Home Blog Page 188

पीएम मोदी रखेंगे दिल्ली-देहरादून कॉरीडोर की नींव

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को देहरादूर का दौरा करेंगे। उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Uttarakhand Assembly Elections 2022) के मद्देनजर पीएम मोदी का यह दौरान बहुत अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी देहरादून में 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह परेड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस तरह भाजपा मिशन 2022 की जबरदस्त शुरुआत करने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी जिन 11 प्रोजेक्ट्स की नींव रखी जाएगी, उनमें दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जंक्शन से देहरादून तक) शामिल है। साथ ही पीएम मोदी सड़कों को सुरक्षित बनाकर शहर को बच्चों के अनुकूल बनाने के लिए देहरादून में ‘चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट’ की आधारशिला भी रखेंगे।

लगभग 8,300 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा। यह दिल्ली से देहरादून की दूरी को कम कर देगा और यात्रा के समय को छह घंटे से घटाकर लगभग 2.5 घंटे कर देगा। इसमें हरिद्वार, मुजफ्फरनगर, शामली, यमुनानगर, बागपत, मेरठ और बड़ौत को जोड़ने के लिए 7 प्रमुख इंटरचेंज होंगे। इस कॉरिडोर की कुल लंबाई 210 किली होगी। इस पर वाहन 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकेंगे। एक्सप्रेसवे को भारतमाला परियोजना के तहत 2020 में  हरी झंडी दी गई थी और इसे पूरा करने की समय सीमा 2024 निर्धारित की गई है।

ओमिक्रोन वैरिएंट 40 देशों में पहुंचा, लेकिन एक भी मौत नहीं

0

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का नई रिपोर्ट राहत देने वाली है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, Omicron वायरस भारत समेत दुनिया के 40 देशों में फैल चुका है, लेकिन अब तक एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। इस तरह Omicron कम खतरनाक साबित हो रहा है। शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर यह बात कही गई है। हालांकि विस्तृत रिपोर्ट मिलने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। इस बीच, भारत में Omicron की एंट्री के बाद अलर्ट है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि कुछ संदिग्ध मरीज लापता है। जब तक इनका पता नहीं लगा लिया जाता, टेंशन बनी रहेगी।

भारत में ओंमिक्रोन के पहले दो केस बेंगलुरू में मिले थे। इनमें एक शख्स दक्षिण अफ्रीका से लौटा था, जबकि दूसरे पेश से डॉक्टर की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। इसके बाद मुंबई, दिल्ली, जामनगर, हैदराबाद, तिरुच्चिराप्पल्ली, जयपुर और श्रीनगर में भी संदिग्ध मिले। आशंका जताई जा रही है कि कुछ अन्य संदिग्ध लापता हैं, जिनका पता लगाने की कोशिश जा रही है। एयरपोर्ट पर सख्ती बढ़ा दी गई है और खतरे वाले देशों से आने पर यात्रियों की सघन जांच की जा रही है।

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि पहला ओमाइक्रोन मरीज राज्य से भाग गया है। राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा था कि मरीज ने एक निजी लैब से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट पेश की थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को भारत में ओमाइक्रोन वैरिएंट के पहले मामलों की जानकारी दी, जो दोनों कर्नाटक के हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने कोर्ट में शादी

0

फिल्म अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज 3 दिसंबर को कानूनी रूप से पति पत्नी हो जाएंगे। दरअसल आज दोनों कोर्ट मैरिज कर रहे हैं और इसके बाद 9 दिसंबर को अपनी पारंपरिक रीति रिवाज से शादी करेंगे। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी विवाह अधिनियम 1954 के तहत रजिस्टर होगी। मुंबई में हो रही इस कोर्ट मैरिज में 3 गवाह भी रजिस्ट्रार के सामने उपस्थित होकर घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करेंगे।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पिछले कुछ सप्ताह से चर्चा में है। हालांकि दोनों ने ही इस शादी को गुप्त रखने का फैसला किया है। लेकिन समय समय पर कैटरीना कैफ की दुल्हन की पोशाक और पूर्व-विवाह उत्सव के बारे में जानकारी मीडिया में आती रही है।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अलग-अलग धार्मिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए दोनों की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत होगी। कोर्ट में शादी के बाद विक्की और कैटरीना अपने परिवार के साथ इस सप्ताह के अंत में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ शादी कार्यक्रम के लिए राजस्थान रवाना हो जाएंगे। जहां 9 दिसंबर को शादी संपन्न होगी।

कोर्ट वेडिंग के बाद विक्की कौशल और कैटरीना कैफ वीकेंड पर जयपुर जाएंगे। जयपुर हवाई अड्डे से दोनों अपने परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से विवाह स्थल पर पहुंचे। मीडियाकर्मियों से बचने के लिए दोनों ने हेलीकॉप्टर से जाने का फैसला किया है। प्री-वेडिंग उत्सव 7 दिसंबर से शुरू होंगे। शादी समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों को भी गोपनीयता के नियमों का पूरा ध्यान रखना होगा। मेहमानों को शादी समारोह की कोई भी तस्वीर नहीं लेने दी जाएगी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर पर कोई मेहमान फोटो शेयर नहीं कर सकते हैं। वहीं विवाह स्थल पर मेहमानों को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। विवाह कार्यक्रम के दौरान बाहरी दुनिया से सभी का संपर्क कट जाएगा। ऐसे में कोई भी विवाह स्थल का रील या वीडियो नहीं बना सकता है।

दूसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने जमाया अपना चौथा टेस्ट शतक,

0

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज मयंक अग्रवाल बेहतरीन शतक जमाया है। न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हुए मैच के पहले दिन मयंक ने ना सिर्फ टीम इंडिया की पारी संभाली, बल्कि अपने शतक से आलोचकों का भी मुंह बंद कर दिया। मयंक के टेस्ट करियर का ये चौथा शतक है। वैसे, टेस्ट मैच शुरू होने से पहले मयंक अग्रवाल के प्लेइंग इलेवन में जगह बना पाने को लेकर भी संदेह था, लेकिन खराब फॉर्म से जूझ रहे मयंक ने एक जुझारू पारी खेलते हुए शतक बनाया और अपने चयन को सही साबित किया। इस शतक के लिए मयंक ने 196 गेंद खेलीं, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 3 छक्के भी जमाये।

मयंक ने पहले विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ 80 और चौथे विकेट के लिए श्रेयस अग्रवाल के साथ भी 80 रनों की साझेदारी की। इनके शतक की मदद से टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना लिये हैं। इससे पहले शुभमन गिल ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 44 रन बनाये थे। लेकिन विरोट कोहली और चेतेश्वर पुजारा बिना खाता खोले ही पैवेलियन लौट गये। भारतीय पारी एक छोर से लड़खड़ाती दिख रही थी, तो दूसरे छोर को मयंक अग्रवाल ने संभाले रखा। श्रेयस अय्यर जमने की कोशिश कर ही रहे थे कि 18 रनों के निजी स्कोर पर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हो गये। फिलहाल मयंक अग्रवाल और वृद्धिमान साहा क्रीज पर जमे हुए हैं।

ओमिक्रोन के 6 राज्यों में संदिग्ध मरीज मिले, महाराष्ट्र में अकेले 28 मरीज

0

कोरोना महामारी का नया रूप ओमिक्रोन वायरस (Omicron) भारत में भी प्रवेश कर गया है। कर्नाटक में Omicron वेरिएंट के दो केस मिलने के बाद ताजा खबर यह है कि देश के 6 राज्यों के 46 मरीजों में ओमिक्रोन की जांच की जा रही है। ये विदेश से आने पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीज हैं या ऐसे मरीजों के सम्पर्क में आए लोग हैं। नीचे देखें पूरी लिस्ट, किस राज्य में कितने संदिग्ध मरीज। स्पष्ट करे दें कि इन मरीजों में ओमिक्रोन की पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट होगा। अकेले महाराष्ट्र में ऐसे 28 मरीजों की जांच रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह जानकारी दी।
वहीं तमिलनाडु में स्वास्थ्य मंत्री टेनामपेट सुब्रमण्यम ने बताया कि तिरुचिरापल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर का एक यात्री COVID पॉजिटिव पाया गया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीनोम अनुक्रमण के लिए नमूने चेन्नई और बेंगलुरु भेजे गए हैं।

वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर से खबर है कि यहां 2 परिवारों के 9 सदस्यों में कोरोना पाया गया है। चिंता बढ़ाने वाली बात यह है कि इनमें से 4 सदस्य हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं। इसलिए ओमिक्रोन वेरिएंट की आशंका जताई जा रही है। सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
इस तरह अब तक की जानकारी के मुताबिक, कर्नाटक में कोरोना के दो केस मिले हैं। वहीं राजस्थान, हैदराबाद, नई दिल्ली और जामनगर ने भी चिंता बढ़ा दी है। इन शहरों में विदेश से आए कुछ मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हैदराबाद में ब्रिटेन से आई एक महिला पॉजिटिव पाई गई है, वहीं दिल्ली में एयरपोर्ट पर हुई जांच में 6 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। गुजरात के जामनगर में जिम्बाब्वे से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग में कोरोना पाया गया है।

शांतिकुंज पहुंचे मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, कहा- सही दिशा में करना होगा राष्ट्र का पुनर्निर्माण

0

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज एक दिवसीय दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। सुबह वे देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे शिष्टाचार भेंट की। वहीं, शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती वर्ष व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण, राष्ट्र का नव निर्माण सही दिशा में करना होगा, जिसके लिए देशभक्त, परिश्रमी, चरित्रवान और परोपकारी लोग चाहिए।

यहां वे राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘वैश्विक चुनौतियों का सनातन, समाधान-एकात्म बोध’ में भाग लेंगे। इस दौरान उनके साथ योगगुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण भी मौजूद रहेंगे ।

भू-कानून पर जनता की राय से होगा फैसला

एक सवाल के जवाब में सीएम धामी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने का फैसला जनता के सुझावों और उनकी अपील से किया गया है। भू-कानून को लेकर भी जनता से सुझाव मांगे जा रहे हैं और जो भी विचार आएंगे उसी के आधार पर फैसला लिया जाएगा।

चक्रवाती तूफान ने बढ़ाई चिंता, पीएम मोदी ने ली बैठक

0

बंगाल की खाड़ी में बन रहे एक और चक्रवातीय तूफान ने देश की चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक ने बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव वाले क्षेत्र के बनने और इसके तीन दिसंबर तक चक्रवाती तूफान जवाद (Jawad) में तब्दील होने की आशंका जताई है। IMD के मुताबिक इसके चार दिसंबर की सुबह तक आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों को पार करने की उम्मीद है। इस दौरान हवा की गति 90 किलोमीटर प्रति घंटे से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के साथ होगी, साथ ही भारी वर्षा होने की भी आशंका है। इसकी गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में चक्रवाती तूफान को लेकर बनी स्थिति को लेकर एक अहम बैठक की अध्यक्षता की। पीएम ने विभिन्न केंद्रीय और राज्य एजेंसियों को ‘किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान से बचने और संपत्ति, बुनियादी ढांचे और फसलों को कम से कम नुकसान पहुंचने देने’’ का निर्देश दिया।

कब और कहां पड़ेगा असर?

इस चक्रवातीय तूफान के अगले तीन दिनों में आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को बुरी तरह प्रभावित करने की आशंका है। आईएमडी (IMD) ने ओडिशा के 3 दिसंबर को गजपति, गंजम, पुरी और जगतसिंहपुर जिलों में रेड अलर्ट (भारी से बहुत भारी वर्षा का संकेत) जारी किया है। वहीं केंद्रपाड़ा, कटक, खुर्दा, नयागढ़, कंधमाल, रायगडा और कोरापुट जिलों में 4 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम, विशाखापत्तनम और विजयनगरम जिलों को भी प्रभावित करने की आशंका है। इसके साथ ही ओडिशा के तटीय क्षेत्रों और पश्चिम बंगाल के कुछ भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।

राज्यों ने क्या की है तैयारी?

चक्रवाती तूफान जवाद (Cyclone JAWAD) का सबसे ज्यादा प्रभाव फ्लाइट्स और रेलवे (Flight and Train Service) पर पड़ेगा। भारतीय रेल ने प्रभावित इलाकों के रुट की करीब 100 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि चक्रवाती तूफान जवाद को लेकर ओडिशा से चलने वाली पुरुषोत्तम, भुवनेश्‍वर राजधानी समेत कई ट्रेनें रद रहेंगी। कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

चक्रवात जवाद (Cyclone JAWAD) का पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों पर भी व्यापक असर होने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार से बंगाल के तटीय क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain) की आशंका जाहिर की है। पूर्व व पश्चिम मेदिनीपुर, उत्तर व दक्षिण 24 परगना, हावड़ा व झाड़ग्राम जिलों में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। कई जिलों में चेतावनी जारी की गई है। धान की तेजी से कटाई के निर्देश दिये गये हैं और आलू उत्पादकों के पौधरोपण पर रोक लगा दी गई है।

इसका असर झारखंड (Cyclone JAWAD Jharkhand) में भी देखने को मिलेगा। संभावित चक्रवाती तूफान जवाद की आशंका को लेकर की ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 से 6 दिसंबर तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है।

भारत में भी पहुंचा खतरनाक ओमिक्रॉन वेरिएंट, कर्नाटक में मिले दो मरीज

0

कोरोनावायरस का खतरनाक वेरिएंट भारत में भी पहुंच चुका है। इसके दो मरीज कर्नाटक में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेस में इसकी जानकारी दी। इसके बाद से पूरा देश सतर्क हो गया है। सरकार ने कोरोना प्रोटोकॉल के पालन पर जोर दिया है।

कांग्रेस नेतृत्व किसी एक व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं- प्रशांत किशोर

0

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बार फिर कांग्रेस को आढ़े हाथों लिया है। किशोर ने कांग्रेस लीडरशिप पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि जो पार्टी पिछले 10 साल में 90% इलेक्शन हारी है। उसका विपक्ष के नेतृत्व पर कोई दैवीय अधिकार नहीं हो सकता। गौरतलब है कि बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस (Congress) पर निशाना साधा था।

प्रशांत किशोर ने गुरुवार को एक ट्वीट किया। कहा कि एक मजबूत विपक्ष के लिए कांग्रेस जिस आईडिया और स्पेस का प्रतिनिधित्व करती है, वह महत्वपूर्ण है। लेकिन कांग्रेस का नेतृत्व किसी व्यक्ति का दैवीय अधिकार नहीं है। खासकर तब, जब पार्टी पिछले 10 वर्षों में 90 प्रतिशत से अधिक चुनाव हार गई हो। विपक्षी नेतृत्व को लोकतांत्रिक तरीके से तय करने दें।

ममता को विपक्ष का नेता प्रोजेक्ट करने की तैयारी

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर ने ममता बनर्जी का चुनावी कैंपेन मैनेज किया था। इस इलेक्शन में ममता की जीत हुई। इसके बाद से सीएम बनर्जी दिल्ली और मुंबई का दौरा कर पार्टी के विस्तार में लगी हैं। बंगाल में अन्य पार्टियों के कई दिग्गज नेता टीएमसी में शामिल हो चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर, ममता बनर्जी को विपक्ष की नेता के तौर पर प्रोजेक्ट करने के लिए तैयारी कर रहे हैं।

कांग्रेस वाला यूपीए अब खत्म

ममता बनर्जी ने बुधवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपीए गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि मैं महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे और शरद पवार से मिलने आई हूं। आज देश में जैसा फासीवाद चल रहा है। इसके खिलाफ देश में एक मजबूत वैकल्पिक फोर्स बनानी चाहिए। ममता ने कहा, ‘अब यूपीए कोई गठबंधन नहीं है। यह खत्म हो चुका है।’ इससे पहले सीएम बनर्जी ने राहुल गांधी पर सिविल सोसाइटी के सदस्यों से मुलाकात के दौरान निशाना साधा। उन्होंने राहुल का नाम लिए बिना कहा कि अगर कोई कुछ नहीं करता है, विदेश में रहता है तो कैसे चलेगा। इस लिए हमें अन्य प्रदेशों में जाना पड़ा है।

‘कांग्रेस बिना UPA मतलब बिना आत्मा का शरीर’ – कपिल सिब्बल

0

मुंबई- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान कहा था कि यूपीए कहां है? यूपीए है ही नहीं? दीदी के इस बयान पर कांग्रेस भड़की हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस के बिना यूपीए की कल्पना नहीं की जा सकी है। कांग्रेस बिना यूपीए मतलब ऐसा शरीर जिसमें आत्मा है ही नहीं। बता दें, ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद दीदी ने जो कुछ कहा, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अब यूपीए नहीं बचा है। दूसरे शब्दों में दीदी का कहना है कि अब विपक्षी दल कांग्रेस के साथ और उसके नेतृत्व के साथ नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष घोषित किया जाना चाहिए, ममता बनर्जी ने कहा, क्या यूपीए? अब यूपीए नहीं है। यूपीए क्या है? वह वहां बैठकर क्या करेगा?

राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरा किया तो था राजनीतिक लाभ के लिए, लेकिन होता उल्टा दिख रहा है। बयानबाजी के कारण कांग्रेस के साथ तलवारें तो खींच ही गई हैं, भाजपा के एक नेता ने राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान (Mamta Banerjee Mumbai Visit) कुर्सी पर बैठे-बैठे राष्ट्रगान गाया। इतना ही नहीं दीदी ने पूरा राष्ट्रगान भी नहीं गाया। यह पूरा घटनाक्रम बुधवार का है।