Home Blog Page 187

म्यांमार की नोबल विजेता नेता आंग सान सू को हुई चार साल जेल की सजा

0

म्यांमार: म्यांमार की एक कोर्ट ने अपदस्थ नागरिक नेता आंग सान सू की को सेना के खिलाफ असंतोष भड़काने और कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चार साल जेल की सजा सुनाई है. 76 वर्षीय सू की के खिलाफ उकसाने, कोविड -19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन सहित करीब दर्जनों मामले दर्ज हैं. अगर वह दोषी पाई जाती हैं और उनकी सभी की सजा को जोड़ा जाए तो 100 साल से ज्यादा हो रहा है. हालांकि, उन्होंने सभी आरोपों का खंडन किया है.
आंग सान सू की को उस वक्त हिरासत में लिया गया था जब इस साल 1 फरवरी को म्यांमार की सेना ने देश पर नियंत्रण कर लिया था.
सोमवार को सू की को सेना के खिलाफ उकसाने के लिए दो साल और कोविड से संबंधित एक प्राकृतिक आपदा कानून के उल्लंघन के लिए दो साल की सजा सुनाई गई थी.
पूर्व राष्ट्रपति विन मिंट को भी इसी आरोप में चार साल की जेल हुई थी, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें अभी जेल नहीं ले जाया जाएगा. उन्होंने नायपीडॉ की राजधानी में उनकी नजरबंदी का जिक्र करते हुए कहा, ‘वे उन जगहों से अन्य आरोपों का सामना करेंगे जहां वे अभी रह रहे हैं.’

Amitabh Bachchan के साथ 24 साल बाद काम कर रहीं Nafisa Ali

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस नफीसा अली (Nafisa Ali) ने अपनी अगली फिल्म ‘ऊंचाई’ की तैयारी शुरू कर दी है। सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में नफीसा अली के अलावा अमिताभ बच्चन, नीना गुप्ता, अनुपम खेर और बोमन ईरानी, परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। दिलचस्प बात यह है कि 1998 की फिल्म ‘मेजर साहब’ के बाद नफीसा पहली बार बिग बी के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। Nafisa Ali ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने की खुशी इंस्टाग्राम पर जाहिर की और तस्वीरें भी शेयर की। उन्होंने अमिताभ के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर पोस्ट की और प्यारा सा नोट लिखा। तस्वीर देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
फोटो में नफीसा अली, अमिताभ बच्चन के साथ हंसती नजर आ रही हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेजर साब की यादें और ऊंचाई के लिए आज।” फैन्स को यह फोटो बहुत पसंद आईं और उन्होंने प्यारे कमेंट्स किए। नफीसा ने अमिताभ, अनुपम, बोमन और अपनी दोस्त किरण नायर के साथ कई तस्वीरें भी पोस्ट कीं, जो मेजर साहब की शूटिंग के दौरान उनके साथ थीं।
नफीसा एक सक्रिय इंस्टाग्राम यूजर हैं। वह अक्सर फिल्म के सेट से पर्दे के पीछे की तस्वीरों के साथ प्रशंसकों का शेयर कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने अपनी, बिग बी, अनुपम और बोमन के साथ तस्वीरों का एक समूह पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, “मुंबई-महबूब स्टूडियो में 24 साल बाद मेजर साब को फिर से एक साथ काम करने में बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
48 साल बाद साथ काम कर रहे अमिताभ बच्चन और सूरज बड़जात्या
यह 48 साल के अंतराल के बाद सूरज और अमिताभ का पुनर्मिलन है। दोनों ने आखिरी बार 1973 की फिल्म ‘सौदागर’ में साथ काम किया था। नफीसा की नजर में सूरज एक अद्भुत और संवेदनशील निर्देशक हैं। मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं।

मध्‍य प्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट को भी जनभागीदारी से पराजित करेंगे: मुख्यमंत्री

0

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोविड से बचाव के अभियान में अन्य स्वैच्छिक संगठनों के साथ ही अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन (एआयएफ) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। फाउंडेशन ने सेवा धर्म का निर्वाह करते हुए अद्भुत कार्य किया है। भारत और अमेरिका दो महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक राष्ट्र हैं। अनेक क्षेत्र में दोनों देश मिलकर कार्य करते हैं, जो इतिहास रचने जैसा कार्य हो जाता है। मध्यप्रदेश में जन-सहयोग से कोरोना नियंत्रण का कार्य हुआ। यह मॉडल जरूरत पड़ने पर फिर उपयोग में लाया जाएगा। हम कोरोना के नए वेरिएंट को पराजित करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एआयएफ के माध्यम से लगभग 20 वर्ष पूर्व गुजरात में आए भूकंप के समय तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रभावितों की सहायता में अमेरिका का सहयोग लिया था। आपदा की उस घड़ी में अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन ने सहयोग का हाथ बढ़ाया था। इन सेवा कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।

मुख्यमंत्री सोमवार को फाउंडेशन के सहयोग से कैलाशनाथ काटजू सिविल अस्पताल भोपाल में 500 एलपीएम क्षमता के आक्सीजन संयंत्र (लागत 80 लाख) और बैढ़न जिला सिंगरौली में 250 एलपीएम क्षमता के ऑक्सीजन संयंत्र (लागत 55 लाख) का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे थे। इस अवसर पर सीहोर और बैतूल के जिला चिकित्सालयों में 50 बेड की नवीन मॉड्यूलर इकाई का भी शुभारंभ किया गया। प्रत्येक इकाई की लागत 01 करोड़ 60 लाख रूपए है।

सीएम ने कहा कि अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को दिसम्बर माह में वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य है। हर हाल में लहर को रोकना है। यदि लहर आ भी जाए तो इससे मुकाबले के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

फाउंडेशन के कंट्री डायरेक्टर मैथ्यु जोसेफ ने कहा कि फाउंडेशन यूएस और इंडिया के बीच सेतु का कार्य कर रहा है। मध्यप्रदेश में कोविड के प्रथम चरण में फाउंडेशन ने फ्रंटलाइन वर्कर्स को संक्रमित होने से बचाने, प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए राशन की आपूर्ति के कार्य में सहयोग किया।

प्लाई सर्जिकल मास्क, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण, एन-95 मास्क, दस्ताने, थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए गए। मौजूदा स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढाँचे को बढ़ाने के लिए फाउंडेशन गंभीर रूप से बीमार लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध करवाता है। कोविड की दूसरी लहर में भी फाउंडेशन सक्रिय रहा। कोविड नियंत्रण के साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य हो रहा है। देश में उत्तराखंड और केरल में बाढ़ की स्थिति में भी प्रभावितों को मदद पहुँचाई गई।

मुख्यमंत्री को अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की परियोजना पदाधिकारी सुश्री कृति प्रधान ने फाउंडेशन द्वारा किए गए कार्यों का प्रगति प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान उपस्थित थे।

‘केवल एक ही सोच है, हमेशा टॉप पर रहे टीम इंडिया’- कप्तान विराट कोहली

0

भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में भी न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी कप पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ भारत ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे ऊपर पहुंच गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने साल 2003 के बाद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। दूसरा टेस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि रनों के लिहाज़ से (372 रन) भारत के लिए टेस्ट में ये सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले 2015 भारत ने साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ 337 रनों से जीत हासिल की थी। साथ ही न्यूज़ीलैंड के लिए भी 372 रनों की हार, रनों के लिहाज़ से अब तक की सबसे बड़ी हार है। जीत के बाद कप्तान विरोट कोहली ने टीम की मानसिकता से लेकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन तक पर खुल कर बात की। उन्होंने कहा कि जब मैदान पर उतरने के बाद हमारी एक ही सोच होती है, किस तरह भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाया जाए और हमेशा टॉप पर रहा जाए।
विराट कोहली ने टीम के तीन युवा खिलाड़ियों की भी जमकर तारीफ की। मयंक अग्रवाल, अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज अभी भारतीय टेस्ट टीम के नियमित खिलाड़ी भी नहीं हैं, फिर भी इनके खेल ने न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ सीरीज़ जीतने में अहम योगदान दिया। कप्तान विराट कोहली ने कहा कि मयंक ने ग़ज़ब का खेल दिखाया।ऐसे महत्वपूर्ण समय में आपको दमदार प्रदर्शन करना होता है और उन्होंने ऐसा किया है। मुझे उम्मीद है कि वह अब निरंतर ऐसा करते रहेंगे। वहीं सिराज के बारे में कहा कि उसके पास प्रतिभा और कौशल दोनों है। वह अपने हर स्पेल में एक ही ऊर्जा के साथ गेंदबाज़ी करते हैं। ऐसा लगता है कि वह अपने हर स्पेल में एक या दो विकेट निकाल सकते हैं। वहीं अक्षर पटेल एक हरफ़नमौला खिलाड़ी हैं, जो टीम में संतुलन लाते हैं। वह टी20 क्रिकेट में पहले से क़ामयाब थे और जब उन्हें टेस्ट में मौक़ा मिला तो उन्होंने वहां भी कमाल दिखाया। वह फ़ॉर्मेट के अनुसार ही अपने खेल में परिवर्तन भी लाते हैं, जो कि एक बेहतरीन खिलाड़ी की निशानी है।
कप्तान से जब टीम के दो स्टार लेकिन असफल बल्लेबाजों चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बारे में पूछा गया, तो कप्तान ने उनका भी पूरा समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अजिंक्य रहाणे के भविष्य पर कोई भी फ़ैसला जल्दबाज़ी में नहीं लिया जाएगा। हम जानते हैं कि सकारात्मक मानसिकता में आने के लिए खिलाड़ियों को कितनी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए हम उनका समर्थन करेंगे, फिर चाहे वह अजिंक्य हो या कोई और। हम बाहरी माहौल के आधार पर या जल्दबाजी में फ़ैसले नहीं लेंगे।

पीएम मोदी और पुतिन की हैदराबाद हाउस में शिखर वार्ता

0

आज रुसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन (Vladimir Putin) भारत के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में उनकी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई और उन्होंने 21वें वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी और पुतिन की मुलाकात में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर सहमति बनेगी। राष्ट्रपति पुतिन इस मुलाकात के कुछ ही घंटों के बाद आज ही वापस रुस लौट जाएंगे। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति पुतिन शाम साढ़े पांच बजे शिखर वार्ता शुरू करेंगे और रूसी नेता रात साढ़े नौ बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे। समझौतों के बिन्दुओं पर चर्चा के लिए रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगुए पहले ही भारत पहुंच चुके हैं। सोमवार को उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की। आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन बेहद कम यात्राएं करते हैं। ऐसे में निश्चित तौर पर पुतिन की यह यात्रा मात्र औपचारिकता नहीं है।

शिखर वार्ता : राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने क्या कहा?

    • मुझे भारत का दौरा करके बहुत खुशी हो रही है। पिछले साल दोनों देशों के बीच ट्रेड में 17% की गिरावट हुई थी, परन्तु इस साल पहले 9 महीनों में ट्रेड में 38% की बढ़ोतरी देखी गई है।
    • हम सहयोगी हैं और बहुत महत्वपूर्ण चीजों पर साथ काम कर रहे हैं जिसमें ऊर्जा क्षेत्र, अंतरिक्ष सहित उच्च तकनीक शामिल हैं।
    • आज हमने यहां जिन प्रोग्राम पर बात की है, उन्हें पूरी तरह से लागू किया जाएगा, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की ट्रेनिंग शामिल है।
    • हम भारत को एक महान शक्ति, एक मित्र राष्ट्र और वक्त पर काम आनेवाले दोस्त के रुप में देखते हैं। दोनों देशों के बीच रिश्ता लगातार प्रगाढ़ हो रहा है और मैं भविष्य में भी इसके जारी रहने की उम्मीद करता हूं।

शिखर वार्ता : पीएम नरेन्द्र मोदी ने क्या कहा?

    • कोविड की चुनौतियों के बावजूद भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय संबंधों और सामरिक भागीदारी में कोई बदलाव नहीं आया है। कोविड के खिलाफ लड़ाई में भी दोनों देशों के बीच सहयोग रहा है।
    • 2021 हमारे द्विपक्षीय संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस वर्ष हमारे 1971 की ट्रीटी ऑफ पीस, फ्रेंडशिप एंड कोऑपरेशन के पांच दशक और हमारी सामरिक भागीदारी के 2 दशक पूरे हो रहे हैं।
    • आर्थिक क्षेत्र में भी हमारे रिश्तों को आगे बढ़ाने के लिए हम एक दीर्घकालिक दृष्टि अपना रहे हैं। हमने 2025 तक 30 बिलियन डॉलर ट्रेड और 50 बिलियन डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है।
    • आज हमारे बीच हुए विभिन्न समझौतों से इसमें मदद मिलेगी। मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत कोर डेवलपमेंट और को-प्रोडक्शन से हमारा रक्षा सहयोग और मज़बूत हो रहा है।

ओमिक्रॉन के 2 और मरीज महाराष्ट्र में मिले , देश में कुल संक्रमितों की संख्या 23 हुई

0

सोमवार को मुंबई में ओमिक्रॉन वायरस से संक्रमित दो और मरीज मिले हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र में नए वेरिएंट से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10 हो गई है।  25 नवंबर को जोहांसबर्ग से 37 साल का व्यक्ति मुंबई आया था। उसके साथ ही उसकी एक दोस्त अमेरिका से मुंबई आई थी। अब ये दोनों ओमिक्रॉन संक्रमित पाए गए हैं। परेशानी की बात ये है कि कोरोना वैक्सीन का भी कोई असर नए वेरिएंट पर होता नहीं दिख रहा है। इन दोनों नए मरीजों ने पहले ही फाइजर वैक्सीन लगवा ली थी, उसके बाद भी दोनों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन दोनों मरीजों में संक्रमण का भी कोई लक्षण नहीं मिला है। इनके संपर्क में आए लोगों की भी पहचान कर ली गई है, और उनकी भी जांच की जाएगी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी आगाह किया है कि यह वेरिएंट डेल्टा को पीछे छोड़ सकता है क्योंकि यह पिछले वेरिएंट्स की तुलना में ज़्यादा संक्रामक है। आपको बता दें कि ओमिक्रॉन वेरिएंट अब तक दुनिया के 38 देशों में फैल चुका है। भारत में ओमिक्रॉन वेरिएंट कितनी तेजी से फैल रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 4 दिनों के भीतर ही देश में 23 मामले आ चुके हैं। देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला 2 दिसंबर को रिपोर्ट हुआ था और अब 6 दिसंबर तक इनकी संख्या 23 हो चुकी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान से 9, महाराष्ट्र से 10, कर्नाटक से 2 जबकि दिल्ली और गुजरात से 1-1 मरीज मिले हैं।

5 दिसंबर को एक ही दिन में 14 ओमिक्रॉन संक्रमित मिले थे। माना जा रहा है कि हालांकि इस वेरिएंट के और मामले सामने आ सकते हैं क्‍योंकि ये लोग कई लोगों के संपर्क में आए। ऐसे में ज्यादा लोगों में संक्रमण की आशंका को दरकिनार नहीं किया जा सकता। उधर, कोरोना के इस नए वेरिएंट को रोकने की कोशिश में केंद्र और राज्य सरकारों ने हवाई अड्डों से लेकर अन्य परिवहन केंद्रों पर सर्विलांस, टेस्टिंग, और स्क्रीनिंग से जुड़े प्रयासों को तेज़ कर दिया है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान की घोषणा, आज से मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट लागू

0

इंदौर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलन के साथ कन्याओं का पूजन करके टंट्या मामा के बलिदान दिवस के मुख्य कार्यक्रम की शुरुआत की। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच से मध्य प्रदेश में पेसा एक्ट लागू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पट्टा देना बंद नहीं होगा, जिनके पट्टे बच गए हैं उन्हें दिया जाएगा। जितने भी आदिवासी भाइयों पर छोटे मामले चल रहे थे, उन सबको वापस ले लिया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री आदिवासी भू आवासीय योजना लागू करने की घोषणा।

आदिवासियों के घरों में टोटी वाला नल लगाकर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। महुंआ, अचार की चिंरोजी, नीम की निंबोली, करंज का बीज पर समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे। कोई आदिवासी बिना मकान के नहीं रहेगा, सबका मकान बनाया जाएगा। सीएम शिवराज ने कहा कि जिन सूदखोरों ने ज्यादा ब्याज पर कर्जा दिया है उनका कर्जा नहीं देना होगा। उनका सारा कर्जा माफ, सूदखोरों ने अगर लोगों को परेशान किया तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम ने कहा कि नई आबकारी निती में आदिवासियों को परंपरागत तरीके से शराब बनाने और उसे शराब दुकान पर बेचने की अनुमति भी दी जाएगी।

सीएम ने कहा कि क्रांति सूर्य टंट्या मामा को प्रणाम, मैं उस धरती को प्रणाम करता हूं जहां उन्होंने जन्म लिया। अंग्रेजों में इतनी हिम्मत नहीं थी कि उनके शव को किसी को सौंप दें, इसलिए उन्हें पातालापानी के पास छोड़कर चले गए। अंग्रेजों की विशेष पुलिस भी उन्हें नहीं पकड़ पाई। लेकिन एक गद्दार की वजह से वे पकड़े गए। अंग्रेजी खजाने को वे लूटते थे और कभी एक पैसा अपने पास नहीं रखा और सब गरीबों को बांट देते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूछा कि बरसों बरस आपने राज किया, लेकिन उन्होंने कभी यह नहीं पढ़ाया कि हमें आजादी किन जननायकों ने दिलवाई। कांग्रेसी उन्हें ही भूल गए, जिनकी वजह से आजादी मिली।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हबीबगंज स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम पर करने पर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें फ्री में कोरोना का टीका लगवाया। इसके पहले यहां टंट्या भील पर आधारित नाटक के साथ हुई। उधर भंवर कुआं चौराहे का नाम बदलकर टंट्या भील के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर उनके वंशजों का सम्मान किया गया। अब से यह चौराहा जन नायक टंट्या भील के नाम से जाना जाएगा। देर रात टंट्या मामा गौरव कलश रथ यात्रा इंदौर पहुंची, जिसका राजवाड़ा पर भव्य स्वागत किया गया।

आगर-मालवा के दिवानखेड़ी का सपूत गुवाहाटी में शहीद

0

आगर मालवा। देश की सीमा की रक्षा का संकल्प लेकर भारतीय सेना में 11 साल पहले भर्ती हुए आगर मालवा जिले के दिवानखेड़ी का रहने वाला वीर सपूत शुक्रवार रात असम के गुवाहाटी के पास शहीद हो गया। पहाड़ी इलाके की सड़क दुरूस्त करने के दौरान डोजर (जमीन को समतल करने वाली मशीन) के असंतुलित होने से बनवारी लाल के खाई में गिरने से यह हृदय विदारक हादसा हुआ। हादसे की जानकारी लगने के बाद सुसनेर एसडीएम सोहन कनास प्रशासनिक अमले के साथ दिवानखेड़ी पहुंचे। फौजी के शहीद होने की सूचना के बाद परिवार व गांव में शोक छा गया।

शाम 4:30 बजे हुआ था हादसा

सुसनेर एसडीएम कनास से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम दिवानखेड़ी के बनवारीलाल राठौर सेना में अपनी सेवा दे रहे थे। वर्तमान में नायक के पद पर कार्यरत राठौर इंजीनियरिंग रेजिमेंट से जुड़े थे। शुक्रवार को शाम 4.30 बजे पहाड़ी इलाके में वीआइपी मूवमेंट के पहले सड़क पर गिरी मिट्टी को हटाने के दौरान डोजर असंतुलित हो गया था। डोजर में बैठे बनवारी लाल बचने के लिए खाई में कूद गए थे। 300 से 400 फीट गहरी खाई में गिरने के कारण बनवारीलाल गम्भीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे साथ चल रही एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार देने के बाद घटना स्थल से 22 किलोमीटर दूर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात 8.30 बजे इलाज के दौरान इस वीर सपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

राघौगढ़ में केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कांग्रेस नेता हीरेंद्र सिंह को भाजपा की दिलाई सदस्यता

0

केंद्रीय नागरिक एवं उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि आज राघौगढ़ में नया सूर्योदय हुआ है। एक नई शुरूआत, सोच, विचारधारा, उमंग और एक नया पहरेदार हीरेंद्र सिंह मेरे साथ मंच पर खड़ा है। जो आपके परिवार का सदस्य होकर आपके दुख में साथ चला है। इस दौरान सिंधिया ने हीरेंद्र के स्वर्गीय पिता मूलसिंह दादाभाई को भी याद किया। उन्होंने कहा कि मैं आज उस शख्सियत को याद करता हूं, जिनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का मुझे मौका मिला। दादाभाई जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक बने, लेकिन सदैव आपके और जमीन के साथ जुड़े रहे।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शनिवार दोपहर दिग्विजय सिंह के गढ़ राघौगढ़ में आयोजित सभा में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने ‘किला’ समर्थक स्व. मूलसिंह दादाभाई के पुत्र व युवा कांग्रेस नेता हीरेंद्र सिंह को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान हीरेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। श्री सिंधिया ने कहा कि किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होने दूंगा, क्योंकि मैं रैक पर रैक भिजवा रहा हूं। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने जनता से एक निवेदन भी किया। उन्होंने कहा कि अगर आप सत्य के साथ, विकास, प्रगति और सशक्त नेतृत्व मोदी के साथ चलना चाहते हैं, तो आपको उठना होगा और भविष्य की नई इबारत लिखने संकल्प लेना होगा। क्योंकि, आज से राघौगढ़ में नए अध्याय की शुरूआत हो चुकी है। इस दौरान श्री सिंधिया ने कहा कि पहले राघौगढ़ से गुना, ग्वालियर, भोपाल, देवास जाने घंटों लगते थे, लेकिन हमने 4000 करोड़ का 400 किमी फोरलेन बनाकर दिया। रेलवे विद्युतीकरण के कार्य का शुभारंभ कर दिया। क्योंकि, मुझे राजनीति से मोह नहीं है, बल्कि सेवा और प्रगति के साथ लगाव है। इससे पहले चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना और भाजपा में शामिल हुए हीरेंद्र सिंह ने भी अपनी बात रखी।

अब आपका घोड़ा दौड़कर राघौगढ़ किले की ओर जाने वाला है

इससे पहले प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्रसिंह सिसोदिया ने कहा कि जिस तरह हमने कमल नाथ सरकार के अन्याय सहकर मजबूरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा ज्वाइन की थी। उसी तरह राज परिवार राघौगढ़ के अत्याचार सहकर मजबूरी में हीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि आपने जिस व्यक्ति को चुना है, उसका सानिध्य और आशीर्वाद मिलने से आपका घोड़ा दौड़ता हुआ राघौगढ़ किले की ओर जाने वाला है। इसके साथ ही सिसोदिया ने दावा किया कि ‘बाबा’ को हर का मुंह देखना सुनिश्चित हो गया है।

देश के गुजरात में मिला Omicron का तीसरा केस

0

गुजरात : गुजरात में #Omicron प्रकार का पहला मामला जामनगर में सामने आया है। जिम्बाब्वे से आया एक व्यक्ति वैरिएंट से संक्रमित था। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार उसका नमूना पुणे भेजा गया है। देश में ओमिक्रोन वेरिएंट का यह तीसरा मामला है। मनोज अग्रवाल, एसीएस, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, गुजरात ने बताया कि जामनगर में एक व्यक्ति ओमिक्रोन पॉजिटिव मिला है। हमने उसे आइसोलेट कर दिया है और उसकी निगरानी कर रहे हैं। वह जहां रह रहे हैं वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इलाके में हम लोगों की ट्रेसिंग, टेस्टिंग करेंगे। इससे पहले कर्नाटक में दो लोगों को ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित पाया गया था। गुजरात के स्वास्थ्य आयुक्त जय प्रकाश शिवहरे ने व्यक्ति के ओमिक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि बुजुर्ग को दो दिसंबर को कोरोना संक्रमित पाया गया था, जिसके बाद उनके नमूने की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई थी। जामनगर के नगर आयुक्त विजय कुमार खराड़ी ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति पिछले कई वर्षों से जिम्बाब्वे में रह रहे थे। वह अपने संबंधी से मिलने जामनगर आए थे।

उन्हें खराड़ी के गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला प्रशासन उनके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है। बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) ने जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सात के होम क्वारंटाइन को अनिवार्य बना दिया है। होम क्वारंटाइन के दौरान बीएमसी के कर्मचारी दिन में पांच बार फोन कर यात्री के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।