Home Blog Page 174

अतरंगी आउटफिट छोड़ उर्फी जावेद ने ग्रीन सूट में लूटा फैंस का दिल

0

बिग बॉस ओटीटी (Bigg Boss OTT) फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. वह आए दिन अजीबो-गरीब आउटफिट्स में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं जिसकी वजह से चर्चा का हिस्सा बन जाती हैं. वह अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं जिसकी वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आ जाती हैं. उनके ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से कई लोग उन्हें टोकते रहते हैं मगर उर्फी को किसी की बातों का फर्क नहीं पड़ता है. वह हमेशा अपने मन की करती हैं. अतरंगी कपड़े पहनने वाली उर्फी ने इस बार ट्रेडिशनल अवतार फैंस को दिखा दिया है. जिसे देखने के बाद फैंस उनपर अपना दिल हार बैठे हैं.

Urfi jawed

उर्फी ने इस बार अतरंगी कपड़े छोड़ ग्रीन कलर के सूट में वीडियो शेयर की है. जिसमें वह अपना दुपट्टा संभालती नजर आ रही हैं. उर्फी सिंपल से लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके इस लुक से कोई नजर नहीं हटा पा रहा है और उनकी ढेर सारी तारीफ कर रहे हैं.

फैंस हुए दीवाने

उर्फी ने पार्क में अपना ये वीडियो शूट करवाया है. उन्होंने ग्रीन सूट के साथ झुमके पहने हुए हैं. खुले बाल और सिंपल मेकअप. उर्फी के फैंस उनकी इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं. उर्फी के पोस्ट पर एक फैन ने लिखा- बहुत सुंदर लग रही हो.  वहीं दूसरे ने लिखा- हाय, साथ में फायर इमोजी पोस्ट की.

वर्कफ्रंट की बात करें उर्फी के हाल ही में कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं. उनके ये गाने रिलीज होते ही वायरल हो गए हैं. उर्फी के म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और अपने अतरंगी अंदाज में तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. उर्फी को रील्स बनाने का काफी चौक है. वह आए दिन ट्रेंडिंग गानों पर डांस करते हुए वीडियो बनाती रहती हैं.

अमेरिका को चेताया, भारत पर गिर सकता है 500 टन का आइएसएस

0

मास्को, प्रेट्र। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी के प्रमुख ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि मास्को पर लगाए गए प्रतिबंध अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आइएसएस) पर उनके सहयोग को समाप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने अमेरिका से पूछा कि क्या वह भारत व चीन को खतरे में डालना चाहता है, क्योंकि उन पर आइएसएस का 500 टन वजनी ढांचा गिरने की आशंका पैदा हो सकती है। रूस व अमेरिका आइएसएस कार्यक्रम के प्रमुख भागीदार हैं, जबकि कनाडा, जापान, फ्रांस, इटली व स्पेन जैसे कई यूरोपीय देश भी इसमें शामिल हैं। आइएसएस में फिलहाल नासा के चार, रूस के दो व यूरोप का एक अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं।

iss_strucher

यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने गुरुवार को नए प्रतिबंधों का एलान करते हुए कहा था कि रूस के अंतरिक्ष कार्यक्रम सहित उसके एयरोस्पेस उद्योग को हतोत्साहित किया जाएगा। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के महानिदेशक दिमित्री रोगोजिन ने शुक्रवार को कहा कि आइएसएस की कक्षा और अंतरिक्ष की लोकेशन रूसी इंजनों द्वारा नियंत्रित होते हैं। रोगोजिन ने रूसी भाषा में ट्वीट किया, ‘यदि आप हमारे साथ सहयोग को बाधित करते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आइएसएस) को अनियंत्रित होकर कक्षा से बाहर जाने और अमेरिका या यूरोप में गिरने से कौन बचाएगा? आशंका है कि यह ढांचा भारत या चीन पर गिर जाए। क्या आप उन्हें ऐसे खतरे में डालना चाहते हैं? आइएसएस रूस के ऊपर से उड़ान नहीं भरता, इसलिए सारे खतरे आपके हैं। क्या आप उनके लिए तैयार हैं?’ उन्होंने कहा है कि आइएसएस का रूसी सेगमेंट पूरे कांप्लेक्स के मार्गदर्शन, नेविगेशन व नियंत्रण के लिए जिम्मेदार है।

सीएनएन ने शुक्रवार की अपनी रिपोर्ट में कहा कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने रोगोजिन की टिप्पणियों पर सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन यह स्पष्ट किया है कि आइएसएस के संचालन के लिए वह रोस्कोस्मोस और कनाडा, यूरोप व जापान स्थित अपने अन्य अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम जारी रखेगा।

संयुक्त अंतरिक्ष परियोजना से अमेरिका को बाहर करेगा रूस

रोगोजिन ने शनिवार को कहा कि अमेरिका अब संयुक्त अंतरिक्ष परियोजना वेनेरा-डी का हिस्सा नहीं रहेगा। इस परियोजना को रूस अकेला अथवा चीन की साझेदारी के साथ पूरा करेगा। वेनेरा-डी शुक्र ग्रह के बारे में जानकारियां जुटाने वाली रोस्कोस्मोस व नासा की संयुक्त परियोजना है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टास ने रोगोजिन के हवाले से कहा, ‘प्रतिबंधों के कारण अमेरिका का इस परियोजना में शामिल रहना असंभव हो गया है।’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही सभी शोध मिशन के संबंध में चीन के साथ बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

रूस-यूक्रेन की लड़ाई से इस सप्ताह टूटे शेयर बाजार

0

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध से यह सप्ताह शेयर बाजार के लिए काफी निराशाजनक रहा. संकट गहराने के साथ सेंसेक्स और निफ्टी सहित दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख देखने को मिला. BSE का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक Sensex 18 फरवरी को 57,832.97 अंक के स्तर पर बंद हुआ था. सेंसेक्स 25 फरवरी को 55,858.52 अंक के स्तर पर बंद हुआ. इस तरह सेक्स पिछले पांच सत्र में कुल 1,974.45 अंक लुढ़क गया. इसी तरह, NSE Nifty इस अवधि में 617.90 अंक टूटकर 16,658.40 अंक के स्तर पर बंद हुआ.

share_maeket

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल बना सिरदर्द

Russia-Ukraine War का असर कई प्रकार से इकोनॉमी पर देखने को मिल है. इस लड़ाई के चलते कच्चे तेल की कीमतें गुरुवार को 105 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई. इससे तेल आयात करने वाले भारत जैसे देशों में महंगाई के और अधिक बढ़ जाने की आशंका पैदा हो गई. इस वजह से भी सेंटिमेंट पर असर पड़ा. हालांकि, सप्ताह के आखिरी दिन भारी लिवाली से गिरावट एक स्तर तक सीमित रही.

अधिकतर शेयरों में गिरावट 

Nifty इंडेक्स की 46 कंपनियां इस सप्ताह लाल निशान में रहीं. Bharat Petroleum के शेयर इस सप्ताह सबसे ज्यादा 9.92 फीसदी लुढ़क गए. इसके अलावा यूपीएल (UPL), एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस (HDFC Life Insurance), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (SBI Life Insurance), हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services), इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (Indian Oil Corporation), Tata Motors और भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के शेयर भी छह फीसद से ज्यादा लुढ़क गए.

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से बात की

0

पीएमओ ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से बात की. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी. प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की.

Ukran_mpdi

” पीएमओ की ओर से बताया गया कि PM मोदी ने हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की. साथ ही प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें(यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया. उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की.

सीएस की परीक्षा में इंदौर की श्रुति नागर आल इंडिया टापर

0

इंदौर,। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आइसीएसआइ) की दिसंबर 2021 में हुई मुख्य परीक्षाओं का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ, जिसमें श्रुति नागर का पहला स्थान प्राप्त हुआ है। कंपनी सेक्रेटरी संस्था की इंदौर शाखा से परीक्षा देने वाले तीन अन्य छात्र-छात्राओं ने टाप बीस में जगह बनाई है। ये सभी विद्यार्थी कंपनी सेक्रेटरी प्रोफेशनल की परीक्षा में शामिल हुए थे। संस्थान के मुताबिक इंदौर से तीन से चार हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रोफेशनल के अलावा कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव की परीक्षा में भी विद्यार्थियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

shruti_nagar

सीएस एग्जीक्यूटिव एव प्रोफेशनल का शुक्रवार को आइसीएसआइ की वेबसाइट (www.icsi.edu) पर दोपहर 12 बजे परीणाम घोषित किया, जिसमें विद्यार्थियों के विषयवार, ब्रेकअप और मार्क्स स्टेटमेंट दिए गए हैं।प्रोफेशनल परीक्षा में बीकाम की छात्रा श्रुति अव्वल रही है। साथ ही आकांक्षा गुप्ता (चौथे), प्रियम गोयल (12वें) और प्रिंसी त्रिवेदी (18वें) स्थान पर रही है। सीएस इंदौर शाखा के प्रशासनिक अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा हुई, जिसमें ओल्ड और न्यू सिलेबस हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दिसंबर में देशभर के 140 सेंटर से परीक्षा दी गई। वे बताते है कि परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 24 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

सभी विषयों की बराबर की तैयारी

पहला स्थान प्राप्त करने वाली श्रुति नागर बीकाम की छात्रा है। वाणिज्य की पढ़ाई करने के साथ ही श्रुति ने सीएस की तैयारी की है। श्रुति का कहना है कि दिसंबर की परीक्षा के लिए तीन महीने सिर्फ सेल्फ स्टडी की है। इस दौरान टेस्ट सीरिज को हल किया और प्रत्येक विषयों की बराबर तैयारियां की। रोजाना आठ से दस घंटे पढ़ाई की है। वे बताती है कि विषय में दिक्कतें आने पर शिक्षकों की मदद ली। कोरोना की वजह से आनलाइन टीचर्स से मार्गदर्शन लिया।

जीएसटी-आइटी की देखी वेबसाइट

चौथा स्थान हासिल करने वाली आकांक्षा गुप्ता ने बीकाम से स्नातक किया है। वे बताती है कि मार्च से अक्टूबर के बीच आनलाइन क्लासेस अटैंड की। इसके बाद सेबी, इनकाम टैक्स और जीएसटी की वेबसाइट रोजाना कई बार देखती थी। नियमों में संशोधन के बारे में तुरंत पता लगता था। इस तरह से तैयारी करने में काफी आसानी हुई। प्रतिदिन सारे विषय की तैयारी की और चुनिंदा टापिक पर शिक्षकों से मार्गदर्शन लिया।

ला-सीएस की साथ-साथ की पढ़ाई

12वां स्थान हासिल करने वाले प्रियम गोयल विधि संकाय के भी छात्र है। निजी कालेज से बीबीएएलएलबी (पांच वर्षीय) पाठ्यक्रम की पढ़ाई कर रहे है। अंतिम वर्ष में होने के चलते प्रियम ने ला और सीएस की पढ़ाई साथ-साथ की है। वे बताते है कि कोरोना की वजह से सीएस की कक्षाएं आनलाइन लगती थी।अलग-अलग विषय के लिए तीन संस्थानों के शिक्षक पढ़ाते थे। टेस्ट सीरीज के अलावा शिक्षकों ने बेसिक कंसेप्ट क्लीयर कर दिए थे।

मंत्री नारायण मईड़ा के वाहन पर पत्थरों से हमला

0

रतलाम/सैलाना। भाजपा के प्रदेश मंत्री नारायण मईड़ा की कारों पर शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर अज्ञात लोगों ने पत्थरों ने हमला किया। हमले में वे बाल-बाल बच गए। पथराव से वे जिस कार में बैठे थे, उसके व उनके अागे जा रही दूसरी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हमला करने वालों का पता नहीं चल पाया है। सैलाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

ratlam_arttack_car

भाजपा नेता नारायण मईड़ा ने नईदुनिया को बताया कि गुरुवार रात व रावटी से किराये की कार (एमपी-09/सीक्यू-7951) में पत्नी सावित्री मईडा के साथ सैलाना जा रहे थे। कार ड्रायवर टिंकू राठौर चला रहा था। शिवगढ़-सैलाना मार्ग पर रात नौ बजे दूमघाटा पहुंचने पर तकनीकी खराबी के चलते कार बंद हो गई।

रात का समय होने से उन्होंने वहां रुकना उचित नहीं समझा व पास में ग्राम सांसर में रह रहे भांजे दिनेश खराड़ी को फोन कर बुलाया। वह बाइक लेकर अाया। उसके साथ मैं व पत्नी बाइक से बहन तेजूबाई पत्नी मोहन खराड़ी के घर चले गए। उधर, ड्रायवर टिंकू ने साथी यश देवड़ा को फोन लगाकर दूसरी कार लाने के लिए कहा।

कुछ देर बाद यश देवड़ा अन्य साथी यशपाल के साथ दूसरी कार (एमपी-43/सीबी-0862) लेकर अाया। पहली कार ठीक करके वे दोनों कारें लेकर बहन के यहां पहुंचे। उन्होंने बाद में आए कार ड्रायवर से कहा कि सैलाना पहुंचो, वे पीछे पहली वाली कार से अाएंगे। यश देवड़ा व यशपाल कार लेकर चले गए। वे दो किलोमीटर दूर पहुंचे तभी उनकी कार पर अज्ञात लोगों ने पथराव किया।

यश ने फोन कर बताया कि पथराव से कार का कांच टूट गया है। उन्होंने यश व यशपाल को वापस बहन के घर बुलाया। कुछ समय रूकने के बाद यश देवड़ा से कहा कि तुम आगे चलो, वे पीछे वाली कार से चलते है। वहां से रवाना होकर करीब तीन किलोमीटर अडवानिया के पास पहुंचे थे, तभी बाइक पर दो अज्ञात युवक आए व आगे चल रही कार पर पथराव कर दिया।

वे समझे कि मैं आगे वाली कार में हूं। उस कार के साइड ग्लास पर बड़े पत्थर मारे गए, ये वह क्षतिग्रस्त हो गया। कारें रोककर नीचे उतरे तो हमलावर भाग निकले। सैलाना थाना प्रभारी जितेंद्रसिंह कनेश ने बताया कि नारायण मईड़ा की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

जानलेवा हमला था, सुरक्षा दी जाए

नारायण मईड़ा ने बताया कि हमलावर उन्हें मारना चाहते थे, लेकिन वे हमले में बाल-बाल बच गए। हमलावर समझे कि मैं आगे वाली कार में हूं। इस पर बाद में उस पर भी पथराव किया गया। यह पूछने पर कि उनका किसी से कोई विवाद है? उन्होंने कहा कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उन्हें सुरक्षा दी जाए। पुलिस निष्पक्ष जांच कर हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तार कर दंडित करें।

मिर्ची बाबा से मिलकर डा.गोविंद सिंह ने जताया खेद

0

भोपाल।। भिंड में कांग्रेस की जनाक्रोश रैली के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के साथ बैठने को लेकर हुए महामंडलेश्वर स्वामी वैराज्ञानंद गिरि के साथ पूर्व मंत्री डा.गोविंद सिंह के विवाद का शुक्रवार को पटाक्षेप हो गया। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा के निवास पर मुलाकात में डा.सिंह ने कहा कि मैं संत-महात्मा का सम्मान करता हूं। मेरी किसी बात से दुख पहुंचा हो तो खेद व्यक्त करता हूं। इसके बाद मिर्ची बाबा ने कहा कि हमारे मन में ऐसा कुछ भी नहीं है। मंच से जुड़ा एक विषय था। डा.सिंह हमारे लाड़ने हैं और स्नेह रखते हैं। दोनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और विवाद खत्म हो गया।

mirchi_baba_dr_govind_singh

भिंड की सभा में मंच पर बैठने को लेकर डा.गोविंद सिंह से मिर्ची बाबा का विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि वे मंच छोड़कर चले गए थे। उन्होंने भोपाल लौटने पर गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात की। इसे उनकी कांग्रेस से नाराजगी से जोड़कर देखा गया तो पार्टी नेता सक्रिय हो गए।

पीसी शर्मा ने मध्यस्थता की और शुक्रवार को पहले मिर्ची बाबा और फिर डा.गोविंद सिंह घर पर बुलाया। तीनों के बीच बंद कमरे में कुछ देर बात हुई। शर्मा ने बताया कि विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। कुछ व्यक्तियों ने गलतफहमी पैदा कर दी थी, जिसे दोनों ने बात करके दूर कर लिया।

डा.सिंह ने बताया कि वे सनातन धर्म को मानने वाले हैं और सदैव संत-महात्माओं को सम्मान करते हैं। कुछ लोगों ने गलतीफहमी पैदा कर दी थी। उन्हें यदि कष्ट पहुंचा है तो हम खेद जताते हैं। मिर्ची बाबा ने भी कहा कि काई नाराजगी नहीं है। मंच की व्यवस्था से जुड़ा एक विषय था। मेरे मन में ऐसी कोई बात नहीं है। मैं, पीसी शर्मा और डा.गोविंद सिंह धर्म और गोवंश के संरक्षण की लड़ाई लड़ते हैं और आगे भी लड़ते रहेंगे।

470 से अधिक भारतीय छात्र यूक्रेन छोड़कर रोमानिया में करेंगे प्रवेश

0

भारतीय छात्रों का पहला जत्था चेर्नित्सि से यूक्रेन-रोमानिया सीमा के लिए रवाना हो गया है। बस में 470 से अधिक भारतीय शुक्रवार को यूक्रेन छोड़कर रोमानिया में प्रवेश करेंग। MEA कैंप कार्यालय अब पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में चालू हैं। अतिरिक्त रूसी भाषी अधिकारियों को इन शिविर कार्यालयों में भेजा जा रहा है। Daynlo Halytsky Medical University, Lviv के लगभग 40 भारतीय मेडिकल छात्रों का एक समूह निकासी के लिए यूक्रेन-पोलैंड सीमा की ओर चल रहा है। उन्हें एक कॉलेज बस द्वारा सीमा बिंदु से लगभग 8 किलोमीटर दूर पहुंचा दिया गया था।

indian_students_ukraine

देश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन 26 फरवरी को दिल्ली में एक विशेष उड़ान में यूक्रेन से आने वाले भारतीय नागरिकों की अगवानी करेंगे। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा है कि आज दोपहर 470 से अधिक छात्र यूक्रेन से बाहर निकलेंगे और पोरबने-सिरेट सीमा के माध्यम से रोमानिया में प्रवेश करेंगे। हम सीमा पर स्थित भारतीयों को आगे की निकासी के लिए पड़ोसी देशों में ले जा रहे हैं।

भीतरी इलाकों से आने वाले भारतीयों को स्थानांतरित करने के प्रयास जारी हैं। यूक्रेन में फंसे एक भारतीय छात्र का कहना है, “हम वर्तमान में यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में खार्किव में भूमिगत मेट्रो स्टेशनों पर हैं, और निकासी पोलैंड के माध्यम से हो रही है जो पश्चिमी तरफ है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि हम कैसे यात्रा करेंगे।

EU का फैसला की राष्ट्रपति पुतिन और विदेश मंत्री लावरोव की यूरोप में मौजूद तमाम संपत्तियां होंगी फ्रीज

0

रुसी राष्ट्रपति को यूक्रेन पर हमले की बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। यूरोपियन यूनियन (European Union) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) से जुड़ी यूरोपीय संपत्तियों को फ्रीज करने पर सहमति दे दी है। ये कार्रवाई रूस के राष्ट्रपति द्वारा यूक्रेन पर हमला करने के आदेश देने के विरोध में की गई है। EU के इस कदम के बाद यूरोप में दोनों ही नेताओं की संपत्तियां पूरी तरह से फ्रीज हो जाएंगी। इसके अलावा रुस पर कई अन्य आर्थिक प्रतिबंध लगाये जा रहे हैं। एशिया और प्रशांत क्षेत्र के देशों ने रूस के बैंकों और अग्रणी कंपनियों के खिलाफ नए दंडात्मक कदम उठाने का समर्थन किया है।

Putin

रूस द्वारा यूक्रेन (Russia-Ukraine War) पर बोले गए हमले की वजह से अभी तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। संयुक्त राष्ट्र में अधिकारियों ने यूक्रेन में मानवीय अभियानों को गति देने के लिये 2 करोड़ डॉलर देने की घोषणा की है. दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने कहा कि उनका देश अंतरराष्ट्रीय पाबंदियों का समर्थन करेगा, लेकिन एकतरफा प्रतिबंधों पर विचार नहीं करेगा। एक ओर जहां एशिया के अधिकतर देशों ने यूक्रेन का समर्थन किया है, तो दूसरी ओर चीन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने की निंदा की है।

खेलों पर भी पड़ा असर

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले का असर अब खेलों पर दिखना शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों के अनुरोध किया है कि रुस और बेलारुस में होने वाले खेलों से जुड़े तमाम इवेंट या तो रद्द कर दें या उनका स्थान बदल दें। इसी कड़ी में रूसी ग्रां प्री 2022 (Russian Grand Prix) प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। रूसी ग्रां प्री 25 सितंबर 2022 को सोची के ओलंपिक पार्क में होने वाला था, लेकिन F1 आयोजकों ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में इसका आयोजित करना असंभव है। ट्वीट कर कहा गया है कि फॉर्मूला 1 के रूसी ग्रां प्री को यूक्रेन में आक्रमण के मद्देनजर रद्द कर दिया गया है।

गौहरगंज पुलिस ने किया 03 शातिर मोटरसाइकिल चोरो को गिरफ्ता

0

रायसेन जिले में अपने कुशलनेतृत्व तथा बेहतर कार्यप्रणाली के लिए पहचाने जाने वाले जिले के पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीना के कुशल नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में जिला रायसेन में बड़े-बड़े गंभीर मामलों जैसे हत्या,लूट ,नकबजनी ,चोरी जैसी अनसुलझी वारदातों का खुलासा काफी कम समय में किया जाकर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा रहा है ।

Motercycle

इसी क्रम में थाना गोहरगंज अंतर्गत दिनांक 21/02/2022 को फरियादी शिवनारायण नंदवंशी निवासी विनेका ने रिपोर्ट किया कि मेरी मोटरसाइकिल शाम के समय विनेका का बाजार के दिन खड़ी कर बजार गया गया जो कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है थाना गोहरगंज में रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 32/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दूसरे ही दिन शातिर चोरों ने धावा बोलते हुए दिनदहाड़े गौहरगंज कोर्ट के सामने रखी पुलिस आरक्षक की मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया आरक्षक की रिपोर्ट पर थाना गोहरगंज में अपराध क्रमांक 33/2022 धारा 379 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया 2 दिन के अंदर लगातार मोटरसाइकिल चोरों का इस तरह थाना गोहरगंज क्षेत्र मैं हावी होना गोहरगंज पुलिस के लिए चैलेंज था प्राप्त जानकारी अनुसार इन्हीं दिनों में मंडीदीप क्षेत्र से भी मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं सामने आई थी चोरी की लगातार वारदातों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रायसेन ने थाना प्रभारी गोहरगंज उप निरीक्षक आर के चौधरी को मोटरसाइकिल चोरों को अति शीघ्र पकड़कर मोटरसाइकिले बरामद करने के दिशा निर्देश दिए थे ।

दौराने अनुसंधान दिनांक 24/02/2022 को वाहन चेकिंग के दौरान  मोटरसाइकिल सवार बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से आते हुए पुलिस चेकिंग को देखकर लौटकर वापस 34 मील तरफ से भागने लगे शंका तथा संदिग्ध हालत में भागने पर पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पकड़कर उनका नाम पता व गाड़ी के कागजात के संबध में पूछा तो उन्होंने अपना नाम शेरु अली पिता रमजान अली उम्र 30 साल निवासी ग्राम चेनपुर थाना बाड़ी जिला रायसेन तथा राजेश ठाकुर पिता सुमेर ठाकुर उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र. 14 देवरी थाना देवरी जिला रायसेन का होना बताया संदेहियो के पास टूटी हुई नंबर प्लेट की मोटरसाइकिलों को चेक करने पर पाया गया कि यह थाना गोहरगंज के अपराधों में ग्राम विनेका तथा न्यायालय गौहरगंज के सामने से चुराई हुई मोटर सायकिलें पाया जाने पर शेरु तथा राजेश से सख्ती से पूछताछ की गई जिन्होने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने तीसरे साथी मो. इरशाद मो.इरशाद उर्फ गनी पिता शरीफ खान उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्र,14 देवरी के साथ विगत सप्ताह में बंगरसिया मंडीदीप गौहरगंज तथा इसके पहले भी बक्तरा आदि क्षेत्रों से कुल 08 मोटर सायकिले चोरी करना कबूल किया वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोहरगंज तथा थाना मंडीदीप पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम गठित की जा कर आरोपी शेरु तथा राजेश के बताए अनुसार ग्राम चैनपुर तथा थाना देवरी से आरोपियों के द्वारा चोरी की हुई 6 मोटरसाइकिल बरामद करने में तथा शेष फरार तीसरा आरोपी मो.इरशाद उर्फ गनी को पकड़ने सफलता हासिल की है इस प्रकार तीनो आरोपियों से चोरी की हुई कुल 08 मोटरसाइकिलें कीमती करीबन 05 लाख बरामद की गई है जिनमें से दो गौहरगंज थाना क्षेत्र के अपराध में तथा एक मोटर सायकिल थाना मण्डीदीप के अपराध में तथा शेष अन्य की जानकारी प्राप्त की जा रही है । आरोपी शेरु अली पूर्व रिकार्डधारी बदमाश है जो हाल ही में जेल से छूटकर आया था तथा अपने दो साथियों राजेश ठाकुर तथा इरशाद उर्फ गनी के साथ मिलकर मोटर सायकिल चोरी की बारदातों में सक्रीय हो गया ।

मोटरसाइकिल चोरी की इन लगातार वारदातों का खुलासा करने में अनुविभागीय अधिकारी ओबैदुल्लागंज  मलकीत सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मंडीदीप मनोज सिंह तथा थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी के नेतृत्व में स्टॉप टीम , उनि संजय यादव , सउनि रमेश बामने ,दिलीपसिंह ,प्र. आर. राममनोहर , आर. नितेश , निगम ,बृजेश ,संजीव ,दिलीप , जितेन्द्र तथा थाना मंडीदीप से टीम में शामिल सउनि महेश अग्निहोत्री, सउनि जयप्रकाश वर्मा , आर. शिशुपाल थाना बाड़ी से आर. सोहन , पारितोस की सराहनीय भूमिका रही है ।