काशी : शिव के बाद राम की नगरी भी पत्नी के साथ जाएंगे सभी सीएम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 13 दिसंबर को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे. इस ऐतिहासिक पल पर वाराणसी (Varanasi) में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी आ रहे है. वाराणसी में प्रधानमंत्री के साथ गुड गवर्नेंस पर चर्चा होगी.
सभी मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम के बाद बस से अयोध्या जाएंगे और वहां रामलला के दर्शन करेंगे, यह पहला अवसर होगा जब कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ काशी में जुटेंगे.13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम को भक्तों को समर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री 14 दिसंबर को सभी मुख्यमंत्रियों के साथ सम्मेलन करेंगे प्रधानमंत्री इस सम्मेलन में मुख्यमंत्रियों को गुड गवर्नेंस का मंत्र देंगे.
15 दिसंबर को सभी सीएम रामनगरी भी जाएंगे
सभी मुख्यमंत्री 15 दिसंबर को शिव की नगरी काशी से राम की नगरी अयोध्या भी जाएंगे. BJP शासित 11 राज्यों के मुखिया अपनी पत्नियों के साथ रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे और पीएम के ‘वोकल फॉर लोकल’ आवाहन के तहत अयोध्या के स्थानीय बाजार में खरीदारी भी करेंगे.
काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर है पीएम का ड्रीम पोजेक्ट
दरअसल काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लगभग बनकर तैयार है. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है, जिसकी शुरुआत उन्होंने मार्च 2019 में की थी. इसके करीब पौने तीन साल बाद अब प्रधानमंत्री मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण करने वाले हैं. कॉरिडोर लोकार्पण का कार्यक्रम बहुत ही भव्य होने वाला है. इसके तहत एक महीने तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलेंगे. हाल ही में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के दौरान पूरे एक माह तक काशी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
वाराणसी में PM के साथ सुशासन पर होगी चर्चा, पहली बार कई राज्यों के मुख्यमंत्री एक साथ काशी में होंगे मौजूद
डिंडौरी में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने डोंगी से नदी पार कर पहुंच रहे कर्मचारी
डिंडौरी। आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले में महा वैक्सीन अभियान को सफल बनाने के लिए अब कर्मचारी अपने जान की परवाह किए बिना ही नदी नालों को पार कर दुर्गम स्थानों तक पहुंच रहे हैं। तस्वीरों में यह नजर आ रहा कि कोरोना महामारी से लोगों को बचाने की खातिर स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जान जोखिम में डालकर लकड़ी की डोंगी के सहारे नर्मदा नदी को पार कर रहे हैं। मामला डिंडौरी विकासखंड के पतरी उड़ान गांव का है, जोकि नर्मदा और खरमेर नदी से घिरा हुआ है।
एक सैकड़ा है गांव की आबादी : इस गांव तक पहुंचने के लिए लकड़ी की डोंगी में बैठकर नर्मदा नदी को पार करना पड़ता है। गांव में 32 परिवार निवास करते हैं और इस गांव की आबादी लगभग एक सैकड़ा है। स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के समर्पण और त्याग के चलते गांव के 79 लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जा चुके हैं। लकड़ी की डोंगी में नर्मदा नदी को पार करने के दौरान जरा सी चूक कितना खतरनाक साबित हो सकता है जिसका अंदाजा बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। बावजूद इसके स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी शिद्दत के साथ अपनी ड्यूटी निभा रही हैं। हैरत की बात तो यह है लकड़ी के डोंगी को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता खुद ही चलाकर नर्मदा नदी को पार करती है। वैक्सीनेशन के प्रति स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का जजबा देख अधिकारी भी हैरान हैं और उनकी जमकर सराहना कर रहे हैं। एएनएम राधा सरैया ने बताया कि अभियान को सफल बनाना हमारा पहला उद्देश्य है।इसी को लेकर हम सभी काम कर रहे है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मायावती जो खुद डोंगी चलाती है वे भी अभियान को लेकर अपना कर्तव्य बताती है।
मंदसौर के शामगढ़ में उतारी जा रही सांसद की आरती
मंदसौर। शामगढ़ में आलमगढ़ रेलवे फाटक बंद होने के बाद उसी जगह अंडरब्रिज बनाने की मांग को लेकर धरना चल रहा है। शनिवार को धरना दे रहे लोगों ने विरोध करने का अनूठा तरीका अपनाया और मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता की तस्वीर लगाकर माला पहना दी। उसके बाद जय जगदीश हरे की तर्ज पर जय सुधीर गुप्ता आरती उतारी। अंडरब्रिज बनाओ समिति के सदस्यों का कहना हे कि अब प्रतिदिन शाम को सात बजे यहां सांसद की आरती की जाएगी। लोगों में आक्रोश इस बात को लेकर है कि 24 दिन से धरना चल रहा है पर अभी सांसद ने हमारी सुनवाई तक नहीं की है, जबकि यह उनके कार्यक्षेत्र का ही मामला है।
अब समिति द्वारा प्रतिदिन शाम सात बजे सांसद की आरती जाएगी। अंडर ब्रिज बनाओ समिति के पं. विक्रम पुरोहित ने बताया कि धरना आंदोलन को 24 दिन हो गए है पर सांसद सुधीर गुप्ता द्वारा अभी तक समिति के सदस्यों से न तो कोई बातचीत की है और न ही फाटक खोलने या अंडरब्रिज बनाने को लेकर कोई पहल की है। सांसद की उदासीनता को लेकर शनिवार शाम को धरना स्थल पर सांसद सुधीर गुप्ता का तस्वीर पर माला पहनाकर आरती की गई। पं. पुरोहित ने कहा कि जब तक सांसद जाग नहीं जाते हैं प्रतिदिन सायंकाल महाआरती की जाएगी।
पूर्व मंडल अध्यक्ष बोले: यह सभी का धरना सांसद को आना चाहिए पूर्व सांसद प्रतिनिधि व भाजपा मंडल अध्यक्ष रहे सतीश खुराना ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धरना आंदोलन में आगे आना चाहिए। अंडरब्रिज बनाना नगर हित में हैं यह किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं है। समिति द्वारा लगातार धरना दिया जा रहा है उनको सभी राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त है। यह नगर हित का मामला है। महिलाओं, मजदूर, गरीब, निर्धन व्यक्तियों से जुड़ा गंभीर मसला है। भाजपा के कई पदाधिकारियों ने भी धरना स्थल पर अपना समर्थन दिया है। क्षेत्रीय विधायक पर्यावरण मंत्री हरदीपसिंह डंग भी स्वयं धरना स्थल पर पहुंचे थे। लेकिन जैसा कि मालूम पड़ा कि सांसद सुवासरा आकर चले गए। क्या शामगढ़़ नगर के लोगों ने उन्हें अपना मत नहीं दिया हैं। समस्या से जूझ रहे नागरिक उनके संसदीय क्षेत्र के नागरिक नहीं है।
सांसदजी सुवासरा आए थे तो धरना स्थल पर आकर सबसे बात करना चाहिए थी। पता नहीं इतने अच्छे इतने वरिष्ठ सांसद को ऐसा कौन व्यक्ति सलाह दे रहा है कि उन्होंने अपने विवेक का भी इस्तेमाल नहीं किया। धरना स्थल पर आकर बात भी करना उचित नहीं समझा। अंडरब्रिज केवल वार्ड 13, 14, 15 के नागरिकों की मांग नहीं है।अंडरब्रिज बनाना समूचे शामगढ़ की जनता की मांग है। शामगढ़ के कई परिवारों के बच्चे रेलवे लाइन पार कर स्कूल पढ़ने जा रहे हैं उन सभी परिवारों के अंदर सांसदजी के प्रति यह उम्मीद थी कि वे आज आए।
भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना व ग्वालियर में ड्रोन स्कूल खोले जाएंगे
ग्वालियर। सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने आज ग्वालियर के एमआइटीएस कालेज में ड्राेन मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम ने कहा कि ड्राेन मेला अद्भुत है, यह लाेगाें का जीवन बदल देगा। किसानाें काे अपने कंधे पर लाद खाद नहीं डालना पड़ेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने मंच से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना व ग्वालियर में ड्रोन स्कूल खाेले जाने की घाेषणा की है।
कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चाैहान ने ड्राेन की उपयाेगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब गुना में बाढ़ आई ताे नाव तक नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में ड्राेन का सहारा लिया गया, जिसके जरिए पेड़ पर बैठे लाेग ही नहीं काैन कहां पर है, इसका भी आसानी से पता लगाया जा सका। उन्हाेंने कहा कि सिंधिया देश के लिए हैं ही लेकिन प्रदेश के लिए भी हैं। उन्हाेंने कहा कि मैं वचन देता हूं कि ड्राेन टेक्नाेलॉजी का इस्तेमाल करके प्रदेश के विकास पर काम किया जाएगा।
किटनाशक के छिड़काव में ड्राेन का इस्तेमालः नागरिक उड्डयन मंत्री ज्याेतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज ग्वालियर के लिए ऐतिहासिक दिन है, क्याेंकि हम एक क्रांति के साक्षी बन रहे हैं, जाे जल्द ही देश के काेने-काेने तक पहुंचेगी। प्रधानमंत्री की साेच है कि टेक्नोलाजी महत्वपूर्ण है। इससे गरीब व आम आदमी की जिंदगी बदली जा सकती है। किसान कीटनाशक के छिड़काव में ड्राेन का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज 2, 3, 5 किलो का ड्रोन गरीब की समृद्धि का कारण बन सकता है। 12वी पास युवक ड्रोन का पायलट बनकर 30 हजार रुपये तक का वेतन पा सकता है, 30 लाख रोजगार इन ड्रोन से पैदा होंगे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने मंच से भोपाल, इंदौर, जबलपुर, सतना व ग्वालियर में ड्रोन स्कूल खाेलने की घाेषणा भी की है।
मेले से ड्राेन के प्रति जागरूकता आएगीः केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह ताेमर ने कहा कि इस मेले से ड्रोन के प्रति जागरूकता आएगी। इसके लिए ज्योरादित्य सिंधिया का कृतज्ञ होना चाहिए। पीएम नरेन्द्र मोदी का यह प्रयास रहा है कि भारत दुनिया मे किसी विद्या से पीछे न रहे। भारत अग्रणी हो, तकनीक बढ़े। आज भारत सोलर एलाइंस में दुनिया का लीडर बन चुका है, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में देश अग्रणी है। उन्हाेंने कहा कि जब देश में टिड्ढी दल का खतरा मंडराया ताे ड्राेन की जरूरत महसूस की गई थी, तब सिविल एविएशन सामने आई और क्लियरेंस मिला। टिड्डों को मारने के बाद अब उनकी दोबारा वापसी नहीं हुई। ड्रोन से गांवों में सर्वे हो रहा है और लोगों को उनकी जमीन व मकान का मालिकाना हक मिल रहा है। कृषि के क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल करना बहुत उपयोगी है।
ये भी रहा खासः
-मेले के शुभारंभ के पूर्व सीएम शिवराज सिंह, केंद्रीय मंत्री सिंधिया, केंद्रीय मंत्री ताेमर सहित तमाम मंचासीन एवं आयाेजन में शामिल लाेगाें ने शहीद जनरल बिपिन रावत काे श्रद्धांजलि दी।
-जब सीएम का पुष्पगुच्छ से स्वागत करने लगे ताे प्रभारी ने राेका और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।
-फिक्की के पदाधिकारी बोले हर गांव में 1 व जिले में 10 ड्रोन होना चाहिए।
इंदौर में एक सप्ताह के अंदर मिले 36 कोरोना वायरस पाजिटिव मरीज
इंदौर। इंदौर में पिछले एक सप्ताह से कोविड संक्रमितों की संख्या में इजाफा दिखाई दे रहा है। पहले जहां इक्का-दुक्का का संक्रमित मिलते थे। वहीं अब हर दिन पांच से अधिक मरीज मिल रहे हैं। पिछले छह दिनों में इंदौर में 36 नए संक्रमित मिल गए है। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण जिला प्रशासन व स्वास्थ विभाग का अमला भी अलर्ट पर है। कोविड वायरस के ओमिक्रान वैरिएंट के खतरे को देखते हुए विदेश से आने वाले लोगों की जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही शहर में सैम्पलिंग की संख्या बढ़ाई गई है। ऐसे में शहर के चिकित्सकों का कहना है अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। ऐसे में शहरवासी को अब भी कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए सर्तकता रखना जरुरी है।
जल्द ही मां बनने वाली है कॉमेडियन भारती सिंह
टेलीविजन की दुनिया में ख्यात कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। भारती और हर्ष लांबाचिया जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं और इस सूचना के बाद भारती सिंह और उनके परिवार में काफी खुशी है। साथ ही फैंस भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।
केंटकी राज्य में बवंडर ने मचाई तबाही, कम से कम 50 लोगों की मौत
अमेरिका (USA) के केंटकी राज्य (Kentucky) में आए तूफान (Tornado) की वजह से कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। राज्य के गवर्नर एंडी बेशियर (Andy Beshear) ने इसकी जानकारी दी। ये तूफान या बवंडर शुक्रवार की रात में आया था, और बेशियर ने नेशनल गार्ड को तैनात करते हुए रातोंरात आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। गर्वनर के मुताबिक इसने सबसे ज्यादा नुकसान ग्रेव्स काउंटी (Graves County) में पहुंचाया है, जिसमें मेफील्ड शहर भी शामिल है। बवंडर की वजह से प्रभावित इमारतों में ग्रेव्स काउंटी कोर्टहाउस और आसपास की जेल शामिल हैं। बेशियर ने कहा कि हमारे पास मेफील्ड में एक कारखाना है, जिसकी छत ढह गई है। ये एक बड़ी घटना है। इसने बवंडर ने मेफील्ड में उतनी ही तबाही मचाई है, जितना किसी भी शहर में आमतौर पर बवंडर आने पर होता है।
NOAA स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, पांच राज्यों अर्कांसस, इलिनोइस, केंटकी, मिसौरी और टेनेसी में कम से कम 24 बवंडर की सूचना मिली थी। पूर्वोत्तर अर्कांसस के मोनेट में शुक्रवार को बवंडर ने एक नर्सिंग होम को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, और कम से कम 20 लोग घायल भी हुए। वहीं, बवंडर की वजह से 2.4 लाख लोगों को अंधेरे में रहने पर मजबूर होना पड़ा है।
और बिगड़ सकता है मौसम
वीकेंड में मौसम के अधिक गंभीर होने की संभावना बनी हुई है, क्योंकि बवंडर पूर्व की ओर बढ़ेगा। वहीं शनिवार को बवंडर के अलावा तेज हवाओं के चलने की भी आशंका है, जिसकी वजह से ओलावृष्टि भी हो सकती है। पूर्वी अमेरिका का अधिकांश भाग शनिवार शाम तक बारिश से प्रभावित होगा। स्टॉर्म प्रेडिक्शन सेंटर के अनुसार, ओहियो और टेनेसी घाटियों से उत्तरी खाड़ी राज्यों में तेज आंधी, ओले और एक और बवंडर की संभावना भी है।
पोखरण रेंज में सेना ने पिनाका एक्सटेंडेड रेंज सिस्टम और SANT का किया सफल परीक्षण
जोधपुर। राजस्थान के पोकरण रेंज में पिनाक ईआर मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया। इस प्रणाली को संयुक्त रूप से रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) व आयुध अनुसंधान और विकास प्रतिष्ठान ( एआरडीई), पुणे और उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला पुणे की प्रयोगशालाओं द्वारा डिजाइन किया गया है।देश में पहली बार इस सिस्टम को स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास प्रयासों के माध्यम से विकसित किया गया है।
डीआरडीओ ने सेना के साथ मिलकर पिछले तीन दिनों के दौरान फील्ड फायरिंग रेंज में इन स्वदेशी निर्मित रॉकेटों के लांचिग परीक्षणों की सीरीज आयोजित की। इन परीक्षणों में, उन्नत रेंज के पिनाक रॉकेटों का विभिन्न वार हेड क्षमताओं के साथ विभिन्न रेंजों पर परीक्षण किया गया। परीक्षण के सभी उद्देश्यों को संतोषजनक ढंग से पूरा किया गया। सटीकता और निरंतरता के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए विभिन्न रेंज और वारहेड क्षमताओं के लिए 24 रॉकेट दागे गए। इसके साथ, पिनाका-ईआर ( एक्सेटेंडेंड रेंज) के प्रौद्योगिकी अवशोषण का शुरुआती प्रथम चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है, इसके साथ ही ये रॉकेट प्रणाली के श्रृंखला उत्पादन के लिए तैयार है।
स्वदेशी डिजाइन और तकनीक से विकसित है पिनाक
पिनाका-ईआर पिछले पिनाका संस्करण का उन्नत संस्करण है, जो पिछले एक दशक से भारतीय सेना के साथ सेवा में है। इस प्रणाली को सीमा को बढ़ाने वाली उन्नत प्रौद्योगिकियों के साथ उभरती आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसे पहली बार समर्पित स्वदेशी अनुसंधान एवं विकास प्रयासों के माध्यम से विकसित किया गया है। ये स्वदेशी रूप से विकसित फ़्यूज़ आयातित फ़्यूज़ की जगह लेंगे और विदेशी मुद्रा की बचत करेंगे। एआरडीई ने एडीएम के लिए लघु फ़्यूज़ भी डिज़ाइन किए हैं। दोहरे उद्देश्य वाली डायरेक्ट-एक्शन सेल्फ डिस्ट्रक्शन (डीएएसडी) और एंटी-टैंक मुनिशन (एटीएम) फ़्यूज़ को भी वर्तमान उड़ान परीक्षणों के दौरान जांचा गया , जिनका परिणाम संतोषप्रद रहा और उसने मिशन के सभी उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा किया। जहां परीक्षण के दौरान टेक्नोलॉजी के अपग्रेडेशन के साथ विकसित रॉकेटों का प्रदर्शन परीक्षण और गुणवत्ता प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है।
SANT का भी सफल परीक्षण
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना ने शनिवार को राजस्थान के पोखरण रेंज में कई परीक्षण किये. इसमें स्टैंड-ऑफ एंटी-टैंक (SANT) मिसाइल भी शामिल है। इसे स्वदेश में ही विकसित किया गया है और इसकी मारक क्षमता जबरदस्त है। DRDO द्वारा शेयर किये गये वीडियो में साफ दिखता है कि हेलिकॉप्टर से दागी गयी मिसाइल ने अपनी टार्गेट को कितनी सटीकता से हिट किया। इसके अलावा एरिया डिनायल म्यूनिशंस (एडीएम) और न्यू इंडीजिनस फ्यूज (नव स्वदेशी विस्फोटक) का भी सफल परीक्षण विभिन्न परीक्षण स्थलों पर किया गया।
बलरामपुर में CM योगी की पीएम मोदी ने थपथपाई पीठ
उत्तर प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में सरयू नाहर राष्ट्रीय परियोजना का उद्घाटन करने के बाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने योगी सरकार के कामकाज के जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पहले की सरकारें माफिया को संरक्षण देना, बाहुबलियों को बढ़ावा देना और जमीनों पर अवैध कब्जा करवाती थीं लेकिन आज योगी की सरकार माफिया की सफाई में जुटी है, गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासी सभी को सशक्त करने में जुटी है। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के प्रमुख बातें –
भाषण के शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज देश के उन वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दे रहा हूं जिनका 8 दिसंबर को हेलिकॉप्टर में निधन हो गया था। भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत जी का जाना हर भारतप्रेमी, हर राष्ट्रभक्त के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी के सपूत देवरिया के रहने वाले ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी का जीवन बचाने के लिए डॉक्टर जी-जान से लगे हुए हैं। मैं मां पाटेश्वरी से उनके जीवन की रक्षा की प्रार्थना करता हूं। देश आज वरुण सिंह जी के परिवार के साथ है, जिन वीरों को हमने खोया है, उनके परिवारों के साथ है।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब आज दिल्ली से चला तो मैं सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो मैंने काटा था। कुछ लोगों की ऐसा कहने की आदत है, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता भी उन्होंने ही काटा हो। कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है।
बलरामपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि मैं जब आज दिल्ली से चला तो मैं सुबह से इंतजार कर रहा था कि कब कोई आएगा और कहेगा कि मोदी जी इस योजना का फीता तो मैंने काटा था। कुछ लोगों की ऐसा कहने की आदत है, हो सकता है कि बचपन में इस योजना का फीता भी उन्होंने ही काटा हो। कुछ लोगों की प्राथमिकता फीता काटना है।
पीएम मोदी ने कहा कि आज से करीब 50 साल पहले इस योजना पर काम शुरू हुआ था और आज इसका काम पूरा हुआ है। जब इस परियोजना पर काम शुरू हुआ था तो इसकी लागत 100 करोड़ से भी कम थी,आज ये लगभग 10,000 करोड़ खर्च करने के बाद पूरी हुई है। पहले की सरकारों की लापरवाही की 100 गुना ज्यादा कीमत देश को चुकानी पड़ी है।
मकरंद देऊस्कर भोपाल और हरिनारायण चारी मिश्रा इंदौर पुलिस कमिश्नर बने
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। इंदौर और भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने के बाद सरकार ने शुक्रवार को पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की पदस्थापना कर दी। मकरन्द देऊस्कर को भोपाल का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है, वहीं इंदौर के पहले पुलिस आयुक्त हरिनारायाण चारी मिश्र बनाए गए हैं। दोनों अधिकारियों के पास पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।
भोपाल के पुलिस उपमहानिरीक्षक इरशाद वली को भोपाल का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त तैनात किया गया है। इसी प्रकार इंदौर के पुलिस उपमहानिरीक्षक मनीष कपूरिया को इंदौर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इनके पास अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।
गृह विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए। वहीं, एक अन्य आदेश से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ए साईं मनोहर को विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली पदस्थ किया गया है।
आयुक्त बनाए गए दोनों ही अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक (आइजी) स्तर के हैं। बाकी पदों पर जो जहां है, उन्हें वहीं का प्रभार दिया गया है।
मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी हैं दोनों पहले पुलिस आयुक्त
भोपाल के पुलिस आयुक्त बनाए गए 1997 बैच के आइपीएस मकरन्द देऊस्कर और इंदौर के 2003 बैच के आइपीएस हरिनारायण चारी मिश्र मुख्यमंत्री के भरोसेमंद अधिकारी हैं।
देऊस्कर मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के साथ पुलिस महानिरीक्षक एससीआरबी पुलिस मुख्यालय हैं। इसके पहले वे पुलिस महानिरीक्षक इंटेलिजेंस भी रह चुके हैं। तो मिश्र इंदौर जोन के पुलिस महानिरीक्षक हैं। इससे पहले भी मिश्र इंदौर में ही पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर भी रह चुके हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर उन्हें हटा दिया गया था लेकिन शिवराज सरकार की वापसी पर फिर मिश्र को इंदौर में ही तैनात कर दिया गया। दोनों अधिकारियों को शहरी पुलिसिंग में दक्ष माना जाता है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मध्य प्रदेश के दो शहर भोपाल और इंदौर में लागू नए पुलिस कमिश्नर सिस्टम पर कहा है कि महानगरों में अलग-अलग प्रकार की समस्याएं सामने आती हैं। इन्हें दूर करने के लिए यह सिस्टम लागू किया गया। नया सिस्टम प्रभावी और कारगर साबित होगा।
इंदौर और भोपाल में गुरुवार से पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद अब दोनों शहरों में पुलिस के मुखिया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्थान पर पुलिस आयुक्त हैं। यह प्रणाली लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश का 17वां राज्य बन गया है। इससे पहले देश के 77 शहरों में आयुक्त प्रणाली लागू की जा चुकी है।
अब इंदौर और भोपाल दोनों शहरों में पुलिस आयुक्त को मजिस्ट्रियल शक्तियां और कानून-व्यवस्था से जुड़े अन्य अधिकार प्राप्त हैं। अब धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली आदि निकालने के लिए अनुमति पुलिस आयुक्त के स्तर से भी दी जाएगी।





