Home Blog Page 126

Royal Enfield ले आई एक और धाकड़ बाइक

0

रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने भारत में अपनी नई मोटरसाइकिल स्क्रैम 411 को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹2.03 लाख से शुरू होकर ₹2.08 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। स्क्रैम 411 कंपनी की Himalayan का ही किफायती वर्जन है। Royal Enfield Scram 411 का सीधा मुकाबला Yezdi Scrambler और Honda CB350RS जैसी बाइक्स के साथ रहेगा।

डिजाइन की बात करें तो इसमें एक राउंडिश ओल्ड-स्कूल हेडलैंप, पूरी तरह से डिजिटल सर्कुलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, आरामदायक सीटों के साथ एर्गोनोमिक डिज़ाइन, एलईडी टेललाइट दी गई हैं। स्क्रैम 411 को हिमालयन से किफायती बनाने के लिए इसमें नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल, छोटे फ्रंट व्हील और बेसिक बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसे व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, ब्लू, ग्रेफाइट रेड और येलो समेत कई कलर ऑप्शन में लाया गया है।

इसमें मल्टी-पर्पज19 इंच के फ्रंट व्हील और 17 इंच के रियर व्हील दिए गए हैं। छोटे फ्रंट व्हील की वजह से स्क्रैम में हिमालयन के मुकाबले 1,455 मिमी का थोड़ा छोटा व्हीलबेस है। इसमें हिमालयन वाला ही इंजन 411cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। पावर और टॉर्क आउटपुट भी 24.3bhp और 32Nm ही है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। कंपनी का दावा है कि इंजन को स्क्रैम के यूनीक कैरेक्टर के मुताबिक ट्यून किया गया है।

ग्राउंड क्लीयरेंस को मामूली रूप से 200 मिमी तक कम कर दिया गया है। इसकी सीट हाइट 795mm रखी गई है, जो कम लंबाई वालों के लिए अच्छी बात है। इसमें 190 मिमी का फ्रंट ट्रैवल और 180 मिमी का रियर ट्रैवलिंग सस्पेंशन मिलता है। बाइक में एक वैकल्पिक ट्रिपर नेविगेशन सिस्टम भी मिलता है जिसे मीटियॉर 350 के लॉन्च के साथ पेश किया गया था और फिर इसे हिमालयन में उपलब्ध कराया गया था। साथ ही, ऑप्शनल किट में बाइक का सेंटर स्टैंड शामिल है।

शराब के नशे में कार से टक्कर लगने से बाइक सवार 2 लोगो की हुई थी मृत्य

0

जनसंर्पक अधिकारी भोपाल संभाग मनोज त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल जिले में पदस्थ माननीय तृतीय अपर एवम सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार पाटीदार के न्यायालय ने आज दिनांक 15/3/22 को फॉर्चून सिगनेचर बावड़िया कला शाहपुरा निवासी  आरोपी अनिरुद्ध भट्टाचार्य पुत्र सिद्धार्थ भट्टाचार्य को  शराब के नशे में मोटर यान चलाकर मृत्य कारित करने के जुर्म में धारा 304 भाग 2 भा0द0स तथा धारा 185 मोटर यान अधिनियम में 5 साल की सजा एवं ₹25000 जुर्माना के दंड से दंडित किया है,, मामले में शासन की ओर से पैरवी अपर लोक अभियोजक प्रीति श्रीवास्तव द्वारा किया गया है।

अभियोजन कथा इस प्रकार है कि दिनांक 19 सितंबर 2019 को 4:00 बजे के लगभग अमरनाथ रोड पर सागर ग्रीन हिल्स के पास कोलार रोड थाना कोलार रोड भोपाल पर आरोपी अनिरुद्ध भट्टाचार्य द्वारा नशे की हालत में चार पहिया वाहन हौंडा सिटी कार क्रमांक mh04 सीजे 7429 को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक कार चला कर सामने से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 04 क्यू एन 1513 से जा रहे थे कि लड़का एवं लड़की को टक्कर मार दिया,जिससे उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई थी,और कार भी टकराकर बाइक पर गिर गयी थी, जिससे अजय की मौके पर एवं लड़की रोशनी की अस्पताल में मृत्यु हो गई थी,,

चीन मिसाइल गिरने के बाद पाक को उकसा रहा

0

गलती से पाकिस्तानी इलाके में पहुंची मिसाइल के मामले में भारत ने कहा है कि हम अपनी जांच पर फोकस करेंगे। हालांकि पाकिस्तान का कहना है कि वह इस घटना को लेकर द्विपक्षीय वार्ता करना चाहता है। जानकारों को कहना है कि घटना को लेकर चीन भी पाकिस्तान को उकसाने का काम कर रहा है।

भारत ने घटना की अच्छी तरह जांच करने के लिए टीम गठित कर दी है और जांच शुरू भी हो गई है। सूत्रों का कहना है कि भारत इस घटना की तह में जाना चाहता है। शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमिटी ने इस मामले को लकर चर्चा की और सुरक्षा की तैयारियों की भी समीक्षा की।

पाकिस्तान की हमेशा मदद करने वाले और भारत के खिलाफ उकसाने वाले चीन ने कहा कि भारत और पाकिस्तान को मिलकर इस बारे में द्विपक्षीय वार्ता करनी चाहिए। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही दक्षिण एशिया के महत्वपूर्ण देश हैं। उन दोनों पर क्षेत्र में शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी है।

भारत सरकार ने इस घटना को स्वीकार करते हुए कहा था कि 9 मार्च को भारत की एक मिसाइल गलती से पाकिस्तानी सीमा में चली गई जिसका दुख है। यह रूटीन मेंटिनेंस के दौरान तकनीकी खराबी की वजह से हुआ।

रक्षा मंत्रालय ने इस बारे में कहा है कि राहत की बात है कि गलती से हुई इस घटना में किसी की जान नहीं गई है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी भारत की साफ बात पर संतुष्टि जताई थी।

चुनावी जीत के बाद बीजेपी ने 4 राज्यों के लिए नियुक्त किये केंद्रीय पर्यवेक्षक

0

विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद बीजेपी चार राज्यों में सरकार के गठन की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी संसदीय बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक (Central Observers) और सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षकों की लिस्ट में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नाम भी शामिल हैं। दरअसल यूपी के अलावा बाकी राज्यों में मुख्यमंत्री को लेकर संशय की स्थिति है। ऐसे में पार्टी में बगावत या विरोध ना हो और फैसला सर्वसम्मति से हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेताओं को इस काम में लगाया गया है।

    • उत्तरप्रदेश – अमित शाह को उत्तर प्रदेश का केंद्रीय पर्यवेक्षक और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
    • उत्तराखंड – यहां राजनाथ सिंह को केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है।
    • मणिपुर – इस प्रदेश के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय पर्यवेक्षक होंगी और केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजीजू सह-पर्यवेक्षक होंगे।
    • गोवा – यहां के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर केंद्रीय पर्यवेक्षक और केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेरी मंत्री एल मुरुगन सह-पर्यवेक्षक नियुक्त हुए हैं।

बीजेपी ने इन राज्यों में दुबारा सत्ता हासिल करने में कामयाबी मिली है। यूपी में मुख्यमंत्री पद के लिए योगी आदित्यनाथ को चुनौती देनेवाला कोई नहीं है, लेकिन उप-मुख्यमंत्री पद के लिए काफी खींचतान हो रही है। मीडिया सूत्रों की मानें तो पार्टी सबको संतुष्ट करने के लिए चार उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर सकती है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव हार गये हैं, ऐसे में वहां सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुनना बड़ी चुनौती होगी। मणिपुर में मौजूदा सीएम एन. वीरेन सिंह के खिलाफ कई नेता खड़े हो रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल गोवा का भी है। प्रमोद सावंंत को पार्टी से अंदरुनी चुनौती मिल सकती है। इसलिए इन चार राज्यों में सरकार के गठन में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम होगी।

भारत में आज लॉन्च हुई एक और सस्ती गाड़ी, Alto को देगी टक्कर

0

मारुति ऑल्टो को टक्कर देने भारत में एक और सस्ती कार आज लॉन्च हो गई है। Renault India ने आज नई 2022 Kwid को 4.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है। इससे पहले 2015 में लॉन्च की गई Renault Kwid को 4 लाख ग्राहक खरीद चुके है। जिससे ये भारत में इस फ्रेंच कार मैन्युफैक्चरर का सबसे सफल प्रोडेक्ट बनी है।

Kwid मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ 0.8-लीटर और 1-लीटर पेट्रोल पावरट्रेन दोनों में उपलब्ध है। कंपनी का दावा है कि माइलेज के मामले में ARAI टेस्टिंग सर्टिफिकेशन के साथ Kwid 22.25 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है।

KWID नए डुअल-टोन फ्लेक्स व्हील्स के साथ कई कलर ऑप्शन में आती है। इसमें एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, डियो प्लेबैक और वॉयस रिकग्निशन के साथ फर्स्ट इन क्लास 8-इंच टचस्क्रीन MediaNAV इवोल्यूशन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, ओवरस्पीड अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर और प्री-टेंशनर जैसे फीचर्स भी मौजूद है। नई Renault Kwid का मुकाबला Maruti Suzuki Alto और Datsun Go से होगा।

द कश्मीर फाइल्स फिल्म विवेक अग्निहोत्री ने अपनी जान दाव लगाकर बनाई

0

विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दर्शकों के बीच चर्चित है। फिल्म में विवेक की वाइफ पल्लवी जोशी ने भी ऐक्टिंग की है। मूवी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पल्लवी ने एक इंटरव्यू बताया कि फिल्म की शूटिंग में इतना वक्त नहीं लगा था जितना इसकी तैयारी में। इस पर काफी रिसर्च की गई है। फिल्म की शूटिंग कश्मीर में हुई है। पल्लवी ने बताया कि उनके और उनके पति विवेक के खिलाफ फतवा जारी हो गया था। पल्लवी ने बताया कि उन्होंने यूनिट को पैकिंग करने के लिए कहा और तुरंत निकलना पड़ा।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स में 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के खिलाफ घाटी में हुए अत्याचारों को दिखाया गया है। फिल्म बनने में कई चैलेंजज आए। पल्लवी जोशी ने News18 को बताया कि शूटिंग पूरी फिल्म का छोटा सा हिस्सा थी। रीसर्च, लोगों को खोजना, उनसे बात करना, फिल्म के लिए पैसा जुटाना, ऐक्टर्स चुनना ये सब काफी चैलेंजिंग था। आखिर में फतवा भी जारी हो गया था। पल्लवी बताती हैं, शूटिंग सबसे आसान हिस्सा थी। हमें फिल्म में 4 साल लग गए और शूटिंग में सिर्फ 1 महीना लगा था।

शूटिंग में बस एक दिक्कत आई थी कि जब हम कश्मीर में शूट कर रहे थे तो हमारे नाम पर फतवा जारी हो गया था। अच्छी बात ये है कि तब हमारा लास्ट सीन शूट होना था। मैंने विवेक से कहा कि फटाफट सीन खत्म करके एयरपोर्ट चलो। हम जा ही रहे थे पर मैंने उनसे कहा कि कुछ मत कहना बस शूटिंग खत्म करो। क्योंकि हमें दोबारा आने का मौका नहीं मिलता। हमने शूट खत्म किया और कुछ लोगों को होटल भेजकर कहा, तुम लोग सामान पैक करो और सीधे सेट्स पर आओ और हम यहां से निकलेंगे। शूटिंग के दौरान बस यही चैलेंज हमने फेस किया।

238 रनों से भारत ने श्रीलंका को हराया

0

भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे डे नाइट टेस्ट मैच में श्रीलंका को 238 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने अब दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 252 रन का स्कोर बनाया और फिर श्रीलंका को उसकी पहली पारी में 109 रनों पर ढेर करके 143 रन की बढ़त हासिल कर ली। भारतीय टीम ने इसके बाद दूसरी पारी में नौ विकेट पर 303 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी थी और उसने श्रीलंका के सामने 447 रन का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम तीसरे ही दिन 208 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने चार और जसप्रीत बुमराह​ ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा अक्षर पटेल ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया। श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ही टॉप स्कोरर रहे, जिन्होंने 107 रनों की शतकीय पारी खेली। उनके अलावा कुसल मेंडिस ने 54 और निरोशन डिकवेला ने 12 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए।

सूबे में शराबबंदी के लिए शंखनाद उमा ने बोतल पर जड़ा पत्थर

0

रोशन नेमा,भोपाल ##  एमपी में शराबबंदी आंदोलन शुरू करने की तीन-तीन बार तारीख़ देकर ग़ायब होती रही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री फ्रायर ब्रांड नेता उमा भारती ने अपने पूर्व ससंदीय क्षेत्र भोपाल के भेल क्षेत्र से आन्दोलन का शंखनाद शराब की दुकान में ख़ुद पत्थर बरसा कर किया. उमा का ये तरीका शराबबंदी अभियान का ट्रैलर माना जा रहा है. शराबबंदी आंदोलन की रणनीति क्या रहने वाली है ये अभी राज बना हुआ है. उमा ने फायर आगाज के माध्यम से सरकार, नौकरशाह, विपक्ष से लेकर सियासतदानों को बता दिया है अभी भी जनशक्ति के साथ वो मैदान में है, लेकिन शराब की बोतल पर पड़े पत्थर ने समूचे प्रदेश के सियासी कदरदानों को सोशल मीडियाई नशे में तर कर दिया है. सूबे में अन्दर खाने में चल रही उठापटक की ठंडी हवा को गर्म कर दिया है. भले ही पत्थरबाजियां शंखनाद करने का तरीका प्रशासनिक लिहाज से गलत हो सकता है. पक्ष ये भी है जो शराब से परेशान परिवार है उनके लिए तो ये शंखनाद किसी उम्मीद से कम नहीं है. उनके इस पत्थर से शराब से परेशन घरों में शाम की दीया बत्ती उमा भारती के अभियान को मजबूत बनाने के लिए होगी. होलाष्टक के बाद फगु दसमी से शुरू हुए इस शंखनाद के पीछे साध्वी का मकसद क्या है? क्या आने वाले विधानसभा चुनाव तक साध्वी इसे एक बड़ा चुनावी मुद्दा बना देंग?. शंखनाद देख ऐसा लग की ये सरकार की सोच पर पत्थर मारा है? शराब नीति पर पत्थर मारा है? या फिर अपनी सियासी जमीन को दोबारा जमाने के लिए पत्थर उछाला है? कर्ज में डूबी शिवराज की मप्र सरकार की अर्थव्यवस्था शराब नीति पर ही निर्भर है. सरकारों के लिए शराब ईधन है. उमा का फायर उन महिलाओं, बच्चियों और बुजुर्गो के लिए एक उम्मीद है जिनके परिवार मधुशाला के मद शोर में जल रहे है.

फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराएदार बन गया मकान मालिक

0

इंदौर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर किराएदार द्वारा मकान हड़पने का मामला सामने आया है। मकान मालिक की शिकायत पर किराएदार के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी का केस पुलिस ने दर्ज किया है।

द्वारकापुरी थाने के मुताबिक फरियादी 31 वर्षीय रोहित रोजस्कर निवासी मोती तबेला ने आरोपित विनोद पांचाल निवासी विदूर नगर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोप है कि विनोद फरियादी के मकान में किराए से रहता था। पास ही में रमेश शुक्ला का मकान भी है। साल 2015 में फर्जी विक्रय पत्र तैयार किया गया, जिसमें पड़ोसी रमेश शुक्ला को संपत्ति का अवैध रूप से मालिक दर्शाया गया। इसके बाद साल 2018 में पड़ोसी रमेश शुक्ला के माध्यम से आरोपित विनोद ने पत्नी संध्या पांचाल के नाम पर मकान हड़पने के लिए फर्जी विक्रय का अनुबंध पत्र तैयार करवाया।

उसकी नोटरी भी करवा ली। इस पर फरियादी ने आइजी, डीआइजी और एसपी को शिकायत की। दस्तावेजों की जांच से साबित हो गया कि विनोद ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए वकील से नोटरी करवाई है। फिलहाल पुलिस ने मामले में आरोपित की पत्नी और अन्य लोगों को आरोपित नहीं बनाया है लेकिन एफआइआइर में उनका जिक्र किया है, ऐसे में जांच के दौरान उन्हें मुलजिम बनाए जाने की संभावना है।

राजधानी में तापमान बढ़ने का सिलसिला जारी

0

भोपाल। गुजरात की तरफ से लगातार आ रही गर्म हवाओं से मध्यप्रदेश में अधिकतम तापमान के बढ़ने का सिलिसिला जारी है। हालांकि रात के तापमान में विशेष बढ़ोतरी नहीं हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। जिस स्थान पर यह मौसम प्रणाली मौजूद है, वहां तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इस वजह से वहां से गर्म हवाएं आ रही हैं। अभी तीन-चार दिन तक तापमान में वृद्धि होने का दौर जारी रहने की संभावना है। उधर प्रदेश में सबसे अधिक 37 डिग्रीसेल्सियस तापमान खंडवा, खरगोन, राजगढ़ एवं नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। सबसे कम 12 डिग्रीसे. तापमान रीवा, मंडला, मलाजखंड, खजुराहो एवं नौगांव में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से एक डिग्रीसे. अधिक रहा। साथ ही यह शनिवार के अधिकतम तापमान 33.7 डिग्रीसे. की तुलना में 0.7 डिग्रीसे. अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। साहा के मुताबिक वर्तमान में हवा का रुख पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है।

गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में दक्षिणी राजस्थान और उससे लगे उत्तरी गुजरात पर एक प्रति चक्रवात बना हुआ है।

गुजरात में काफी गर्मी पड़ रही है। प्रति चक्रवात के असर से गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्यप्रदेश में दिन का तापमान में बढ़ने लगा है। जिस स्थान पर प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वह इलाका रेतीला एवं शुष्क है। इस वजह से वहां काफी गर्मी पड़ रही है, लेकिन रात में वहां का तापमान कम हो जाता है। इस वजह से रात में वहां से आने वाली हवाओं में ठंडक रहती है। इस वजह से प्रदेश में रात का तापमान अधिक नहीं बढ़ रहा है। दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान में दो-तीन डिग्रीसे. तक की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।