Home Blog Page 205

निगम-मंडल में मनोनयन और मंत्रिमंडल में पुनर्गठन की सुगबुगाहट

0

Bhopal : MP में उपचुनाव भी हो गए, नतीजों में भाजपा ने अपनी ताकत दिखा दी और सारे हालात बताते हैं कि सब कुछ भाजपा के पक्ष में है। अब कोई ऐसा राजनीतिक प्रजोयन नहीं बचा, जिसके लिए निगम-मंडलों में मनोनयन को टाला जाए। सुगबुगाहट है कि अगले एक या दो सप्ताह में भाजपा के उन नेताओं का पुनर्वास हो जाएगा, जो इसके लिए उम्मीद लगाए बैठे हैं। इसके अलावा प्रदेश की राजनीति में मंत्रिमंडल में फेरबदल और तीन नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के भी आसार दिखाई दे रहे हैं।
प्रदेश में करीब पौने दो साल रुका हुआ निगम, मंडल और विकास प्राधिकरणों में मनोनयन अब होने के पूरे आसार हैं। दो महीने पहले इन मनोनयन को लेकर मैराथन बैठकों का दौर चला था। लग रहा था, कि अब यह आम होने को है, पर उपचुनाव की नजदीक देखते हुए, इसकी घोषणा रोक दी गई थी। लेकिन, पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव से पहले सरकार ये काम करना चाहती है!
ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस से जो 22 लोग भाजपा में आए थे, उनमें से कुछ लोग उपचुनाव नहीं जीत सके। ऐसे कुछ चेहरों और सिंधिया समर्थकों को निगम, मंडल और प्राधिकरणों की कुर्सी पर तो काबिज करना ही है कुछ भाजपा नेता भी उम्मीद लगाए बैठे हैं, जिन्हें इसके लिए आश्वस्त किया।
सबसे ज्यादा दबाव ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों का है। प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने के बाद पिछले साल निर्दलीय विधायक प्रदीप जायसवाल मो खनिज निगम में अध्यक्ष बनाया गया था। उसके बाद से करीब डेढ़ साल हो गए, अभी तक ये ऐसा कोई काम सरकार ने फिर से नहीं किया। बताया गया कि निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में करीब सवा सौ दावेदारों की ताजपोशी की जा सकती है। इंदौर, भोपाल, देवास, उज्जैन, जबलपुर और ग्वालियर विकास प्राधिकरण में भी कई नेताओं को जगह दी जाना है।

मंत्रिमंडल पुनर्गठन की हलचल
निगम, मंडल के बाद सबसे ज्यादा सुगबुगाहट मंत्रिमंडल के पुनर्गठन की है। करीब 3 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं और कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जाने के आसार हैं। जोबट विधानसभा से उपचुनाव जीतने वाली सुलोचना रावत को इस फेरबदल में शामिल किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। बताते हैं कि उन्हें कांग्रेस से भाजपा में लाने के समय चुनाव जीतने पर मंत्री बनाने का वादा भी दिया गया था, जिसे पूरा किया जाना है।

वर्ल्ड सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा की दंगल गर्ल शिवानी ने जीता सिल्वर मेडल

0

छिंदवाड़ा की शिवानी ने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है. दंगल गर्ल शिवानी पवार ने वर्ल्ड वीमेन कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है. साईबेरिया में अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप हो रहा है, जहां 50 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में शिवानी ने रूस की मारिया को पटखनी देकर वो फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वो फाइनल में अमेरिका की पहलवान से हार गयीं.

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा की शिवानी ने जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है. दंगल गर्ल शिवानी पवार ने वर्ल्ड वीमेन कुश्ती चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता है. साईबेरिया में अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप हो रहा है, जहां 50 किलो वर्ग के सेमीफाइनल में शिवानी ने रूस की मारिया को पटखनी देकर वो फाइनल में पहुंची थी, लेकिन वो फाइनल में अमेरिका की पहलवान से हार गयीं. इसके साथ ही सिल्वर मेडल उनके नाम रहा. बता दें कि इस चैम्पियनशिप में भारत से 30 महिला खिलाड़ी शामिल हुईं, जिसमें मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी शिवानी पवार ने हिस्सा लिया है.

वर्ल्ड सीनियर कुश्ती चैंपियनशिप में शिवानी को सिल्वर मेडलशिवानी को सिल्वर मेडल 1-7 नवंबर तक चलने वाले अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप के पहले दौर में शिवानी ने बेलारूस की अनस्तसिया यानोतवा को हराया, फिर क्वार्टर फाइनल में उक्रेन की प्रोफातिलोवा को मात दी. वहीं सेमीफाइनल में रूस की मारिया को पटखनी दी है. लेकिन फाइनल राउंड में वो अमेरिका की पहलवान से मात खा गयी. अंडर 23 अंतर्राष्ट्रीय महिला कुश्ती चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया.Political Analysis: जानें भाजपा ने कैसे लगाई कांग्रेस के गढ़ पृथ्वीपुर में सेंध, रैगांव में अपनी ही सीट क्यों नहीं बचा पाई भाजपाकिसान परिवार से आती हैं शिवानी
शिवानी उमरेठ गांव के किसान नंदलाल पवार की बेटी हैं. नंदलाल की तीन बेटियां भारती पवार, शिवानी पवार और ऋतिका पवार और एक बेटा है. ये तीनों एमपी की दंगल गर्ल कहलाती हैं. ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता- पायका से जुड़ने पर कुश्ती कोच, भारतीय शैली कुश्ती महासंघ के जिला सचिव कलशराम मर्सकोले ने इनकी ट्रेनिंग की शुरुआत की जिले के उमरेठ जैसे छोटे से गांव के किसान नंदलाल पवार की बेटियां आज देश का नाम रोशन कर रही हैं. शिवानी पवार विश्व कुश्ती सीनियर चैम्पियनशिप में जगह बनाने वाली मध्य प्रदेश की पहली महिला पहलवान बन गई हैं. फिलहाल छिंदवाड़ा की ये दंगल गर्ल SSB में नौकरी करने के साथ ही दिल्ली में ट्रेनिंग कर रही है. शिवानी पवार अखाड़ा ट्रेनिंग स्कूल की बालिका पहलवान रही हैं.

हिंगोट युद्ध की अनुमति इस वर्ष भी नहीं

0

इंदौर : गौतमपुरा में दिवाली के दूसरे दिन खेला जाने वाला हिंगोट युद्ध इस साल भी नहीं होगा। इंदौर से लगे गौतमपुरा में होने वाले प्रसिद्ध हिंगोट युद्ध पर विवाद खड़ा हो गया था। 200 साल पुरानी परंपरा पर पिछले साल कोरोना के चलते रोक लगानी पड़ी थी। इस साल लोगों को उम्मीद थी कि अनुमति मिल जाएगी। इस कारण गांव वालों ने हिंगोट की तैयारी भी कर ली। लेकिन, ये नहीं हुआ और इस साल भी ये परंपरा पूरी नहीं हो सकेगी। इंदौर से करीब 60 किमी दूर गौतमपुरा में हर साल दीपावली के दूसरे दिन गौतमपुरा और रूणजी गांव के बीच हिंगोट युद्ध होता है. इसमें गांव वाले एक-दूसरे पर बारूद से बने हिंगोट एक दूसरे पर फेंकते हैं। इसमें कई बार ग्रामीण घायल भी होते हैं और कई बार योद्धाओं की मौत भी हो जाती है। इस खास युद्ध के लिए दीपावली से करीब दो महीने पहले से तैयारियां शुरू हो जाती है। लोग हिंगोट का गूदा निकालकर उसे सुखा लेते हैं। इसके बाद गौतमपुरा में लगभग हर घर में हिंगोट भरने का काम किया जाता है.

सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ याचिका खारिज

0

जबलपुर। हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश में पांच राज्य सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के खिलाफ दायर याचिका खारिज कर दी है और सरकार के निर्णय को सही ठहराया है। अक्टूबर 2018 में सरकार ने राजकुमार माथुर, सुरेंद्र सिंह, डीपी अहिरवार, अरुण कुमार पांडे और विजय मनोहर तिवारी को सूचना आयुक्त के रूप में चयनित किया था। याचिकाकर्ता रूपाली दुबे ने सरकार के निर्णय के विरुद्ध दायर याचिका में आयुक्तों की योग्यता पर भी सवाल उठाए थे। रूपाली दुबे ने भी सूचना आयुक्त के लिए अपना आवेदन दिया था।

गौरतलब है कि इन पदों के लिए दो बार में प्रकाशित विज्ञापनों के बाद कुल 187 प्रविष्टियां सरकार के पास आईं थीं। सूचना के अधिकार कानून के प्रावधानों के अनुसार चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर राज्यपाल ने पांच आयुक्तों को नियुक्त किया था। तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री थे। लेकिन समिति के एक सदस्य तत्कालीन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सुझाया था कि आयुक्तों के चयन का निर्णय विधानसभा चुनावों के बाद लिया जाए। वे समिति की पूर्व निर्धारित बैठकों में भी उपस्थित नहीं हुए थे।

याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में सरकार के निर्णय को चुनौती देते हुए कहा कि सरकार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का भी पालन नहीं किया। इसलिए ये नियुक्तियां अवैध हैं। याचिकाकर्ता रूपाली दुबे संस्कृत में एमए है। आयुक्तों की ओर से सुनवाई में वकीलों ने कहा कि वे सूचना आयुक्त पद के लिए निर्धारित योग्यता नहीं रखती थीं, केवल नेता प्रतिपक्ष की ओर से उठाई गई आपत्तियां सरकार के निर्णय को अवैध ठहराने के लिए काफी नहीं हैं।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से पूछा गया कि याचिकाकर्ता किस तरह सूचना आयुक्त के पद के लिए अपनी अर्हता पूरी करती हैं, लेकिन वे इसका उत्तर नहीं दे सके। उल्लेखनीय है कि सूचना आयुक्त पद के लिए सूचना के अधिकार अधिनियम में ही प्रशासन, प्रबंधन, समाज सेवा, पत्रकारिता, कानून, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में दीर्घ अनुभव की योग्यता निर्धारित हैं। इस मापदंड पर याचिकाकर्ता अपनी योग्यता सिद्ध करने में असफल रहीं।

जस्टिस संजय द्विवेदी ने दोनों पक्षों की ओर से उपस्थित वकीलों के तर्क सुनने के बाद सूचना आयुक्तों की नियुक्ति के शासन के निर्णय को सही ठहराते हुए याचिका में उठाई गई आपत्तियों को खारिज कर दिया। नियुक्त आयुक्तों की ओर से अधिवक्ता शशांक शेखर, समरेश कटारे, काजी फखरुद्दीन और प्रवीण दुबे, याचिकाकर्ता रूपाली दुबेे की ओर से जगतसिंह ने पैरवी की। सरकार का पक्ष उप महाधिवक्ता स्वप्निल गांगुली ने रखा। अक्टूबर 2018 में नियुक्त पांच सूचना आयुक्तों में से राजकुमार माथुर और सुरेंद्र सिंह इस साल अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। यह प्रकरण हाईकोर्ट में तीन साल चला।

आर्यन केस से समीर वानखेड़े को हटाया

0

मुंबई : क्रूज मामले में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान की जाँच मामले से मुंबई Narcotics Control Bureau (NBC) के झोनल अधिकारी समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को हटा दिया गया। इस मामले में समीर वानखेडे़ पर 8 करोड़ की रिश्वत का आरोप लगा है। अब इस मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में Special Task Force (SIT) गठित की गई।

NBC के झोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) को आर्यन खान केस से हटाया जाना बड़ी घटना है। अब इस मामले में SIT गठित की गई है। अब वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संजय सिंह के नेतृत्व में एक SIT गठित की गई है, जो आर्यन खान के साथ चार अन्य मामलों की भी जांच करेंगे। संजय सिंह NCB के उप महानिदेशक (Operation) हैं। दिल्ली NCB की एक टीम कल मुंबई आ रही है। आर्यन खान मामले सहित मुंबई झोन के 6 अन्य मामलों की जांच यही टीम करेगी।

समीर वानखेड़े (Sameer Wankhede) ने इस मामले में कहा कि मुझे जांच से हटाया नहीं गया है। अदालत में मेरी रिट याचिका थी, कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। यही कारण है कि आर्यन खान और समीर खान मामले की जांच दिल्ली NCB की SIT कर रही है। यह दिल्ली और मुंबई की NCB टीमों के बीच समन्वय है।

पिछले सोमवार को समीर वानखेड़े ने दिल्ली NCB के मुख्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की थी। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के अध्यक्ष विजय सांपला (Vijay Sampla) से मिलने के तुरंत बाद उन्हें NCB के प्रधान कार्यालय में प्रवेश करते देखा गया। NCB के उप महानिदेशक (North Zone) ज्ञानेश्वर सिंह ड्रग्स-ऑन-क्रूज मामले में लगाए गए जबरन वसूली के आरोपों की विभागीय सतर्कता जांच कर रहे हैं, जिसमें वानखेड़े और उनकी टीम ने 3 अक्टूबर को आर्यन खान और सात अन्य को अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल से गिरफ्तार किया था।

20 की गिरफ्तारी हो चुकी

इस मामले में अब तक कम से कम 20 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। क्रूज ड्रग्स मामले (Cruise Drugs Case) में एक स्वतंत्र गवाह प्रभाकर सेल ने दावा किया था और एक हलफनामा दायर किया था कि आर्यन खान को मामले से मुक्त करने के लिए एजेंसी के कुछ अधिकारियों और अन्य द्वारा 25 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की बात की थी। आर्यन खान मामले के अलावा, बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली से जुड़े एक व्यक्ति को भी एसआईटी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिसे 28 अगस्त को NCB ने कथित तौर पर 1.3 ग्राम कोकीन रखने के बाद गिरफ्तार किया था।

MP के CM शिवराज सिंह कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ मनाएंगे दीपावली

0

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्‍य में कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के साथ 4 नवंबर को दीपावली मनाएंगे। सीएम ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। प्रदेश में मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना में 1052 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 945 आवेदन स्वीकृत किये जाकर 1365 अनाथ बच्चों को लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना में कोरोना काल में अपने माता-पिता को खो देने वाले बच्चों की आर्थिक सहायता के साथ उन्हें निःशुल्क शिक्षा और निःशुल्क राशन दिए जाने का प्रावधान किया गया है।

मुख्यमंत्री चौहान “मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल सेवा योजना” से जुड़े बच्चों के साथ मुख्यमंत्री निवास में भोजन कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रदान कर त्यौहार मनाएंगे। मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12.30 से आरंभ कार्यक्रम में भोपाल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, राजगढ़ और होशंगाबाद जिलों के 50 अनाथ बच्चे सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री चौहान अन्य जिलों के बच्चों को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के नये मुख्य कोच, BCCI ने किया ऐलान

0

BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी ने राहुल द्रविड़ को सीनियर टीम इंडिया का नया मुख्य कोच नियुक्त किया है। BCCI ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। टीम के पूर्व कप्तान और जाने-माने बल्लेबाज राहुल द्रविड़ आनेवाली न्यूजीलैंड सीरीज से अपना कार्यभार संभालेंगे। BCCI ने 26 अक्टूबर को आवेदन मंगवाये थे। मौजूदा मुख्य कोच रवि शास्त्री का टर्म टी20 वर्ल्ड कप के साथ खत्म होने वाला है। बीसीसीआई ने रवि शास्त्री, भरत अरुण, आर श्रीधर और विक्रम राठौर को उनकी सेवा के लिए शुक्रिया कहा। शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने बेखौफ क्रिकेट खेला और उसने घर और विदेश में कमाल का प्रदर्शन किया। रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया टेस्ट फॉर्मेट में नंबर 1 स्थान पर रही और उसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई।

टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा कि इस पद का मिलना उनके लिए सम्मान की बात है और वो इस भूमिका के लिए तैयार हैं. राहुल द्रविड़ बोले, ‘मेरे लिए टीम इंडिया का हेड कोच बनना बेहद सम्मान की बात है और मैं जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हूं. रवि शास्त्री की अगुवाई में टीम इंडिया ने अच्छा प्रदर्शन किया और मुझे उम्मीद है कि मैं टीम को आगे लेकर जाऊंगा. मैंने ज्यादातर खिलाड़ियों के साथ एनसीए, अंडर-19 और इंडिया ए में काम किया है. मैं जानता हूं कि सभी खिलाड़ियों के अंदर जज्बा है और वो हर दिन खुद में सुधार करना चाहते हैं. अगले दो सालों में कई बड़े टूर्नामेंट आ रहे हैं और हमारा लक्ष्य वहां बेहतरीन प्रदर्शन करना है.’

दिवाली के मौके पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर की राहत

0

केन्द्र सरकार ने दिवाली के मौके पर देश के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। पेट्रोल पर प्रति लीटर 5 रुपये और डीजल पर प्रति लीटर 10 रुपये की राहत दी गई है। नई दरें कल से लागू हो जाएंगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक पेट्रोल पर डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के मुकाबले दोगुनी कमी की गई है। इसका फायदा आने वाली रबी सीजन में किसानों को होगा। सरकार ने इसके साथ ही राज्य सरकारों से पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी करने की अपील की है ताकि आम जनता को इसका फायदा मिल सके। दरअसल, पेट्रोल और डीजल की दरों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। पेट्रोल के साथ ही डीजल की बढ़ती कीमत की वजह से माल भाड़ा भी बढ़ रहा है और इस तरह हर एक वस्तु महंगी होती जा रही है। सरकार के इस फैसले से आम लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इंदौर पुलिस अकेले रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर लाई खुशियां

0

इंदौर । अकेले रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए पुलिस ने मिठाई और राशन बांटा है। इस आयोजन ने साबित किया कि इंदौर पुलिस अपने कर्तव्य निर्वहन के साथ ही समाज सेवा करने में भी आगे है। उल्‍लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान भी पुलिस ने कई लोगों की मदद की और उन्हें मिठाइयां, कपड़े, जूते और खाना भी बांटा है। मंगलवार को पुलिस ने दीपावली त्योहार को देखते हुए उन बुजुर्गों की मदद की, जो अकेले हैं, या उनके परिवार में कोई नहीं है।

 

अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन

0

26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया था. हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया था. हालांकि पाकिस्तान विमान के साथ फाइट में अभिनंदन पाकिस्तानी एरिया में गिर गए थे. इसके बाद पूरे भारत में उनके समर्थन की मुहिम चली थी.

नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो (Balakot Airstrike Hero) विंग कमांडर अभिनंदन वर्द्धमान (Abhinandan Varthaman) का प्रमोशन (got promotion) कर दिया है. अभिनंदन को अब ग्रुप कैप्टन रैंक (group captain rank) दी गई है. 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया था. हमले से बौखलाए पाकिस्तान ने दूसरे दिन भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की लेकिन भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान ने मिग-21 से पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को डॉगफाइट में नियंत्रण रेखा के पास मार गिराया था. हालांकि पाकिस्तान विमान के साथ फाइट में अभिनंदन पाकिस्तानी एरिया में गिर गए थे.

बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन
बालाकोट एयरस्ट्राइक के हीरो अभिनंदन का वायुसेना ने किया प्रमोशन, बने ग्रुप कैप्टन
अभिनंदन वर्द्धमान को अब ग्रुप कैप्टन होगये
अभिनंदन को पाकिस्तानी सेना ने हिरासत में ले लिया था. पाक सेना ने उनके वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किए थे. इन वीडियो को बाद में एएफपी समेत कई प्रतिष्ठित न्यूज एजेंसियों ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया था. इसमें अभिनंदन से पूछताछ की जा रही थी.
भारत ने बनाया था जबरदस्त दबाव
अभिनंदन को लेकर भारत की तरफ से बनाए गए जबरदस्त दबाव के कारण पाकिस्तान ने उन्हें रिहा कर दिया था. एयरस्ट्रइाक के बाद पाकिस्तान में भारत और मोदी सरकार को लेकर किस तरह का खौफ था उसकी जानकारी खुद पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने दी थी. पाकिस्तान असेंबली के पूर्व स्पीकर अयाज सादिक ने कहा था, ‘भारत के हमले की आशंका से उस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख कमर जावेद बाजवा के पैर कांप रहे थे और चेहरे पर पसीना आ रहा था. बाजवा को भारत के हमले का डर सता रहा था.’

खौफ में था पाकिस्तान
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने पाकिस्तान की संसद में बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि भारत के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को भारत के खौफ के कारण पाकिस्तान ने छोड़ा था. आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान की हुकूमत के बीच भारत सरकार को लेकर इस तरह का डर बैठा हुआ था कि उन्होंने बिना समय गंवाए तुरंत अभिनंदन वर्धमान की रिहाई कर दी और हिंदुस्तान के सामने घुटने टेक दिए. उन्होंने कहा कि भारत को खुश करने के लिए अभिनंदन वर्धमान को छोड़ा गया था.