Home Blog Page 84

पंचायत चुनाव की अधिसूचना सोमवार को , नामांकन पत्र जमा करने की होगी शुरुआत

0

भोपाल। । सभी जिलों में त्रिस्तरीय (ग्राम, जनपद और जिला) पंचायत चुनाव के लिए कलेक्टर सोमवार को अधिसूचना जारी करेंगे। इसके साथ ही नामांकन पत्र जमा करने की शुरुआत हो जाएगी। नामांकन पत्र आफलाइन ही लिए जाएंगे। छह जून तक पंच, सरपंच, जनपद और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन दोपहर तीन बजे तक स्वीकार होंगे। दस जून तक नाम वापस लिए जाएंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि नामांकन पत्र सभी जिला मुख्यालय, 313 विकासखंड मुख्यालय और 2780 क्लस्टर (ग्राम पंचायतों के समूह) में लिए जाएंगे। चुनाव जिला पंचायत सदस्य के 875, जनपद पंचायत सदस्य के छह हजार 771, सरपंच के 22 हजार 921 और पंच के तीन लाख 63 हजार 726 पदों के लिए पहले चरण का 25 जून, दूसरे चरण का एक जुलाई और तीसरे चरण का आठ जुलाई को होगा।

IND vs SA सीरीज में नहीं होगा बायो-बबल

0

अहमदाबाद : बीसीसीआई ने तय किया है कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आगामी टी20 सीरीज बायो बबल में नहीं होगी। बीसीसीआई सचिन जय शाह ने जानकारी दी है कि इस सीरीज के लिए खिलाड़ियों का कोविड टेस्ट जरूर कराया जाएगा लेकिन बायो बबल नहीं होगा। उन्होंने कहा शायद आईपीएल 2022 वह अंतिम प्रतियोगिता थी जहां बीसीसीआई ने बायो बबल में टूर्नामेंट कराया। बायो बबल के चलते कई खिलाड़ियों ने मानसिक थकावट की शिकायत की थी। हालांकि खिलाड़ियों के परिवारों को भी बबल में जाने की छूट मिलने से फिर भी चीजें आसान हो गई थी।

आज आईपीएल का फाइनल मुकाबला भी जो अहमदाबाद में होने जा रहा है। लीग स्टेज के सभी मैच मुंबई और पुणे में हुए थे जिसके लिए जय शाह ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की तारीफ की है। शाह ने बताया ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि खिलाड़ियों को हवाई यात्रा ना करनी पड़ी। अगर भारत के बाकी हिस्सों में मैच कराए जाने की वजह से कोविड आउटब्रेक होता तो बीसीसीआई को भारी वित्तीय नुकसान झेलना पड़ सकता था।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने दी कोहली को ब्रेक लेने की सलाह, बोले- दिमाग को तरोताजा करने की जरूरत शाह ने बाकी बीसीसीआई अधिकारियों के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम का दौरा किया है। शाह खुद भी गुजराती हैं, ऐसे में क्या वे गुजरात टाइटंस की टीम को जीतते देखने की अंदरुनी इच्छा रखते हैं? शाह कहते हैं कि, बीसीसीआई सचिव के तौर पर उनको सबके लिए समान होना होगा। मैं दोनों टीमों को सपोर्ट कर रहा हूं। जो बेहतर खेलेगा वह प्रतियोगिता जीत जाएगा।

शाह ने जानकारी दी कि आज के समापन समारोह में संगीतकार एआर रहमान और रणवीर सिंह दिखाई देंगे। शाह ने बताया कि समारोह की थीम होगी- आजादी का अमृत महोत्वस। ये पीएम की इच्छा थी। इसके अलावा सरकार इस स्टेडियम को बड़े खेल कॉम्पलेक्स में तब्दील करने की सोच रही है। आज शाम गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होगा जिसमें अनुराग ठाकुर और अमित शाह भी शामिल होंगे।

UG-PG admission में लापरवाही बरतने पर चार प्रोफेसर सहित एग्जाम कंट्रोलर के थमाया नोटिस

0

भोपाल : प्रदेश के 1272 निजी और सरकारी कॉलेजों में सत्र 2022-23 में यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए उच्च शिक्षा विभाग की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है, लेकिन कुछ जगह इस ई-प्रवेश प्रक्रिया को लेकर लापरवाही सामने आ रही हैं। जिसके बाद उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त दीपक सिंह सख्त रूख अपनाया है। शासकीय कमला राजा स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय ग्वालियर के तीन प्राध्यापकों और एक परीक्षा नियंत्रक को ई-प्रवेश प्रक्रिया में लापरवाही बरतने पर आयुक्त ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यहां महाविद्यालय की छात्रा यशिका प्रजापति के प्रवेश में लापरवाही के कारण उन्हें टी.सी. रिपोर्टिंग नहीं हो सकी और वह नियमित प्रवेश से वंचित रह गई थीं। जिस पर आयुक्त ने यह कार्यवाही की है।

इन्हे मिला नोटिस :
आयुक्त ने शासकीय कमहाविद्यालय की वनस्पति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ. साधना पाण्डेय, समाज शास्त्र की डॉ. जयश्री चौहान, राजनीति शास्त्र की प्राध्यापक डॉ. सुधा सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक डॉआर.सी. उपाध्याय को विभाग की छवि को धूमिल करने, प्रवेश नियमों की अवहेलना, कार्य के प्रति गंभीर उदासीनता और लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण माँगा है।

11वें दिन तक 1,37,996 विद्यार्थियों ने कराया पंजीयन :
प्रवेश प्रक्रिया के 11वें दिन तक यूजी-पीजी में 1,37,996 विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराकर 1,23,597 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की है। वहीं कुल 1,05,164 विद्यार्थियों ने सत्यापन कराया है। जिसमें यूजी में 1,17,886 विद्यार्थी के पंजीयन हुए हैं, जबकि 1,05,434 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग कर 93,850 विद्यार्थियों ने अपने दस्तावेजों का सत्यापन करा लिया है। इसी प्रकार पीजी में 20,110 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराकर 18,163 विद्यार्थियों ने चॉइस फिलिंग की है, इनमें से 11,314 विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापित हो चुके हैं। यूजी में पंजीयन की अंतिम तारीख 30 मई और पीजी में 31 मई है।

पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेगी :
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा इस बार प्रवेश के लिए केवल एक मुख्य राउंड चलाया जाएगा। इसके अलावा तीन कालेज लेवल काउसलिंग ( सीएलसी) राउंड होंगे। यह पूरी प्रक्रिया 11 जुलाई तक चलेगी। प्रथम राउंड पूरे एक माह चलेगी। इसके बाद तीन सीएलसी के लिए कॉलेजों को ज्यादा समय दिया जाएगा । प्रथम सीएलसी तीन से 23 जून तक चलेगी। दूसरी सीएलसी 13 जून से दो जुलाई तक चलेगी। इसके बाद अंतिम सीएलसी 22 जून से शुरू होकर 11 जुलाई तक चलेगी। यूजी के विद्यार्थी 30 मई पंजीयन व एक जून तक दस्तावेजों के सत्यापन करा सकते हैं।

एनसीटीई कोर्सों की मेरिट जारी :
एनसीटीई के सभी कोर्सोंं में पहले चरण सत्यापन कराने वाले स्टूडेंट्स की 25 मई को मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। अब मेरिट एवं वरीयता के अनुसार प्रथम चरण में 30 मई को सीट आवंटन होगा। जिसके बाद आवंटित कॉलेज के लिए ऑनलाइन प्रवेश शुल्क 3 जून तक जमा करने होगा। वहीं दूसरे चरण में अब तक 5448 विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

BJP ने Rajya Sabha Election के लिए किया उम्मीदवारों का एलान

0

नई दिल्ली : 15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इस सूची में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत नौ राज्यों से 16 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। इस सूची में सबसे ज्यादा छह उम्मीदवार उत्तर प्रदेश से हैं। भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को महाराष्ट्र और निर्मला सीतारमण को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है।

राज्य उम्मीदवार
मध्य प्रदेश कविता पाटीदार
कर्नाटक निर्मला सीतारमण
जग्नेश
महाराष्ट्र पीयूष गोयल
अनिल सुखदेव बोंडे
राजस्थान घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश लक्ष्मीकांत बाजपेई
राधामोहन अग्रवाल
सुरेंद्र सिंह तोमर
बाबूराम निषाद
दर्शना सिंह
संगीता यादव
उत्तराखंड डॉ. कल्पना सैनी
बिहार सतीश चंद्र दुबे
शंभू शरण पटेल
हरियाणा कृष्ण लाल पंवर

दरअसल,  15 राज्यों की 57 सीटों पर 10 जून को चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। जिन राज्यों की राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड शामिल हैं।

किस राज्य की कितनी सीटों पर चुनाव होने हैं?

  • उत्तर प्रदेश से 11 राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। इन सांसदों में भाजपा के पांच सदस्य, समाजवादी पार्टी के तीन, बसपा के दो और कांग्रेस के एक सांसद हैं।
  • बिहार से चुने गए पांच राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा हैं। इसमें आरजेडी की मीसा भारती, भाजपा नेता सतीश चंद दुबे और गोपाल नारायण सिंह के अलावा जदयू के राम चंद्र मिश्रा शामिल हैं। इसके अलावा एक और सीट शरद यादव के पास थी।
  • झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, पंजाब की दो-दो सीटों पर चुनाव होंगे।
  • ओडिशा, मध्य प्रदेश की तीन-तीन, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक की चार-चार सीटों पर नए सदस्य चुने जाने हैं।
  • महाराष्ट्र, तमिलनाडु की छह-छह और उत्तराखंड की एक सीट पर चुनाव होंगे।

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा भोपाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं को देंगे मिशन 2023 के टिप्स

0

भोपाल । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक जून को भोपाल में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में मंडल अध्यक्षों और प्रदेश के पदाधिकारियों को मिलाकर 5679 कार्यकर्ता बुलाए गए हैं। सम्मेलन के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं प्रदेश के मंत्रिमंडल की परिचय बैठक भी आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जबलपुर रवाना हो जाएंगे।

यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को प्रदेश कार्यालय, पं. दीनदयाल परिसर में मीडिया के समक्ष दी। भोपाल में आयोजित इस सम्मेलन में नड्डा कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के जीत के लिए टिप्स भी देंगे।

शर्मा के मुताबिक एक, दो और तीन जून को प्रदेश के संगठनात्मक दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में व्यापक उत्साह है और सभी कार्यकर्ता उनके स्वागत की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगातार देश में भारतीय जनता पार्टी को उंचाईयों तक पहुंचाया है और उनके नेतृत्व में भाजपा द्रुतगति से आगे बढ़ रही है।

जबलपुर में होगा युवा संवाद

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एक जून की शाम को जबलपुर पहुंचेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका महाकोशल में यह पहला दौरा है और कार्यकर्ता उनका ऐतिहासिक स्वागत करेंगे। वे जबलपुर के एक बूथ एवं एक मंडल की कार्यसमिति बैठक को प्रत्यक्ष रूप से संबोधित करेंगे। जिसके पश्चात कोर ग्रुप की बैठक भी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि ठाकरे जी के जन्मशताब्दी वर्ष के अंतर्गत यूथ कनेक्ट का अभियान चल रहा है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने भोपाल से दिया एक देश-एक स्वास्थ्य तंत्र का मंत्र

0

भोपाल । राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शनिवार को भोपाल से एक देश-एक स्वास्थ्य तंत्र का मंत्र दिया। आरोग्य मंथन का शुभारंभ करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी, एलोपैथी के विशेषज्ञ चारों पद्धति को समानान्तर उपयोग में लाने की रणनीति को अंतिम रूप दे रहे हैं, जो आरोग्य भारती की देखरेख में किया जा रहा है।

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आरोग्य भारती द्वारा आयोजित मंथन का विषय एक ‘देश-एक स्वास्थ्य तंत्र-वर्तमान समय की आवश्यकता” रहा। राष्ट्रपति ने आमजन से दैनिक दायित्वों के साथ प्रकृति के अनुरूप सरल जीवन शैली अपनाने की अपील की।

उन्होंने कहा इससे हमारा स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि योग को किसी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति ने विश्व का मार्गदर्शन किया है। योग, प्राणायाम, व्यायाम और आध्यात्मिक शक्ति का बोध कराया है। उन्होंने कहा कि योग से बचने के लिए बहाने ठीक नहीं हैं। योग को लेकर कुछ लोग भ्रांति फैलाते हैं, जबकि निरोग रहने के लिए कोई भेदभाव या भ्रांति आड़े नहीं आनी चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि देश की एक स्वास्थ्य सेवा के लिए वर्तमान सेवाओं को समझना होगा। दुनियाभर में महंगे इलाज के बीच भारत में सस्ते इलाज की व्यवस्था है। इसीलिए दिल्ली के अस्पतालों में देश के विभिन्न् हिस्सों के साथ विदेश के भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। उन्होंने आरोग्य भारती की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि देश में चिकित्सा पर्यटन बढ़ रहा है, पर यह भी सच है कि जरूरत के अनुसार उपचार व्यवस्था को मजबूत करना है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के तहत सभी के आरोग्य की व्यवस्था का संकल्प है।

उन्होंने दो देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां दो कार्यक्रमों में गए थे। वहां के प्रधानमंत्री एवं गवर्नर ने कहा कि भारत ने वैक्सीन नहीं दी होती, तो हमारी आधी आबादी नहीं बचती। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि आज पिज्जा और कोल्डड्रिंक का जमाना है। जबकि स्वस्थ रहने के लिए सात्विक भोजन जरूरी है। आरोग्य भारती के प्रयासों से चिकित्सा का खर्च कम होगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी आरोग्य भारती के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हमने कोरोना से मुकाबला तीनों पद्धतियों का उपयोग कर किया गया। काढ़ा बांटा और योग से निरोग अभियान चलाया। चारो पद्धति का अपना महत्व है। किसी की हड्डी टूट जाए, तो उसे चूरन नहीं दे सकते। उसकी तो सर्जरी करनी होगी। प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया।

लोगों में बढ़ी स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता

आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि कोरोना की वजह से लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ गई है। देश में डाक्टर और जनसंख्या का अनुपात बहुत कम है। प्रयोग जैसे-जैसे होंगे चिकित्सा की लागत भी कम होगी। इससे पहले राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने शाल-श्रीफल और आंवले का पौधा देकर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

संडे को आईपीएल फाइनल, गुजरात और राजस्‍थान में होगा खिताबी मुकाबला

0

29 मई को आईपीएल 2022 का फाइनल मैच है। इस दिन तय हो जाएगा कि इस सीजन का नया विजेता कौन है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 के फाइनल में रविवार को अहमदाबाद (29 मई) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 मैच में, आरआर ने आरसीबी को 7 विकेट से हराकर 14 साल बाद फाइनल में प्रवेश किया है। गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स – इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के फाइनल में भिड़ेंगे। गुजरात टाइटंस अपने पहले आईपीएल सत्र में 14 मैचों के बाद 20 अंकों के साथ लीग तालिका में शीर्ष पर रही थी। हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में क्वालीफायर 1 में आरआर को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विराट कोहली की खेल भावना ने जीता लाखों का दिल

0

नई दिल्ली : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार विराट कोहली भले ही राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में जल्दी आउट हो गए हों, लेकिन उन्होंने मैच के पहले ओवर के दौरान अपने ‘खेल भावना’ के लिए प्रशंसकों से वाहवाही बटोरी है। आरसीबी की पारी के पहले ओवर के दौरान कोहली ने स्क्वायर लेग की ओर शॉट मारा और तेजी से एर सिंगल चुराया। इस बीच जोस बटलर ने डाइव लगाकर स्टंप पर सीधा थ्रो करने का प्रयास किया, लेकिन कोहली क्रीज के अंदर पहुंच गए थे। गेंद स्टंप्स पर नहीं लगी, लेकिन कोहली के पैर से लगते हुए लांग ऑफ की ओर चली गई।  

हालांकि गेंद पैर पर लगने के बाद विराट कोहली ने अपने दोनों हाथ ऊपर करके ये इशारा करने की कोशिश की वह ओवर थ्रो पर रन नहीं ले रहे हैं और ये भी माना कि गेंद उनसे लगकर गई है। भारतीय पूर्व कप्तान कोहली ने अपने द्वारा दिखाए गए इस खेल भावना से क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।  राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर में विराट कोहली कोहली तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बल्ला अड़ाकर विकेट के पीछे कैच दे बैठे। पिछले ढाई साल से शतक नहीं बना सके कोहली अपने सबसे खराब दौर से जूझ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में 16 मैचों में 22.73 की औसत से 341 रन बनाये, जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे। अधिकांश मैचों में उन्होंने पारी का आगाज किया।

अक्षय कुमार-स्टारर फिल्म पृथ्वीराज नाम दलकर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ करा

0

अक्षय कुमार-स्टारर पृथ्वीराज के निर्माताओं ने राजस्थान स्थित एक संगठन श्री राजपूत करणी सेना ( Shree Rajput Karni Sena) की आपत्ति के बाद पृथ्वीराज फिल्म का नाम बदलकर सम्राट पृथ्वीराज करने का फैसला किया है। अब फिल्म नए टाइटल के साथ  रिलीज की जाएगी। यशराज बैनर ने इस बदलाव के साथ ही फिल्म पर जारी विवाद को खत्म करने की कोशिश की है।

करणी सेना ने इससे पहले 2018 की फिल्म पद्मावत की रिलीज को बाधित कर दिया था। यशराज फिल्म्स ने शुक्रवार को कहा कि उनका किसी भी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं है और उन्होंने फिल्म का नाम सम्राट पृथ्वीराज रखने का फैसला किया है।

करणी सेना ने दायर की पिटीशन
करणी सेना ( Karni Sena) ने हाल ही में एक जनहित याचिका दायर कर निर्माताओं से 12वीं सदी के शासक के कद का सम्मान करने के लिए फिल्म के टाइटल में पृथ्वीराज के नाम से पहले सम्राट जोड़ने की मांग की थी, वहीं मांग पूरी नहीं होने पर राजस्थान में फिल्म का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। YRF ने शुक्रवार को करणी सेना द्वारा उन्हें भेजे गए एक पत्र का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वे उनकी मांग से सहमत हैं।

देश के इतिहास से परिचित कराना ही मुख्य उद्देश्य
पत्र में लिखा है, “हम फिल्म के मौजूदा टाइटल के संबंध में आपकी कंपलेंट करने और हमें पहले ही अलर्ट करने के  आपके प्रयास की पूरी ऑनेस्टी से सराहना करते हैं, इसके साथ ही हम आपको ये भी आश्वस्त करते हैं कि हमने किसी भी व्यक्ति (व्यक्तियों) या दिवंगत राजा और योद्धा, पृथ्वीराज चौहान का अनादर करने के बारे में नहीं सोचा है।  दरअसल, हम इस फिल्म के जरिए उनकी बहादुरी, उपलब्धियों और हमारे देश के इतिहास में उनके अमूल्य योगदान को सामने लाना चाहते हैं।”

करणी सेना का जताया धन्यवाद
इसमें कहा गया है, “हमारे बीच कई दौर की चर्चाओं के मुताबिक, आपके द्वारा की गई शिकायत को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए, हम फिल्म का टाइटल सम्राट पृथ्वीराज करने पर सहमत हैं । हमारे बीच हुए आपसी समझौते की बहुत सराहना करते हैं कि आपने हमारी फिल्म के संबंध में कोई और आपत्ति नहीं है, आपके द्वारा पहले उठाए गए अन्य सभी पॉइन्ट अब हमारे बीच विवाद का विषय नहीं हैं।” यशराज फिल्मस ने  ने करणी सेना को उनके ‘अच्छे इरादों’ को समझने के लिए धन्यवाद दिया, इसके साथ ही उन्होंने  कहा कि वे फिल्म की रिलीज के लिए करणी सेना के पूर्ण समर्थन के लिए ‘आभारी’ हैं।

AAP ने पंजाब से राज्यसभा के लिए संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत के नाम की घोषणा

0

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी ने पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं। यह घोषणा पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से की गई है।

दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं।

इस बीच विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।