प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद आर्थिक मामलों से जुड़े कुछ बड़े फैसलों का एलान किया है। इनसे आम जनता को वित्तीय ट्रांजेक्शन्स और डिजिटल लेनदेन में आसानी होगी और उनको इंसेटिव्स मिलेंगे। कैबिनेट ने कम रकम के डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए 2600 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन राशि को मंजूरी दी है। इसके तहत वित्त वर्ष 2022-23 के लिए रूपे क्रेडिट कार्ड और BHIM UPI के उपयोग पर लोगों को इंसेटिव्स मिलेंगे। ये इंसेटिव्स P2M (पर्सन टू मर्चेंट) बेसिस पर दिए जाएंगे।
मोदी कैबिनेट ने मल्टी लेवल कोऑपरेटिव सोसाइटी के गठन का भी निर्णय लिया है। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि मोदी मंत्रिमंडल ने नेशनल लेवल मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट सोसाइटी को मल्टी सोसाइटी कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट, 2002 के तहत मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार राष्ट्रीय स्तर पर मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव एक्सपोर्ट सोसायटी का गठन करेगी। सरकार के मुताबिक इससे ‘सहकार से समृद्धि’ के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी। साथ ही BHIM UPI से ट्रांजैक्शन पर इंसेंटिव देने का फैसला भी किया गया है। इसके अलावा मोदी कैबिनेट ने पीएम मुफ्त अनाज योजना का नाम बदलने का फैसला लिया है। अब से पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना कार्यक्रम का नाम होगा।
पिछली कैबिनेट में मुफ्त अन्न योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया गया था। कोविड-19 महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त अनाज बांटने की शुरुआत अप्रैल 2020 में की गई थी। इस अन्न योजना की अवधि 31 दिसंबर को खत्म हो रही थी। इससे पहले 23 दिसंबर को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद खाद्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत गरीबों को मुफ्त में अनाज मुहैया कराना जाारी रहेगा। जिसके बाद इसे एक साल के लिए बढ़ा दिया गया।
BHIM UPI और रुपे कार्ड के इस्तेमाल से 2600 करोड़ की राशि का होगा फायदा
देश में आईटी का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में आई.टी. का अगला डेस्टीनेशन इंदौर होगा। स्वच्छता और कार्य के बेहतर वातावरण को हमने ब्रांड के रूप में स्थापित किया है। उद्योग और निवेश की सुगम प्रक्रियाएं, सहयोगी और उत्साहवर्धक व्यवहार तथा बेहतर कनेक्टिविटी व पर्याप्त इन्फ्रास्ट्रक्चर सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रदेश को उपयुक्त बनाता है। मुख्यमंत्री चौहान ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले उद्योगपतियों और निवेशकों से वन टू वन चर्चा में यह बात कही। मुख्यमंत्री चौहान से डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया, गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज, अडानी एग्रो ऑयल एवं गैस के प्रणव अडानी, टाटा इंटरनेशनल के नोएल टाटा, आईटीसी ग्रुप के संजीव पुरी, एक्ससेंचर की रेखा मेनन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के निखिल आर. मेसवानी ने ब्रिलिंयट कन्वेंशन सेंटर में भेंट की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान से चर्चा में डालमिया भारत समूह के पुनीत डालमिया ने प्रदेश में सीमेंट प्लांट लगाने तथा स्वस्थ कार्बन साइकिल विकसित करने के लिए प्रदेश के वेस्ट लैंड पर वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निवेश में इस प्रकार के नवाचारों का प्रदेश में स्वागत है।
मुख्यमंत्री चौहान से भेंट में गोदरेज इण्डस्ट्री के नादिर गोदरेज ने प्रदेश में बढ़ रहे शहरीकरण को देखते हुए रियल एस्टेट क्षेत्र में निवेश की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ ही एग्रो केमिकल उद्योग लगाने की योजना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनका समूह मालनपुर स्थित इकाई का विस्तार कर रहा है। समूह सीएसआर के अंतर्गत स्वास्थ्य क्षेत्र में गतिविधियों को बढ़ाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने पर्यटन के क्षेत्र में संभावनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश की लगातार बढ़ रही प्रति व्यक्ति आय से प्रदेश में आर्थिक गतिविधियां बढ़ रही है।
बायपास पर वाहन ने बाइक सवार को 10 मीटर घसीटा, मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग 34 में अंधमूक बायपास पर एक हाइवा वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक वाहन के साथ करीब 10 मीटर तक घसीटता गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना रात में हुई। इस जगह पर एक हफ्ते के अंदर ये दूसरी घटना है जिसमें किसी की मौत हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर चक्कारजाम कर दिया। हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बमुश्किल जाम हटवाया और हाइवा को थाने लेकर पहुंची।
गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि ग्राम पडुआ निवासी रंजीत पटेल उर्फ मुन्नू पटेल उर्फ मुन्नू पहलवान मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह बाइक से धनवंतरी नगर की ओर से अपने घर की तरफ जा रहा था। बाइक पर उसका दोस्त सवार था।
वे अंधमूक बाइपास चौराह पार कर नहर वाले मार्ग पर पहुंचे ही थे कि कटनी की ओर से सर्विस लेन से एक हाइवा तिलवारा की ओर जा रहा था। इस दौरान ने नहर वाले मार्ग से गुजर रहे मुन्नू पटेल की बाइक को जोरदार टक्कर हाइवा ने मार दी। हाइवा में रेत थी। टक्कर के साथ ही मुन्नू और उसक साथी सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक के नीचे मुन्नू आ गया और 10 मीटर दूर तक ट्रक के साथ घसीटता चला गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी
राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले सभी सियासी दल अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गए हैं। ऐसे में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने भी संगठन की मजबूती के लिए कुछ नए ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नए ब्लॉक प्रमुखों का चयन करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस पार्टी ने 47 नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी इससे पहले 100 और 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दो सूचियां जारी की जा चुकी है।
राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर तीसरी लिस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 47 नए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम की घोषणा की है। साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिल से बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने ट्वीट में आगे लिखा कि मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाते हुए संगठन को और मजबूत करेंगे।
कांग्रेस संगठन में फेरबदल
राजस्थान विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने वाले हैं। ऐसे में कांग्रेस ने राज्य संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। बीते 7 दिन में कांग्रेस पार्टी ने कुल 235 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जयपुर में जौहरी बाजार ब्लॉक में गजनफर अली और कोटपूतली में कन्हैयालाल सैनी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
RRR फिल्म के गाने को मिला बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवॉर्ड
लॉस एंजिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ। कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में भारतीय फिल्म आरआरआर के गाने ‘नाटू नाटू’ को बेस्ट बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का अवार्ड मिला है। संगीतकार एमएम कीरवणी ने ट्रॉफी ग्रहण की। गाने को एमएम कीरवणी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं, जबकि राहुल सिपलीगंज और काल भैरव ने गाने को अपनी आवाज दी है। एसएस राजामौली की सुपर हिट फिल्म RRR को इस साल के गोल्डन ग्लोब की दो श्रेणियों में नामांकित किया गया था।
भोपाल में आर्थिक तंगी से परेशान एक ही परिवार के 6 लोगों ने जहर पीया
राजधानी में एक शख्सग ने अपनी पत्नीर और चार बच्चों के साथ कीटनाशक पीकर जान देने का प्रयास किया। परिवार का मुखिया किशोर जाटवठेकेदारी करता है। सामूहिक खुदकुशी के प्रयास का यह मामला बैरागढ़ कलां में घटित हुआ।
इन सभी को हमीदिया अस्पकताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिेर बताई जा रही है। खजूरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शुरुआती जांच के मुताबिक आर्थिक तंगी के चलते परिवार ने सामूहिक खुदकुशी करने की कोशिश की।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले पिपलानी के आनंद नगर इलाके में भी एक परिवार द्वारा सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। यह परिवार कर्जदारों से परेशान था। परिवार में मुखिया के अलावा उसकी मां, पत्नीु और दो बेटियों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। अस्पशताल में उपचार के दौरान उन सभी की मौत हो गई थी।
मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन के साथ इंदौर में ग्लोबल इन्वेगस्टेर्स समिट का शुभारंभ किया। उन्होंकने कहा कि विकसित भारत हर भारतीय का संकल्प है। आस्था से अध्यात्म तक मध्य प्रदेश अजब- गजब और सजग है।
उन्हों ने कहा कि मध्य प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट के लिए आप सभी निवेशकों और उद्यमियों का स्वागत है। विकसित भारत के निर्माण में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है। कृषि से लेकर शिक्षा से लेकर सभी क्षेत्रों में एमपी अजब है, गजब और सजग भी है। इन्वेस्टर्स समिट ऐसे समय में हो रही है जब भारत का अमृत काल शुरू हो चुका है। हम सभी विकसित भारत के लिए जुटे हुए हैं। हम जब विकसित भारत की बात कर रहे हैं तो यह हमारा ही नहीं सभी भारतीयों का संकल्प है।
आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक
प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ल्ड बैंक का मानना है कि भारत के पास अन्य देशों के मुकाबले आर्थिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता बहुत अधिक है। जी20- ग्रुप में इस साल भारत सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था होगी।
समुद्र के नीचे इंडोनेशिया में 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप
मंगलवार तड़के इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप से 427 किलोमीटर (265 मील) दक्षिण में 95 किलोमीटर की गहराई में था। एएफपी समाचार एजेंसी ने अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण का हवाला देते हुए बताया कि इंडोनेशिया और पूर्वी तिमोर से दूर समुद्र के नीचे 7.6 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप के झटके तिमोर, मालुकु द्वीपसमूह और पापुआ द्वीपों पर महसूस किए गए। लेकिन नुकसान या पीड़ितों की कोई सूचना नहीं थी।
अंबोन में रहने वाले एक इंडोनेशियाई हम्दी ने एएफपी को बताया, मैं बिस्तर पर था, तब मुझे हल्का कंपन महसूस हुआ। मैं उठा और पाया कि मेरे कई दोस्तों ने भी इसे महसूस किया है। इंडोनेशियाई भूभौतिकी एजेंसी ने शुरू में संभावित सुनामी के बारे में चेतावनी दी थी, और फिर चेतावनी हटा ली। भूकंप ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र की राजधानी डार्विन तक महसूस किया गया था, जहां कम से कम 1,000 लोगों ने ऑस्ट्रेलियाई भूविज्ञान एजेंसी को इसकी सूचना दी थी। एक ट्विटर यूजर ओरबाउंड इमेजेज ने कहा, “यहां डार्विन में लगातार जोरदार झटके लग रहे हैं, जो हमारे उत्तर में काफी गंभीर भूकंप है। डार्विन में ट्विटर यूजर्स द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में गिलास में पानी और एक तरफ से दूसरी तरफ घड़े को दिखाया गया है।
सीए फाइनल का रिजल्ट घोषित
सीए फाइनल का रिजल्ट मंगलवार सुबह घोषित कर दिया गया। इंदौर से आल इंडिया दूसरी रैंक। पहली दूसरी रैंक में सिर्फ एक अंक का अंतर। इंदौर की शिखा जैन ने आल इंडिया रैंकिंग में संयुक्त तौर पर दूसरा नंबर हासिल किया है। वहीं दिल्ली के हर्ष चौधरी पहले नंबर पर रहे। हर्ष चौधरी ने कुल 800 में से कुल 618 अंक हासिल किए। वहीं इंदौर की शिखा ने 617 अंक हासिल किए। मेंगलुरू की रामयाश्री ने भी 800 में से कुल 617 अंक हासिल कर आल इंडिया स्तर पर संयुक्त दूसरा स्थान हासिल किया। नई दिल्ली मानसी अग्रवाल कुल 613 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
नंवबर में हुए सीए फाइनल ईयर की परीक्षा के ग्रुप वन में कुल 65291 परीक्षार्थी बैठे थे। इनमें से 13969 विद्यार्थी पास हुए। वहीं ग्रुप दो में कुल 64775 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 12053 विद्यार्थी पास हुए। वहीं 29242 विद्यार्थी दोनों में समग्र रूप से शामिल हुए। इनमें से 3243 ही परीक्षा में सफल हुए।
मुख्यमंत्री शिवराज के साथ प्रवासी भारतीयों ने लगाए पौधे
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में शिरकत करने आए विदेशी मेहमानों ने शहर के ग्लोबल गार्डन में पौधारोपण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीयों के साथ पौधे लगाए। इस दौरान शहर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी मौजूद थे। प्रवासी भारतीयों ने यहां पौधे लगाने के साथ ही देश और इंदौर की जमकर सराहना की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।





