Home Blog Page 204

टीकाकरण बैठक में न पहुंचने पर CMO सहित 4 अधिकारियों को नोटिस

0

छतरपुर: कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह ने नौगांव तहसील में अधिकारियों के साथ बैठक कर 100 फीसदी वैक्सीनेशन और लोगों को दूसरा डोज लगाए जाने को लेकर कार्ययोजना बनाई। वहीं, इस बैठक में बिना सूचना हरपालपुर सीएमओ शीतल भलावी, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी नौगांव अनिल नामदेव व महाराजपुर परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास नेहा जैन व फूड इंस्पेक्टर ऋषि शर्मा को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

 

कलेक्टर ने कहा कि पात्र व्यक्तियों का डोर-टू-डोर सर्वे कर 100 फीसदी वैक्सीनेशन कराया जाये। उन्होंने सीएमओ, जनपद पंचायत सीईओ, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों को वैक्सीनेशन अभियान सफल बनाने और लक्ष्य को आगामी 31 दिसंबर तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए हैं साथ ही कहा कि ग्राम और वार्ड स्तर पर दल गठित कर टीकाकरण कराया जाए। जो व्यक्ति शेष रह गये हैं उनकी पहचान कर वैक्सीन लगाएं।

 

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामवार एवं वार्डवार दल गठित कर दल के सदस्य वैक्सिनेटर ,बेरिफायर, एम पी डब्ल्यू, बीएलओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, सचिव, रोजगार सहायक एवं आशा कार्यकर्ता डोर टू डोर सर्वे करेंगे तथा टीकाकरण को शेष रह गये व्यक्तियों की पहचान कर उनको कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाएंगे।

दिसम्बर में मध्य प्रदेश प्राप्त कर लेगा सम्पूर्ण वैक्सीनेशन का लक्ष्य-सी एम शिवराज

0

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नागरिकों को स्वदेशी वैक्सीन के माध्यम से कोविड से बचाव का सुरक्षा चक्र प्रदान किया है। मध्यप्रदेश ने वैक्सीनेशन में देश के अग्रणी रहकर प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने का प्रयास किया है। आगामी दिसम्बर माह तक प्रदेश के सभी लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन का द्वितीय डोज लगाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपील में कहा है कि प्रदेश के सभी नागरिकों को इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें। मध्यप्रदेश दिसम्बर माह के अंत तक सभी नागरिकों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा।

इन तारीखों को रखें याद

उल्लेखनीय है कि दूसरा डोज लगाने का 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए मध्यप्रदेश में इस महीने की 10, 17 और 24 तारीख के अलावा 4 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान चलाया जाएगा। इन तारीखों को सभी याद रखें।

वैक्सीनेशन की बात हमारी मेल-मुलाकातों, बातचीत आदि में शामिल रहे। इससे सम्पूर्ण व्यक्तियों के दोनों डोज के वैक्सीनेशन के लिए अनुकूल वातावरण बन जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इस महा अभियान को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों को भागीदारी करनी है।

अन्य प्रांतों के लिए अनुकरणीय बना है मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कोविड-19 से पूर्ण सुरक्षा के लिए वैक्सीन के दोनों डोज लगवाना आवश्यक है। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों से अपील की है कि जिस तरह आपने पहला डोज लगवाने में जागरूकता का परिचय दिया, उसी तरह दूसरे डोज के लिए भी आगे आएं और प्रदेश को 100 प्रतिशत टीकाकरण युक्त और कोरोना मुक्त बनाने में अपना योगदान दें। प्रदेश के नागरिकों की जागरूकता सराहनीय और अन्य प्रांतों के लिए अनुकरणीय है।

विद्यार्थियों का सहयोग रखा जाएगा याद

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष संचालित विशेष अभियानों की वजह से 7 करोड़ से अधिक नागरिक वैक्सीन लगवा चुके हैं। वैक्सीनेशन के कार्य को पूर्णता तभी मिलेगी जब हर व्यक्ति स्वयं दोनों डोज लगवाने के साथ ही अपने मित्रों, परिचितों और रिश्तेदारों को दोनों डोज लगवाने के लिए प्रेरित करे।

मध्यप्रदेश वैक्सीनेशन में प्रथम बना रहे इसके लिए हमारे विद्यार्थीबंधु भी आगे आये हैं। वे घर-घर जाकर वैक्सीन के दोनों डोज लगवाने का आग्रह आमजनता से कर रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग द्वारा दिए जाने वाले इस सहयोग को इतिहास में याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने आशा व्यक्त की कि 10, 17 और 24 नवम्बर और 4 दिसम्बर को टीकाकरण महा अभियान में पूर्व के अभियानों की तरह उत्साह का वातावरण तैयार होगा और हम निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे।

न्यूज़ीलैंड के मैच जीतते ही भारत का t-20 मे अभियान खत्म, नामीबिया से आखिरी मैच कल

0

आबू धाबी : दो दिन पहले एक न्यूज़ चैनल पर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) से सवाल किया गया था कि यदि न्यूजीलैंड से अफगानिस्तान से हार गया तो भारत की रणनीति क्या होगी? इस पर जडेजा का जवाब था कि हम अपना बैग पैक कर लेंगे! आज वही हुआ। न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को आज T-20 वर्ल्ड कप में 8 विकेट हरा दिया और वो सेमी फ़ाइनल में पहुँच गया। इसके साथ ही भारत की सेमी फ़ाइनल में जाने की रही-सही उम्मीदें भी ख़त्म हो गई! पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत के सामने यही एक विकल्प बचा था!

भारत का सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी था कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हराता। ऐसे में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के 6-6 अंक होते। भारत अपने आखिरी लीग मैच में नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए नेट रन रेट के हिसाब से सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करता, लेकिन यहां न्यूजीलैंड ने मैच जीतते हुए 8 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाबी हासिल कर ली।

अफगानिस्तान को टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के सुपर-12 के मैच में न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हार मिली। केन विलियम्सन की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम ने अफगानिस्तान को पहले 124 रनों पर रोका, फिर 18.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर 125 रन बनाते हुए आसानी से मैच अपने नाम कर लिया। अब T-20 वर्ल्ड कप की चारों सेमीफाइनल टीमों का नाम तय हो गया।

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान मैच की बात करें, तो कप्तान विलियमसन ने अपनी सफल भूमिका निभाई। उन्होंने 42 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से नाबाद 40 रन बनाए। डेवोन कॉनवे के साथ तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अटूट साझेदारी की। मार्टिन गप्टिल ने 23 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 28 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के सामने लक्ष्य छोटा था।

ऐसे में मुजीब उर रहमान (31 रन देकर एक) ने मिचेल को विकेट के पीछे कैच कराकर अफगानिस्तान के साथ भारतीय प्रशंसकों के चेहरों की रंगत लौटाई। गप्टिल ने मुजीब पर लगातार दो चौके लगाकर पावरप्ले में स्कोर 45 रन तक पहुंचाया। राशिद खान (27 रन देकर एक) ने इसके बाद गेंद संभाली और आते ही अपना असर दिखाया। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने उन्हें पूरा सम्मान दिया। राशिद ने गप्टिल को गुगली पर बोल्ड करके T-20 क्रिकेट में अपना 400वां विकेट लिया।

भारतीय समर्थकों के समर्थन के बीच पावरप्ले के बाद न्यूजीलैंड को अगले पांच ओवर तक गेंद ने सीमा रेखा तक नहीं पहुंचाने दी। विलियमसन ने 12वें ओवर में राशिद की गुगली को अच्छी तरह से पढ़कर उसे मिड विकेट पर 4 रन के लिए भेजा। कॉनवे ने पहले स्पिनरों को जांचा परखा और फिर मोहम्मद नबी पर दो चौके लगाकर दबाव को पूरी तरह से खत्म किया। उन्होंने रिवर्स स्वीप से राशिद पर भी चौका लगाया। विलियमसन की पारी की विशेषता यह रही कि उन्होंने किसी भी समय जल्दबाजी नहीं दिखाई और सहजता से टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।

इससे पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज नजीबुल्लाह जादरान के आकर्षक अर्धशतक के बावजूद अफगानिस्तान ने ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट पर 124 रन बनाए। अफगानिस्तान ने हालांकि तीन विकेट 19 रन पर गंवा दिए जिसका प्रभाव उसकी पूरी पारी पर दिखा। उसके केवल तीन बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें नजीबुल्लाह ने 48 गेंदों पर 73 रन बनाए जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल हैं।

सेमी फ़ाइनल की 4 टीम तय

ग्रुप-1 से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने क्वॉलिफाई किया, जबकि ग्रुप-2 से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंची हैं। भारतीय टीम को अपने शुरुआती दो मैचों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार मिली थी। इसके बाद उसने अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए वापसी की, लेकिन अब उसका नामीबिया के खिलाफ मैच सिर्फ औपचारिकता है।

कैटरीना और विक्की कौशल का रोका हुआ, शादी दिसम्बर मे तय

0

मुंबई : इन कयासों का अंत हो गया कि कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की शादी की खबरें सच निकलेगी या नहीं! इस बीच ताजा खबर है कि कैटरीना और विक्की की कपल ने रोका सेरेमनी कर ली। ये रोका जाने-माने डायरेक्टर कबीर खान (Kabir Khan) के घर पर हुआ। कैटरीना कबीर खान को अपना मुंहबोला भाई मानती हैं। कबीर के साथ कैटरीना ने ‘एक था टाइगर’ और ‘न्यूयॉर्क’ में काम किया है।

विक्की और कैटरीना की रोका सेरेमनी बेहद गोपनीय रही। इसमें दोनों के फैमिली मेंबर्स ही शामिल हुए। कैटरीना की ओर से मां सुज़ैन फ़िरोक्वेट (Suzanne Turquoette) और छोटी बहन इसाबेल शामिल हुई। जबकि, विक्की के माता-पिता श्याम और वीणा कौशल के साथ उनके छोटे भाई सनी कौशल भी सेरेमनी का हिस्सा बने। एक करीबी ने जानकारी दी कि ये छोटी लेकिन बेहद सुंदर रोका सेरेमनी थी। कैटरीना लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दिवाली की तारीखें शुभ मुहूर्त थीं, इसलिए दोनों के परिवारों ने जल्दी करने का फैसला किया। इस सेरेमनी में कबीर खान की पत्नी मिनी माथुर भी थीं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ दिसंबर में राजस्थान के किसी रिसोर्ट में शादी कर सकते हैं। वे हनीमून पर नहीं जाएंगे, क्योंकि दोनों की फिल्मों की शूटिंग चल रही है। कैटरीना को ‘टाइगर-3’ की शूटिंग पूरी करना है, जबकि विक्की जनरल मानेकशॉ की बायोपिक ‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू करेंगे। शादी की डेट और वेन्यू के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

बीजेपी की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक रविवार को

0

रविवार को भाजपा की राष्‍ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित 124 सदस्‍य भाग लेंगे। यह बैठक बहुत महत्‍वपूर्ण साबित हो सकती है क्‍योंकि इसमें आगामी विधानसभा चुनावों के संबंध में नीति पर मंथन हो सकता है। बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के सम्मेलन कक्ष में सुबह 10 बजे से होगी। राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी। कार्यसमिति की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी। भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने बताया कि बैठक की शुरुआत पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे, जबकि समापन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इस पहली आमने-सामने की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नड्डा समेत राष्ट्रीय कार्यसमिति के 124 सदस्य व्यक्तिगत रूप से शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यसमिति की बैठक से जुड़ेंगी।

सहवाग ने चुना भारत का अगला कप्तान

0

नई दिल्ली: इस विश्व कप के बाद टी20 कप्तान के रूप में विराट कोहली का कार्यकाल समाप्त होने के साथ टीम इंडिया एक आदर्श उम्मीदवार को उनकी जगह सौंपने की कोशिश करेगी। 32 वर्षीय कोहली ने सितंबर में घोषणा की कि वह संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में चल रहे विश्व कप के समापन के बाद टी20 कप्तान पद छोड़ देंगे।

कोहली के पद छोड़ने के साथ, कई विशेषज्ञ उनके डिप्टी रोहित शर्मा को कप्तान बनाने की उम्मीद कर रहे हैं। हालांकि, केएल राहुल पंजाब किंग्स फ्रैंचाइज़ी का नेतृत्व कर रहे हैं और युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली की कमान संभाल रहे हैं, बीसीसीआई इन दो सक्षम युवाओं में दीर्घकालिक संभावना के बारे में सोच सकता है।

जब वीरेंद्र सहवाग से इस विषय पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया, तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने रोहित को आदर्श उम्मीदवार के रूप में समर्थन दिया, इसके पीछे का कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनके अविश्वसनीय रन को बताया। मुंबई फ्रेंचाइजी ने अब तक पांच मौकों पर आकर्षक टी20 लीग जीती है, जिससे वह प्रतियोगिता की सबसे सफल टीम बन गई है।

सहवाग ने अपने फेसबुक वॉच शो विरुगिरी डॉट कॉम पर एक प्रशंसक के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि कप्तान के लिए कई उम्मीदवार हैं, लेकिन रोहित सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं क्योंकि उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए एक नेता के रूप में अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पांच बार आईपीएल चैंपियनशिप जीती है। इसलिए मेरे हिसाब से टीम इंडिया के अगले टी20 कप्तान रोहित शर्मा होने चाहिए।”

इस बीच, बीसीसीआई ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है, लेकिन मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि रोहित 17 नवंबर से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू श्रृंखला में छोटे प्रारूप में टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। इसके बाद टीमें तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और दो टेस्ट मैचों में आमने-सामने होंगी।

पंचायत चुनाव की घोषणा के इसी माह होने की सम्भावना

0

Bhopal : MP में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए चुनाव के बाद अब पंचायत चुनाव की तैयारी की जा रही है। संभावना है कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में पंचायत चुनावों की तारीखों की घोषणा हो सकती है। नगरीय निकाय चुनावों में कानूनी उलझनों के कारण अड़चन आ रही है। चुनाव आयोग ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जिला पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य पद पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद सूचित करने के लिए कहा है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की संभावना है। सरकार भी पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है।

खंडवा संसदीय क्षेत्र सहित पृथ्वीपुर, जोबट और रैगांव विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव होने के बाद अब आरक्षण की प्रक्रिया होगी। इससे पहले ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पंचायत चुनाव तीन चरणों में होंगे। प्रदेश में 23912 पंचायत हैं। आयोग तीन चरणों में चुनाव की तैयारी कर रहा है। पहले चरण में 7527, दूसरे चरण में 7571 और तीसरे चरण में 8814 पंचायतों में मतदान होगा। जिला पंचायत सदस्यों का चुनाव ईवीएम और सरपंचों का बैलेट पेपर से होगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग ने राज्य सरकार से जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण का ब्यौरा मांगा है। अभी तक इस पद के लिए आरक्षण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग जिला पंचायत अध्यक्ष के 52 पदों के लिए नवंबर में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करेगा।

प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक, सरकार पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयार है। सरकार भी चाहती है पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव जल्द हों। पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने हर जिले में स्टैंडिंग कमेटी का भी गठन कर दिया। इस कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर होंगे और जनपद CEO और जिले के SP इसके सदस्य होंगे। यह समिति आचार संहिता लगने से पहले बैठक कर तमाम व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा करेगी।

सोनिया गाँधीi से कमलनाथ की मुलाकात

0

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा से सोनिया गाँधी मुलाकात की।

आज सुबह हुई इस मुलाकात में उन्होंने मध्यप्रदेश में हाल ही में संपन्न उपचुनाव व उसके परिणामों की सोनिया गाँधी को जानकारी दी।
नाथ ने सोनिया गाँधी से देश भर में पिछले एक वर्ष से चल रहे किसान आंदोलन ,तीन कृषि कानूनो से लेकर देशव्यापी खाद संकट व किसानों को आ रही परेशानी ,कोयला संकट ,बिजली संकट ,बढ़ती महंगाई , हाल ही में संपन्न उपचुनावों व आगामी समय में देश के कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावो को लेकर एवं पार्टी के संगठन से सम्बंधित विषयों व चल रहे कांग्रेस के सदस्यता अभियान को लेकर भी चर्चा की।

एक घंटे की इस मुलाकात में नाथ ने विभिन्न राज्यों से सम्बंधित विषयों , जनहित के विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस के आगामी समय में होने वाले आंदोलन ,उसकी रूपरेखा व संगठन से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी इस मुलाक़ात में चर्चा की।

अपने ही गांव जैत में पानी की समस्या देख शिवराज सिंह गुस्से में आए

0

जैत (सीहोर ) : समझा जाता है कि जो मुख्यमंत्री का गांव होता है, वो सारी सुविधाओं से सम्पन्न होता है। वहां किसी भी तरह की कोई परेशानी किसी रहवासी को नहीं होती। पर, ऐसा नहीं है। आज मुख्यमंत्री शिवराजसिंह सीहोर जिले के अपने गृह ग्राम जैत जाकर पानी की समस्या को लेकर जिस तरह गुस्सा हुए, उससे लग गया कि सरकारी विभागों के लिए सारे गांव एक जैसे हैं।

 

माजरा ये हुआ कि मुख्यमंत्री आज अपने गांव आए थे। वहां उन्हें ग्रामीणों से मालूम पड़ा कि आधे गांव में पानी आ रहा है आधे गांव के नल सूखे हैं। इसके बाद तो शिवराज सिंह चौहान PHE के अधिकारियों पर बिफर पड़े। उन्होंने गुस्से में कहा कि अब क्या मुख्यमंत्री हम्माली करेगा? एक-एक घर के नलों की टोंटी चेक ल करेगा? ये देखेगा कि पानी आ रहा है कि नहीं? तुम लोग करते क्या हो?

मुख्यमंत्री ने उसी गुस्से में कहा कि 15 दिन का समय दे रहा हूं। पानी की समस्या पूरी तरह चेक करो और ठीक करो। उसके बाद मुझे रिपोर्ट करो। फिर कहीं से भी शिकायत आई तो किसी की खैर नहीं। एक-एक को सही कर दूंगा।

सामान्यतः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ऐसे तेवर कम ही दिखाते हैं, पर आज वे अपने गृह ग्राम जैत की पानी की समस्या से आपा खो बैठे, जो स्वाभाविक ही। ग्रामीणों ने पानी को लेकर शिकायत की तो CM ने PHE के अधिकारियों की परेड ले ली। आज जब मुख्यमंत्री जैत दौरे के दौरे पर आए तो उनके और आसपास के कई गांव के लोगों ने उनसे पानी नहीं आने की शिकायत की और कई आवेदन थमा दिए। यह देखकर शिवराज सिंह नाराज हो गए। उन्होंने PHE के अधिकारियों को 15 दिन का समय देकर सब कुछ सही करने की हिदायत दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे ही क्षेत्र में सभी गांव में पानी नहीं आ रहा। मैं एक-एक आवेदन कहां तक देखूंगा? यह मेरा काम है क्या? एक साथ आवेदन दे रहा हूं और 15 दिन बाद मैं पूछूंगा। यदि एक जगह से भी शिकायत आ गई तो तुम यहाँ नहीं रहोगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टंकी बनने में टाइम लगेगा। नर्मदा का पानी लाने में इतना पैसा सरकार ने इन्वेस्ट किया है। फिर भी आधे गांव में पानी, आधे में नहीं। 15 दिन बाद कमिश्नर और कलेक्टर खुद यहाँ आकर चेक करेंगे कि सबको पानी मिल रहा है कि नहीं! जहां गड़बड़ मिली, वहां मैं एक तरफ से सबको ठीक कर दूंगा।

दुबई फ्लाइट की आज से 4 दिन पहले साप्ताहिक उड़ान की सभी सीटें फुल

0

इंदौर : दुबई जाने वाली सीधी साप्ताहिक उड़ान (Direct Weekly Flight) में इंदौर से यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बुधवार (Wednesday) को दुबई के लिए उड़ान भरने वाले विमान की सारी सीटें शनिवार को ही फुल हो गई।

अगले दो सप्ताह के लिए इंदौर से दुबई जाने वाली उड़ान की सभी सीटें फुल बताई जा रही है। जबकि, दुबई से इंदौर के लिए आने वाले विमान में कई सीटें खाली है और किराया भी कम लग रहा है।

सप्ताह में एक बार सिर्फ बुधवार को दुबई जाने वाली इस उड़ान को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है। इस विमान सेवा से यात्री सवा तीन घंटे में दुबई पहुंच जाता हैं।

यही कारण है कि इंदौर और आसपास के जिलों के यात्री भी इस उड़ान को पसंद कर रहे हैं। जब यह उड़ान नहीं थी, तो यात्रियों को दिल्ली या मुंबई होकर दुबई जाना पड़ता था। इसमें समय और पैसा दोनों ज्यादा लगता था। लेकिन, अब इस विमान के शुरू होने से उनके समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है।

इस Dubai Flight को पहले की तरह सप्ताह में तीन दिन करने की मांग की जा रही है। इससे सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस उड़ान से यात्रियों का बोझ कम होगा और टिकट भी कम कीमत में मिल सकेंगे।

एयर इंडिया द्वारा किराया कम करने के बावजूद इंदौर से दुबई का किराया करीब 33000 है। जबकि, वापसी में करीब 12000 में यात्री को टिकट मिल जाता है। एयर इंडिया ने शारजाह उड़ान की भी घोषणा की, पर अभी उसका संचालन शुरू माहि किया गया, इस कारण भी दुबई की इस विमान सेवा को ज्यादा यात्री मिल रहे हैं। शारजाह के लिए विमान शुरू हो जाएगा तो संभव है कि दुबई के विमान में भीड़ घटे!