अनाथ बच्चों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मनाया रक्षाबंधन. 250 बच्चों ने सीएम को बांधा रक्षासूत्र. मुख्यमंत्री कोविड19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बच्चों से सीएम शिवराज ने किया सीधा संवाद. यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री निवास पर हुआ. इस दौरान सीएम ने बच्चों को उपहार भी बांटे. जो बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए हैं, वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े. मुख्यमंत्री कोविड बाल सेवा योजना के तहत 1399 हितग्राही बच्चों को हर माह 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता, निशुल्क खाद्यान्न वितरण और शिक्षा संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है.
कारम नदी पर बने बांध में लीकेज,
धार। जिले के धार-धामनोद मार्ग स्थित भारूड़पुरा के निचले ग्राम कोठिडा में नवनिर्मित मिट्टी के बांध लीकेज होने का मामला प्रकाश में आया है। यहां से लगातार पानी बह रहा है। इस मामले को प्रशासन और जन संसाधन विभाग ने गंभीरता से लेते हुए पानी का लीकेज रोकने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं राजस्व विभाग ने बांध के निचले क्षेत्र में बसे हुए तीन गांव को अलर्ट जारी कर दिया है। पूरे मामले में प्रशासन सतर्क है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मामले में पल-पल का अपडेट ले रहे हैं।
शुक्रवार को सभी गांव को खाली करवाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उक्त वीडियो आने के बाद में स्थिति गंभीर हुई। जिस पानी के रिसाव को कल रोकने का दावा किया गया था वहां से फिर से पानी निकलना शुरू हुआ था। ग्रामीणों को स्कूल और अन्य सुरक्षित भवनों पर पहुंचाने के लिए तेजी से हो रही है कार्रवाई।
जल संसाधन मंत्री पहुंच रहे धार
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट धार ज़िले के कारम डैम पहुंच रहे हैं। यहां जल संसाधन विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारीगण द्वारा अपनी देख-रेख में बांध में हुए लीकेज से उत्पन्न परिस्थितियों में आपदा प्रबंधन का कार्य किया जा रहा है।
प्रशासन की तैयारियां पूरी
गुरुवार को प्रशासन ने तमाम तैयारियां कर ली थी। यदि बांध में अचानक से कोई बड़ी समस्या आती है तो गांव वालों को सुरक्षित करने का प्लान तैयार किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि यह सामान्य रिसाव है। इसे जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। इसके लिए बड़े स्तर पर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें प्राथमिक रूप से सफलता भी मिल गई है।
फिलहाल कोई बहुत बड़ी चिंता की स्थिति नहीं है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। कलेक्टर खुद बांध को देखने के लिए पहुंचे हैं। कारम नदी के आसपास कोठीदा गांव के साथ इमलीपुरा, दुगनी, डेहरिया, सिरसोदिया और हनुमंत्या बसे हुए हैं। इन गांवों में विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। यदि किसी तरह की अप्रिय स्थिति बनती है तो उसे तुरंत निपटा जा सकता है। हालांकि बांध की लीकेज को रोकने के लिए बहुत व्यापक स्तर पर काम शुरू हो चुके हैं। बता दें कि पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे हैं।
इस बारे में बांध निर्माण संबंधी कार्य विभाग जल संसाधन के एसडीओ एसके सिद्दीकी ने बताया कि इसमें एक मामूली सा लीकेज हुआ। इसमें एक मोटर का पानी लगातार बह रहा है। यह बहुत बड़ा रिसाव नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे मिट्टी के बांध में बहुत नुकसान या फूटने की स्थिति नहीं है। इसलिए इसको भी हमने बड़े स्तर पर रोकने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसमें हम मुरम डालने से लेकर जो पानी का रिसाव रोकना में लगे है। इसके लिए बहुत तेजी से काम कर रहे है। मशानी लगाई गई है। युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है। बहुत जल्द ही इस पानी को रोकने में सफलता मिल जाएगी। कुछ हद तक हमें पानी को रोकने में सफलता मिल भी गई है। इस तरह से बांध के क्षेत्र में फिलहाल स्थिति है सभी लोगों को सुरक्षित रखा जा सके
टाटा ग्रुप का 17,000 रुपये तक जा सकता है यह मल्टीबैगर स्टॉक
टाटा ग्रुप (Tata Group) के एक शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। यह कंपनी टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) की है। टाटा एलेक्सी के शेयर 2020 के अपने निचले स्तर से लगभग 1,800 प्रतिशत तक ऊपर चढ़ गया है। एक्सपर्ट का मानना है कि चार्ट पैटर्न के अनुसार अभी भी शेयर में तेजी की संभावना है। कंपनी का मार्केट कैप 59,000 करोड़ रुपये से अधिक है। स्टॉक 25 मार्च, 2020 को 501 रुपये के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अब 10 अगस्त 2022 को 9,459 रुपये पर पहुंच गया। तब से अब तक लगभग 1,800 प्रतिशत की बढ़त (Stock return) देखने को मिली है।
एक साल में निवेशकों के पैसे हुए डबल
एक साल में निवेशकों की संपत्ति को दोगुना से ज्यादा करने वाले इस शेयर ने 9,704 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई हासिल की। एनालिस्ट का सुझाव है कि जो निवेशक टाटा ग्रुप के इस शेयर में रैली से चूक गए हैं, वे इसे अगले 6 महीनों में 10,000-17,000 रुपये तक के टारगेट प्राइस के लिए इसे जमा कर सकते हैं। स्टॉक 10 अगस्त 2021 से 10 अगस्त 2022 तक 4,238 रुपये से बढ़कर 9,459 रुपये पर पहुंच गया। यानी साल में इसमें 120 पर्सेंट की तेजी है।
25 साल में 1 लाख पर्सेंट से ज्यााद का रिटर्न
वहीं, पिछले 25 साल में इस शेयर ने 1,23,064.06% का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। 25 साल पहले इस शेयर की कीमत बीएसई पर 11 जुलाई 1997 को 7.68 रुपये थी। 10 अगस्त 2022 को यह शेयर 9,459 रुपये पर पहुंच गया। पिछले 9 सालों में इस शेयर ने 9274.09% का रिटर्न दिया है। इस दौरान यह 86.13 रुपये (23 Aug 2013 का बंद प्राइस) से बढ़कर 10882.24% रुपये पर पहुंचा है। रकम के हिसाब से देखा जाय तो अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 25 साल पहले 7.68 रुपये के हिसाब से 30 हजार रुपये लगाए होते और आज तक निवेश में बने रहते तो आज यह बढ़कर 3.69 करोड़ रुपये का फायदा होता।
ब्रह्मास्त्र से शाहरुख खान के फोटोज लीक
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे और उसके बाद ही फैन्स उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटिड हैं, हालांकि आर माधवन की रॉकेट्री और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में शाहरुख खान का कैमियो देखने को मिला, लेकिन फैन्स बेसब्री से उनकी अपकमिंग फिल्म पठान, डंकी और जवान का इंतजार कर रहे हैं। रॉकेट्री और लाल सिंह चड्ढा के बाद शाहरुख अब फिल्म ब्रह्मास्त्र में कैमियो करते नजर आएंगे, जिसका एक क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है।
ब्रह्मास्त्र से शाहरुख का क्लिप लीक
फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। कुछ वक्त पहले खबरें सामने आई थीं कि फिल्म में शाहरुख खान का भी कैमियो होगा, ऐसे में अब इस पर मुहर लग गई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस में शाहरुख खान, विजुअली पैक्ड एक्शन सीन में नजर आ रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान, ‘वानर अस्त्र’ के किरदार में दिखेंगे।
फैन्स हुए एक्साइटिड
शाहरुख खान के फैन्स इस क्लिप के सामने आने से काफी एक्साइटिड हैं और एक्टर की तारीफ करते हुए खूब तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। शाहरुख खान के फैन्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट जता रहे हैं। ट्विटर पर तो #ShahRukhKhan भी ट्रेंड हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में सिर्फ शाहरुख खान ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण का भी कैमियो हो सकता है। इससे फैन्स और भी ज्यादा एक्साइटिड हैं।
तीन पार्ट्स में रिलीज होगी ब्रह्मास्त्र
बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र तीन पार्ट्स की फिल्म है। पिंकविला ने इसको लेकर अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि दूसरा पार्ट महादेव और पार्वती पर आधारित होगा। रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ब्रह्मास्त्र 2, महादेव और पार्वती के किरदार के ईर्द गिर्द घूमती नजर आएगी। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के पहले पार्ट में रणबीर और आलिया मेन लीड में हैं, जो शिवा और ईशा का किरदार निभाते नजर आएंगे। बता दें कि शिवा (शिव) और ईशा भी महादेव और पार्वती के ही नाम हैं। सूत्र ने बताया, ‘सभी किरदार एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अयान ने इंडियन माइथोलॉजी से जुड़ा एक यूनीवर्स बनाया है। फिल्म में ऐसा कुछ दिखाया गया है, जो कभी भी पहले नहीं देखा गया है।’
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर न हों भ्रमित
हर साल भाद्रपद यानी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। कुछ ज्योतिषाचार्यों का मत है कि जन्माष्टमी का पर्व 18 अगस्त को मनाया जाएगा, जबकि कुछ का कहना है कि जन्माष्टमी का पर्व अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में मनाया जाता है जो कि 19 अगस्त को रहेगा। इस साल भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
अष्टमी तिथि-
18 अगस्त को सप्तमी तिथि रात 09 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अष्टमी तिथि शुरू होगी, जो कि 19 अगस्त को रात 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।
आधी रात को मनाया जाता है जन्माष्टमी का त्योहार-
जन्माष्टमी का त्योहार अष्टमी तिथि के दिन रात 12 बजे मनाया जाता है। ऐसे में 18 अगस्त की रात जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाना चाहिए। कई लोगों का मानना है कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि के आठवें मुहूर्त में हुआ था जो कि 19 अगस्त को रहेगा।
कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी का पर्व-
शास्त्रों के अनुसार, हिंदू धर्म में कोई भी त्योहार उदया तिथि में मनाने की भी परंपरा है। ऐसे में कुछ लोग जन्माष्टमी 18 अगस्त व कुछ लोग 19 अगस्त को मनाएंगे। जन्माष्टमी व्रत का पारण 19 अगस्त की रात 10 बजकर 59 मिनट के बाद ही करें।
जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त 2022-
अष्टमी तिथि प्रारम्भ – अगस्त 18, 2022 को 09:20 पी एम बजे
अष्टमी तिथि समाप्त – अगस्त 19, 2022 को 10:59 पी एम बजे
रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ – अगस्त 20, 2022 को 01:53 ए एम बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त – अगस्त 21, 2022 को 04:40 ए एम बजे
18 व 19 अगस्त के पूजन मुहूर्त
कृष्ण जन्माष्टमी बृहस्पतिवार, अगस्त 18, 2022 को
निशिता पूजा का समय – 12:03 ए एम से 12:47 ए एम, अगस्त 19
अवधि – 00 घण्टे 44 मिनट्स
कृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार, अगस्त 19, 2022 को
निशिता पूजा का समय – 12:03 ए एम से 12:47 ए एम, अगस्त 20
अवधि – 00 घण्टे 44 मिनट्स
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने रिश्वत और गबन के दोषी सैमसंग ग्रुप के मालिक को माफी दी
रिश्वत और गबन के दोषी सैमसंग ग्रुप के मालिक ली जे-योंग को शुक्रवार को दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने माफी दे दी है। यह आर्थिक आधार पर भ्रष्टाचार के दोषी व्यापारिक नेताओं को मुक्त करने की दक्षिण कोरिया की लंबी परंपरा का नवीनतम उदाहरण है। दक्षिण कोरिया के न्याय मंत्री हान डोंग-हून ने कहा कि अरबपति ली जे-योंग, जिन्हें पिछले साल जनवरी में रिश्वत और गबन का दोषी ठहराया गया था। अब उन्हें देश के आर्थिक संकट पर काबू पाने में योगदान देने का मौका देने के लिए माफी दी गई है।
7.9 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के 278वें सबसे अमीर व्यक्ति ली को 8 महीने जेल में काटने के बाद अगस्त 2021 में पैरोल पर रिहा किया गया था। शुक्रवार को दी गई माफी उन्हें पांच साल के लिए निर्धारित जेल के बाद के रोजगार प्रतिबंध को हटाकर पूरी तरह से काम पर लौटने की अनुमति देगी।
न्याय मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वैश्विक आर्थिक संकट के कारण कोरिया की अर्थव्यवस्था खराब हो गई है और आर्थिक मंदी लंबे समय तक रहने की आशंका है। मंत्रालय ने कहा कि माफी इसलिए दी गई ताकि ली और अन्य समान रूप से क्षमा किए गए उच्च-स्तरीय अधिकारी – “प्रौद्योगिकी और रोजगार सृजन में सक्रिय निवेश के माध्यम से देश के निरंतर विकास का नेतृत्व कर सकें।
मंत्रालय ने कहा कि 54 वर्षीय ली को शुक्रवार को तीन अन्य व्यवसायियों के साथ माफी दी गई, जिसमें लोटे समूह के अध्यक्ष शिन डोंग-बिन भी शामिल हैं, जिन्हें 2018 में रिश्वतखोरी के एक मामले में ढाई साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। ली इसके उपाध्यक्ष हैं। दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग समूह का कुल कारोबार दक्षिण कोरिया के सकल घरेलू उत्पाद के लगभग पांचवें हिस्से के बराबर है।
बीजेपी के वोट बैंक को साधने के लिए कांग्रेस ने बनाया मास्टरप्लान
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले है। लेकिन पंचायत और निकाय चुनाव के बाद कांग्रेस और बीजेपी तैयारियों में जुट गए हैं। जानकारी मिली है कि कांग्रेस प्रदेश में एक बड़ा सम्मेलन करने जा रही है। इससे बीजेपी के वोट बैंक में भी असर दिख सकता है।
कांग्रेस अब सभी समाजों को साधने में जुट गई है। समाजों के सम्मेलन के जरिए कांग्रेस इन्हें अपने वोट बैंक में तबदील करने में जुटी है। और इसी के चलते कांग्रेस 28 अगस्त को प्रदेश में सिंधी समाज का सम्मेलन करने जा रही है जिसमें सिंधी समाज के प्रबुद्ध जन इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
कांग्रेस के बीजेपी के वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी माना जा रहा है। क्योंकि सिंधी समाज बीजेपी का कोर वोटर माना जाता है। एमपी के इंदौर, भोपाल सहित कई जिलों में सिंधी समाज का प्रभाव मजबूत है। ऐसे में कांग्रेस में बसे इन वोटरों को साधने की तैयारी में जुटती नजर आ रही है।
कांग्रेस इसके अलावा अनुसूचित जनजाति विभाग प्रदेश के 89 आदिवासी विकास खंडों में भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। जिसमें आदिवासियों को उनके अधिकारियों के लिए जागरूक किया जाएगा। निकाय चुनाव पंचायत चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी है। और कमलनाथ खुद मॉनीटिरिंग कर रहे हैं।
व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त, शुभ मुहूर्त आज रात 08:53 बजे के बाद
भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन भद्रारहित अपराह्न व्यपिनी पूर्णिमा में करने का विधान है। इस वर्ष लोगों में काफी संशय है कि रक्षाबंधन 11 को मनाया जाए या 12 अगस्त को। ज्योतिष गणना में दोनों ही दिन रक्षासूत्र बांधने का मुहूर्त है। हालांकि अधिकांश ज्योतिषाचार्य मान रहे हैं कि 11 अगस्त को रात 8:53 बजे के बाद रक्षाबंधन का विशेष शुभ मुहूर्त है।
यदि पहले दिन व्याप्त पूर्णिमा के अपराह्न काल में भद्रा हो तथा दूसरे दिन उदय कालिका पूर्णिमा तिथि त्रिमुहूर्त-व्यपिनी हो तो उसी उदय कालिक पूर्णिमा के अपराह्न काल में रक्षाबंधन करना चाहिए। यदि आगामी दिन पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यपिनी न हो तो पहले दिन भद्रा समाप्त होने पर प्रदोष काल में रक्षा सूत्र बांधने का विधान है।
11 अगस्त को व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त
इस वर्ष 11 अगस्त को अपराह्न व्यपिनी पूर्णिमा में भद्रादोष व्याप्त है। 12 अगस्त को पूर्णिमा प्रात: 07:06 बजे तक ही रहेगी। यह पूर्णिमा त्रिमुहूर्त व्यपिनी नहीं है। पूर्णिमा 07:06 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में ज्योतिष गणना के अनुसार 11 को प्रदोषकाल के समय भद्रा रहित काल में रात्रि 8:53 बजे के बाद रक्षाबंधन पर्व मनाया जायेगा। यह शुभ मुहूर्त 09:42 बजे तक रहेगा।
गौतम अडानी की रिफाइनरी लगाने की बड़ी तैयारी
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) एक के बाद एक नए सेक्टर इंवेस्टमेंट कर रहे हैं। अब अडानी एंटरप्राइजेज के नए निवेश के प्लान को लेकर बड़ी खबर आई है। अडानी समूह (Adani Group) की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) उड़ीसा में एल्यूमिना रिफाइनरी प्लांट लगाने की योजना बना रही है। राज्य की नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) सरकार की तरफ से अडानी समूह के इस प्लांट को मंजूरी दे दी गई है। हालांकि, इस पूरे मसले पर अडानी एंटरप्राइजेज ने किसी बयान से इनकार किया है।
41000 हजार करोड़ रुपये का होगा इंवेस्टमेंट
अडानी समूह को राज्य सरकार ने रायगडा जिले में यह रिफाइनरी लगाने की मंजूरी दी है। यह पूरा प्रोजेक्ट 41000 हजार करोड़ रुपये या फिर 5.2 अरब डाॅलर में पूरा होने की उम्मीद है। सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार इस प्लांट की कुल क्षमता 4 मिलियन टन की होगी।
गौतम अडानी ने दिसंबर 2021 में मुंद्रा एल्युमिनियम लिमिटेड (Mundra Aluminium Limited) कंपनी बनाई थी। इस कंपनी से उनकी योजनाओं का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है। इस सेक्टर में फिलहाल आदित्य बिड़ला समूह और लंदन की वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड जैसी कंपनियों का दबदबा है। 126 अरब डाॅलर की संपत्ति के मालिक गौतम अडानी बहुत तेजी के साथ पोर्ट्स और एग्री ट्रेडिंग के बाद एयरपोर्ट, रेन्यूबल एनर्जी डेटा सेंटर जैसे सेक्टर में निवेश कर रहे हैं और अपना दबदबा बना रहे हैं।
किशोर कुमार की समाधि फूलों से महकी, दूध जलेबी का भोग लगा
खंडवा। हरफनमौला किशोर कुमार की समाधि उनके जन्मदिन पर गुरुवार को फूलों से महक उठी। यहां उनके चाहने वालों का मेला सा लग गया। समाधि पर दूध जलेबी का भोग लगाया गया। किशोरकुमार कहा करते थे, दूध जलेबी खाएंगे, खंडवा में बस जाएंगे। किशोर कुमार के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए उनके प्रशंसक अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता सहित देशभर से आये। यहां किशोरकुमार की समाधि पर किसी ने सेल्फी ली तो किसी ने गीत गुनगुनाकर उन्हें स्वरांजलि दी।
नगर निगम और किशोरकुमार प्रेरणा मंच के संयुक्त तत्वाधान में किशोरकुमार की समाधि पर आर्केस्ट्रा का आयोजन रखा गया। यहां किशोर प्रेमियों ने गीतों की प्रस्तुति दी। आमजन से लेकर अधिकारियों तक ने गीत गाए। किशोरकुमार के जन्मदिन को खंडवा में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। किशोर कुमार की समाधि पर ही नहीं शहर में भी जगह-जगह पर संगीत की महफिल सजाई गई।





