Home Blog Page 189

‘कांग्रेस बिना UPA मतलब बिना आत्मा का शरीर’ – कपिल सिब्बल

0

मुंबई- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान कहा था कि यूपीए कहां है? यूपीए है ही नहीं? दीदी के इस बयान पर कांग्रेस भड़की हुई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने ममता बनर्जी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कांग्रेस के बिना यूपीए की कल्पना नहीं की जा सकी है। कांग्रेस बिना यूपीए मतलब ऐसा शरीर जिसमें आत्मा है ही नहीं। बता दें, ममता बनर्जी ने बुधवार को मुंबई में एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की। इसके बाद दीदी ने जो कुछ कहा, उससे सियासी बवाल खड़ा हो गया। ममता बनर्जी ने कहा कि अब यूपीए नहीं बचा है। दूसरे शब्दों में दीदी का कहना है कि अब विपक्षी दल कांग्रेस के साथ और उसके नेतृत्व के साथ नहीं हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या शरद पवार को यूपीए अध्यक्ष घोषित किया जाना चाहिए, ममता बनर्जी ने कहा, क्या यूपीए? अब यूपीए नहीं है। यूपीए क्या है? वह वहां बैठकर क्या करेगा?

राष्ट्रगान का अपमान करने को लेकर ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत दर्ज

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुंबई दौरा किया तो था राजनीतिक लाभ के लिए, लेकिन होता उल्टा दिख रहा है। बयानबाजी के कारण कांग्रेस के साथ तलवारें तो खींच ही गई हैं, भाजपा के एक नेता ने राष्ट्रगान के अपमान का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ममता बनर्जी ने मुंबई दौरे के दौरान (Mamta Banerjee Mumbai Visit) कुर्सी पर बैठे-बैठे राष्ट्रगान गाया। इतना ही नहीं दीदी ने पूरा राष्ट्रगान भी नहीं गाया। यह पूरा घटनाक्रम बुधवार का है।

रिशेड्यूल होगा भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा

0

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज खेल रही है, लेकिन इसके समाप्त होते ही उन्हें दक्षिण अफ्रीका के बड़े दौरे पर जाना है। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीनो फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी है, लेकिन दौरा शुरु होने से पहले ही इस पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) आपसी सहमति से दौरे को रिशेड्यूल कर सकते हैं।

टेस्ट

दौरे पर एक टेस्ट मैच कम करने पर विचार कर रही है BCCI

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI कोशिश कर रही है कि टेस्ट सीरीज में तीन की बजाय दो ही मैच खेले जाएं। यदि ऐसा होता है तो भारतीय खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका निकलने से पहले थोड़ा अधिक समय मिलेगा। फिलहाल भारतीय खिलाड़ी दौरे पर तीन टेस्ट, तीन वनडे और चार टी-20 मुकाबले खेलने को लेकर तैयार नहीं दिख रहे हैं। खिलाड़ियों के कई सवालों का अब तक जवाब नहीं मिला है।

ओमिक्रॉन वेरिएंट

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई है मुश्किल

हाल ही में कोरोना का एक नया वेरिएंट सामने आया है और इसने ही दोनों बोर्ड्स की मुश्किल बढ़ाने का काम किया है। हालांकि, दोनों बोर्ड्स लगातार कहते आ रहे हैं कि यह दौरा रद्द नहीं होगा। दक्षिण अफ्रीका में जिन मैदानों पर सीरीज के मुकाबले खेले जाने हैं उनके बीच की यात्रा के लिए हवाई सफर की जरूरत नहीं होगी। दौरे पर कड़े बॉयो-बबल की व्यवस्था की जाएगी।

टीम चयन

टीम चयन के लिए इंतजार करेगी BCCI

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के बाद ही भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग होनी थी और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का चुनाव होना था, लेकिन अब बोर्ड ने इसके लिए इंतजार करने का निर्णय लिया है। अब बोर्ड सरकार के फैसले का इंतजार कर रही है और अनुमति मिलने के बाद ही वे दौरे को आगे बढ़ाएंगे। फिलहाल आराम कर रहे खिलाड़ियों को भी कोई निर्देश नहीं मिले हैं। 

Ranbir Kapoor ने Alia Bhatt के लहंगे को मारी लात

0

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ एक इवेंट में साथ नजर आए थे. वायरल वीडियो में आलिया भट्ट स्टेज से नीचे की तरफ जाती दिख रही हैं.रणबीर कपूर उनके पीछे चल रहे हैं. इतने में रणबीर कपूर के पैरों के सामने आलिया भट्ट का लहंगा आता है. फिर जो रणबीर ने किया उसकी यूजर्स ने कभी उम्मीद नहीं.की होगी.

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी का फैन्स बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि यह कपल अगले साल शादी करेगा। इसी बीच रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैन्स देख हैरान हैं। यह वीडियो दिवाली के वक्त का है। उस वक्त रणबीर और आलिया काली पूजा के लिए एक पंडाल में पहुंचे थे।

ओमिक्रॉन पर काबू पाने के लिए WHO ने गठित की अलग बॉडी

0

कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट ने दुनिया भर की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्पेशल सेशन में इस मुद्दे पर चर्चा हुई और इस महामारी को रोकने, इससे बचाव की तैयारी करने और इससे मुकाबले के लिए एक इंटरगवर्नमेंटल निगोशिएटिंग (intergovernmental negotiating body) बॉडी बनाने पर सहमति बनी, जो WHO का सम्मेलन बुलाने से लेकर इसकी रणनीति बनाने आदि की जिम्मेदारी संभालेगी। इसकी पहली बैठक 1 मार्च 2022 में होनी तय हुई है। WHO ने जोर देकर कहा कि हम एक ग्लोबल विलेज में रहते हैं, अगर ये महामारी कहीं भी फैल रही है तो सभी के लिए खतरा बरकरार है। हम आग को आधा बुझाकर शांति से नहीं बैठ सकते। संगठन ने फिर याद दिलाया कि हमारा लक्ष्य 2021 के अंत तक दुनिया की 40 फीसदी आबादी और 2022 के मध्य तक 70 फीसदी आबादी का टीकाकरण करना है, लेकिन हम इसमें पिछड़ रहे हैं।

WHO ने ये भी चेतावनी दी है कि सिर्फ यात्रा प्रतिबंधों के जरिए कोविड-19 और ओमिक्रॉन वेरिएंट के प्रसार को रोकना संभव नहीं है, इसके लिए हमें व्यापक इंतजाम करने होंगे। बता दें कि दर्जनों देशों ने पहले ही यात्रा पर कड़े प्रतिबंध लगा दिये हैं, वहीं, कुछ देशों ने उड़ानें भी निलंबित कर दी हैं। लेकिन इसका प्रसार रुक नहीं रहा है। WHO ने मंगलवार को कहा कि यात्रा प्रतिबंध केवल जीवन और आजीविका पर बोझ डालेगा।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस एडनॉम घेबियस ने बोत्सवाना और दक्षिण अफ्रीका को इस वेरिएंट का इतनी तेजी से पता लगाने और रिपोर्ट करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने अन्य देशों से अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों को ध्यान में रखते हुए जोखिम-घटाने के उपाये खोजने का आग्रह किया है। इस बीच, WHO ने सलाह दी कि जो लोग अस्वस्थ हैं, जिन्हें कोविड-19 बीमारी विकसित होने का खतरा है, जिनमें 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के लोग हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी कॉमॉरबिडिटी वाले लोग शामिल हैं, उन्हें अपनी यात्राएं रद्द कर देनी चाहिए।

दिल्ली में 8 रुपए सस्ता हुए पेट्रोल

0

दिल्ली में पेट्रोल का भाव: आखिरकार दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने भी पेट्रोल पर से वैट (VAT) घटाने का फैसला कर लिया। केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज ड्यूटी घटाए जाने के बाद कई राज्यों ने VAT कम करके अपने यहां के लोगों को राहत दी थी, लेकिन दिल्ली में ऐसा नहीं हुआ था। ताजा खबर यह है कि दिल्ली में पेट्रोल पर से VAT 30 फीसदी से घटकार 19.4 फीसदी कर दिया गया है। इसके कारण पेट्रोल 8 रुपए प्रति लीटर सस्ता हो गया है। राजधानी में अब तक जो पेट्रोल 103.97 रुपए प्रति लीटर था, वो अब 95.97 रुपए प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि डीजल पर कोई राहत नहीं दी गई है।

दिल्ली में पेट्रोल का भाव: केजरीवाल सरकार की राजनीति मजबूरी

इस फैसले को केजरीवाल सरकार की राजनीति मजबूरी बताया जा रहा है। दरअसल, 2022 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और केजरीवाल हर राज्य में जाकर दिल्ली मॉडल का जिक्र कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि केंद्र द्वारा एक्साइज ड्यूटी कम किए जाने के बाद कई राज्यों ने वैट कम कर दिया है तो दिल्ली ऐसा क्यों नहीं। इन्हीं सवालों से बचने के लिए केजरीवाल कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला किया गया। वहीं दिल्ली से सटे हरियाणा और यूपी के शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ता मिल रहा था। इसका खामिजाया पेट्रोल पम्प मालिकों को उठाना पड़ रहा था।

मध्य प्रदेश में होमगार्ड जवानों को ड्यूटी के दौरान मिलेगा मुफ्त नाश्‍ता-भोजन-गृहमंत्री

0

भोपाल । मध्य प्रदेश में अब पुलिस कर्मियों की तरह होमगार्ड को भी ड्यूटी के दौरान नाश्‍ता-भोजन के लिए भत्ता दिया जाएगा। पुलिस और होमगार्ड के जवानों में असमानता मिटाने के लिए यह फैसला किया गया है। गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा ने इस निर्णय की जानकारी दी। होमगार्ड जवानों के साथ-साथ एसडीईआरएफ कर्मियों को भी यह सुविधा मिलेगी। गृह मंत्री ने बताया कि होमगार्ड भी पुलिस कर्मचारियों की तरह ही पूरी मेहनत और इमानदारी के साथ ड्यूटी करते हैं। उनके साथ समानता का व्यवहार हो, इसके लिए गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। इसके लिए बजट में 25-25 लाख रुपये का प्रविधान किया जा रहा है। गृह विभाग ने इस व्यवस्था को लागू करने के संबंध में आदेश का प्रारुप भी तैयार कर लिया है। प्रदेश में 12 हजार से अधिक होमगार्ड जवान हैं।

गृहमंत्री ने चर्चा के दौरान पूर्व मुख्‍य मंत्री कमल नाथ द्वारा सरकार के एक हफ्ते पूर्व कोरोना गाइडलाइन संबंधी प्रतिबंध हटाने के फैसले पर सवाल उठाने को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि पूरे कोरोना काल में घर बैठकर ट्वीट कर सियासी रोटियां सेंकने वाले कमल नाथ जी को कोई भी सवाल उठाने से पहले जरा जमीनी हकीकत का भी पता कर लेना चाहिए। सरकार लोगों के स्वास्थ्य और जनहित को ध्यान में रखते हुए ही निर्णय लेती है।

क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप्स की सीएम शिवराज ने ली बैठक

0

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान आज वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक ली। सीएम शिवराज ने कहा कि मैं जनप्रतिनिधि मित्रों को अपील करना चाहता हूं। आपको दस्तक देना है प्रेरित करने के लिए एक मास्क के लिए, दूसरा टीकाकरण के लिए सड़कों पर उतरें। आज महाअभियान है आगे भी महाअभियान की तिथि हम तय करेंगे। टीका लगाना लोगों की जिंदगी बचाने का काम है। संक्रमण ना फैले इसके लिए सबसे जरूरी है मास्क लगाना। मैं भी मास्क लगवाने निकलूंगा, आप भी मास्क लगाएं और लोगों को मास्क लगाने का आग्रह करें। मास्क के फायदे ही फायदे हैं। इलाज की व्यवस्था हम करेंगे ही, ये चीजें अभी हम कर लेंगे तो संक्रमण ज्यादा नहीं फैलेगा।

सीएम शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को साथ लेकर, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को साथ लेकर कोरोना को कंट्रोल किया है। मैं कलेक्टर्स को निर्देश देता हूं कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी को पूरे सम्मान से सक्रिय करें। ये मिलकर काम करने का समय है। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं। बांकी तरह के इंजेक्शन और व्यवस्थाओं की भी व्यवस्था करके हम रख रहे हैं। आक्सीजन लाने के लिए टैंकर की व्यवस्थाएं भी चाकचौबंध रखें। आक्सीजन प्लांट्स की क्षमता हमने काफी बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि हम लहर आने ही ना दें, इसलिए मैं खुद भी काम करूंगा, क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी खुद भी काम करे। कलेक्टर्स प्रभारी मंत्रियों के साथ क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियों से विस्तार से चर्चा कर लें। उसमें एनसीसी, एनएसएस, समाजसेवियों, अलग-अलग समाजों के लोगों को जोड़ें।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दिसंबर में हमें वैक्सीन के दोनों डोज पूरे करने हैं। उन्होंने कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटियां और अधिकारी अपने-अपने शहरों में आक्सीजन प्लांट और अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को देखें। कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर अभी से तैयारी करें, अगर देश में ओमिक्रोन वैरिएंट आता है तो इसके लिए पैरामेडिकल स्टाफ को ट्रेंड करेंगे। सीएम ने कहा कि सभी अधिकारी आक्सीजन प्लांट का जायजा लेने के साथ, आक्सीजन लाइन, आक्सीजन की शुद्धता और लाइन में कोई लीकेज तो नहीं है यह देखें।

नकली सैनिटाइजर फैक्ट्री पर भोपाल में पुलिस का छापा

0

भोपाल। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते आपदा में अवसर की तलाश करते बड़ी कंपनियों के नाम पर नकली सैनिटाइजर बनाने वाले गिरोह फिर सक्रिय हो गए हैं। राजधानी की पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए सैकड़ों लीटरं नकली सैनिटाइजर जब्त कर लिया है। फैक्ट्री के संचालक पर एफआइआर दर्ज की गई है।

रातीबड थाना प्रभारी सुदेश तिवारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके स्वच्छ हर्बल कंपनी कलखेड़ा रोड द्वारा बड़े पैमाने पर नकली सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। इस सैनिटाइजर को कैन में पैक करते हुए नामी-गिरामी कंपनी के स्टीकर लगाकर बड़े दामों पर बेचकर अवैध लाभार्जन किया जा रहा है। सूचना पर उक्त ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों को साथ लेकर उक्त फैक्ट्री पर छापा मारा गया। मौके से 156 नग पांच लीटर की कैन में 760 लीटर सैनिटाइजर जब्‍त किया गया। आरोपित फैक्ट्री संचालक अक्षय शर्मा निवासी जेके पार्क कोलार रोड एवं फाइज आलम निवासी पुल वोगदा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया।

लंबे समय से उक्त कार्य में लिप्त थे। बीच में व्यापार कम हो गया तो यह काम रोक दिया। हाल ही में कोरोना के नए वैरिएंट के बाद तीसरी लहर की आशंका के चलते नकली सैनिटाइजर बनाने का कार्य पुनः शुरू कर दिया था। इस काम में इनके द्वारा 200 से 250 रुपये के सैनिटाइजर को ब्रांडेड सैनिटाइजर के रूप में बनाने पर 2000 से 2500 रुपए का बेचकर 10 गुना तक लाभ अर्जित किया जाता था। आरोपितों की इस नकली सैनिटाइजर को शहर और उसके बाहर भी इसे सप्लाई करने की तैयारी थी। पुलिस उनसे पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वे कितने लोगों को अभी तक नकली सैनिटाइजर बेच चुके हैं।

सुप्रीम कोर्ट में विजय माल्‍या की 18 जनवरी को आखिरी सुनवाई होगी

0

विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अहम घोषणा की। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि विजय माल्या को जिस मामले में भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को दोषी ठहराया गया है उस पर 18 जनवरी 2022 को अंतिम सुनवाई की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले में हम पर्याप्त इंतजार कर चुके हैं, अब इससे ज्यादा और प्रतीक्षा नहीं की जा सकती। विजय माल्या के खिलाफ अवमानना के इस मामले का किसी न किसी स्तर पर निपटारा करना ही होगा। अब इस प्रक्रिया को समाप्त हो जाना चाहिए।

वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता से न्याय मित्र बननने का अनुरोध

शीर्ष अदालत ने मामले में वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता से न्याय मित्र के रूप में सहायता करने का अनुरोध किया। साथ ही अदालत ने कहा कि विजय माल्या अभिवेदन को आगे बढ़ाने के लिए स्वतंत्र हैं। अगर वह मौजूद नहीं है, तो उसकी ओर से वकील बहस कर सकता है।

हमेशा के लिए माल्या का इंतजार नहीं कर सकते: सुप्रीम कोर्ट

अदालत ने कहा कि हम हमेशा के लिए विजय माल्या का इंतजार नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने माल्या को पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ था। इससे पहले कोर्ट ने इस केस में 2017 के फैसले पर माल्या की पुनर्विचार की याचिका भी खारिज कर दी थी।

कंगना रनौत ने Twitter के नए सीईओ पराग अग्रवाल का किया स्वागत

0

बॉलीवुड कंगना रनौत ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी के इस्तीफा देने और उनकी जगह पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने के एलान के बाद अपने सोशल हैंडल से एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में कंगना ने एक तरफ जहां पराग अग्रवाल को बधाई दी हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्होंने जैक डोर्सी पर ऐसा तंज कसा है। इसकी वजह से उनका ये नया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। कंगना के अलावा एक्टर अनुपम खेर और अन्य बॉलीवुड सितारों ने भी पराग अग्रवाल को बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है।

कंगना ने जैक डोर्सी पर किया तंज

दरअसल कंगना ने इंस्टाग्राम पर जैक और पराग की एक पोस्ट शेयर की, जिसमें लिखा था कि ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे, भारत के पूर्व छात्र ट्विटर सीटीओ पराग अग्रवाल ने जैक डोर्सी का स्थान लिया।’ इस पोस्ट को पेस्ट करते वक्त कंगना सबसे उपर लिखती हैं ,  ” बाय चाचा जैक “।

ट्विटर पर बैन हैं कंगना

आपको याद दिला यें कि कंगना पिछले कई महीनों से ट्विटर पर बैन हैं। ये बातें तब कि हैं जब कंगना ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणामों आने के बाद कंगना ने एक विवादित ट्वीट कर सनसनी बचा दी थीं और उस ट्वीट को लेकर इतना बवाल मचा कि  3 मई को उनका ट्विटर अंकाउट हमेशा के लिए सस्पेंड किया गया था। अब ऐसे में कंगना की ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कॉमेंट कर रहे हैं। ट्विटर पर बैन होने के बाद कंगना अब अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार शेयर करती हैं। सम-सामाजिक मुद्दों से लेकर राजनीतिक और बॉलीवुड सितारों से जुड़ीं हर बातों पर कंगना हमेशा से बेबाकी से अपनी बात रखती हैं।