Home Blog Page 22

ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में जड़े 7 छक्के

0

ऋतुराज गायकवाड़ ने विजय हजारे ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। उन्होंने सोमवार को एक मुकाबले के दौरान एक ही ओवर में 7 छक्के जड़े। ऋतुराज ने इस ओवर में 43 रन बनाए। इस तरह उन्होंने एक ओवर में 43 रन बनाए और ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। अब तक क्रिकेट के सभी रूपों (टी-20, वनडे और टेस्ट) में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है। ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र के सलामी बल्लेबाज हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान रिकॉर्ड बनाया। पारी के 49वें ओवर में उन्होंने शिवा सिंह के ओवर में सात छक्के जड़े। ओवर की पांचवीं गेंद नो बॉल थी, जिस पर भी बल्लेबाज ने छक्का जड़ दिया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल बीसीसीआई डोमेस्टिक पर इसका वीडियो शेयर किया है। ऋतुराज गायकवाड़ का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। अब तक बहुत कम लोगों ने ऋतुराज गायकवाड़ का नाम सुना था, लेकिन अब उनकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।

इंदौर के छप्पन दुकान का अपना रेडियो स्टेशन 15 दिनों में शुरू होगा

0

छप्पन दुकान पर जाने वाले खान-पान के शौकीनों को जल्द ही यहां पर संगीत का आनंद भी मिलेगा। अगले 15 दिन में छप्पन दुकान का अपना एफएम रेडियो स्टेशन शुरू होगा। यहां पुलिस चौकी के नीचे बने कक्ष में रेडियो स्टेशन तैयार किया जाएगा। इस एफएम पर लोग फरमाइशी गीत भी सुन सकेंगे। कोई व्यक्ति छप्पन दुकान पर जन्मदिन या विवाह की सालगिरह मनाना चाहेगा तो रेडियो के माध्यम से संदेश व गीत सुनाए जा सकेंगे।
करीब दो साल पहले स्मार्ट सिटी कंपनी ने अहमदाबाद की टू पाइ आर कंपनी से इस बारे में चर्चा की थी, लेकिन कोविड के कारण यह प्रोजेक्ट आकार नहीं ले सका। अब टू पाइ आर कंपनी को ही इसका ठेका दिया गया है। अभी तक दिल्ली-चेन्नाई एयरपोर्ट और दिल्ली-मुंबई के कुछ माल में इस तरह के रेडियो की सुविधा है। लोग काल करके, मोबाइल एप या आनलाइन माध्यम से अपनी फरमाइश पहुंचा सकेंगे। इस रेडियो के आरजे यातायात का जीवंत अपडेट भी देंगे।
स्मार्ट सिटी को सात लाख रुपये प्रतिवर्ष देगी कंपनी
स्मार्ट सिटी कंपनी ने जिस एजेंसी को छप्पन के एफएम रेडियो स्टेशन संचालन का जिम्मा दिया है। वो अगले 15 दिन में छप्पन दुकान परिसर में अपना स्टेशन तैयार करेगी। संचालक एजेंसी एक घंटे के कार्यक्रम में 10 मिनट का विज्ञापन कर कमाई करेगी। एजेंसी स्मार्ट सिटी कंपनी को हर तीन माह में अग्रिम भुगतान करेगी। एजेंसी एक साल में स्मार्ट सिटी कंपनी को सात लाख रुपये का भुगतान करेगी। इस तरह रेडियो स्टेशन शुरू होने से निगम को कमाई भी होगी।

टीम इंडिया बांग्ला0देश के खिलाफ वनडे के लिए घोषित

0

BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए भारत की वनडे टीम का ऐलान कर दिया है। तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और ऑलराउंडर शाहबाज अहमद यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह लेंगे। बीसीसीआई ने बांग्लादेश ओडीआई के लिए नई टीम की घोषणा की है और एक बनाम न्यूजीलैंड में दो बदलाव भी किए हैं। वरिष्ठ चयन समिति ने दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए यश दयाल और रवींद्र जडेजा की जगह तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और हरफनमौला शाहबाज अहमद को नामित किया है। दयाल की पीठ के निचले हिस्से में समस्या है और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं जबकि जडेजा अभी घुटने की चोट से उबरे नहीं हैं और वह बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे। बयान में आगे कहा गया है कि कुलदीप और शाहबाज अब सीधे बांग्लादेश वनडे में हिस्सा लेंगे। कुलदीप और शाहबाज़ को शुरू में न्यूजीलैंड में 25 नवंबर से ऑकलैंड में शुरू होने वाली 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम में नामित किया गया था। हालांकि, अब वे बांग्लादेश जाने वाली टीम का हिस्सा होंगे।

सुपारी के व्यापार-नौकरी में सफलता पाने के लिए करें ये उपाय

0

भारत में सुपारी सिर्फ खाने के लिए इस्तेमाल नहीं की जाती बल्कि पूजा-पाठ में भी काम आती है। सनातन संस्कृति के अनुसार सुपारी पूजन सामग्री का अहम हिस्सा है। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि विघ्नहर्ता भगवान गणेश को सुपारी अत्यंत प्रिय है। भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा में भी सुपारी का उपयोग किया जाता है। मां दुर्गा को पान-सुपारी चढ़ाई जाती है। पूजा-पाठ के अलावा ज्योतिष शास्त्र में सुपारी से जुड़े कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं सुपारी से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में।
सुपारी बनाएगी बिगड़े काम
अगर आपको किसी कार्य में सफलता नहीं मिल रही है या लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो सुपारी आपके इस अटके काम को बना सकती है। एक पान के पत्ते पर देसी घी में लाल सिन्दूर मिलाकर स्वस्तिक बनाएं, इसके बाद कलावे में लपेटी हुई सुपारी पत्ते पर रखें। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा के बाद इन सभी को एक लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान पर रख दें। प्रतिदिन इसकी पूजा करें। आपके सभी अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे।

अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर

0

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की हालत गंभीर बनी हुई है। गुरुवार सुबह उनकी पत्नी वृषाली गोखले ने बताया कि विक्रम गोखले पिछले 24 घंटों से गंभीर हैं। डॉक्टर अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इलाज और दवाओं का ज्यादा असर नहीं दिख रहा है। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है।
इससे पहले बुधवार रात विक्रम गोखले के परिवार ने उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। विक्रम गोखले अभी पुणे के एक अस्पताल में भर्ती हैं। 82 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। विक्रम गोखले की बेटी ने कहा, ‘उनकी हालत अभी भी गंभीर है और लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है। उनका निधन नहीं हुआ है। उनके लिए प्रार्थना करते रहें।’

भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में दूसरा दिन, राहुल के साथ प्रियंका भी शामिल

0

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का आज दूसरा दिन है, गुरुवार सुबह 6:20 बजे यह खंडवा जिले के बोरगांव से शुरू हुई और अब तक रुरस्तमपुर पहुंच चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा में आज प्रियंका गांधी वाड्रा और सचिन पायलट भी शामिल हो गए हैं। बोरगांव से दो घंटे में यात्रा करीब आठ किमी चलकर सुबह आठ बजे कुमठी पहुंची। यहां गुरुकृपा फैमिली रेस्टारेंट पर राहुल गांधी रुके और नाश्ता किया। इसके बाद वे रुस्तमपुर के लिए आगे बढ़ गए। रास्ते के दोनों ओर राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग रही हैं। ग्रामीणों ने जगह-जगह इनका स्वागत भी किया।
ग्राम रुस्तमपुर में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने गांव से गुजरते हुए सड़क किनारे उन्हें देखने के लिए खड़ी मजदूर पेशा परिवार की बातचीत की। उन्हें अपने काफिले के अंदर बुलाकर गले में हाथ डाल कर दोनों भाई बहनों ने उससे चर्चा की। उसने बताया कि मेरा नाम भी प्रियंका है तो प्रियंका वाड्रा ने उससे हाथ भी मिलाया।

कोरोना का चीन में पलटवार, एक दिन में सामने आए 31,000 केस

0

चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर सिर उठाया है। स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी फैलने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। बीजिंग समेत कुछ बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। सामूहिक परीक्षण किया जा रहा है। यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के हवाले से बताया कि चीन ने बुधवार को कोरोना के कुल 31,454 मामले दर्ज किए गए।

खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन

0

खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए नया इतिहास रचा जा रहा है। पेसा एक्ट में प्रावधान है कि ग्राम विकास की कार्य-योजना ग्राम सभा बनाएगी। ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि खर्च होगी। ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखेगी। मस्टर रोल ग्राम सभा के सामने निरीक्षण के लिए रखा जाएगा। श्रमिकों को पूरा पारिश्रमिक समय पर मिले, इसका ध्यान भी ग्राम सभा रखेगी। गाँव में सरकार अब गाँव की चौपाल से चलेगी।
मुख्यमंत्री चौहान खंडवा जिले के पंधाना में पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि पंधाना-घाटाखेड़ी-कालका मार्ग को अब “अमर क्रांतिकारी टंट्या भील” मार्ग के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के लिए गाँव से बाहर जाने वाले श्रमिकों को पहले ग्राम सभा को बताना होगा कि वह कहाँ काम करने जा रहे हैं, उन्हें उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे कि श्रमिकों के हितों का ध्यान ग्राम सभा रख सकें। पेसा एक्ट के नियम में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किए जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। विकास के सभी कार्य ग्राम सभा की अनुमति से ही होंगे। पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसे 89 अनुसूचित जनजाति विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया गया है। पेसा एक्ट में अनुसूचित क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन से संबंधित अधिकार नागरिकों को ग्राम सभा के माध्यम से दिये गये हैं।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ भी किया पौध-रोपण

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स कराने वाली संस्था भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आई.सी.एस.आई.) के अध्यक्ष सी.एस. विवेक नायक सहित सी.एस. योगेश खाकरे, पी.के. राय, अमित जैन, अवधेश पाराशर, प्रणय पटेल, प्रवेश धवन, अरविंद तिवारी तथा मनीष पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए।
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कॅरियर जागरूकता और स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आकाशवाणी भोपाल के समाचार संपादक संजीव शर्मा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही काफी सालों बाद भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से राजस्थान में एक बिग फैट इंडियन वेडिंग की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इसी साल सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक ने एक बेटी का स्वागत किया था। जिसका नाम उन्होंने नानी और दादी के नाम पर मालती रखा। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।