Home Blog Page 184

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरियंट के 7 नए मामले मिले, राज्‍य में अब कुल संक्रमितों की संख्‍या 17

0

महाराष्ट्र  महाराष्ट्र में ओमिक्रोन वैरियंट के 7 नए मामले सामने आए- 3 मुंबई से और 4 पिंपरी चिंचवाड़ नगर निगम से हैं।महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल ओमिक्रोन मामले अब 17 हो गए हैं। दूसरी तरफ पुणे में सामने आए ओमिक्रोन के सात में से पांच मरीजों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना संक्रमण के नए मामले भी 10 हजार के नीचे बने हुए हैं, लेकिन चंडीगढ़, केरल और गोवा द्वारा पुराने आंकड़ों को जोड़ने से मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि ओमिक्रोन वैरिएंट के पुणे में एक और पिंपरी-चिंचवाड़ में छह मामले मिले थे। इनमें से पुणे के इकलौते मरीज और पिंपरी-चिंतवाड़ के चार मरीजों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है यानी उनमें अब ओमिक्रोन वैरिएंट नहीं रह गया है। संक्रमित पाए जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पवार पुणे के प्रभारी मंत्री भी हैं। वहीं, गोवा में ब्रिटेन से आए तीन लोगों को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद आइसोलेशन में रखा गया है। ये तीनों गोवा मूल के ही हैं।

 पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,500 नए मामले मिले हैं 624 मौतें हुई हैं और सक्रिय मामले भी 201 बढ़े हैं। 624 में से 256 मौतें चंडीगढ़, 225 केरल और 94 गोवा से हैं। इन तीनों राज्यों ने पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ जोड़कर जारी किया है। दैनिक और साप्ताहिक संक्रमण दर एक प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। मरीजों के उबरने की दर में सुधार है और मृत्युदर में स्थिर बनी हुई है।

मांगलिक कार्यों पर कोरोना के कारण नहीं सूर्य के राशि में परिवर्तन से लगेगा लाकडाउन

0

इंदौर । पांव पसारते कोरोना के नया वेरिएंट ओमिक्रोन के बीच 16 दिसंबर से मांगलिक आयोजन पर लाकडाउन लगेगा। यह लाकडाउन कोरोना के कारण नहीं बल्कि सूर्य के राशि परिवर्तन की वजह से लगेगा। सूर्य वृश्चिक राशि से निकलकर सुबह 3 बजकर 28 मिनिट पर धनुराशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खरमास की शुरुआत होगी जो 14 जनवरी तक रहेगा। अब विवाह के दो शुभ मुहूर्त 11 व 13 दिसंबर को शेष है। इसके बाद दोबारा विवाह के शुद्ध मुहूर्त 22 जनवरी 2022 से होंगे।

सूर्य 14 जनवरी को दोपहर 2 बजकर 30 मिनिट पर धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करेगा। ज्योतिर्विद् अचार्य शिवप्रसाद तिवारी के मुताबिक विवाह के लिए मुहू्र्त का विशेष महत्व है। हिंदू पंचांग में कुछ माह ऐसे होते हैं जिसमें मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इसमें चातुर्मास और खरमास भी शामिल है।

इसे मलमास, धर्नुमास और खरमास भी कहा जाता है। इसमें शादी, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। सूर्य धनु राशि में मकर सक्रांति तक रहेंगे। धनु राशि में सूर्य की स्थित कमजोर मानी गई है। इसके चलते मांगलिक आयोजन नहीं किए जाते हैं।

नववर्ष में विवाह के 37 मुहूर्त

वर्ष 2022 में विवाह के 37 मुहूर्त है। इसमें जनवरी में 22,23, फरवरी में 5,6,10,18,19, अप्रैल में 19,20,21,22,23 और मई में 2,3,10,11,12,18,20,25,26 व 31 को शादियों के मुहूर्त है। इसके अलावा जून में 1,6, 8,11, 13, 20,21, जुलाई में 3,4,8,9 को विवाह होंगे। इसके बाद चातुर्मास लगेगा। इसके बाद वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में 2, 8, 9 और 14 को शादियां होगी। इसके बाद पुन: खरमास लगेगा।

इन तारीखों पर रहेगा स्वयं सिद्ध मुहूर्त

आने वाले वर्ष में स्वयं सिद्ध मुहूर्त 5 फरवरी बसंत पंचमी, 3 मई अक्षय तृतीया, 8 जुलाई भड़ली नवमी रहेगी। माना जाात है कि इन अबूझ मुहूर्त पर विवाह के लिए पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं है। इन मुहूर्त पर किसी भी राशि के जातक बिना मुहूर्त देख विवाह कर सकते हैं।

इंदौर के सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में शुरू हुई एंजियोप्लास्टी, आयुष्मान कार्डधारकों के लिए इलाज निशुल्क

0

इंदौर । सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में शुक्रवार से एंजियोप्लास्टी शुरू हो गई। 60 वर्षीय महिला को 6 दिसंबर को हार्ट अटैक आया था। वह एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रही थी। शुक्रवार को सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की। उसे एक स्टैंट लगाया गया। अस्पताल में आयुष्मान कार्डधारकों के लिए इलाज पूरी तरह से निशुल्क है जबकि अन्य लोगों को भी इन सुविधाओं के लिए केंद्रीय शासन चिकित्सा योजना (सीजीएचएस) के तहत निर्धारित शुल्क ही देना होगा।

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल महीनों पहले तैयार हो चुका था, लेकिन महामारी की वजह से इसे कोरोना के इलाज के लिए अधिकृत कर दिया गया था। जून की शुरुआत में कोरोना संक्रमित के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद से ही अस्पताल में अन्य बीमारियों का इलाज शुरू करने की कवायद शुरू हो गई थी। कुछ दिन पहले ही अस्पताल में डायलिसिस यूनिट शुरू हुआ है। शुक्रवार से सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल में एंजियोप्लास्टी भी शुरू हो गई।

आयुष्मान कार्डधारकों का मुफ्त होगा इलाज

अस्पताल की कार्डियोलॉजी विभाग प्रमुख डॉ.एडी भटनागर ने बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग में मरीजों को एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी सहित अन्य सुविधाएं आयुष्मान कार्डधारियों को मुफ्त मिलेगी। जिन मरीजों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं उन्हें भी यह केंद्र शासन द्वारा निर्धारित दरों पर ही मिलेगी। यह बाजार से बहुत कम होगी। डॉ.भटनागर ने बताया कि सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों के स्वजन जानकारी लेने आ रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही यहां ज्यादा संख्या में आपरेशन होने लगेंगे।

शुरू होगा न्यूरोलॉजी विभाग, हो सकेगा दिमाग का इलाज

सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुमित शुक्ला ने बताया कि अस्पताल में न्यूरोलॉजी विभाग भी शुरू होने वाला है। शुक्रवार को संस्था पर पीड़ाहर की तरफ से अस्पताल को एक ईईजी मशीन मिली है। इस मशीन की मदद से दिमाग की तरंगों की जांच की जा सकती है। कोमा में गए मरीज, मिर्गी के मरीजों और किसी मरीज के ब्रेनडेड होने की स्थिति में इस मशीन की मदद से उसके दिमाग की तरंगों की जांच आसानी से की जा सकेगी। शुक्रवार को संस्था के राधेश्याम साबू ने यह मशीन अस्पताल को सौंपी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा का मोर्चा संभालेंगे मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता

0

भोपाल। उत्तर प्रदेश में अगले तीन महीने में संभावित विधान सभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य से लगने वाली सीमा पर उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में कुल 49 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनके लिए मध्य प्रदेश के हर जिले से दो ऐसे कार्यकर्ताओं का चयन किया जा रहा है, जिनका वहां कहीं प्रभाव या अच्छा संपर्क हो। फिलहाल यह कार्यकर्ता वहां संगठनात्मक कार्यों में मदद के साथ चुनावी जमावट को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश के लिए यह प्रारंभिक तैनाती है, इसके बाद वरिष्ठ नेताओं को भी भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में 50 से ज्यादा सीटों के प्रभारी नरोत्तम मिश्रा थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी भेजा गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस में थे और उन्हें पार्टी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रभार दिया था। सिंधिया अब भाजपा में है और केंद्रीय मंत्री भी हैं। पार्टी उन्हें युवा चेहरे के रूप में उत्तर प्रदेश भेज सकती है।

भाजपा विधानसभा चुनाव में विभिन्न राज्यों से उन कार्यकर्ताओं को पहले ही बुला लेती है, जिन्हें कई राज्यों में चुनाव के दौरान सांगठनिक कार्यों का लंबा अनुभव हो। इन जमीनी कार्यकर्ताओं को विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक, आर्थिक और भौगोलिक स्थिति के अनुसार रणनीति बनाने में महारत होती है।

मध्य प्रदेश चूंकि उत्तर प्रदेश का पड़ोसी राज्य है, इसलिए इसकी सीमा पर आने वाले विधानसभा क्षेत्रों में उन कार्यकर्ताओं की पहले ही सूची तैयार की जा रही है, जिनके संपर्क इन क्षेत्रों में हैं। इन 49 सीटों में से कई पर 2017 में भाजपा को करीबी मुकाबले में जीत हासिल हुई है, वहीं जातिगत समीकरण भी ऐसे हैं कि मामूली हेरफेर में भी कई सीटों पर संभावनाएं बिगड़ सकती हैं।

ऊपर से बिखरा हुआ कुछ विपक्ष भाजपा के खिलाफ अंदरुनी तौर पर एकजुट है। ऐसे में संगठन की तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ी जा सकती। दोनों राज्यों के बीच बुंदेलखंड क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती का भी खासा प्रभाव है। वह दोनों राज्यों से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं। उनके प्रभाव को देखते हुए उमा भारती के करीबी और समर्थकों को भी उत्तर प्रदेश के इन क्षेत्रों में भेजा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रभाव क्षेत्र ग्वालियर चंबल से भी कई कार्यकर्ताओं को भेजने की तैयारी है। कांग्रेस में रहते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाली थी। उनकी जमीनी पकड़ देखते हुए भाजपा भी बतौर युवा चेहरा उत्तर प्रदेश भेजेगी।

देश के अगले CDS एमएम नरवणे या आर हरिकुमार हो सकते हैं

0

तमिलनाडु :  तमिलनाडु के कन्नूर में हेलिकॉप्टर क्रैश में CDS बिपिन रावत के असामयिक निधन के बाद अब सभी यह जानना चाहते हैं कि आखिर अब उनकी जगह कौन संभालेंगा? देश में नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) की नियुक्ति को लेकर अटकलें तेज हो चुकी है और इस रेस में फिलहाल नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार, और सेना प्रमुख एमएम नरवणे का नाम सबसे आगे हैं।

नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार का पक्ष ज्यादा मजबूत माना जा रहा है कि क्योंकि पिछली बार थलसेना से जनरल बिपिन रावत को CDS बनाया गया था, इसलिए संभव है कि इस बार थल सेना के स्थान पर नौसेना प्रमुख आर. हरिकुमार को देश का अगला सीडीएस बनाया जाए। साथ ही आर. हरिकुमार दिवंगत जनरल बिपिन रावत के साथ डिप्टी CDS के रूप में भी काम कर चुके हैं और उन्हें Chief of Army Defense के पद के अनुरूप काम का अनुभव भी है। हरिकुमार हाल ही में नौसेना प्रमुख बने हैं और 62 साल तक सेवा दे सकते हैं, जबकि CDS की पोस्टिंग 63 साल के लिए की जा सकती है।

थल सेनाध्यक्ष नरवणे भी CDS बनने की रेस में

वहीं दूसरी ओर थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नवरणे भी देश के अगले सीडीएस बन सकते हैं क्योंकि नरवणे अगले साल अप्रैल में रिटायर होंगे। नरवणे यदि CDS बनते हैं तो उन्हें करीब एक साल तक इस पर काम करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा वायुसेना प्रमुख VR चौधरी भी CDS पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे हैं।
ज्यादा दिनों तक खाली नहीं रहेगा पद
केंद्र सरकार नए सीडीएस पर जल्द ही नियुक्ति का फैसला कर सकती है, क्योंकि यह पद ज्यादा दिनों तक खाली नहीं रखा जा सकता है। फिलहाल बलों के पुनर्गठन की प्रक्रिया और सुधारों पर काम चल रहा है। इसलिए जल्द ही यह कमान कुछ अनुभवी हाथों को सौंपी जाएगी।
एयर मार्शल बी आर कृष्णा भी दावेदार
इसके अलावा CDS बनने के लिए एक 4-स्टार जनरल का होना जरूरी है, जो तीनों सेनाओं का मुखिया हो, लेकिन जो अधिकारी 4 स्टार जनरल बनने के योग्य हो गया है, उसकी नियुक्ति भी CDS के तौर पर की जा सकती है। सरकार के लिए तीनों में से किसी एक को सेना प्रमुख बनाने की बाध्यता नहीं है। ऐसे में इस योग्यता के पैमाने पर डिप्टी CDS के रूप में कार्य कर रहे एयर मार्शल बीके आर कृष्णा भी रेस में है।
 
CDS की नियुक्ति को लेकर ऐसे हो सकते हैं समीकरण
सीडीएस की नियुक्ति में सरकार उसी प्रोटोकॉल का पालन करेगी, जो तीनों सेनाओं के प्रमुखों की नियुक्ति के लिए निर्धारित है। CDS का पद तीन सेवा प्रमुखों से युक्त शक्तिशाली चीफ ऑफ स्टाफ कमेटी (सीओएससी) का अध्यक्ष है। ऐसे में CDS के रूप में जनरल नरवणे की नियुक्ति की संभावना ज्यादा है क्योंकि वह तीनों सेना प्रमुखों में सबसे वरिष्ठ हैं।

ओमिक्रोन से फरवरी में आ सकती है तीसरी लहर ,भारतीयों पर अधिक खतरनाक नहीं

0

नई दिल्ली : कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन(Omicron) के खतरे को देखते हुए केंद्र और राज्य सरकारें अलर्ट मोड पर हैं। तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि फरवरी में इस वैरिएंट के चलते तीसरी लहर आ सकती है। ऐसे में वैक्सीनेशन की स्पीड पर जोर दिया जा रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 12,89,983 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 65,19,50,127 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। वहीं, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया कि भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 9,419 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से 8,251 लोग ठीक हुए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या   94,742 है और रिकवरी रेट 98.36% है।

महाराष्ट्र:  कल्याण डोंबिवली नगर निगम आयुक्त डॉ.विजय सूर्यवंशी ने बताया-महाराष्ट्र में ओमीक्रोन से संक्रमित पहले मरीज़ (33 वर्षीय मेकैनिकल इंजीनियर) का टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आया है। उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उसे 7 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी गई है। मरीज़ 23 नवंबर को साउथ अफ्रीका से दुबई और दिल्ली से होते हुए मुंबई पहुंचा था, 27 नवंबर को ओमीक्रोन से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे डोंबिवली के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

कोच्चि:  केयर अस्पताल, कोच्चि के एमडी डॉ. पद्मनाभ शेनॉय ने कहा-हमारे यहां #Omicron (लहर) आ सकती है, लेकिन यह अन्य देशों की तरह विनाशकारी नहीं होगा। भारत एक बेहतर स्थिति में है, क्योंकि अधिकतम आबादी पहले ही संक्रमित और टीकाकरण कर चुकी है और हाइब्रिड प्रतिरक्षा भी उत्पन्न कर चुकी है।

पंजाब: पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने कहा कि पंजाब में ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं है। विदेशी पर्यटकों की टेस्टिंग की जा रही है।

फाइजर का दावा: इस बीच कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी फाइजर-बायोनटेक(Pfizer-BioNTech) ने दावा किया है कि उसके टीके की तीन डोज ओमिक्रॉन को मात दे सकती है। फाइजर ने ओमिक्रॉन पर वैक्सीन के असर को लेकर अपनी शुरुआती स्टडी के आधार पर यह दावा किया है।

यह भी जानें

आमतौर पर वायरस संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने, बोलने, गाना गाने या सांस लेने के दौरान उनके मुंह या नाक से निकलने वाले छोटे तरल कणों से फैलता है। यह भीड़-भाड़ वाली जगहों पर ज़्यादा आसानी से फैलता है।

 

आईआईटी की डेटा साइंटिस्ट टीम ने दावा किया कि देश में कोरोना महामारी की तीसरी लहर में अधिकतम मामले 1 से 1.5 लाख प्रति दिन तक आ सकते हैं। टीम में शामिल डेटा वैज्ञानिक मनिंद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि तीसरी लहर के पीछे ओमिक्रोन वेरिएंट जिम्मेदार हो सकता है।

भारत में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले जब से सामने आए हैं, तभी से इस वेरिएंट के संक्रमित मरीजों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि टीम ने दावा किया है कि दूसरी लहर की तुलना में तीसरी लहर काफी कमजोर होने की उम्मीद है। IIT डेटा साइंटिस्ट टीम के मुताबिक तीसरी लहर में अधिकतम मामले प्रतिदिन 1 से 1.5 लाख तक आ सकते हैं।

डेल्टा वेरिएंट जितना खतरनाक नहीं होगा ओमिक्रोन

IIT डेटा साइंटिस्ट टीम का कहना है कि नए वेरिएंट ने सभी को चिंता में डाल दिया है। लेकिन अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि ओमिक्रोन डेल्टा वेरिएंट की तरह ज्यादा खतरनाक नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका में पाए जा रहे मामलों पर गौर करने की जरूरत है, जहां केसों की संख्या ज्यादा होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अभी भी बेहद कम है, लेकिन इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता।

ODI कप्तान बने रोहित शर्मा, ऋषभ पंत या केएल राहुल में से किसे मिलेगी उप-कप्तानी?

0

नई दिल्ली : भारतीय वनडे क्रिकेट टीम का कप्तान रोहित शर्मा को बना दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद रोहित टी20 टीम के कप्तान पहले ही चुने जा चुके हैं और अब उनको वनडे टीम की कप्तानी भी सौंप दी गई। टी20 टीम का उप-कप्तान केएल राहुल को बनाया गया था, लेकिन वनडे टीम का उप-कप्तान कौन होगा? इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। ऐसा माना जा रहा है कि राहुल को ही वनडे टीम का उप-कप्तान बनाया जाएगा लेकिन फ्यूचर कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत को भी ग्रूम किया जाएगा। ऋषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी की है और अपनी लीडरशिप से प्रभावित भी किया है। पंत की कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल के नॉकआउट स्टेज तक पहुंची। पंत से पहले दिल्ली कैपिटल्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में थी। अय्यर चोट के चलते आईपीएल 2021 के पहले लेग में नहीं खेल पाए थे, जिसके चलते पंत को कप्तान बनाया गया। अय्यर हालांकि आईपीएल 2021 के दूसरे लेग में टीम में लौटे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पंत को ही कप्तान बनाए रखने का फैसला लिया।

टी20 वर्ल्ड कप के बाद से टीम इंडिया में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। रवि शास्त्री, भरत अरुण और आर श्रीधर का क्रम से हेड कोच, बॉलिंग कोच और फील्डिंग कोच के पद का कार्यकाल खत्म हुआ। राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के साथ हेड कोच के तौर पर जुड़े। विराट ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही घोषणा कर दी थी कि यह टूर्नामेंट टी20 कप्तान के तौर पर उनका आखिरी टूर्नामेंट है। विराट ने हालांकि तब कहा था कि वह वनडे और टेस्ट के कप्तान बने रहेंगे। अब विराट के हाथ में टेस्ट टीम की कमान है, जबकि वनडे और टी20 फॉर्मेट में रोहित कप्तान होंगे। इसके अलावा रोहित को टेस्ट टीम का उप-कप्तान बना दिया गया है। अजिंक्य रहाणे से टेस्ट टीम की उप-कप्तानी छीन ली गई है।

 

शिवसेना के संजय राउत ने UPA में शामिल होने के दिए संकेत

0

नई दिल्ली : शिवसेना सांसद संजय राउत का कहना है कि उन्होंने एक बैठक में राहुल गांधी से कहा था कि उन्हें संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए को कांग्रेस के नेतृत्व में पुनर्जीवित करना चाहिए। उन्होंने टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में यह बात कही। आपको बता दें कि 2004-14 के बीच देश की सत्ता पर इस गठबंधन ने शासन किया।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस में न तो क्षमता है और न ही उसका नेतृत्व विपक्ष का दिल बन सकता है। उन्होंने कहा था कि कोई यूपीए नहीं है। उन्होंने यह बात एनसीपी प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में कही थी। शिवसेना ने इसका विरोध किया है।भगवा पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के बिना कोई विपक्षी मोर्चा नहीं हो सकता।

संजय राउत ने कहा कि वह राहुल गांधी के साथ अपनी बैठक में एक कदम और आगे बढ़े, उनसे यूपीए को पुनर्जीवित करने का आग्रह किया।उन्होंने यह भी संकेत दिया कि शिवसेना इसमें शामिल हो सकती है। शिवसेना 3 सदस्यीय गठबंधन सरकार का हिस्सा है। महाराष्ट्र में कांग्रेस और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर सरकार चला रही है। शिवसेना सांसद ने कहा, “हम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एक मिनी-यूपीए चला रहे हैं। इसलिए हमें केंद्रीय स्तर पर भी इसी तरह की व्यवस्था करनी चाहिए।” यह पूछे जाने पर कि क्या शिवसेना यूपीए में शामिल होगी, उन्होंने कहा, “मैंने राहुल गांधी से कहा – सभी को आमंत्रित करें। लोग आकर शामिल नहीं होंगे। शादी या समारोह में भी हमें निमंत्रण भेजना होता है।” उन्होंने कहा, ‘आमंत्रण आने दीजिए, उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। मैंने यह बात शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को बता दी है।’

शिवसेना नेता ने राहुल गांधी की भी प्रशंसा करते हुए कहा, “जिस तरह से लोग उनके (राहुल) के बारे में सोचते हैं वह सही नहीं है। वह भी अच्छा सोचते हैं। उनकी पार्टी में कुछ कमियां (मजबूरियां) हैं। वह उन मुद्दों को हल करना चाहते हैं।” ममता बनर्जी ने कुछ दिनों पहले राहुल गांधी की स्पष्ट रूप से आलोचना करते हुए कहा था, “यदि कोई कुछ नहीं करता हो और आधा समय विदेश में रहता हो, तो कोई राजनीति कैसे करेगा? राजनीति के लिए निरंतर प्रयास होना चाहिए।” हिंदुत्व से जुड़ी भाजपा की पूर्व सहयोगी शिवसेना के इस कट्टर-कांग्रेसी रुख ने राजनीतिक पर्यवेक्षकों को हैरान कर दिया है। दोनों पार्टियों के बीच तीखे वैचारिक मतभेदों को देखते हुए एक समय पर संदेह पैदा किया था कि क्या वे वास्तव में एक साथ काम कर सकते हैं।

उन्होंने इस दावे को भी खारिज कर दिया कि राहुल गांधी तक उनकी सीधी पहुंच ने एनसीपी नेता शरद पवार को अस्थिर कर दिया है, जिन्होंने लंबे समय से महाराष्ट्र में साथ मिलकर शासन करने वाली तीन पार्टियों के बीच वार्ताकार के रूप में काम किया है। उन्होंने कहा, “जब मैं राहुल से मिलने जा रहा था, उससे पहले मैंने पवार साहब से बात की थी।”

अग्रवाल समूह के 26 ठिकानों पर छापे

0

भोपाल। एजुकेशन और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े संजीव अग्रवाल के सेज ग्रुप और अग्रवाल कंस्ट्रक्शन के डेढ़ दर्जन ठिकानों पर आज भी छापे जारी हैं। छापे में कंस्ट्रक्शन कंपनियों के अलावा भी कुछ रजिस्ट्रड कंपनिया के नाम मिले हैं। आयकर विभाग को अंदेशा है कि यह कंपनियों बोगस हो सकती है। वहीं प्रदेश के कुछ ब्यूरोक्रेट्स और प्रदेश के एक कद्दावर भाजपा नेता के भी इस ग्रुप में निवेश की जानकारी सामने आ रही है।

सेज एजुकेशन ग्रुप और संजीव अग्रवाल से जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी समाचार लिखे तक जारी है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक विभाग के हाथ कई अधिकांश दस्तावेज नहीं लग पाएंगे। बताया गया है कि संभवत: या तो छापे की जानकारी लीक हो गई या संजीव अग्रवाल को इसकी पहले से भनक लग गई थी,इसलिए उसने अपने अयोध्यानगर साइट के इंचार्ज नरेश कुमार मेहरा की हुडंई ओरा कार में कई महत्वपूर्ण दस्तावेज रखवा कर उसे मूवमेंट में लगा दिया। इसके अलावा संजीव ने आईटी की टीम को छकाने के लिए अपने सात करीबियों के पास अपने शेष डाक्युमेंट छिपाए हैं। आईटी को हाथ वह लेगेगा जो वह आसानी से प्रोड्यूस कर सकता है।  सूत्रों के मुताबिक संजीव अग्रवाल ने जो कई बोगस कंपनिया खोली हैं उसमें नरेश मेरहा की पत्नी भी डायरेक्टर बताई गई है।  चूंकि छापा अभी जारी है इसलिए अगर टीम इन लोगों को भी जांच के दायरे में ले तो कई खुलासे होने के आसार हैं।

समूह के 26 ठिकानों पर आयकर विभाग के छापे डाले गए थे। इनमें से कुछ स्थानों पर आज सुबह छापे की कार्यवाही पूरी हो गई, जबकि अभी डेढ़ दर्जन ठिकानों पर छापे की कार्यवाही जारी है। मगर अफसर इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

खत्म हो गया किसान आंदोलन, 11 दिसंबर से घर वापसी करेंगे किसान

0

नई दिल्‍ली : एक साल से अधिक समय से चल रहा किसान आंदोलन आखिरकार आज खत्म हो गया। केंद्र सरकार के संशोधित प्रस्ताव पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों ने बुधवार को सहमति जताने के बाद किसान आंदोलन को स्थगित करने का ऐलान किया। सिंघु बार्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में किसान संगठनों से जुड़े नेताओं ने कहा कि 11 दिसंबर से आंदोलनकारी किसान घर वापसी करना शुरू कर देंगे। साथ ही इसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक 15 जनवरी को भी होगी। किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने जानकारी दी कि मोर्च की हर महीने एक समीक्षा बैठक भी होगी। वहीं संयुक्त किसान मोर्चे की बैठक से पहले किसान नेता राकेश टिकैत ने अड़ियल रुख अपनाते हुए कहा था कि सरकार की ओर से जो चिट्ठी मिली है उसे पहले हम सही से पढे़ंगे। उसका अर्थ क्या है वो समझ कर हमारे 5 लोग हैं वो आपको जवाब देंगे। अगर हेरा फेरी होगी तो फिर हम यहीं हैं, कोई कहीं नहीं जाएगा।

कुछ बिंदुओं पर थी आपत्ति

कुंडली बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक से पहले पांच सदस्यीय कमेटी ने दिल्ली में बैठक की। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि प्रस्ताव के कुछ बिंदुओं पर मोर्चा को आपत्ति थी। जिसे इंगित करते हुए प्रस्ताव सरकार को वापस भिजवा दिया गया। बुधवार सुबह सरकार ने संशोधित प्रस्ताव भेजा। इस पर पांच सदस्यीय कमेटी ने पहले चर्चा की और फिर इसे संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में रखा गया।

संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठन सहमत

बैठक में कहा गया कि हमारी आपत्ति को लेकर सरकार आगे बढ़ी है। कमेटी के सदस्य गुरनाम सिह चढ़ूनी ने कहा कि फिलहाल वह सरकार के संशोधित प्रस्ताव को सार्वजनिक नहीं कर सकते, लेकिन इस पर संयुक्त किसान मोर्चा के सभी संगठनों की सहमति है। अब इस प्रस्ताव को आधिकारिक पत्र में बदलना है। यह प्रस्ताव सरकार की ओर से आधिकारिक पत्र के रूप में मिलना चाहिए। पत्रकारवार्ता के दौरान पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य अशोक धवले, युद्धवीर सिह, शिवकुमार कक्का आदि भी मौजूद थे।

अब नहीं कोई विवादित मुद्दे

युद्धवीर सिह ने कहा कि अब हमारे बीच कोई विवादित मुद्दे नहीं रह गए हैं, लेकिन आधिकारिक पत्र के बगैर कोई घोषणा नहीं की जा सकती। उम्मीद है गुरुवार को यह पत्र मिल जाएगा। जिसके बाद संयुक्त किसान मोर्चा की होने वाली बैठक में इसे रखा जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल आंदोलन को स्थगित नहीं किया है।