Home Blog Page 165

मालवा निमाड़ में ओलों ने ढाया कहर, खेतों में बिछी फसलें, सर्वे को लेकर किसानों ने किया चक्‍काजाम

0

मालवा-निमाड़ । बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फसलों का मिजाज बिगाड़ दिया है। शुक्रवार रात ओले गिरने से मंदसौर, रतलाम, उज्जैन, धार जिले में कई स्थानों पर फसलें आड़ी हो गई हैं। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर नुकसानी का जायजा लिया। मंदसौर जिले में शनिवार को तत्काल सर्वे की मांग को लेकर किसानों ने चक्काजाम कर दिया। अफसरों ने सर्वे प्रारंभ होने की बात कही, तब जाकर किसान प्रदर्शन स्थल से हटे।

मंदसौर : नौ जनवरी तक सर्वे रिपोर्ट पेश करने के निर्देश

मंदसौर जिले में सीतामऊ, शामगढ़ व मल्हारगढ़ तहसील के 15 से अधिक गांवों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। इससे अफीम, गेहूं, चना, मैथी सहित रबी की फसलों में नुकसान हुआ है। रात में गिरे ओले सुबह तक खेतों में ही थे। तत्काल सर्वे की मांग कर नाराज किसानों ने सीतामऊ तहसील के सेदरा फंटा और खजूरी के बीच चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे बाद तहसीलदार टीना मालवीय ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि सर्वे प्रारंभ हो रहा है, इसके बाद किसान हटे। कलेक्टर गौतमसिंह ने निर्देश दिए हैं कि नौ जनवरी की शाम तक सर्वे रिपोर्ट पेश की जाए।

अन्य जिलों में भी नुकसान से किसान बेहाल

उज्जैन : जिले में शुक्रवार रात भारी बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। लाखों रुपये के गेहूं, चना, लहसुन पैदा होने के पहले ही नष्ट हो गए। कृषि विभाग के अफसर खेतों में जाकर नुकसान का आकलन कर रहे हैं। रतलाम : जिले में भी फसलों में काफी नुकसान हुआ है। तितरी में अंगूर के बगीचे बुरी तरह प्रभावित। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सर्वे के आदेश दिए हैं।

बड़वानी : जिले में भी फसलें प्रभावित हुई हैं। भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष मंसाराम पंचोले ने कहा सर्वे के लिए 11 जनवरी को जिले के तहसील मुख्यालयों पर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

झाबुआ : जिले के पेटलावद क्षेत्र में शुक्रवार रात ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।

धार : जिले के बामनखेड़ी, भीलगुन, दसाई, सोन्याखेडी, बालोदा आदि गांवों में विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पहुंचकर फसलों का निरीक्षण किया।

देश में 24 घंटों के अंदर कोरोना के 1 लाख 41 हजार से अधिक नए मामले, ओमिक्रोन के कुल 3,071 केस

0

देश के कई अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। केंद्र द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के अंदर देश में कोरोना के 1 लाख 41 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। देशभर में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रोन भी लगातार बढ़ता जा रहा है। देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में ओमिक्रोन के कुल 3,071 मामले सामने आ चुके हैं। इस नए वैरिएंट के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आ रहे हैं। दिल्ली में शनिवार को पिछले 24 घंटों के अंदर 20 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,203 मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार शाम दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 20,181 कोरोना के नए मामले सामने आए। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 48,178 हो गई है।

भारत की हार के बाद द्रविड़ और कोहली पर पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज का फूटा गुस्सा, केएल राहुल का किया बचाव

0

भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हार गई। जोहानिसबर्ग में खेले गए दूसरे टेस्ट को अफ्रीकी टीम ने कप्तान डीन एल्गर के नाबाद 96 रनों की पारी की बदौलत अपने नाम कर लिया। इस टेस्ट में केएल राहुल के रक्षनात्मक कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और नियमित कप्तान विराट कोहली को आड़े हाथों लिया है।

कनेरिया ने कहा कि 29 वर्षीय राहुल को हार के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि वह अपने करियर में पहली बार टेस्ट टीम की कप्तानी कर रहे थे। पाकिस्तान के इस पूर्व गेंदबाज का मानना है कि कोहली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की जोड़ी को चौथे दिन ड्रेसिंग रूम से राहुल की मदद करनी चाहिए थी।

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, “मैच में टीम इंडिया बैकफुट पर थी, लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका को रन हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करानी चाहिए थी। ऐसा नहीं हुआ और अफ्रीकी टीम ने बचे हुए रन बहुत आसानी से बनाए। गेंदबाजी और गेंदबाजी में बदलाव अच्छे नहीं थे। हम राहुल की आलोचना नहीं कर सकते क्योंकि वह पहली बार कप्तानी कर रहे थे। विराट कोहली और राहुल द्रविड़ को गेंदबाजी में बदलाव के लिए निर्देश भेजना चाहिए था।”
41 वर्षीय कनेरिया ने कहा कि भारतीय थिंक टैंक को तेज गेंदबाजों को छोटे स्पैल में गेंदबाजी करने के लिए कहना चाहिए था। टीम इंडिया ने रविचंद्रन अश्विन का उपयोग सही तरीके से नहीं किया। कनेरिया ने कहा, “उन्हें तेज गेंदबाजों- जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को छोटे स्पैल गेंदबाजी करने के लिए कहना चाहिए था। अश्विन का इस्तेमाल नहीं किया गया था। केवल 11 रन शेष थे तब अश्विन का इस्तेमाल किया गया था। शमी और बुमराह ने रन दिए। सिराज के मामले में भी ऐसा ही था। टेस्ट क्रिकेट में धैर्य होना सबसे ज्यादा जरूरी है।”
कनेरिया ने दक्षिण अफ्रीकी टीम की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत के लिए तीसरे और अंतिम टेस्ट में वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ चुकी है। तीसरा और निर्णायक टेस्ट केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में 11 से 15 जनवरी तक खेला जाएगा।

पंजाब चुनाव में स्टेट आइकन नहीं रहे सोनू सूद, चुनाव आयोग ने रद्द की नियुक्ति

0

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद कोरोना काल में देशवासियों के लिए सुपरहीरो की तरह सामने आए हैं। अभिनेता ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान लोगों की खूब मदद की। उन्होंने शहर से गांव जा रहे लोगों को अपने घर पहुंचाया। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य व्यवस्था भी मुहैया करवाई। उनके इस कदम की हर जगह तारीफ भी हुई। इसी बीच सोनू सूद को एक बड़ा सम्मान दिया गया। अभिनेता को साल 2020 में चुनाव आयोग ने स्टेट आइकन ऑफ पंजाब के पद से सम्मानित किया गया था लेकिन अब सोनू सूद को इस पद से हटा दिया गया है, जो उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है।

दरअसल, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने ये फैसला लिया है कि सोनू सूद अब पंजाब स्टेट आइकन नहीं रहेंगे और इस बात की पुष्टि पंजाब के मुख्य चुनाव ऑफिसर डॉक्टर एस करुणा राजू ने की है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी 2021 को सोनू सूद को इस उपाधि से हटा दिया गया है। हालांकि, जब सोनू सूद को ये उपाधि दी गई थी तब खुद चुनाव आयोग ने ट्वीट कर कहा था कि लोगों का असली हीरो अब पंजाब का स्टेट आइकन है- सोनू सूद।

राजनीति में उतर चुकी हैं सोनू सूद की बहन मालविका
अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब की राजनीति में उतर चुकी हैं और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मालविका जल्द ही कोई पार्टी ज्वाइन कर सकती हैं। सोनू सूद ने खुद अपनी बहन मालविका की राजनीति पारी की घोषणा की थी। इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि वह अभी राजनीति में नहीं आ रहे हैं और उनका किसी पार्टी के साथ कोई संबंध नहीं है। सोनू सूद के इस एलान के बाद ही चुनाव आयोग ने ये कदम उठाया है।
सोनू सूद की राजनेताओं से मुलाकात
सोनू सूद ने राजनीति में आने से इनकार किया है लेकिन बीते कुछ दिनों में वह कई राजनेताओं से मिल चुके हैं और ये चीज देखकर फैंस भी हैरान हैं। उन्होंने सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी। इसके बाद सोनू सूद पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी, अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिले थे। इसके अलावा, वह कैप्टन अमरिंदर सिंह से भी मिल चुके हैं।
सोनू सूद को मिला था ये सम्मान
सोनू सूद पंजाब के मोगा जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने लॉकडाउन के दौरान लोगों के खाने और घर पहुंचाने तक की व्यवस्था की थी। उन्होंने हजारों लोगों को अपने घर पहुंचाया था। सोनू सूद को लोगों की मदद करने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की तरफ से विशेष मानवीय कार्रवाई पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

सफेद बाघों का फिर बसेरा बनेगा मध्य प्रदेश

0

भोपाल। मध्य प्रदेश का संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सीधी 71 साल बाद सफेद बाघों का बसेरा बनने जा रहा है। राज्य सरकार ने यहां सफेद बाघों को बसाने और उन्हें खुला जंगल देने की परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके तहत ह्वाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर मुकुंदपुर, रीवा में मौजूद एक जोड़ा सफेद बाघ और शावकों को वाइल्ड (जंगली) बनाकर सीधी के जंगल में छोड़ा जाएगा।

बता दें कि वर्तमान में सफेद बाघ खुले जंगल में नहीं हैं। मध्य प्रदेश के चिड़ियाघरों में छह और अन्य राज्यों के चिड़ियाघरों को मिलाकर देश में सिर्फ 108 सफेद बाघ हैं। वन विभाग दूसरे राज्यों आंध्र प्रदेश , छत्तीसगढ़, तमिलनाडू, तेलंगाना से भी युवा सफेद बाघ मांगने की तैयारी कर रहा है, ताकि अच्छे जीन (वंशाणु) के सफेद बाघ (शावक) जंगल में छोड़े जा सकें। शुरुआत में इन्हें बाड़ा बनाकर रखा जाएगा।

जब जंगल में रहने की आदत पड़ जाएगी और वे शिकार में माहिर हो जाएंगे, तब उन्हें खुले जंगल में छोड़ा जाएगा। इस परियोजना में पांच से सात साल लग सकते हैं। सफेद बाघ मध्य प्रदेश की विशेषता रही है। इस गौरव को पाने के लिए सरकार ने प्रयास शुरू किए हैं। परियोजना की सैद्धांतिक मंजूरी देते हुए वन विभाग से पूरी योजना मांगी गई है।

सीधी से ही दुनिया में पहुंचा सफेद बाघ

दुनिया का पहला सफेद बाघ सीधी के जंगल (अब-संजय दुबरी टाइगर रिजर्व) में मिला था। शिकार के दौरान चार जून 1951 को रीवा महाराज मार्तण्ड सिंह जूदेव की नजर सफेद बाघ (शावक) पर पड़ी थी। वे मांद (गुफा) में पिंजरा लगाकर शावक को गोविंदगढ़ किले में ले आए थे। बाद में इसी शावक का नाम ‘मोहन’ पड़ा। मोहन को किले में रखकर पाला गया। 19 साल की जिंदगी में बाघ मोहन एवं बाघिन राधा के 34 शावक हुए। इनमें से 21 सफेद थे। माना जाता है कि इसी बाघ की संतानें ब्रिटेन, अमेरिका, जापान सहित भारत के अन्य राज्यों में भेजी गईं।

बजट में दिखाएंगे आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की ओर बढ़ते कदम

0

भोपाल । सरकार ने मार्च में प्रस्तुत होने वाले बजट के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बजट भाषण के लिए सभी विभागों से आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश को लेकर किए गए कामों का ब्योरा मांगा गया है। दरअसल, बजट के माध्यम से सरकार यह बताएगी कि मध्य प्रदेश ने आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। चाहे निवेश बढ़ाना हो या अधोसंरचना विकास के काम हों, प्रदेश किसी राज्य से पीछे नहीं है। कृषि के क्षेत्र में भी लगातार विस्तार हो रहा है।

वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 15 जनवरी के बाद बजट भाषण में शामिल किए जाने वाले विषयों पर चर्चा के लिए बैठक करेंगे। वर्ष 2021-22 में सरकार ने कोरोना संकट के दौरान आर्थिक गतिविधियां प्रभावित न हों, इसके लिए अधोसंरचना विकास के कामों पर सर्वाधिक ध्यान दिया था। इसकी वजह से केंद्र सरकार से प्रदेश को लगभग पांच हजार करोड़ रुपये अधिक भी मिले हैं। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे कारोबारियों को रोजगार फिर से जमाने के लिए बैंकों से ब्याज मुक्त ऋण दिलाया गया।

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं, धान, चना, मसूर, सरसों और ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी गई। इससे किसानों को सुविधा मिली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में गति आई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगनी वाली आक्सीजन के लिए लगभग दो सौ संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। चार नए मेडिकल कालेज बनाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अटल प्रोग्रेस वे के आसपास औद्योगिक क्षेत्र विकास के लिए भूमि चि-ति की जा रही है।

भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना 2023 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वित्त विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी बजट प्रस्तावों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकें चल रही हैं। सभी विभागों से वित्त मंत्री के बजट भाषण के लिए 15 जनवरी तक उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए कहा गया है। इसमें आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रमों के अंतर्गत आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की योजनाएं और उनकी उपलब्धियां मांगी गई हैं।

ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक का होगा बजट प्रदेश का बजट इस बार ढाई लाख करोड़ रुपये से अधिक को होगा। स्वयं का राजस्व बढ़ाने पर सरकार द्वारा जोर दिया जाएगा। साथ ही विभागों को बजट से अतिरिक्त भी वित्तीय संसाधन जुटाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। कर्मचारियों के वेतन में तीन प्रतिशत की वृद्घि के हिसाब से प्रविधान रखे जाएंगे तो महंगाई भत्ते के लिए वेतन मद में कुल प्रस्तावित राशि का 32 प्रतिशत हिस्सा रखा जाएगा। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 20 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है।

कोरोना की तीसरी लहर में इंदौर में एक दिन में पांच हजार संक्रमित मिलने की आशंका

0

इंदौर । शहर में कोरोना मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या के बीच राज्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्य डा. निशांत खरे ने यह बयान देकर चौका दिया है कि कोरोना की दूसरी लहर में जिस तरह से शहर में 1800 के आसपास मरीज रोज मिले थे उसे देखते हुए तीसरी लहर में पांच हजार मरीज भी रोज मिले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। खरे ने कहा ओमिक्रोन अन्य वैरिएंट के मुकाबले आठ-दस गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। यह उन लोगों पर भी हमला कर रहा है जिन्हें दोनों टीके लग चुके हैं या जो पहले संक्रमित हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि ओमिक्रोन को लेकर विश्व के अन्य देशों के आंकड़े देखें तो अमेरिका में दस लाख तक केस रोज मिल रहे हैं। इस वैरिएंट का प्रभाव इसे से समझी जा सकती है कि जिन देशों की संख्या हमारे चार जिलों के बराबर है वहां से लाखों मामले मिल रहे हैं। इस बात की आशंका भी है कि इस वैरिएंट का प्रभाव सभी क्षेत्रों में और बहुत बड़ी संख्या हो सकता है। ग्रामीण क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं रहेगा।

इंदौर को लेकर अनुमान है कि यहां मरीज निश्चित तौर पर तेजी से बढ़ेंगे। यह संख्या अप्रत्याशित हो सकती है। कोरोना के मरीज किस तेजी से बढ़ रहे हैं यह इसी से समझा जा सकता है कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में शून्य से 500 तक पहुंचने में कितना समय लगा था और इस बार कितने समय में हम शून्य से पांच सौ पर पहुंच गए। इस बार यह अनुमान भी है कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बस्तियों में भी बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आएंगे। जिन्होंने दोनों डोज लगावा ली है या जो पहले संक्रमित हो चुके हैं उनके भी इस बार संक्रमित होने की आशंका है।

PM की सुरक्षा में चूक मामले पर गृह मंत्रालय की कार्रवाई, SSP से पूछताछ, 150 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले में केन्द्र सरकार ने गंभीरता के कार्रवाई शुरु कर दी है। इस बारे में गृह मंत्रालय की टीम ने बठिंडा के SSP से पूछताछ की। आपको बता दें कि गृह मंत्रालय की तरफ से एसएसपी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था, और पूछा गया था कि ऐसी चूक कैसे हुई। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने राज्य के पुलिस प्रमुख एस चट्टोपाध्याय सहित एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ अधिकारियों को भी फिरोजपुर तलब किया है। वहीं, इस मामले में फिरोजपुर जिले के कुलगारी पुलिस थाने में 150 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 283 के तहत FIR दर्ज की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति ने जिन अधिकारियों को तलब किया है, उनमें डीजीपी एस चट्टोपाध्याय के अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जी नागेश्वर राव, एडीजीपी जितेंद्र जैन, पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) पटियाला मुखविंदर सिंह चिन्ना, फिरोजपुर उप महानिरीक्षक इंद्रबीर सिंह और फरीदकोट के डीआईजी सुरजीत सिंह का नाम शामिल हैं। इनके अलावा फिरोजपुर और बठिंडा के उपायुक्त समेत कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया गया है।

5 जनवरी को पीएम मोदी को पंजाब दौरे पर फिरोजपुर जाना था। लेकिन रास्ते में किसानों के प्रदर्शन की वजह से एक फ्लाईओवर पर उनका काफिला रुक गया और उन्हें वापस लौटना पड़ा। जानकार इसे सुरक्षा में भारी चूक मान रहे हैं। अगर किसी फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15-20 मिनट तक रुक जाए, तो यह न केवल चिंता की बात है, बल्कि गंभीर लापरवाही भी है।

इंदौर में 13 केंद्रों पर पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा होगी, दो सत्र में होंगे आनलाइन पेपर

0

इंदौर । लम्बे समय बाद पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू होने जा रही है। प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड (भोपाल) ने आनलाइन परीक्षा करवाने का फैसला लिया है। प्रदेशभर में 13 शहरों में परीक्षा रखी गई है, जिसमें 12 लाख 70 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।

अकेले इंदौर में 13 केंद्रों पर परीक्षा करवाई जाएगी, जिसमें दो लाख से ज्यादा परीक्षार्थी बैठेंगे। प्रतिदिन दो सत्र में आनलाइन पेपर होंगे।अधिकारियों के मुताबिक नकल रोकने के लिए परीक्षार्थियों की अलग-अलग तीन स्तर पर चेकिंग की जाएगी।

स्मार्ट वाच, ईयर रिंग, ब्रेसलेट, अंगूठी सहित अन्य इलेक्ट्रोनिक आयटम परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित कर रखे है। नकल रोकने के लिए यह व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों को आधार कार्ड, एडमिट कार्ड व फोटो परिचय पत्र साथ रखना होंगे। बायोमेट्रिक से परीक्षार्थियों की उपस्थित दर्ज की जाएगी।

तीन स्तर पर चेकिंग की व्यवस्था रखी गई, जिसमें पहला केन्द्र पर पंजीकरण करते समय, दूसरा कम्प्युटर लैब में प्रवेश के दौरान और आखिरी में परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों का सत्यापन किया जाएगा। परीक्षा की उच्च स्तरीय निगरानी पुलिस विभाग व शासन करेंगा। नोडल अधिकारी डा. एमडी सोमानी ने बताया कि 8 जनवरी से 17 फरवरी तक परीक्षा होगी। 14, 21, 26 जनवरी और 4 फरवरी को परीक्षा नहीं रखी गई है।

कोरोना की चपेट में आए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, पोस्ट शेयर कर लोगों से की ये अपील

0

कोरोना वायस ने एक बार फिर देशभर में लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हैं। अब तक कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिस वजह से सभी घर में क्वारंटाइन हैं। वहीं अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।

दरअसल, महेश बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता ने लिखा, ‘सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह अपने टेस्ट करवाए और जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं ली है वह वैक्सीन ले लें। ताकि हम लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकें। कृपा कोरोना नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।’

महेश बाबू अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे, जहां से वह सभी कुछ समय पहले ही लौटे हैं। भारत आने के बाद महेश बाबू ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि, अब तक महेश बाबू के परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।

पिछले साल जून में, महेश बाबू ने अपने फाउंडेशन और आंध्र अस्पताल के जरिए टीकाकरण अभियान चलाया था। ये अभियान लगभग सात दिनों तक चला था, जिसमें आंध्र प्रदेश के बुरिपलेम में लोगों को वैक्सीन दी गई थी।