Home Blog Page 212

भारत ने पार किया 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आँकड़ा

0

भारत ने कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में नई उपलब्धि हासिल है. गुरुवार को भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में 100 करोड़ का आँकड़ा पार कर लिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में 100 करोड़वाँ टीका लगाया गया.

प्रधानमंत्री मोदी ने इसे विज्ञान, सहभागिता और भारत के 130 करोड़ लोगों की साझा भावना की जीत बताते हुए ऐतिहासिक पल बताया.

राम मनोहर लोहिया अस्पताल में प्रधानमंत्री मोदी ने स्वास्थ्य सेवा कर्मचारियों और टीका लगवाने आए लोगों से भी बात की.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “21 अक्तूबर 2021 के दिन भारत ने इतिहास रच दिया है. कुछ क्षण पहले भारत ने 100 करोड़ टीके का आँकड़ा पार कर लिया.”

महाविद्यालयों में 25 हजार सीटें बढ़ाई गई – मंत्री डॉ. मोहन यादव

0

उज्जैन: उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विद्यार्थियों के हित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। जो महाविद्यालय छात्रों के आवेदन के आधार पर सीटों की वृद्धि चाहते हैं, वह अपना प्रस्ताव राज्य सरकार को शीघ्र भेजें। हम हर हालत में 21 अक्टूबर तक स्वीकृति प्रदान करेंगे।

डॉ. मोहन यादव ने बताया कि 262 शासकीय और 17 निजी महाविद्यालयों मे 25 हजार सीटें बढाई गई हैं।उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सभी विद्यार्थियों को इसी सत्र में प्रवेश मिल सके और जो नए कोर्स शुरू किए गए हैं उसका सभी लाभ उठा सकें।

नए विषयों के अध्यापन की मंजूरी

राज्य शासन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2021-22 मे विभिन्न महाविद्यालयों मे नए विषयों को शुरू करने कि स्वीकृति प्रदान की गई है इस संबंध में विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है।

उज्जैन के शासकीय माधव कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर अर्थशास्त्र, हिंदी एवं राजनीति शास्त्र विषयों के अध्यापन को स्वीकृति दी गई है।

उज्जैन के ही शासकीय माधव विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए आधार पाठ्यक्रम, इतिहास, भूगोल, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र, हिंदी साहित्य ,अंग्रेजी साहित्य एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा बीकॉम, बीकॉम विद कंप्यूटर एप्लीकेशन और बीकॉम विद टैक्सेशन के अध्यापन की मंजूरी दी गई है।

इसी प्रकार भोपाल के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या महाविद्यालय में स्नातकोत्तर स्तर पर कत्थक विषय पर अध्यापन प्रारंभ होगा।

शिवराज सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 8% की वृद्धि कर दिया दिवाली का तोफा

0

भोपाल: दिवाली के पहले मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है।मध्यप्रदेश में कर्मचारियों के लिए 8% डीए की वृद्धि की गई है।

 

इस प्रकार कर्मचारियों का डीए जो अभी 12 परसेंट है, बढ़कर अब 20 परसेंट हो जाएगा।

 

हालांकि केंद्र सरकार और कई अन्य राज्य सरकार में यह 28% है। इस दृष्टि से देखा जाए तो मध्य प्रदेश के कर्मचारियों का डीए अभी भी 8% कम है।

 

ज्ञात रहे कि कोरोना काल में राज्य की वित्तीय स्थिति खराब होने से शासकीय सेवकों को जुलाई 2020 और जनवरी 2021 में मिलने वाले वेतन वृद्धि भी स्थगित कर दी गई थी।

 

राज्य सरकार में अब यह निर्णय लिया है कि इस लंबित वेतन वृद्धि का 50% भुगतान नवंबर 2021 में होने वाले वेतन के साथ दिया जाएगा। लंबित वेतन वृद्धि की शेष 50 प्रतिशत मार्च 2022 में भुगतान होने वाले वेतन के साथ दी जाएगी।

 

माना जा रहा है कि प्रदेश में उप चुनाव को देखते हुए सरकार ने यह निर्णय लिया है। कर्मचारी लंबे समय से डीए वृद्धि की मांग कर रहे थे।

इंदौर में अपर कलेक्टर के बेटे ने आत्महत्या की

0

Indore : बुधवार रात इंदौर पदस्थ अपर कलेक्टर के बेटे ने बालकनी से लटक कर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक ने दो पेज का सुसाईड नोट भी छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही हैI

मृतक सार्थक विजयवत (Sarthak Vijayvat) इंदौर में पदस्थ अपर कलेक्टर ब्रजेश कुमार विजयवत का बेटा है, जो कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (Narmada Control Authority) में अपर संचालक पद पर कार्यरत हैं। इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की नर्मदा कॉलोनी में रहने वाले अपर कलेक्टर ब्रजेश कुमार विजयवत के बेटे सार्थक ने अपने घर की गैलरी में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

सार्थक आईआईटी खड़गपुर (IIT Khadagpur) से अपनी पढ़ाई कर रहा था। कुछ दिन पहले ही इंदौर आया था। कॉलेज प्लेसमेंट में उसे उसके मन मुताबिक बड़े पैकेज की जॉब नही मिल पाने से वह निराश था। इस कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया। बड़ा पैकेज नही मिल पाने के चलते ही उसने आत्महत्या जैसा यह कदम उठाया और अपने जीवन को समाप्त कर ली। सार्थक ने 2 पेज का सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसकी लसूड़िया पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

DDLJ के 26 साल पूरे

0

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) को रिलीज हुए आज 26 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर काजोल ने एक ट्वीट किया, जिसके बाद उन्हें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस के गुस्से का शिकार होना पड़ा है. काजोल (Kajol) ने फिल्म के 26 साल पूरे होने की खुशी में एक वीडियो शेयर किया. ये वीडियो फिल्म के आखिरी सीन का था, जिसमें सिमरन भागते हुए राज का हाथ पकड़कर ट्रेन में चढ़ जाती है.

काजोल को ट्वीट करना पड़ा महंगा

इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल (Kajol)  ने कैप्शन में लिखा, ‘सिमरन ने 26 साल पहले ट्रेन पकड़ी थी और हम अब भी सभी को उनके प्यार के लिए धन्यवाद कह रहे हैं.’ काजोल का ये ट्वीट झट से वायरल हो गया और उन पर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के फैंस बरस पड़े. सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लगातार ट्रोल कर रहे हैं.

 

खाद्य वितरण मे लापरवाही के कारण कृषि उप संचालक निलंबित

0

भोपाल: खाद वितरण में लापरवाही को लेकर ग्वालियर और चंबल संभाग के आयुक्त आशीष सक्सेना ने मुरैना के उप संचालक कृषि एवं किसान कल्याण पीसी पटेल को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें भिंड में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के कार्यालय में अटैच किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेल मुरैना में चल रहे खाद संकट के दौर में जिला प्रशासन को बिना बताए भोपाल चले गए थे, जिसके कारण किसानों को खाद वितरण में देरी हुई।

मार्च में रिटायर हो रहे DGP, नये DGP के लिए तीन वरिष्ठ IPS का पैनल UPSC जाएगा,

0

भोपाल: मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक विवेक जौहरी का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त हो जाएगा। इसलिए राज्य सरकार ने नये डीजीपी की नियुक्ति के लिए कवायद शुरु कर दी है। दिसंबर अंत तक गृह मंत्रालय वरिष्ठता के आधार पर तीन आईपीएस अफसरों का पैनल बनाकर संघ लोक सेवा आयोग को भेजेगा जिनमें से एक के नाम पर मुहर लगेगी। मध्यप्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अफसरों में से सुधीर सक्सेना या पवन जैन को मध्यप्रदेश का नया डीजीपी बनने का मौका मिल सकता है।
वर्तमान डीजीपी विवेक जौहरी की नियुक्ति पिछले साल कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए की गई थी। जौहरी का रिटायरमेंट पिछले साल सितंबर में था लेकिन दो साल के लिए नियुक्ति की वजह से अब वे मार्च में रिटायर होंगे। जौहरी की नियुक्ति के कुछ दिन बाद ही प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिर गई थी। लेकिन जौहरी की कार्यप्रणाली को देखते हुए भाजपा सरकार ने उन्हीं को डीजीपी रखने का निर्णय लिया था।
मार्च में जौहरी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ऐसे में राज्य सरकार को नए डीजीपी के चयन की प्रक्रिया दिसंबर माह में ही शुरु करना होगा। राज्य सरकार वरिष्ठता के आधार पर तीन आईपीएस अधिकारियों के नामों का पैनल तय करके दिसंबर में संघ लोक सेवा आयोग को भेजेगी। दिल्ली से इसमें से एक अधिकारी का नाम फाइनल किया जाएगा। उसके बाद राज्य सकार मध्यप्रदेश में नये डीजीपी की नियुक्ति के आदेश जारी कर पाएगी। मौजूदा परिस्थतियों और वरिष्ठता के आधार पर वर्तमान में दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर तैनात सुधीर सक्सेना और सीनियर आईपीएस अधिकारी डीजी होमगार्ड्स पवन जैन में से एक अधिकारी को प्रदेश का अगला पुलिस महानिदेशक बनाया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पुलिस महानिदेशक बनने वाले अधिकारी का कार्यकाल कम से कम छह माह शेष होना जरुरी है। जबकि इनकी नियुक्ति दो साल के लिए की जा सकती है।

स्पेशल NDPS Court का आर्यन, अरबाज और मुनमुन को Bail से इनकार

0

मुंबई : स्पेशल NDPS कोर्ट ने शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) समेत अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धामेचा को जमानत (Bail) देने से इनकार कर दिया। NCB ने कहा कि अभी Aryan से कुछ और जानकारियां लेना है। इस मामले में आज फैसले का ऑपरेटिव हिस्सा ही सामने रखा। डिटेल आना अभी बाकी है। 14 October को इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस पाटिल ने कहा था कि वे 20 अक्टूबर को व्यस्त हैं, लेकिन वे कोशिश करेंगे कि Aryan की Bail पर सुनवाई कर पाएं।    3 अक्टूबर को क्रूज़ से गिरफ्तार हुए शाहरुख़ के बेटे आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। Jail में आर्यन को कैदी नंबर 956 का बैच मिला है। उनकी 14 दिन की न्यायिक हिरासत भी 21 अक्टूबर को समाप्त हो रही है।

आर्यन की जमानत का विरोध करते हुए NCB के वकील अनिल सिंह ने कहा था कि रिकॉर्ड और सबूतों से पता चलता है कि Aryan कुछ वर्ष से ड्रग्स का नियमित सेवन कर रहा है। ASG ने कहा कि आर्यन काफी प्रभावशाली हैं और जमानत पर रिहा होने पर सबूतों के साथ छेड़छाड़ या उनके कानून से भागने की आशंका है। अनिल सिंह ने यह भी कहा कि ठोस सबूत के आधार पर आर्यन और उनके दोस्त अरबाज की गिरफ्तारी हुई है। Drug रैकेट के विदेशी लिंक की जांच भी होना है। ये बड़ी साजिश है जिसकी जांच होनी जरूरी है।    Aryan और Arbaaz ड्रग्स लेते थे, इसलिए इन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए। NCB ने कोर्ट में वॉट्सऐप चैट भी रखी और दावा किया कि इस चैट की जांच से पता चला है कि ड्रग्स मामले में Aryan Khan की भूमिका रही है।
आर्यन की Bail में अड़चन
NCB के हाथ लगे आर्यन के कुछ चैट में वे एक उभरती हुई एक्ट्रेस संग Drug को लेकर चैट करते पकडे गए हैं। 14 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान NCB ने इसे सबूत के रूप में अदालत के सामने पेश किया था। कहा जा रहा है कि यह एक्ट्रेस क्रूज पर मौजूद थी। शुरू में NCB ने इसे जाने दिया था, पर आने वाले समय में इस एक्ट्रेस से भी NCB पूछताछ कर सकती है। एक्ट्रेस के साथ आर्यन की यह बातचीत उनकी जमानत में बड़ी अड़चन डाल सकती है।

141 साल बाद श्रीलंका से भारत आएगा भगवान बुद्ध का धातु अवशेष

0

कुशीनगर । कुशीनगर इंस्टरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह के दिन तथागत भगवान बुद्ध का धातु अवशेष (अस्थि अवशेष) 141 साल बाद श्रीलंका से भारत आएगा। श्रीलंका से आ रहे बौद्ध भिक्षु अपने साथ भगवान बुद्ध का धातु लेकर आएंगे,इस पहले कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रखा जाएगा।इसके बाद भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष को बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर लाया जाएगा, जहां विशेष पूजा की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस विशेष पूजा में शामिल होने वाले है।

ब्रिटिश शासनकाल के दौरान 1880 में भगवान बुद्ध का अस्थि अवशेष भारत से श्रीलंका ले जाया गया था। बौद्ध धर्म में बुद्ध के धातु अवशेष का बड़ा महत्व है, जहां इस रखा जाता है, वह स्थल धार्मिक रूप से बहुत पवित्र होता है। भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण (भौतिक शरीर का परित्याग) करने के बाद उनके धातु अवशेष के बंटवारे को लेकर सात गणराज्यों में युद्ध की स्थिति बन गई थी।सात गणराज्य भगवान बुद्ध के धातु पर अपना अधिकार जताकर अपनी सेनाओं के साथ कुशीनारा (वर्तमान कुशीनगर) पहुंच गए थे। युद्ध की स्थिति को टालते हुए बुद्ध के शिष्य द्रोण ने शांति और अहिंसा की बात करते हुए धातु अवशेष को सात भागों में बांटते हुए गणराज्यों को दे दिया था।
बाद में भगवान बुद्ध के अवशेषों को दुनिया के कई भागों में ले जाया गया था।बौद्ध धर्म में धातु अवशेष का बहुत महत्व है।मूर्ति पूजा से पहले धातु की ही पूजा की जाती थी।बौद्ध धर्म को दुनिया में फैलाने वाले सम्राट अशोक ने 80 हजार से अधिक स्तूप बनवाया था और सभी में धातु अवशेष रखवाया था।इसकारण अशोक द्वारा बनवाए गए स्तूपों को बहुत पवित्र माना जाता है।केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव अमिता प्रसाद ने बताया की कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के पहले विदेशी यात्री बने श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल अपने साथ बुद्ध धातु के अवशेष का एक हिस्सा लेकर आएंगे। यह अवशेष सन 1880 में भारत से श्रीलंका गया था।यहां इसकी विशेष पूजा की जाएगी।

साँची दूध के टैंकर अब डिजिटल लॉक

0

भोपाल : प्रबंध संचालक एम.पी. स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन शमीमुद्दीन ने बताया कि साँची के दूध टैंकरों में दूध की चोरी और पानी मिलाने की घटनाओं को रोकने के लिये प्रदेश के सभी दुग्ध संघों के 155 टेंकरों में डिजिटल लॉक, व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम और पी.एच. सेंसर लगाये जा रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का संभवत: पहला राज्य होगा, जहाँ राज्य दुग्ध संघ द्वारा दूध की उच्च गुणवत्ता बनाये रखने के लिये यह पहल की जा रही है।

प्रबंध संचालक ने बताया कि यह सुनिश्चित करने के लिये कि टैंकर अधिकृत व्यक्ति द्वारा निर्धारित स्थान पर ही खोला जा रहा है, दूध टैंकरों में इनलेट और आउटलेट पर उच्च गुणवत्ता के आईपी-68, ईएन-16864, सीईएन-4 सर्टिफाइड मेकट्रॉनिक्स डिजिटल लॉक लगाये जाएंगे। यह लॉक वॉटरप्रूफ होंगे और 20 से 65 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर कार्य कर सकेंगे। लॉक्स में 128 बिट इन्क्रिप्शन होगा, जिन्हें ओटीपी आधारित ब्लूटूथ चाबियों से ही खोला जा सकेगा।

छेड़-छाड़ की स्थिति में सक्रिय होगा एलर्ट

टैंकर निगरानी का पूरा कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रदेश में 4 स्थानों पर स्थापित नियंत्रण कक्ष द्वारा नियंत्रित किया जाएगा। टैंकरों के संचालन की ट्रेकिंग व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से की जाएगी। इससे टैंकर निर्धारित मार्ग से हट नहीं सकेंगे। टेंकर के पूर्व निर्धारित मार्ग से हटने, पूर्व निर्धारित समिति के अतिरिक्त अन्य स्थान पर पर खड़े होने अथवा छेड़-छाड़ किये जाने की स्थिति में संबंधितों को एलर्ट जारी होंगे। पीएच सेंसर से पता लगेगी दूध में मिलावट संबंधित अधिकारी मोबाइल एप के माध्यम से टैंकरों के परिचालन पर निगरानी रखेंगे। पीएच सेंसर के माध्यम से दूध में पानी अथवा किसी भी चीज़ की मिलावट होने पर पता लग जाएगा। उल्लेखनीय है कि साँची प्रदेश का प्रतिष्ठित ब्रांड है, जो गुणवत्ता के लिये कृत संकल्पित है।