Home Blog Page 77

पंचायत चुनाव में मतदान नहीं कर पाएंगे ग्रामीण क्षेत्रों के मतदानकर्मी

0

भोपाल (नई दुनिया)। पंचायत चुनाव में मतदानकर्मी ही वोट नहीं डाल पाएंगे क्योंकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इलेक्शन ड्यूटी बैलेट (ईडीबी) जारी किए जाने की व्यवस्था ही नहीं है। दरअसल, आमतौर पर उनकी ड्यूटी भी उनके गृह विकासखंड क्षेत्र के बाहर लगाई जाती है इसलिए ये मतदान में हिस्सा नहीं ले पाते हैं। पंचायत चुनाव के लिए लगभग सवा चार लाभ मतदानकर्मी तैनात किए जाने हैं।

नगरीय निकाय चुनाव में लगने वाले कर्मचारियों को जरूर इलेक्शन ड्यूटी बैलेट जारी किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि पंचायतों के चुनाव में मतदानकर्मियों को ईडीबी जारी करने का प्रविधान नहीं है। मतदान के ठीक बाद मतदान केंद्र स्तर पर मतगणना कराई जाती है। ऐसे में मतपत्र दिया जाना व्यावहारिक नहीं माना गया।

यही वजह है कि अभी तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें मतदानकर्मियों को इलेक्शन ड्यूटी बैलेट नहीं दिए गए। इनका समय पर पहुंचाना भी मुश्किल होता है। यही वजह है कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद यह व्यवस्था बनाई गई है। हालांकि, कोशिश यही रहती है कि मतदान दल में कर्मचारियों का चयन इस प्रकार हो कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में मतदान उस चरण में न हो, जिसमें उनकी ड्यूटी लगी है।

यह जिले में कर्मचारियों की उपलब्‍धता के आधार पर तय होता है। पंचायत चुनाव के लिए 71,643 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वहीं, नगरीय निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना के बीच काफी समय होता है। इस अवध‍ि में प्राप्त होने वाले ईडीबी को मतगणना में शामिल किया जाता है। यही व्यवस्था लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी रहती है।

भीषण गर्मी और उमस के बीच आया मानसून, पूर्वी मप्र में तेज बौछारें पड़ने के आसार

0

भाेपाल। भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लाेगाें के लिए अच्छी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार काे अपनी तय तारीख 16 जून काे बैतूल एवं खंडवा के रास्ते प्रवेश कर लिया है। हालांकि राजधानी में मानसून के आने में अभी थाेड़ा और इंतजार करना हाेगा। मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक पूरे मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

विशेषकर भाेपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, सागर एवं शहडाेल संभागाें के जिलाें में अच्छी वर्षा हाेगी। उधर गुरुवार काे सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक खजुराहाे में 18, नरसिंहपुर में 11, बैतूल में आठ, नौगांव में सात, दमाेह एवं रीवा में दाे, मलाजखंड, ग्वालियर, गुना एवं भाेपाल में बूंदाबांदी हुई। प्रदेश में सबसे अधिक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मध्यप्रदेश में मानसून ने पश्चिमी मप्र के खंडवा, बैतूल जिले से प्रवेश कर लिया है। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम की उत्तरी सीमा पोरबंदर, भावनगर, खंडवा, गोंदिया, दुर्ग, भवानीपटना, कलिंगपट्टनम और बंगाल की खाड़ी से होते हुए बुलरघाट तथा सुपौल से गुजर रही है। साेमवार तक मानसून के मप्र के आधे हिस्से में पहुंचने की संभावना है। साहा के मुताबिक अलग-अलग स्थानाें पर बनी मौसम प्रणालियाें के प्रभाव से मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। वर्तमान में पूर्वी मध्यप्रदेश के जबलपुर, शहडाेल, रीवा, सागर संभागाें के जिलाें में तेज बौछारें पड़ रही हैं।

ये मौसम प्रणालियां हैं सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में एक कमजाेर पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास मौजूद है। हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर नागालैंड तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। राजस्थान पर भी एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। बंगाल की खाड़ी में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इन छह मौसम प्रणालियाें के कारण हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। विशेषकर रीवा, सागर, जबलपुर, शहडाेल संभागाें के जिलाें में दाे-तीन दिन तक अच्छी बारिश हाेने की उम्मीद है।

पिछले 5 हफ्तों की कमी के बाद दुनिया में फिर बढ़ने लगी है कोरोना से होनेवाली मौतें: WHO

0

करीब 5 हफ्तों तक गिरावट के बाद दुनियान भर में कोरोना से होनेवाली मौतें फिर से बढ़ने लगी हैं। WHO ने इस लेकर चेतावनी देत हुए बताया कि COVID-19 से होने वाली मौतों की संख्या में 5 हफ्तों की गिरावट के बाद एक बार फिर से पिछले सप्ताह 4% की उछाल आई है। WHO के मुताबिक एक बार फिर से दुनिया भर में कोरोना को गंभीर परिणाम दिखने लगे हैं। पिछले एक हफ्ते में इस वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

WHO ने गुरुवार को कोरोना के ताजा आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले सप्ताह कोरोना वायरस से दुनिया भर में 8,700 मौतें हुईं, जो पिछले 5 हफ्तों की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों में 21% और पश्चिमी प्रशांत इलाके में 17 फीसदी की उछाल दर्ज की गई है। बता दें कि पश्चिमी प्रशांत इलाके में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड से लेकर सिंगापुर, मलेशिया, फिलिपींस, चीन, जापान और साउथ कोरिया सहित 28 देश आते हैं।

वैसे WHO ने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों में लगातार कमी हो रही है लेकिन फिर भी पिछले हफ्ते करीब 32 लाख नए मामले सामने आए। वहीं कुछ क्षेत्रों में संक्रमण के मामलों में अब भी वृद्धि हो रही है। पश्चिम एशिया और दक्षिणपूर्व एशिया में क्रमश: 58 फीसदी और 33 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदानोम गेब्रेयेसस के मुताबिक संख्या में कमी की एक वजह ये भी है कि कई देशों ने निगरानी और जांच कम कर दी है।

यूरोप और उत्तरी अमेरिका के अधिकतर संपन्न देशों ने अपने यहां से कोरोना वायरस से जुड़े प्रतिबंधों को काफी हद तक हटा दिया है। चीन ने शंघाई और बीजिंग में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के बाद कड़े प्रतिबंध लगाये थे, लेकिन कोविड की रफ्तार थमने के बाद अब उसने भी इन नियमों में ढील देना शुरू कर दिया है।

भारत में स्थिति

भारत में भी कोरोना वायरस से होने वाली मौतें बढ़ी हैं। पिछले 24 घंटे में 12,213 नए संक्रमण के मामले और 11 मौतें दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 111 दिनों के बाद पहली बार 12,000 से अधिक कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। इसके साथ देश में एक्टिव कोरोना मामलों की संख्या बढ़कर 58,215 हो गई है।

कई राज्यों में फैली अग्निपथ योजना के विरोध की आग

0

अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार से शुरु हुआ विरोध-प्रदर्शन अब तक राज्यों में पहुंच गया है। बिहार के अलावा यूपी, हरियाणा, उत्तराखंड और राजस्थान से भी युवाओं के उग्र प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही है। मोटे तौर पर सेना में केवल चार सालों की भर्ती योजना को लेकर छात्रों में खासा आक्रोश है। मंगलवार को इसकी घोषणा के अगले ही दिन से बिहार के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरु हो गये। आज यानी गुरुवार को ये प्रदर्शन कई शहरों में फैल गया और मुख्य तौर पर रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदर्शन की वजह से रेलवे ने 22 ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिहार में बीजेपी नेताओं और उनके ऑफिसों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

हैदराबाद में शूटिंग के दौरान दीपिका की हार्टबीट हुई तेज

0

दीपिका हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टीवल से वापिस लौटी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में उन्होंने बतौर ज्यूरी मेंबर हिस्सा लिया था जो कि बड़े गर्व की बात है। बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण की सेहत से जुड़ी एक खबर आ रही है। जिसके मुताबिक शूटिंग के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वे इस वक्त हैदराबाद में एक्टर प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने दिल की धड़कन बढ़ने की शिकायत की। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया। वे हैदराबाद के कमिनेनी अस्पताल में पहुंची जहां उनका चेकअप किया गया। लेकिन अब बताया जा रहा है कि होटल में वे आराम कर रही हैं और डॉक्टर की निगरानी में हैं।

भोपाल में महापौर पद की भाजपा प्रत्‍याशी मालती राय

0

भारतीय जनता पार्टी ने लंबी उठापटक के बाद आखिरकार भोपाल नगर निगम के लिए महापौर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया। पार्टी ने वरिष्ठ नेत्री मालती राय के नाम पर मुहर लगाई है। वह वर्ष 1985 से भाजपा की सक्रिय नेता हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई सहित कर्इं दिग्गज नेताओं के साथ पार्टी के लिए काम किया है। उनका नाम सोमवार सुबह से ही चर्चा में आ गया था लेकिन कुछ अटकलें लग रहीं थी। इसके बाद मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श किया। आखिरकार मंगलवार दोपहर को पार्टी प्रदेशाध्‍यक्ष ने उनके नाम की मंगलवार को घोषणा कर दी। अब वह महापौर की कुर्सी के लिए कांग्रेस उम्मीदवार विभा पटेल को टक्‍कर देंगी। अपने नाम की घोषणा के बाद मालती राय भाजपा के जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ खेड़ापति मंदिर पहुंची और भगवान के दर्शन कर मत्‍था टेका। इसके बाद वह पार्टी के मुख्‍यालय पहुंचीं और पार्टी अध्‍यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात की।

यहां पर यह बता दें कि मालती राय प्रदेश के चिकित्‍सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग की खास मानी जाती है और भोपाल में पूर्व पार्षद भी रह चुकी हैं। भोपाल नगर निगम चुनाव में महापौर उम्मीदवार को लेकर भाजपा में सबसे ज्यादा घमासान मचा हुआ था। बता दें राजधानी में भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक लगातार जारी थी। जिसमें 16 नगर निगमों में महापौर के प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा हो रही थी। विधायकों की तरफ से पहले ही इस नाम पर सुझाव दिया गया था। लेकिन पार्टी ने एक नाम पर सहमति बनाने के लिए सरकार और संगठन के नेताओं को बुलाया था। महापौर के नाम को लेकर बंद कमरे में सांसद विधायक जिलाध्यक्ष के साथ वन टू वन बैठक की गई। विधायक और मंत्रियों की तरफ से इस नाम पर सहमति जताई गई थी। जबकि संगठन दूसरा विकल्प तलाश रहा था। ऐसे में सबको उम्मीद थी कि कोई चौंकाने वाला चेहरा ही सामने आएगा, लेकिन पार्टी ने मालती के नाम पर मुहर लगा दी।

विधायकों ने जताई थी मालती के नाम पर सहमति

बैठक में भोपाल के तीनों विधायकों ने प्रत्याशी के लिए मालती राय के नाम पर सहमति जताई थी। इसके पीछे तर्क दिया गया है कि वह पार्टी की पुरानी कार्यकर्ता है, जो चुनाव लड़ चुकी हैं। किसी नए चेहरे को लाने पर कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे। जिससे चुनाव फंस सकता है। अब केवल 15 दिन का समय चुनाव प्रचार में बचा है। वहीं संगठन की तरफ से कहा गया था कि मालती राय दो बार पार्षद का चुनाव हार चुकी और राजो मालवीय भी मेयर का चुनाव विभा पटेल से हार चुकी है। पार्टी विधायक को टिकट नहीं देने का मन बना चुकी है जिसके चलते कृष्णा गौर इस दौड़ से बाहर हो गई थी। इसी बीच भोपाल से भाजपा में महापौर उम्मीदवार के लिए एक और नया नाम सामने आया था। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष और किरार महासभा की पदाधिकारी जागृति किरार को भोपाल भाजपा से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा थी। वहीं भोपाल से भारती कुंभारे का नाम भी चर्चाओं में था, लेकिन आखिर मालती राय के नाम पर सहमति बन गई है।

मध्य प्रदेश में एक सपा, एक बसपा और एक निर्दलीय विधायक ने ली भाजपा की सदस्यता

0

भोपाल। राष्‍ट्रपति चुनाव से पूर्व प्रदेश विधानसभा में भाजपा का कुनबा और बढ़ गया है। एक निर्दलीय समेत दो अन्‍य पार्टियों के विधायक कुछ देर पहले भाजपा के प्रदेश मुख्‍यालय पहुंचे और पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव और प्रदेशाध्‍यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने वालों में निर्दलीय विधायक राणा विक्रम सिंह, सपा विधायक राजेश शुक्ला और बसपा विधायक संजीव कुशवाहा हैं।

प्रदेश में सत्ता का सेमीफाइनल माने जा रहे पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मियों के बीच पार्टी की अदला-बदली भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के भिंड से विधायक संजीव सिंह कुशवाह के भाजपा में शामिल हो गए हैं। संजीव सिंह कुशवाह पूर्व सांसद रामलखन सिंह के पुत्र हैं। कांग्रेस की अल्पमत वाली कमल नाथ सरकार को बसपा ने समर्थन दिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद उनके भाजपा नेताओं से बेहतर संपर्क रहे हैं। गृह मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा से अक्सर उनकी मुलाकात होती रही।

ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस को सौंपा गया लॉरेंस बिश्नोई

0

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose wala) की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली की एक कोर्ट ने पंजाब पुलिस को इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) को गिरफ्तार करने की इजाजत दे दी है। पंजाब पुलिस की आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड की अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। पंजाब पुलिस ने अनुरोध किया कि बिश्नोई को एक दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा जाए ताकि उसे कानून के मुताबिक सीजेएम मानसा की अदालत में पेश किया जा सके। पंजाब पुलिस ने कोर्ट में दलील दी कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है और उससे हिरासत में पूछताछ जरूरी है। इसके बाद कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांंजिट रिमांड पर भेज दिया।

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों द्वारा गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जो कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े थे। पंजाब के एडवोकेट जनरल ने कोर्ट में गोल्डी के तमाम संगीन अपराधों में शामिल बताते हुए लॉरेंस बिश्नोई की ट्रांजिट रिमांड के लिए अर्जी दाखिल की थी। पुलिस ने कहा था कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की जिम्मेदारी ली गई है और लॉरेंस बिश्नोई उससे संबद्ध रखते हैं। हत्या के बाद पुलिस एफआईआर में मूसेवाला के पिता ने भी कहा था कि सिद्धू को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कई बार धमकी दी थीं।

इससे पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को आर्म्स एक्ट से जुड़े पुराने मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 4 दिन की रिमांड खत्म होने पर पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। उसकी रिमांड खत्म होने के बाद पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची थी। पंजाब पुलिस का कहना है कि अभी तक गिरफ्तार लोगों के बयान से ये साफ है कि लारेंस बिश्नोई ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम देने का काम गैंग के लोगों को सौंपा था। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी लॉरेंस से पूछताछ के बाद ये साफ किया कि वही सिद्दू मूसेवाला की हत्या का मुख्य साजिशकर्ता था।

मुंबई में पीएम मोदी ने क्रांतिकारियों की गैलरी का किया उद्घाटन

0

महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे के दूसरे चरण में पीएम नरेन्द्र मोदी मुंबई पहुंचे, जहां INS शिकारा हेलीपोर्ट पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रोटोकॉल मंत्री आदित्य ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगवानी की। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के राजभवन में नवनिर्मित ‘जल भूषण’ भवन का उद्घाटन कर द्वार पूजन किया और मुंबई के राजभवन में ऐतिहासिक श्रीगुंडी मंदिर का भी दौरा किया। इस अवसर पर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उप मुख्यमंत्री अजीत पवार भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने राजभवन में क्रांतिकारियों की गैलरी का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक ही मंच पर दिखे। पीएम ने वहां उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने अनेक क्षेत्रों में देश को प्रेरित किया है।

पीएम नरेन्द्र मोदी से संबोधन की अहम बातें

    • महाराष्ट्र ने तो अनेक क्षेत्रों में देश को प्रेरित किया है। अगर हम सामाजिक क्रांतियों की बात करें तो जगतगुरू श्री संत तुकाराम महाराज से लेकर बाबा साहेब आंबेडकर तक समाज सुधारकों की एक बहुत समृद्ध विरासत है।
    • महाराष्ट्र में संत ज्ञानेश्वर, संत नामदेव, समर्थ रामदास, संत चोखामेला, जैसे संतों ने देश को ऊर्जा दी है। अगर स्वराज्य की बात करें तो छत्रपति शिवाजी महाराज और छत्रपति सांभाजी महाराज का जीवन आज भी हर भारतीय में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल कर देता है।
    • जब हम भारत की आज़ादी की बात करते हैं, तो जाने-अनजाने उसे कुछ घटनाओं तक सीमित कर देते हैं।जबकि भारत की आजादी में अनगिनत लोगों का तप और उनकी तपस्या शामिल रही है। स्थानीय स्तर पर हुई अनेकों घटनाओं का सामूहिक प्रभाव राष्ट्रीय था।साधन अलग थे लेकिन संकल्प एक था।
    • सामाजिक, परिवारिक, वैचारिक भूमिकाएं चाहे कोई भी रही हों,आंदोलन का स्थान चाहे देश-विदेश में कहीं भी रहा हो, लक्ष्य एक था – भारत की संपूर्ण आज़ादी।
    • मुंबई तो सपनों का शहर है ही, महाराष्ट्र के ऐसे अनेक शहर हैं, जो 21वीं सदी में देश के ग्रोथ सेंटर होने वाले हैं। इसी सोच के साथ एक तरफ मुंबई के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जा रहा है तो साथ ही बाकी शहरों में भी आधुनिक सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं।

वह बांद्रा कुर्ला परिसर में ‘मुंबई समाचार’ के 200वीं वर्षगांठ समारोह में भी प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) जाएंगे, जहां वे एक साथ दूसरे कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुंबई पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है, क्योंकि वीआईपी मूवमेंट से शहर में ट्रैफिक मूवमेंट प्रभावित होने की संभावना है. उपनगरों के एक व्यापारिक जिले बीकेसी में कार्यक्रम के बाद पीएम नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

मध्य प्रदेश में पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा से दिया इस्तीफा

0

पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के पुत्र सिद्धार्थ मलैया ने भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता आयोजित कर सिद्धार्थ ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में हो रहे नगर पालिका चुनाव में प्रत्येक वार्ड से उनका प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा, जो निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में होगा। सिद्धार्थ मलैया के इस फैसले से वर्तमान में दमोह भाजपा की मुश्किले और बढ़ने वाली है, क्योंकि नगर पालिका चुनाव सिर पर है और इसी बीच सिद्धार्थ मलैया का इस तरह से भाजपा से इस्तीफा देना इस चुनाव को कहीं ना कहीं प्रभावित करेगा।

गौरतलब है कि साल 2021 में दमोह विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह की करारी हार हुई थी। इस हार के लिए राहुल सिंह ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया और उनके परिवार को दोषी बताया था, जिसके बाद भाजपा संगठन के द्वारा सिद्धार्थ मलैया सहित पांच मंडल अध्यक्षों को निलंबित कर दिया था और पूर्व मंत्री को नोटिस जारी किया था, जिसका सभी ने जवाब भी दे दिया, लेकिन एक साल का समय बीत जाने के बाद भी भाजपा में सिद्धार्थ की वापसी नहीं हुई और आखिरकार उन्होंने भाजपा को ही अलविदा कह दिया।