Home Blog Page 47

तीनों फॉर्मेट में मैचों का ‘शतक’ लगाने वाले विराट कोहली दूसरे क्रिकेटर बनेंगे

0

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली एशिया कप 2022 के दौरान एक और बड़ा रिकॉर्ड कायम करने के लिए तैयार हैं। विराट क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। विराट से पहले न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेल चुके हैं। विराट अब रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरते ही सभी फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे।
अब तक केवल 13 क्रिकेटरों ने 100 या उससे ज्यादा T20I मैच खेले हैं। लेकिन टेलर उनमें एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेले हैं। विराट ने अब तक 99 इंटरनेशनल टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.12 की औसत से 3308 रन बनाए हैं। उन्होंने 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की ओर से T20I में डेब्यू किया था।
33 साल के कोहली T20I इंटरनेशनल मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। कोहली ने इस साल मार्च में मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ अपना 100वां टेस्ट मैच खेला था। वह अब तक 102 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। विराट ने अब तक 262 वनडे मैचों में अब तक 12344 रन बनाए हैं।

पन्ना जिले की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रात: मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा पन्ना जिले में संचालित जन -कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से योजनावार समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर पन्ना से योजनाओं के क्रियान्वयन के स्तर की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियात्मक विलम्ब नहीं होना चाहिए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में जल संसाधन राज्य मंत्री और पन्ना जिले के प्रभारी मंत्री रामकिशोर कांवरे, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, कमिश्नर सागर सहित वरिष्ठ अधिकारी भी जुड़े। अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।
प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की गति बढ़ाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना में बन रहे आवास गृह के कार्य की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन में प्रक्रियागत विलम्ब नहीं होना चाहिए। यदि जियो टेगिंग और मेपिंग जैसे कार्यों में दो-तीन माह लगाए जाएंगे तो हितग्राही को विलम्ब से योजना का लाभ मिलेगा। कलेक्टर पन्ना संजय मिश्र ने बताया कि जिले में योजना में 83 प्रतिशत आवास गृह बन गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वीकृत आवास गृह शीघ्र पूर्ण करने और प्रत्येक माह योजना की समीक्षा के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना में किसी भी स्तर पर लापरवाही और भ्रष्टाचार को सहन नहीं किया जाएगा।

 

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23 वीं बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की

0

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए जबकि उत्तंर प्रदेकेन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल में मध्ये क्षेत्रीय परिषद की 23वीं बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए जबकि उत्तंर प्रदेश के मुख्यतमंत्री योगी आदित्य नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यशम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मं‍त्री, केंद्रीय गृह सचिव, अंतर्राज्य परिषद सचिवालय की सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और राज्य सरकारों तथा केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मध्यठ परिषद में शा‍मिल मध्यच प्रदेश, उत्तीर प्रदेश, उत्त‍राखण्ड़श और छत्तीयसगढ़ राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति, जीडीपी में योगदान और देश के विकास के लिए महत्वेपूर्ण है। पहले इन चारों राज्यों को बीमारू राज्यर माना जाता था, लेकिन अब ये सभी राज्यर इससे बाहर निकलकर विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंाने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद राज्यब देश में अनाज उत्पारदन का प्रमुख केन्द्रम हैं और परिषद में शामिल चारों राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के टीम इंडिया के कॉंसेप्टर को जमीन पर उतारा हैं।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है। नरेन्द्रे मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 8 साल में पूरे देश में टीम इंडिया की अवधारणा को सामने रख इसे चरितार्थ किया है। नरेन्द्रन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की संख्याै में हुई बढोत्तोरी के आंकडे देते हुए शाह ने बताया कि 1957 से 2013 की तुलना में 2014 से अब तक क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की फ़्रीक्वेंसी में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होाने कहा कि कोविड के बावजूद बैठको की संख्याक में बढोत्तीरी प्रधानमंत्री के टीम इंडिया के कॉसेप्टक को उद्घोषित करती हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि 2019 के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों में मुद्दों को हल करने में 27 प्रतिशत की बढोत्तनरी हुई है जो एक बहुत बडी उपलब्धि है।
श के मुख्यतमंत्री योगी आदित्य नाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यशम से बैठक में शामिल हुए। बैठक में सदस्य राज्यों के वरिष्ठ मं‍त्री, केंद्रीय गृह सचिव, अंतर्राज्य परिषद सचिवालय की सचिव, सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव और राज्य सरकारों तथा केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
अपने सम्बोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि मध्यठ परिषद में शा‍मिल मध्यच प्रदेश, उत्तीर प्रदेश, उत्त‍राखण्ड़श और छत्तीयसगढ़ राज्य अपनी भौगोलिक स्थिति, जीडीपी में योगदान और देश के विकास के लिए महत्वेपूर्ण है। पहले इन चारों राज्यों को बीमारू राज्यर माना जाता था, लेकिन अब ये सभी राज्यर इससे बाहर निकलकर विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंाने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद राज्यब देश में अनाज उत्पारदन का प्रमुख केन्द्रम हैं और परिषद में शामिल चारों राज्यों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के टीम इंडिया के कॉंसेप्टर को जमीन पर उतारा हैं।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हमेशा सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने का काम किया है। नरेन्द्रे मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद पिछले 8 साल में पूरे देश में टीम इंडिया की अवधारणा को सामने रख इसे चरितार्थ किया है। नरेन्द्रन मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की संख्याै में हुई बढोत्तोरी के आंकडे देते हुए शाह ने बताया कि 1957 से 2013 की तुलना में 2014 से अब तक क्षेत्रीय परिषद की बैठकों की फ़्रीक्वेंसी में तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होाने कहा कि कोविड के बावजूद बैठको की संख्याक में बढोत्तीरी प्रधानमंत्री के टीम इंडिया के कॉसेप्टक को उद्घोषित करती हैं। अमित शाह ने यह भी कहा कि 2019 के बाद क्षेत्रीय परिषद की बैठकों में मुद्दों को हल करने में 27 प्रतिशत की बढोत्तनरी हुई है जो एक बहुत बडी उपलब्धि है।

हिमाचल में आनंद शर्मा ने संचालन समिति अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा

0

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने पार्टी के संचालन समिति अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे एक पत्र में आनंद शर्मा ने लिखा: ‘प्रमुख बैठकों में आमंत्रित नहीं किए जाने से उनके आत्म-सम्मान को ठेंस पहुंची है।’ बता दें, इससे पहले पार्टी आलाकमान ने बीते दिनों प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और कांगड़ा के विधायक पवन काजल को पद से हटा दिया गया। नए कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर चंद्र कुमार की नियुक्ति की गई है। पवन काजल पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगा है।
इस्लामिक कट्टरपंथ के खिलाफ जारी जंग में असम पुलिस को बड़ी कायमाबी मिली है। पुलिस ने कहा कि अल-कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (AQIS) और बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (ABT) से जुड़े दो संदिग्धों को शनिवार को असम के गोलपारा जिले में गिरफ्तार किया गया। गोलपारा के पुलिस अधीक्षक वीवी राकेश रेड्डी ने कहा कि संदिग्धों ने कथित तौर पर पड़ोसी बांग्लादेश से आए जिहादियों को समर्थन और आश्रय दिया था।
नोएडा की पॉश कालोनी में महिला से बदसलूकी करने वाला श्रीकांत त्यागी सलाखों के पीछे है। श्रीकांत की हरकत पर जहां पूरे देश में गुस्सा है, वहीं अब त्यागी समाज बचाव में आगे आया है। इसके लिए रविवार को नोएडा में त्यागी समाज की महापंचायत हो रही है। त्यागी समाज के लोगों का आरोप है कि सांसद महेश शर्मा के कहने पर ही श्रीकांत की पत्नी व अन्य पर गुंडों की तरह कार्रवाई की जा रही है। वहीं ओमेक्स सोसाइटी की महिलाएं इस महापंचायत का विरोध कर रही हैं। पुलिस ने नोएडा और ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

मनीष सिसोदिया को लुकआउट सर्कुलर अभी जारी नहीं हुआ

0

दिल्ली की आबकारी नीति घोटाला मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की परेशानी बढ़ती जा रही है। मामले में सीबीआई की टीम तेजी से जांच कर रही है। इस बीच रविवार सुबह यह खबर तेजी से फैली कि मामले में Manish Sisodia समेत 13 आरोपियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। आरोपियों के विदेश भागने की आशंका में यह कार्रवाई की गई है। खुद मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बयानबाजी शुरू कर दी। हालांकि सच्चाई यह है कि सीबीआई की ओर से अभी इस तरह का कोई नोटिस जारी नहीं हुआ है। मीडिया में खबर आने के बाद सीबीआई ने कहा कि नोटिस जारी नहीं हुआ है, लेकिन जल्द जारी कर दिया जाएगा।
लुकआउट सर्कुलर जारी होने पर सिसोदिया का ट्वीट
‘आपकी सारी रेड फैल हो गयी, कुछ नहीं मिला, एक पैसे की हेरा फेरी नहीं मिली, अब आपने लुक आउट नोटिस जारी किया है कि मनीष सिसोदिया मिल नहीं रहा। ये क्या नौटंकी है मोदी जी? मैं खुलेआम दिल्ली में घूम रहा हूँ, बताइए कहाँ आना है? आपको मैं मिल नहीं रहा?’
अरविंद केजरीवाल ने भी किया ट्वीट
अपने डिप्टी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी होने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘ऐसे समय जब आम इंसान महंगाई से जूझ रहा है, करोड़ों की संख्या में युवा बेरोज़गार हैं, केंद्र सरकार को सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर बेरोज़गारी और महंगाई से लड़ना चाहिए।उसकी बजाय ये पूरे देश से लड़ रहे हैं। रोज़ सुबह उठकर CBI ED का खेल शुरू कर देते हैं। ऐसे देश कैसे तरक़्क़ी करेगा?’

विश्व यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में बस्तर के 13 साल के युवराज ने दिलाया भारत को कांस्य पदक

0

जगदलपुर। बस्तर में खेल की रंगत बदल रही है। अलग अलग प्रभाग के खेलों में बच्चों का रुझान बढ़ रहा है। यहां पर क्रिकेट, हाकी, फुटबाल जैसे लोकप्रिय खेल को छोडकर एथेलेटिक्स, स्वीमिंग व बाक्सिंग जैसे खेल में भी बच्चे सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक 13 साल का बच्चा युवराज सिंह, जिसने दस साल की उम्र में क्रिकेट की गेंद को छोड़कर बाक्सिंग में अपना भाग्य अजमाना चाहा। युवराज ने म्यूथाई बाक्सिंग का रास्ता चुना। तीन साल में ही इस बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी तमन्ना हर मां-बाप को होती है। पहले साल ही युवराज ने अपनी मेहनत के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर क्वालिफाई किया।
इसके बाद कोरोना के दौर में आनलाइन चैंपियन बना। अब जब उसे देश के लिए खेलने का मौका मिला तो बस्तर के इस हीरे ने भारत का नेतृत्व करते देश के लिए कास्य पदक हासिल किया। युवराज ने न केवल देश की बस्तर की भी पहचान को विदेश में एक नए खेल में दिलाया है। मलेशिया के क्वालालामपुर में नौ से 20 अगस्त तक होने वाली विश्व यूथ म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के युवराज को उसबेकिस्तान के खिलाड़ी के हाथ सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले उसने इंग्लैंड व ब्राजील के खिलाड़ियों को पटखनी दी। विश्व खिताब पर कजाकिस्तान का कब्जा रहा। अंडर-14 आयुवर्ग में 71 किलो से अधिक के वर्ग में युवराज ने अपना हुनर दिखाया। देश के लिए कांस्य पदक हासिल करने वाले इस होनहार बालक में स्वर्ण पदक जीतने की भूख साफ दिख रही है।

‘कश्मीर मुद्दा हल किए बिना शांति नहीं, दोनों मुल्क नहीं झेल सकते युद्ध’ – पीएम शाहबाज शरीफ

0

पाकिस्तान में सरकार बदल गई, पीएम बदल गया, लेकिन कश्मीर पर रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने अमेरिका में हुए एक कार्यक्रम में कश्मीर मुद्दा उठाया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान हमेशा क्षेत्र में शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन जब तक कश्मीर मुद्दा हल नहीं हो जाता, यह शांति संभव नहीं है। भारत और पाकिस्तान, दोनों के लिए जरूरी है कि विवाद का हल वार्ता के जरिए हो, क्योंकि दोनों ही देश एक और युद्ध बर्दाश्त नहीं करने की स्थिति में नहीं हैं। शाहबाज शरीफ के बयान पर भारत की प्रतिक्रिया का इंतजार है।
हावर्ड यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान छात्रों को संबोधित करते हुए शाहबाज शरीफ ने कहा, क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए पाकिस्तान दृढ़ संकल्प है, लेकिन दक्षिण एशिया में स्थायी शांति संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों और कश्मीरियों की इच्छाओं के अनुरूप कश्मीर मुद्दे के समाधान से जुड़ी हुई है और इससे कुछ भी कम में शांति बहाली संभव नहीं है।
उन्होंने आगे कहा, इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच व्यापार, अर्थव्यवस्था और अपने लोगों की स्थिति में सुधार के लिए प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए। पाकिस्तान की पेशेवर रूप से प्रशिक्षित सेना और परमाणु हथियार किसी को डराने के लिए नहीं है। हम अपनी सेना पर खर्च करते हैं ताकि अपनी सीमाओं की रक्षा हो सके, न कि किसी को डराने के लिए आक्रामक होने के लिए। शरीफ ने यह भी कहा कि हम बातचीत के जरिए भारत के साथ स्थायी शांति चाहते हैं क्योंकि युद्ध किसी भी देश के लिए कोई विकल्प नहीं है।

भारत ने जिम्बाब्वे को 5 विकेट से हराया

0

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर खेला गया। भारत के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने सीन विलियम्स के 42 और रयान बर्ल के 39 रनों की पारी के दम पर 161 रन बनाए। जवाब में 25.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली।

162 रनों के लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम के तरफ से एक बार फिर नई ओपनिंग जोड़ी उतरी। केएल राहुल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की लेकिन जल्द ही राहुल 1 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें न्याउची ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। दूसरे विकेट के रूप में धवन 33 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें तनाका चिवांगा ने इनोसेंट के हाथों कैच करवाया। भारत को तीसरा झटका जोंग्वे ने दिया। उन्होंने 6 रन के निजी स्कोर पर किशन को बोल्ड किया। एक छोर को थाम कर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल 33 रन बनाने के बाद जोंग्वे की गेंद पर इवान को अपना कैच दे बैठे। दीपक हुड्डा ने 25 रन की पारी खेली और रजा की गेंद पर आउट हुए।

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर किलकारियां गूंजी

0

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन चुकी है। हाल ही में खबरें आई हैं कि सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही एक्ट्रेस के परिवार में खुशी का माहौल है। आनंद अहूजा और सोनम के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी सोनम के परिवार ने फैंस के साथ शेयर की है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे सोनम और आनंद को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। इस खबर की जानकारी नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है।
सोनम और आनंद ने शेयर की खुशखबरी
बता दें कि कुछ देर पहले ही सोनम और आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं कि वे पेरेंट्स बन चुके हैं। और वे उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है। सोनम ने रील शेयर कर उसमें एक पोस्टर साझा किया है जिसमें यह लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने अपने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया।सभी डॉक्टर, नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।
नीतू कपूर और अनिल ने शेयर की पोस्ट
एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है कि सोनम मां बन चुकीं हैं। और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक नोट शेयर सोनम और आनंद को बधाई दी है। नीतू ने सोनम ने द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को ही शेयर किया है और साथ में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को टैग किया है।

देश का पहला क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र 100 करोड़ में भोपाल में बनेगा

0

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्षेत्रीय राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (क्षेत्रीय एनसीडीसी) की स्थापना की जाएगी। शनिवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के निवास स्थित कार्यालय पर क्षेत्रीय एनसीडीसी केंद्र के लिए भूमि आवंटन के सम्बंध में बैठक की गयी। इसके लिए भोपाल में 10 एकड़ भूमि चिन्हित की जा रही है। सारंग ने दावा किया कि यह एनसीडीसी का देश में पहला क्षेत्रीय केंद्र होगा।
मंत्री विश्वास सारंग ने बताया गया कि प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन (PM – ABHIM) के अंतर्गत भारत सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर मध्यप्रदेश के भोपाल में नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल (एनसीडीसी) के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना होगी। इस क्षेत्रीय केंद्र में आधुनिक स्तर की लैब होगी। जिसमें जिनोम सिक्वेंसिंग, उच्च स्तर की RTPCR जांच, HPLC जांच की सुविधा भी होगी। एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना हेतु मध्यप्रदेश का चिकित्सा शिक्षा विभाग नोडल विभाग होगा और गांधी चिकित्सा महाविद्यालय का कम्युनिटी मेडिसिन विभाग समन्वय का कार्य करेगा। सारंग ने बताया कि केंद्र के निर्माण कार्य, उच्च कोटि के उपकरण, फर्नीचर एवं मानव संसाधन आदि के लिए 100 करोड़ रुपए का अनुमानित व्यय किया जाएगा।
देश में पांच क्षेत्रीय संगठन बन रहे
PM – ABHIM के अंतर्गत देश के पांच राज्यों में एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना की जाना है। भारत सरकार द्वारा चिन्हित शहरों में भोपाल, गुवाहाटी, देहरादून, अहमदाबाद एवं बेंगलुरु है। जहां क्षेत्रीय केंद्र की स्थापना होगी। मंत्री सारंग का दावा है कि सबसे पहले भोपाल में एनसीडीसी क्षेत्रीय केंद्र स्थापित किया जाएगा।
यह होगा प्रदेश को फायदा
अनुसंधान और स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण में मदद मिलेगी। एनसीडीसी के क्षेत्रीय केंद्र में प्रदेश में होने वाली सभी बीमारियों की रोकथाम, उपचार एवं प्रोटोकॉल को निर्धारित करने हेतु नीति तैयार की जाएगी। एपिडेमिक इंटेलिजेंस सर्विसेस (EIS) की सेवाओं को इस केंद्र में प्रारंभ किया जाएगा। जिससे महामारी की प्राथमिक रोकथाम, आंकलन, पूर्व तैयारी हेतु अनुसंधान, स्थानीय स्वास्थ्य समस्याओं के निराकरण हेतु कार्य किया जाएगा।
क्षेत्रीय केंद्र इन संगठनों को करेगा समन्वय
एनसीडीसी का क्षेत्रीय केंद्र विश्व स्वास्थ्य संगठन, CDC, UNICEF, UNDP आदि स्वास्थ्य संबंधी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित करेगा और अंतर्राष्ट्रीय प्रोटोकॉल को निर्धारित करने में महती भूमिका निभाएगी। एन्टी माइक्रोबियल रेसिस्टेंस (AMR) के संबंध में नीति और विजिलेंस का कार्य भी यह केंद्र करेगा।