Home Blog Page 76

पीएम मोदी ने 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का किया शुभारंभ

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम में 44वें शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले का शुभारंभ किया। रंंगारंग कार्यक्रम के बीच फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्वोरकोविच ने मशाल को प्रधानमंत्री को सौंपी, जिसे प्रधानमंत्री ने ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ खेलमंत्री अनुराग ठाकुर भी उपस्थित थे। आपको बता दें कि चेस ओलंपियाड का आयोजन पहली बार भारत में होने जा रहा है। साथ ही इस साल पहली बार अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ (FIDE) ने शतरंज ओलंपियाड की मशाल रिले की शुरुआत की है। ये ओलंपिक खेलों का हिस्सा रहा है, लेकिन शतरंज ओलंपियाड में अब तक ऐसा कभी नहीं किया गया था।

पीएम मोदी के संबोधन की अहम बातें

इस मौके पर पीएम मोदी ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और इस बात की खुशी जताई कि शतरंज अपने जन्म स्थान भारत से निकलकर आज समूचे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहा है।

    • आज शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए पहली टॉर्च रिले भारत से शुरू हो रही है। इस साल पहली बार भारत इस खेल को होस्ट भी करने जा रहा है। हमें गर्व है कि एक खेल अपने जन्मस्थान से निकलकर पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है।
    • FIDE ने ये भी तय किया है कि प्रत्येक शतरंज ओलंपियाड खेल के लिए टॉर्च रिले भारत से ही शुरू हुआ करेगी। ये सम्मान न केवल भारत का सम्मान है, बल्कि शतरंज की इस गौरवशाली विरासत का भी सम्मान है। मैं इसके लिए FIDE और इसके सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूँ।
    • भारत से सदियों पहले चतुरंग के रूप में इस स्पोर्ट्स की मशाल पूरी दुनिया में गई थी। आज शतरंज की पहली ओलंपियाड मशाल भी भारत से निकल रही है।
    • आज जब भारत अपनी आजादी के 75वें वर्ष का पर्व, अमृत महोत्सव मना रहा है, तो ये चेस ओलंपियाड मशाल भी देश के 75 शहरों में जाएगी।
    • हमारे देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। देश के युवाओं में साहस, समर्पण और सामर्थ्य की कमी नहीं है। पहले हमारे इन युवाओं को सही प्लेटफ़ार्म के लिए इंतज़ार करना पड़ता था। आज ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत देश इन प्रतिभाओं को खुद तलाश भी रहा है और तराश भी रहा है।
    • चेसबोर्ड की यही खासियत हमें जीवन का बड़ा संदेश देती है। सही सपोर्ट और सही माहौल दिया जाए तो कमजोर से कमजोर के लिए भी कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता।
    • जैसे शतरंज के हर मोहरे की अपनी यूनिक ताकत होती है, उसकी यूनिक क्षमता होती है। अगर आपने एक मोहरे को लेकर सही चाल चल दी, उसकी ताकत का सही इस्तेमाल कर लिया तो वह सबसे शक्तिशाली बन जाता है।

30 सालों बाद एशिया में होगा चेस ओलंपियाड

44वां शतरंज ओलंपियाड 28 जुलाई से लेकर 10 अगस्त 2022 के दौरान महाबलीपुरम में आयोजित किया जाएगा। 1927 से आयोजित की जा रही इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार भारत में और 30 साल बाद एशिया में किया जा रहा है। इस मशाल को आयोजन स्थल महाबलीपुरम पहुंचने से पहले 40 दिनों की अवधि के दौरान देश के 75 शहरों में ले जाया जाएगा। इस ओलंपियाड में लगभग 190 देशों के 2000 खिलाड़ी एक ही छत के नीचे खेलते हुए नजर आएंगे।

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को लेंगे सात फेरे

0

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तैयारियां शुरू

बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) और रेस्लर संग्राम सिंह (Sangram Singh) शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। दोनों की शादी से जुड़ी तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। ‘लॉकअप’ से ही पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई थीं और खास बात तो यह है कि दोनों की शादी का दिन भी नजदीक आ रहा है। पायल रोहतगी और संग्राम सिंह ने अपनी शादी की तारीख तय करे के साथ-साथ जगह भी तय कर ली है।

9 जुलाई को फेरे लेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह 9 जुलाई को फेरे लेंगे। पहले दोनों ने अपनी शादी की तारीफ 21 जुलाई तय की थी, लेकिन बाद में इस दिन को 9 जुलाई पर शिफ्ट कर दिया गया।

तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ 55 पुलिस अधिकारियों के तबादले

0

भोपाल। पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर राज्य शासन ने तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ 55 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को हटा दिया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस आयुक्त स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं प्रश्ािक्षु के तौर पर विभिन्न् जिलों में काम कर रहे 25 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। गृह विभाग ने शनिवार को तबादले के आदेश जारी किए हैं।

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी बारिश

0

मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज (शनिवार) पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अधिकांश हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों और बिहार के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। आईएमडी के अनुसार अगले 2 दिन बिहार और झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों में पूर्वी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, जबकि 18 से 19 जून को विदर्भ में भारी बरसात का अनुमान है।

वहीं स्काईमेट वेदर के अनुसार एक ट्रफ रेखा हरियाणा से यूपी, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम होते हुए नागालैंड तक फैली हुई है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में समुद्र तल के ऊपर है। वहीं रायलसीमा से कोमोरिन क्षेत्र तक निचले स्तर पर ट्रफ रेखा बनी हुई है।

Robin Utthappa को था अपनी सीनियर से प्यार

0

IPL 2022 में रॉबिन उथप्पा के बल्ले ने खूब रन उगले हैं। इस बार के सीज़न में वे सबसे ज़्यादा बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। उन्होंने दो मैचों में 162.50 के स्ट्राइक रेट से 78 रन बनाए। उथप्पा ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के के खिलाफ मुकाबले में महज 27 गेंदों में 50 रनोंं की पारी खेली। उनकी इस पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल रहे। उथप्पा के इस पारी की बदौलत ही सीएसके 210 रनोंं के स्कोर तक पहुँच पाई।

बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा 36 साल के हो चुके हैं। वे भारतीय टीम की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट भी चुके हैं। उथप्पा 46 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल्स खेल चुके हैं। वर्ष 2006 में उन्होंने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और वर्ष 2015 में आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी।
रॉबिन उथप्पा टीम इंडिया से चाहे लंबे वक्त से बाहर हों, लेकिन वे IPL लगातार खेलते रहे हैं। IPL में वे हमेशा से सफल भी रहे हैं और उनकी इस सफलता का राज़ है उनकी पत्नी शीतल गौतम, जो हमेशा रोबिन को स्टेडियम में चीयर और सपोर्ट करने के लिए उनका कोई भी मैच नहीं छोड़ती हैं।
कैसे हुई थी रोबिन और शीतल की शादी?
रॉबिन ने 3 मार्च, 2016 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड शीतल गौतम से शादी की थी। 6 जून, 1981 को बेंगलुरु में जन्मीं शीतल पूर्व टेनिस प्लेयर हैं। शीतल ने 9 साल की उम्र से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था। शीतल के भाई अर्जुन गौतम भी टेनिस खिलाड़ी रह चुके हैं। ऐसे में वे ट्रेनिंग में शीतल की मदद किया करते थे।
कहाँ मिले थे रोबिन और शीतल?
रोबिन और शीतल बेंगलुरु के कॉलेज में साथ पढ़ते थे। रॉबिन उथप्पा कॉलेज में शीतल के जूनियर थे। दोनों ने एक-दूसरे को 7 सालों तक डेट किया था।
कैसे दोनों आए थे इतने करीब?
रोबिन और शीतल दोनों को ही स्पोर्ट्स से काफी लगाव था और स्पोर्ट्स ने दोनों को करीब लाने में एक बड़ा रोल निभाया है। बताया जाता है कि दोनों ही फिटनेस को लेकर फ्रीकमंद हैं।

भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी, दाऊद गैंग का नाम आया सामने

0

भोपाल। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है. बताया जा रहा है उन्हें किसी अज्ञात नंबर से फोन कर धमकी दी गई है. मामला सामने आने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.

दाऊद गैंग का नाम आया सामने
बीजेपी सांसद की तरफ से राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज हुई शिकायत में बताया गया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को दाऊद गैंग का हवाला देकर धमकी दी गई है. उन्हें जिस नंबर से फोन आया है. उसने खुद को दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी बताया है.

धमकी देने वाले ने कहा कि वह दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर का आदमी है, उसने बीजेपी सांसद साध्वी को फोन कर कहा ”तुम्हारी हत्या होने वाली है इसलिए बोल दिया है” मामला सामने आने के बाद सांसद ने पुलिस से मामले की शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

फिलहाल मामले को लेकर पुलिस का कहना है जिस नंबर से कॉल आया है, उसकी जांच करवाई जा रही है. बता दें कि भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पिछले कुछ समय से अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं.

लगातार दूसरे दिन 12 हजार नए मामले, 14 लोगों की मौत, सक्रिय केस 60 हजार पार

0

कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी 12 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 12,847 नए मामले मिले हैं, एक दिन पहले 12,213 केस सामने आए थे। नए मामलों में महाराष्ट्र से 4,255, केरल से 3,419 और दिल्ली से 1,323 मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र और केरल में करीब तीन महीने बाद इतने ज्यादा केस मिले हैं। इस दौरान 14 लोगों की जान गई है, जिनमें आठ मौतें अकेले केरल से हैं। सक्रिय मामले 63,063 हो गए हैं जो कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। बीते एक दिन में सक्रिय मामले 4,848 बढ़े हैं। दैनिक संक्रमण दर 2.47 और साप्ताहिक संक्रमण दर 2.41 प्रतिशत है। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक कोरोना रोधी वैक्सीन की कुल 195.85 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं, जिनमें 90.45 करोड़ से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

दो से 18 वर्ष आयुवर्ग के लिए कोवैक्सीन सुरक्षित : भारत बायोटेक

हैदराबाद स्थित वैक्सीन उत्पादन कंपनी भारत बायोटेक ने शुक्रवार को कहा कि बच्चों पर किए गए दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में कोरोना रोधी वैक्सीन कोवैक्सीन सुरक्षित, सहनशील और उच्च प्रतिरोधी पाई गई है। कंपनी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह अध्ययन रिपोर्ट लैंसेट पत्रिका में प्रकाशित हुई है। पिछले साल जून और सितंबर के बीच दूसरे और तीसरे चरण का अध्ययन दो से 18 वर्ष के स्वस्थ बच्चों पर देश में कई केंद्रों में किया गया था।

देश के कई शहरों में बवाल और आगजनी, 340 से ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा असर

0

सरकार की अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और पंजाब समेत कई राज्यों में रेलवे और बसों समेत सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। कई स्टेशनों पर ट्रेन की बोगियों में आग लगा दी गई और बसों पर पथराव हुए। बिहार में दो, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना में एक-एक समेत कम से चार ट्रेनों में आग लगा दी गई। देश के विभिन्न हिस्सों में आक्रोशित युवाओं की भीड़ ने ईंट-पत्थर फेंके और पटरियों पर धरना दिया।

ट्रेनों के परिचालन पर असर

इस आंदोलन की वजह से ना सिर्फ रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचा, बल्कि रेलवे के ट्रैफिक पर भी खासा असर पड़ा। रेलवे के मुताबिक शुक्रवार को 340 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित हुआ। हिंसा की आशंका को देखते हुए 94 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें और 140 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गईं।वहीं 65 मेल एक्सप्रेस और 30 पैसेंजर ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया। इसके अलावा 11 मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया।

बिहार के कई जिलों में इंटरनेट बंद

बिहार में हिंसा कुछ ज्यादा उग्र दिख रही है। बीजेपी के कई नेताओं के घरों पर हमला हुआ और तोड़फोड़ की गई। पटना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और उपमुख्यमंत्री रेणु देवी के घर पर भीड़ ने हमला किया। बिहार के लखीसराय में नयी दिल्ली-भागलपुर विक्रमशिला एक्सप्रेस और समस्तीपुर में नयी दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के डिब्बों में आग लगा दी गई। लखीसराय स्टेशन पर आंदोलनकारी पटरियों पर लेट गए। प्रदेश में 24 FIR दर्ज की गई हैं और अब तक 125 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिंसा की खबरों पर रोक के लिए बिहार के 12 जिलों में 19 जून तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। यानी कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली और सारण ज़िलों में आज से 19 जून तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भर्ती योजना को लेकर पैदा चिंताओं को भी दूर करने की कोशिश की। अग्निपथ योजना पर सियासी बयानबाजी के बीच थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने भी साफ कर दिया है कि अगले हफ्ते तक अग्निपथ योजना के लिए नोटिफिकेशन आएगा और इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

टेस्ट के बाद टी20 और वनडे सीरीज भी खेलेगा भारत

0

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और भारतीय टीम के अन्य सदस्य लंदन के लिए रवाना हो गए है। भारतीय टीम गुरुवार सुबह लंदन के लिए फ्लाइट में सवार हुई। लंदन जाने वाले अन्य खिलाड़ियों में स्पिनर आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी और विकेटकीपर केएस भरत शामिल थे। कोच राहुल द्रविड़ रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के समापन के बाद इंग्लैंड में टीम में शामिल होंगे। भारत 1-5 जुलाई से एजबेस्टन में एक टेस्ट, फिर तीन वनडे और इतने ही टी20 खेलेगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए तैयार टीम इंडिया

पिछली बार के विपरीत कोई बायो-बबल नहीं होगा। इस लिए कोई चार्टन उड़ानें नहीं होंगी। हालांकि इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले सभी खिलाड़ियों का कोविड-19 टेस्ट किया गया था। लंदन पहुंचने के बाद वे लीसेस्टर की यात्रा करेंगे। वहां भारत का 24 जून से अभ्यास मैच से पहले एक छोटा शिविर होगा।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

सर्वार्थ सिद्धि योग में करें संकष्‍टी चतुर्थी की पूजा

0

17 जून को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी है और इस दिन देश भर में संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक संकष्टी चतुर्थी का दिन, भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए सबसे अच्छा दिन है। गणपति ना सिर्फ शुभ बुद्धि देते हैं, बल्कि रिद्धि-सिद्धिदायक भी हैं। इनकी कृपा के बिना कोई शुभ कार्य पूर्ण नहीं होता। ऐसे में इस दिन गणपति की पूजा का अपना विशेष महत्व है। लेकिन इस दिन को खास बना रहा है ज्योतिष का एक योग। संकष्टी चतुर्थी के दिन ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक इस योग में की जाने वाली पूजा से तमाम मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही इस दौरान किये गये शुभ कार्य हमेशा कल्याणकारी फल देते हैं।

संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करने भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सफलता और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। चलिए आपको बतायें कि इस का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय क्या होगा।

    • आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 17 जून शुक्रवार को प्रातः 06:10 बजे से प्रारंभ होकर शनिवार 18 जून को प्रातः 02:59 बजे समाप्त होगी।
    • पूजन के लिए सबसे शुभ अभिजीत मुहूर्त 17 जून को सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक रहेगा।
    • संकष्टी चतुर्थी की पूजा में चंद्रमा को अर्ध्य दिया जाता है। इसके बिना पूजा पूर्ण नहीं मानी जाती। तो इस संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय का समय रात्रि 10:03 बजे है। 

      कैसे करें पूजन

      संकष्टी चतुर्थी के दिन प्रात:काल स्नान कर संकष्टी चतुर्थी का व्रत व पूजा करने का संकल्प लें। फिर शुभ मुहूर्त में गणेश जी का अभिषेक करें। उन्हें चंदन, मोदक, फल, फूल, वस्त्र, धूप, दीपक, गंध, अक्षत, दूर्वा आदि चढ़ाएं। इस दिन गणेश चालीसा का पाठ करना उत्तम होता है। साथ ही संकष्टी चतुर्थी व्रत की कथा सुनें। अंत में गणेश जी की आरती करें। रात में जब चंद्रमा उदय हो जाए तो चंद्रमा को अर्ध्य दें और फिर व्रत तोड़कर पारण करें। सर्वार्थ सिद्धि योग अगले दिन तक रहेगा, इसलिए बेहतर होगा उस समय अपनी मनोकामना को ध्यान में रखते हुए गणपति की पूजा करें। अगर आस्था सच्ची हुई तो आपकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होगी।