Home Blog Page 167

मध्‍य प्रदेश के नागदा में ग्रेसिम उद्योग से गैस का रिसाव

0

नागदा । ग्रेसिम उद्योग के सीएसटू विभाग में बुधवार शाम गैस रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। कुछ ही देर में गैैस आधे शहर में फैल गई जिससे अंधेरा छा गया। लोगों को आंखों में जलन, खांसी व सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे हड़कंप मच गया। उद्योग प्रबंधन ने इंटरनेट मीडिया पर मैसेज कर इससे बचने की जानकारी दी। एक घंटे बाद लीकेज ठीक कर रिसाव पर काबू पा लिया गया। कुछ लोगों ने बाद में अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाया। ग्रेसिम उद्योग के सीएसटू विभाग से बुधवार शाम 4 बजे अचानक गैस का बड़ी मात्रा में रिसाव हुआ। हवा का रुख शहर की तरफ होने से सारी गैस मंडी क्षेत्र में आने से धुआं ही धुआं हो गया। धुआं इतना ज्यादा था कि पास का व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा था। बढ़ते धुएं को देखते हुए शहर में अफरातफरी मच गई।

हर कोई एक दूसरे से मोबाइल पर गैस व इससे बचाव की जानकारी लेने लगा। गैस लगने से आंखों में जलन, खांसी व सांस लेने में तकलीफ हुई। कई लोगों ने अस्पताल में जाकर उपचार कराया। हालांकि गैस रिसने से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ लोग उपचार के बाद सामान्य हो गए।

उद्योग के जनंसपर्क अधिकारी संजय व्यास ने बताया कि एसिड प्लांट नंबर 1 में मेंटेनेंस का कार्य पिछले शनिवार से किया जा रहा था। गैस की लाइन की सफाई का कार्य किया जा रहा है। ड्रेन वाल्व में सफाई के दौरान निर्धारित कार्य विधि के अनुसार लाइन क्लीनिंग के साथ ड्रेन वाल्व में थोड़ी मात्रा में पेरापेड वाल के अंदर फैल गया। जिससे सल्फरट्राई आक्साइड गैस रिसने लगी। सुरक्षा साधनों के साथ इसे नियंत्रण किया गया। उद्योग प्रबंधक नियंत्रण के समय स्वयं उपस्थित रहे। गैस लीकेज के मामले में जांच होने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

घबराए लोग शहर के बाहर जाने लगेगैस रिसाव के बाद शहरवासियों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। इंटरनेट मीडिया पर कई तरह के कमेंट्स भी डाले जा रहे थे। कई लोग निजी वाहन से शहर के बाहर तक चले गए। आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। इस पर उद्योग प्रबंधन ने इंटरनेट मीडिया लीकेज गैस के नियंत्रण की सूचना के साथ गैस से बचने की जानकारी दी। बता दें कि कई वर्षों बाद इतनी ज्यादा मात्रा में गैस रिसाव हुआ है।

सल्फर ट्राई आक्साइड का उपयोग कई तरह के रासायनिक उत्पादों को बनाने में किया जाता है। उद्योगों में इसका उपयोग बड़ी मात्रा में होता है। यह वातावरण में उपस्थित जल में घुलकर सल्फ्यूरिक अम्ल का निर्माण करता है, जो अम्ल वर्षा के लिए उत्तरदायी होता है। अम्ल वर्षा से मानव त्वचा और आंखों पर दुष्प्रभाव पड़ता है।

मध्य प्रदेश में फिर कोरोना पाबंदियां लागू, मेलों पर रोक, शादी में ढाई सौ और अंत्येष्टि में 50 लोगों को ही अनुमति, स्‍कूलों में 50 प्रतिशत उपस्थिति

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बुधवार को राज्य सरकार ने एकबार फिर कई तरह की पाबंदियां लागू कर दी। अब किसी भी तरह के मेले प्रतिबंधित रहेंगे। शादी-ब्याह में दोनों पक्षों को मिलाकर ढाई सौ लोगों की उपस्थिति की अनुमति होगी। इस दौरान मास्क और शारीरिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। अंतिम संस्कार और उठावना में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की सशर्त अनुमति दी जाएगी। सार्वजनिक स्थान पर मास्क लगाना अनिवार्य होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाकडाउन के बजाए इन पाबंदियों का सख्ती से पालन कराया जाए।

बुधवार को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव डा राजेश राजौरा ने कोरोना गाइडलाइन संबंधी नए निर्देश कलेक्टरों को जारी किए। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में कोरोना की समीक्षा की। उन्होंने सभी कलेक्टरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किए जा रहे इंतजामों की जानकारी ली। ज्ञात हो कि प्रदेश में मंगलवार को 595 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।

इसके अलावा ये प्रतिबंध भी लागू रहेंगे

-रात्रिकालीन कर्फ्यू 11 बजे से सुबह पांच बजे तक

– सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स, थियेटर, जिम, कोचिंग क्लास, स्वीमिंग पूल, क्लब और स्टेडियम में 18 वर्ष से अधिक के वैक्सीनेटेड लोगों को ही मिलेगा प्रवेश

-कालेज, स्कूल, हास्टल में कार्यरत सभी लोग और 18 वर्ष से अधिक के छात्रों के लिए दोनों डोज का टीकाकरण अनिवार्य

-सभी बाजार, माल के दुकानदार को भी दोनों डोज का टीकाकणण अनिवार्य होगा।

भोपाल- इंदौर में स्टेडियम को तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरे राज्यों में भी अभी सख्त प्रतिबंध नहीं हैं, इसलिए मध्य प्रदेश में भी नहीं होंगे। भारत सरकार के तय प्रोटोकाल के तहत मरीजों का इलाज किया जाए। प्रतिदिन 75 हजार जांच कराएं। अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में एक लाख बिस्तरों की क्षमता रखें। पहले की तरह मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल और इंदौर के स्टेडियम में एहतियातन आइसोलेशन की तैयारी अभी से कर लें। ठंड के मौसम को देखते हुए स्वैच्छिक संगठनों के सहयोग से रजाइयों की व्यवस्था भी करें। बड़े नगरों में पुख्ता व्यवस्था होने से निकटवर्ती जिलों से आने वाले संक्रमितों की देखभाल में आसानी होगी। महाराष्ट्र में सर्वाधिक संक्रमण है। पड़ोसी राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक सावधानी बरतें।

जबलपुर में रोज पांच हजार जांच

जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने बताया कि प्रतिदिन पांच हजार जांच करा रहे हैं। अभी 73 प्रकरण हैं। फीवर क्लीनिक शुरू कर दिए हैं। 32 सरकारी और निजी अस्पतालों से संपर्क कर व्यवस्था बनाई है। मुख्यमंत्री ने जबलपुर में बिस्तर बढ़ाने के निर्देश दिए। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को 58 प्रकरण आए हैं। छह हजार बेड उपलब्ध हैं। कांटेक्ट ट्रेसिंग भी की जा रही है। रोगियों के घर जाकर चिकित्सकीय परामर्श दे रहे हैं। एक मांडल तैयार किया है, जिसमें रोगी को एक पैकेज में उपचार और देखभाल का लाभ मिलेगा। इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि संक्रमण को देखते हुए डाक्टरों से दवाओं का निर्धारण करने को कहा है। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय में कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। नेहरू स्टेडियम में भी करीब एक हजार बिस्तर क्षमता का केंद्र शुरू करने की तैयारी है। भोपाल में मंगलवार को 24 प्रकरण आए हैं। फीवर क्लीनिक भी कार्य कर रहे हैं।

कोरोना के कारण BCCI ने रणजी ट्रॉफी, कर्नल CK नायडू और सीनियर महिला T20 लीग को स्थगित किया

0

रणजी ट्रॉफी 2022 के शुरू होने से पहले ही इसे स्थगित कर दिया गया है। कई खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी अब 13 जनवरी से शुरू नहीं होगी। बीसीसीआई ने रणजी ट्रॉफी के अलावा सभी घरेलू टूर्नामेंट को फिलहाल तत्काल प्रभाव से रोक दिया। बोर्ड ने हालांकि कूच बिहार अंडर-19 के नॉक आउट मुकाबलों को तय शेड्यूल के अनुसार जारी रखने का फैसला किया है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि देश बढ़ते कोविड-19 मामलों के मद्देनजर 2021-22 सीजन के लिए रणजी ट्रॉफी, कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी और सीनियर महिला टी20 लीग को स्थगित ​कर दिया गया है। रणजी ट्रॉफी और कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी इस महीने शुरू होने वाली थी, जबकि सीनियर महिला टी 20 लीग फरवरी में शुरू होने वाली थी।

बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि बोर्ड खिलाड़ियों, सहयोगी स्टाफ, मैच अधिकारियों और अन्य प्रतिभागियों की सुरक्षा से समझौता नहीं करना चाहता है और इसलिए, अगले आदेश तक तीनों टूर्नामेंटों को रोकने का फैसला किया है। बीसीसीआई स्थिति का आकलन करना जारी रखेगा और उसी के अनुसार टूर्नामेंट शुरू करने पर फैसला करेगा। बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई उन सभी लोगों के प्रयासों की सराहना करता है, जिन्होंने मौजूदा 2021-22 घरेलू में 11 टूर्नामेंटों में 700 से अधिक मैचों की मेजबानी करने के लिए अपना बेस्ट दिया।

स्वामी विवेकानंद जयंती पर मध्‍य प्रदेश में मनाया जाएगा रोजगार दिवस

0

भोपाल।। प्रदेश में स्वामी विवेकानंद जयंती पर 12 जनवरी को रोजगार दिवस मनाया जाएगा। इस एक दिन में तीन लाख लोगों के ऋण प्रकरण के स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में यह बड़ा कदम होगा। मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि इन कार्यक्रमों में उपस्थित रहेंगे। रोजगार देने के लिए इस तरह के आयोजन प्रतिमाह किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधन में दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित स्वरोजगार की अन्य योजनाओं के प्रकरण तेजी से स्वीकृत किए जाएं। सभी मंत्री राज्य और जिलों की समितियों से संपर्क करके मध्य प्रदेश को विभिन्न् स्वरोजगार योजना में अग्रणी बनाने के प्रयास करें। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री स्वनिधि सहित योजनाओं की तरह हमें अन्य योजनाओं में भी सबसे आगे रहना है।

मध्य प्रदेश में बेरोजगारी दर में सबसे कम

उन्होंने मंत्रियों को बताया कि मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल है जहां बेरोजगारी की दर सबसे कम है। यह निश्चित ही हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पिछले साल अधोसंरचना पर 40 प्रतिशत अधिक राशि खर्च की गई। कोरोना काल में किए गए प्रयास इसलिए महत्व रखते हैं क्योंकि संकट के समय इसकी आवश्यकता थी। हमने विपरीत परिस्थितियों में उपलब्धि अर्जित की है। लघु, सूक्ष्म एवं उद्योगों के विकास के लिए भी कोशिश की जा रही हैं।

15 से 18 वर्ष के बच्‍चों के टीकाकरण में अग्रणी

मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 से 18 साल के बधाों के टीकाकरण में मध्य प्रदेश सभी राज्यों से आगे है। सभी मंत्री गृह और प्रभार के जिलों में बच्चों के टीकाकरण के काम का जायजा लें। इससे हमें और गति देना है। प्रदेश में टीकाकरण को लेकर एक माहौल बना है। आपदा प्रबंधन समितियों के सदस्यों से संवाद के साथ-साथ प्रशासन एवं जनता की भागीदारी से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

चुनाव होने तक मध्‍य प्रदेश की पंचायतों में प्रधान प्रशासकीय समिति करेगी काम

0

भोपाल।प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निरस्त होने के बाद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायतों में कार्यों के संचालन के लिए प्रधान प्रशासकीय समिति की व्यवस्था लागू कर दी है। जनपद और जिला पंचायत स्तर पर भी यही व्यवस्था रहेगी। इसमें संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक खातों का संचालन किया जाएगा।

प्रदेश में मार्च, 2020 में ही 22, 604 पंचायतों में सरपंच और पंच का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इसी तरह 841 जिला और 6774 जनपद पंचायत सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। नियमानुसार यहां चुनाव हो जाने चाहिए थे पर किसी न किसी कारण से ये टलते रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने जनवरी में चुनाव कराने की तैयारी की थी लेकिन ये भी नहीं हो पाए। आदर्श आचार संहिता भी समाप्त हो चुकी है। पंचायतों में कार्य प्रभावित न हों इसके लिए पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पूर्व सरपंच को ही प्रधान बनाकर अधिकार दिए हैं। इसके लिए प्रशासकीय समिति बनाने की व्यवस्था बनाई है। पंचायत सचिव और प्रधान प्रशासकीय समिति के संयुक्त हस्ताक्षर से पंचायत के खातों का संचालन किया जाएगा।

2023-24 के चुनाव में मध्‍य प्रदेश में भाजपा का आधार बनेगी बूथ विस्तारक योजना

0

भोपाल। 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में बूथ विस्तारक योजना भाजपा के लिए आधार बनेगी। स्व कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष में संगठन के विस्तार के लिए इसे प्रारंभ किया जा रहा है। पार्टी योजना के क्रियान्वयन से पहले प्रदेश के 14 स्थानों पर कार्यशालाओं का आयोजित कर रही है। पांच जनवरी से शुरू होने वाली कार्यशालाओं की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं प्रदेश के सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला प्रभारियों एवं जिलाध्यक्षों की वर्चुअल बैठक ली।

आगामी चुनाव की जीत में यही सबसे बड़ा आधार

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ विस्तारक योजना कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी वर्ष की आत्मा है। इस योजना से पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि जुड़ने वाले है। उन्होंने कहा कि विधानसभा 2023 या लोकसभा 2024 का चुनाव हो या तमाम स्थानीय चुनाव हो, उन सभी चुनाव में जीत का सबसे बड़ा आधार यह बूथ विस्तारक योजना होगी। साथ ही स्वावलंबी मंडल, सक्रिय शक्ति केन्द्र और सक्षम बूथ बनाने के लिए भी यह योजना अहम है।

प्रदेश द्वारा बनायी गयी योजना को क्रियान्वित करें : भगत

पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना से पहले मंडल विस्तारक योजना महत्वपूर्ण है। बूथ विस्तारक योजना के लिए जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी पूरी क्षमता के साथ जुट जाएं। पांच एवं छह जनवरी की कार्यशालाएं मंडल विस्तारकों को बूथ विस्तारक योजना के प्रशिक्षण के लिए है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से प्रदेश द्वारा बूथ विस्तारक योजना बनायी गयी है उसे ठीक वैसा ही हमें नीचे तक क्रियान्वित करना है। पार्टी के प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल ने प्रदेश में होने वाली 14 कार्यशालाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने इन कार्यशालाओं में करणीय कार्य, चलने वाले सत्रों और उनकी तैयारियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यशालाएं प्रशिक्षण पद्धति के आधार पर आयोजित होगी।

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना विस्‍फोट, 992 नए मामलों ने बढ़ाई चिंता, ओमिक्रोन के भी 18 केस

0

कोरोना वायरस संक्रमण की तीसरी लहर ने उत्तर प्रदेश में अपनी गति पकड़ ली है। प्रदेश में मंगलवार को ओमिक्रोन ने जोरदार मौजूदगी दर्ज करा दी। ओमिक्रोन के 18 तथा कोरोना के 992 नए केस मिलने से चिंता बढ़ गई है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को कोरोना के एक लाख 66,353 सैंपल की जांच की गई। जिसमें से 992 नए केस सामने आए हैं। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 3,173 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में ओमिक्रोन के 18 नए केस मिले। इससे पहले प्रदेश में यह संख्या आठ थी जो अब 26 हो गई है।

आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश नहीं लगाएंगे पर लापरवाही भी बर्दाश्त नहीं करेंगे-सीएम शिवराज

0

भोपाल।। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी उपाय किए जाएंगे पर आर्थिक गतिविधियों पर कोई अंकुश नहीं रहेगा। गरीब व्यक्ति को रोजी-रोटी के लिए परेशान न होना पड़े और सभी वर्गों की जीविका के काम पर कोई संकट खड़ा न हो, इसका भी ध्यान रखा जाए। स्कूलों में 50 प्रतिशत क्षमता से उपस्थिति की व्यवस्था कायम रहेगी। सभी मंत्री गृह और प्रभार के जिलों में अस्पतालों में बिस्तर, आक्सीजन प्लांट, सिटी स्कैन, दवा सहित अन्य उपकरणों की उपलब्धता का जायजा लें। यह निर्देश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट बैठक में कोरोना की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रस्तुतीकरण के दौरान मंत्रियों को दिए।

उन्होंने कहा कि सभी मंत्री होम आइसोलेशन के लिए आवश्यकता पड़ने पर कोविड केयर सेंटर के संचालन की तैयारी भी देखें। जो लोगों जांच में कोरोना संक्रमित पाए जाते हैं, उनके घर में यदि स्थान का अभाव है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में रखने की व्यवस्था की जाए। जनप्रतिनिधि स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा 568 मामले आने से मध्य प्रदेश में सावधानियों का पालन करना जरूरी है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रूप से हो। 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीका लगवाने के लिए माहौल बनाया जाए।

इस दौरान बताया गया कि सोमवार को सागर में सर्वाधिक 58 हजार 803 बच्चों को टीके लगाए गए हैं। दूसरे स्थान पर छतरपुर और तीसरे पर मंदसौर रहा है।

प्रदेश के 52 प्रतिशत कोरोना संक्रमण के मामले इंदौर में

बैठक में अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने कोरोना की स्थिति और प्रबंधन को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया। इसमें उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति में मध्य प्रदेश देश में 20वें स्थान पर है। साप्ताहिक रूझान को देखें तो पिछले सप्ताह से करीब तीन गुना प्रकरण बढ़े हैं। प्रदेश में 52 प्रतिशत प्रकरण इंदौर में देखे गए हैं। भोपाल में कुल प्रकरणों में से 22 प्रतिशत, जबलपुर में पांच प्रतिशत, ग्वालियर में चार प्रतिशत और उज्जैन में तीन प्रतिशत प्रकरण देखने में आए हैं। प्रदेश में 892 मरीज होम आइसोलेशन में है। ओमिक्रान के नौ प्रकरण सामने आए हैं, जिनमें सात स्वस्थ हो गए हैं। वैक्सीन का पहला डोज 95.3 और दूसरा 91.7 प्रतिशत पात्र व्यक्तियों को लग चुका है।

जॉन अब्राहम,अर्जुन कपूर, करीना सहित ये स्टार्स हुए कोरोना संक्रमित

0

कोरोना वायरस लगातार अपना स्वरूप बदल रहा है। डेल्टा वैरिएंट से पूरी दुनिया ने दूसरी लहर का सामना किया था। फिलहाल थोड़ा संभले थे कि ओमिक्रोन संस्करण ने दस्तक दे दी है। अब दोबारा तीसरी वेव का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली-मुंबई सहित कई शहरों में केस लगातार बढ़ रहे हैं। सरकार फिर प्रतिबंधों की ओर बढ़ रही है। जब से ओमिक्रोन के केस सामने आ रहे हैं। तब से कई फिल्मी और टीवी कलाकार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कौन-से सेलिब्रिटी ओमिक्रोन आने के बाद पॉजिटिव हुए हैं।

जॉन अब्राहम और प्रिया

जॉन अब्राहम और उनकी वाइफ प्रिया कोविड संक्रमित हो गए है। जॉन ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। कहा कि मैं 3 दिन पहले किसी व्यक्ति के संपर्क में आया था। जिसके बाद मुझे पता चला कि उसे कोरोना है। मेरी और प्रिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हम दोनों वैक्सीनेटेड हैं। आप लोग अपना ध्यान रखें और मास्क जरूर पहने।

करीना कपूर और अमृता अरोड़ा

करीना कपूर खान और अमृता अरोडा कोरोना वायरस से रिकवर हो गई हैं। बीते दिनों दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं। बीएमसी ने दोनों एक्ट्रेस पर लापरवाही के आरोप भी लगाए थे। हालांकि करीना और अमृत अब दोनों स्वस्थ्य हो गई हैं।

सीमा खान और महीप कपूर

एक्टर सोहल खान की पत्नी सीमा खान और संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर कोविड की चपेट में आई थीं। बीएमसी ने कहा था कि सबसे पहला सीमा में मामूली लक्षण थे। 11 दिसंबर को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

अर्जुन कपूर

अभिनेता अर्जुव कपूर और उनकी बहन अंशुला वायरस का शिकार हो गई। वहीं अर्जुन की कजिन सिस्टर रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी भी संक्रमित हो गए। चारों फिलहाल क्वांरटीन हैं।

नोरा फतेही

नोरा फतेही ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर कोरोना होने की जानकारी दी थीं। उन्होंने बताया, ‘वो अभी क्वारंटीन और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। नोरा ने कहा कि मैं कोविड-19 से लड़ रहू हूं। कोरोना ने मुझे बुरी तरह से अपनी चपेट में लिया है। मैं कई दिनों से बिस्तर पर हूं। आप सभी सेफ रहिए और मास्क जरूर लगाए। यह बहुत तेजी से फैल रहा है। हर किसी को अलग तरीके से प्रभावित कर रहा है।

प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा

एक्टर प्रेम चोपड़ा और उनकी पत्नी उमा की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती है। जल्द उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है।

एकता कपूर

निर्देशक एकता कपूर की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। एकता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सारी सावधानी बरतने के बावजूद कोविड हो गया है। मैं ठीक हूं और सभी से अनुरोध करती हूं, जो लोग मेरे संपर्क में आए हैं। वो अपना टेस्ट करा लें और सेफ रहें।

नकुल मेहता

टीवी एक्टर नकुल मेहता, उनकी पत्नी जानकी पारेश और 11 महीने का बेटा सूफी भी कोरोना संक्रमित हो गया है। जानकी ने सोशल मीडिया पर फैंस को इसकी जानकारी दी। सूफी अस्पताल में भर्ती है। बेटे की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मुझे कहीं न कहीं हमेशा से पता था कि कोविड जैसा वायरस, ज्यादातर लोगों को चपेट में लेगा। लेकिन बीते सप्ताह कुछ ऐसा जो मैंने सोचा हीं नहीं था।

दृष्टि धामी

टीवी अभिनेत्री दृष्टि धामी भी कोरोना संक्रमित है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में एक्ट्रेस वेब सीरीज देखती नजर आ रही हैं। वह फोटो में एक टेबल का गुलस्ता, ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स की डिब्बी, चॉकलेट और कुछ पेपर्स दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा कि मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद है। मैं तीसरा लहर से लड़ रही हूं। अब प्यार और अच्छा खाना स्वीकार कर रही हूं।

सुमोना चक्रवर्ती

सुमोना चक्रवर्ती भी कोविड-19 की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी। सुमोना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थीं। उन्होंने पोस्ट पर लिखकर बताया कि मैं हल्के लक्षणों के साथ संक्रमित हूं। घर पर क्वारंटाइन हूं। पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आने वाले एक शख्स से अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवा लें।

कई राज्यों में कड़े प्रतिबंध, दिल्ली में वीकेंड और नाइट कर्फ्यू लगा, स्कूल-कॉलेज भी बंद

0

जैसे-जैसे COVID-19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट की संख्या बढ़ती जा रही है, देश में एक नया डर पैदा हो गया है। दिल्ली सरकार ने राज्य में वीकेंड (शनिवार-रविवार) कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया है। यह निर्णय दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में मंगलवार को लिया गया। पंजाब सरकार ने राज्य में 15 जनवरी तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 से सुबह पांच बजे तक होगा। इसके अलावा सभी शिक्षण संस्थानों को अग्रिम आदेश तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। बार, सिनेमा हाल, माल, रेस्तरां, स्पा सेंटर 50 फीसद की क्षमता संचालित करने की अनुमति है। चूंकि कई राज्य कोरोनोवायरस की दूसरी लहर के दौरान एक भयानक समय से गुजरे हैं, इसलिए उनमें से कई ने नए COVID-19 संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रतिबंध लगाना शुरू कर दिया है।

दिल्ली

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को घोषणा की कि दिल्ली एक वीकेंड कर्फ्यू लगाएगी और बढ़ते COVID-19 मामलों से निपटने के लिए सरकारी कार्यालयों के लिए घर से काम करेगी। उन्होंने कहा कि बसें और दिल्ली मेट्रो पूरी क्षमता से चलेंगी। दिल्ली में भी यलो अलर्ट के तहत रात का कर्फ्यू जारी किया गया है।

गुजरात

गुजरात ने 30 दिसंबर को राज्य में 7 जनवरी तक COVID प्रतिबंधों को 7 जनवरी तक बढ़ा दिया। राज्य सरकार के आदेश के अनुसार, रेस्तरां अपनी बैठने की क्षमता का केवल 75 प्रतिशत भर सकते हैं। एक शादी के लिए 400 लोगों की सीमा को क्रम में नहीं बदला गया था।

महाराष्ट्र

शहर में बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने सोमवार (3 जनवरी) को कक्षा 1 से 9 तक के मुंबई के स्कूलों को 31 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया। इसके अलावा, मुंबई पुलिस ने 15 जनवरी तक रोजाना शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे के बीच समुद्र तटों, खुले मैदानों, समुद्री चेहरों, सैरगाहों, बगीचों, पार्कों या इसी तरह के सार्वजनिक स्थानों पर जाने से लोगों को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है।

पंजाब

पंजाब सरकार ने मंगलवार (4 जनवरी) को स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने और एक रात का कर्फ्यू (रोजाना रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक) लगाने का आदेश दिया, ताकि राज्य में पिछले दिनों में मामलों में तेज वृद्धि के बाद सार्वजनिक आंदोलन को प्रतिबंधित किया जा सके।

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल ने सोमवार से नए कोरोनोवायरस रोग संबंधी प्रतिबंधों की एक श्रृंखला लागू की, जिसके तहत राज्य के सभी स्कूल और कॉलेज एक बार फिर अपने गेट बंद कर देंगे। इसके अलावा, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, रेस्तरां और बार पर भी प्रतिबंधात्मक उपाय किए गए हैं, जिसमें वे अब अपनी कुल क्षमता का केवल 50 प्रतिशत ही अनुमति देंगे।

हरियाणा

हरियाणा के स्कूल और कॉलेज 12 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं क्योंकि राज्य ने COVID-19 मामलों में वृद्धि की रिपोर्ट के बाद ‘महामारी अलर्ट’ की घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने यह भी कहा है कि अधिकांश सार्वजनिक स्थानों पर केवल पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों को ही प्रवेश या घूमने की अनुमति होगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पंचकुला और सोनीपत में सभी सिनेमा हॉल, थिएटर, मल्टीप्लेक्स, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्टेडियम और स्विमिंग पूल बंद रहेंगे।

तेलंगाना

तेलंगाना सरकार ने राज्य में नए प्रतिबंध लगाए और रैलियों, सार्वजनिक सभाओं और सभी प्रकार के सामूहिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा दिया। राज्य सरकार ने दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर उल्लंघन करने वालों पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। राज्य सरकार ने वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए धार्मिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिबंध लगा दिया।

तमिलनाडु

तमिलनाडु सरकार ने 1 जनवरी से कोविड -19 के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाए। आठवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं 10 जनवरी तक नहीं होंगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को केवल 50 प्रतिशत क्षमता के लिए प्रवेश की अनुमति होगी और केवल 100 लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। विवाह कार्यों के लिए अनुमति दी गई है। अंतिम संस्कार में उपस्थिति 50 तक सीमित रहेगी।