैठक में प्रदेश के बजट को लेकर जनता से मिल रही प्रतिक्रिया को भी साझा किया गया और सभी को निर्देश दिए गए कि बजट के प्रविधानों को जन-जन तक पहुंचाएं।