Home Blog Page 82

उत्तरकाशी में सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

0

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास एक मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। करीब 28 यात्रियों से भी भरी ये बस करीब 400 फीट गहरी खाई में गिर गई। प्रशासन के मुताबिक अबी तक 6 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 6 यात्रियों की लाशें बरामद हुई हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक डामटा से तकरीबन 2 किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ। बस में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रहनेवाले हैं।

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के तीर्थ यात्रियों की बस हरिद्वार से सुबह 10:00 बजे चली थी। लेकिन यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा और बर्नीगाड के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ये कुमाऊं मंडल की गाड़ी है, जो यातायात पर्यटन एवं विकास सहकारी संघ लिमिटेड कंपनी की ओर से हरिद्वार भेजी गई थी। बस में 28 लोग सवार थे। इस बस को एआरटीओ ऋषिकेश कार्यालय की ओर से 15 मई से 15 नवंबर तक का ग्रीन कार्ड जारी किया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने डॉक्टर्स एवं एम्बुलेंस को घटना स्थल पर रवाना करने के निर्देश दिए। फिलहाल 3 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद हैं। जिलाधिकारी ने NDRF और आपदा क्यूआरटी टीम को भी रवाना करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटना का संज्ञान मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है । चौहान ने दुखद घटना पर अपना दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी से फोन पर चर्चा कर घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने और उनके समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए कहा है । मुख्यमंत्री पूरी घटना के रेस्क्यू का स्वयं संज्ञान ले रहे हैं और उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उत्तराखंड सरकार के संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहकर घायलों की मदद करने में कोई कमी न रखें।

सारा अली खान ने बिकिनी में दिखाया अपना सिजलिंग फिगर

0

बॅालीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर से इंटरनेट पर अपनी लेटेस्ट बोल्ड इमेज को लेकर चर्चा में हैं।सारा अली खान स्टाइल और बोल्डनेस के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं। सारा अली खान ने एक बार फिर से बिकिनी में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देखने के बाद फैंस के साथ सेलेब्स भी उनकी इस अदा पर फायर वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव सारा अली खान के इस लेटेस्ट लुक देख एक बार फिर से इंटरनेट पर वह पूरी तरह से छा गई हैं। सारा अपने इस सिजलिंग लुक के साथ टोन्ड बाॅडी दिखा रही हैं। स्विमिंग पूल में सारा लाइट मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। सारा ने हल्का मेकअप लुक रखा है साथ ही में अपने बालों को खुला रखा है।

इस तस्वीर में सारा स्विमिंग पूल में आग लगाते हुए दिख रही हैं। सारा अली खान का यह बोल्ड लुक आप देखते रह जायेंगे। सारा के इस तस्वीर में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने उफ्फ और अनन्या पांडे ने ब्रो वाट का कमेंट लिखा है। सारा की इस तस्वीर को 1 करोड़ से अधिक लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि बीते दो सालों से सारा अली खान लगातार अपने सेक्सी फिगर और जिम लुक को लेकर अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद होती रहती हैं।

स्वप्निल कुसाले ने राइफल 3-पोजीशन में जीता सिल्वर मेडल, पहला व्यक्तिगत विश्व कप पदक

0

नई दिल्ली. भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले ने अजरबेजान के बाकू में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप की पुरुष वर्ग की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन (थ्रीपी) स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया. उन्होंने गुरुवार को इस तरह देश को इस प्रतियोगिता में दूसरा पदक दिलाया. 26 साल के स्वप्निल को रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता यूक्रेन के सेरही कुलिश से स्वर्ण पदक के मैच में 10-16 से हार मिली. यह स्वप्निल का पहला व्यक्तिगत आईएसएसएफ विश्व कप चरण पदक है.

भारत की 12 सदस्यीय राइफल टीम ने 1 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीत लिया है. इससे पदक तालिका में टीम अब 5वें स्थान पर पहुंच गई है. स्वप्निल ने प्रतियोगिता में विश्व स्तरीय निशानेबाजों के बीच 2 दिन काफी अच्छा प्रदर्शन किया. वह गुरुवार को शीर्ष आठ रैंकिंग राउंड में पहले कुलिश के बाद दूसरे स्थान पर रहे.

स्वप्निल इसके बाद स्वर्ण पदक की भिड़ंत में यूक्रेन के इस चैंपियन से हार गए. कुलिश ने रैंकिंग राउंड में 411 अंक का स्कोर बनाया था लेकिन स्वप्निल ने 409.1 अंक हासिल किए. फिनलैंड के एलेक्सी ने 407.8 अंक से कांस्य पदक जीता.

80 हजार करोड़ रु. की परियोजनाओं की पीएम मोदी रखेंगे आधाराशिला, इन्‍वेस्‍टर समिट में जुटेंगे कई सीईओ

0

पीएम नरेंद्र मोदी कल 3 जून को उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वे लगभग 11 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ पहुंचेंगे, जहां वे यूपी इन्वेस्टर्स समिट के 3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में भाग लेंगे। दोपहर करीब 1:45 बजे पीएम कानपुर के परौंख गांव पहुंचेंगे, जहां वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ पथरी माता मंदिर जाएंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वे डॉ बी आर अंबेडकर भवन जाएंगे, जिसके बाद दोपहर 2:15 बजे मिलन केंद्र का दौरा करेंगे।

इस समारोह के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी को लगातार निवेशकों की पहली पसंद बनाने की कोशिश में हैं। इस इनवेस्टर समिट में देश-विदेश से कई कई बड़े उद्योगपति शिरकत करने जा रही हैं। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, अडाणी समूह, टाटा ग्रुप, माइक्रोसाफ्ट इंडिया हीरानंदानी समूह आदि के सीईओ शामिल होंगे।

इस दौरान प्रधानमंत्री 80 हजार करोड़ रुपये से ज्‍यादा की लागत के 1406 परियोजनाओं की आधाराशिला भी रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बताया कि, “परियोजनाओं में कृषि और उससे संबद्ध क्षेत्र, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा और एयरोस्पेस, हथकरघा और वस्त्र आदि जैसे विविध क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

इस समारोह में देश के उद्योग जगत के शीर्ष लोग शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश इनवेस्‍टर्स समिट की शुरुआत साल 2018 में हुई थी। उस वर्ष इसका आयोजन 21-22 फरवरी को किया गया था। वहीं पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 29 जुलाई 2018 को हुई थी जबकि दूसरी सेरेमनी 28 जुलाई 2019 को आयोजित की गई थी।

पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान 61500 करोड़ रुपये की 81 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई थी जबकि दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 67 हजार करोड़ से ज्‍यादा की 290 परियोजनाओं की आधारशिला रखी गई थी। उत्तर प्रदेश में 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए लखनऊ में तीन जून को तीसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है।

इस सेरेमनी में आने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए राज्य सरकार ने खास उपहारों की व्यवस्था की है। यह उपहार प्रदेश की एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत प्रोत्साहित किए जा रहे प्रदेश के पारंपरिक हस्तशिल्प के नमूने होंगे।

कश्मीर मामले में चुप्पी नहीं, लगातार एक्शन जारी : भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा

0

भोपाल। कश्मीर में आतंकवादियोंं द्वारा आम नागरिकों को निशाना बनाए जाने के मामले पर भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि सरकार इन घटनाओं पर चुप नहीं है और लगातार एक्शन चल रहा है। नड्डा यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में चुप्पी नहीं साधी गई है। लगातार एक्शन चल रहा है। भारत सरकार की इन मामलों को लेकर ‘जीरो टालरेंस’ की नीति है।

कोविड महामारी के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेल्प सेंटर चलाए और जिन बुजुर्गों के बच्चे विदेश में थे, पूरे दो वर्ष तक उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई।

उन्होंने कहा कि कश्मीर में अभी तक कोई स्थानीय निकाय चुनाव नहीं करवा पाया था। पिछले दिनों वहां शांति से चुनाव हुए। वहां शांति स्थापित होने से आतंक चाहने वाले ‘फ्रस्ट्रेशन’ में हैं। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से पिछले दिनों लंदन में भारत के बारे में दिए गए बयान के बारे में नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी की यहां कोई नहीं सुनता, इसलिए वे वहां जाकर बोलते हैं।

ज्ञानवापी मस्जिद के मामले पर भाजपा अध्यक्ष ने सधी हुई भाषा में जवाब देते हुए कहा कि पार्टी संविधान और न्यायालय पर विश्वास करती है।

इसके पहले उन्होंने मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के नेतृत्व में हुए विकास की जानकारी देते हुए विस्तार से आंकड़ेे भी पेश किए। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव , सह प्रभारी पंकजस मुंडे और मप्र के गृह मंत्री डा नरोत्तम मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

मध्‍य प्रदेश में पंचायत के बाद शुरू होगा नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन

0

भोपाल । राज्य निर्वाचन आयोग के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के साथ नगरीय निकाय चुनाव कराना आसान नहीं था। दोनों की आचार संहिता लंबी न खिंचे, इसके लिए काफी मशक्कत की गई। कई बार चुनाव कार्यक्रम बनाए और फिर पंचायत चुनाव के बीच ही नगरीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया करने का रास्ता निकाला गया। इसका जानकारी राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते थे कि चुनाव की आचार संहिता तीन माह तक चले। इसके लिए तय किया गया कि पंचायत चुनाव के लिए नाम वापस लेने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगरीय निकाय की अधिसूचना जारी की जाए। अधिसूचना जारी करने के बाद रिटर्निंग आफिसर के पास अधिक कार्य नहीं रहता है, इसलिए नामांकन की प्रक्रिया 11 जून से प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया। 25 जून को पंचायत के पहले चरण का चुनाव है।

इसके पहले नगरीय निकाय के अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्‍ह का आवंटन कर दिया जाएगा और वे प्रचार में जुट जाएंगे। एक जुलाई को पंचायत के दूसरे और आठ जुलाई को तीसरे चरण का मतदान होगा। इस बीच छह जुलाई को नगरीय निकाय के पहले चरण का मतदान कराया जाएगा। दूसरे चरण का मतदान पंच, सरपंच और जनपद सदस्य के परिणाम की घोषणा से एक दिन पहले 13 जुलाई को करा लिया जाएगा। नगरीय निकाय के दूसरे चरण के परिणाम की घोषणा के साथ 18 जुलाई को आचार संहिता का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।

वसूली कांड माफी के बदले भरोसेमंद वाजे बना सरकारी गवाह

0

 मुंबई :वूसली कांड में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को एक और बड़ा झटका लग गया है. इस मामले में पूर्व इंस्पेक्टर सचिन वाजे सरकारी गवाह बनने को तैयार हो गए हैं. इसी वजह से सीबीआई कोर्ट ने उन्हें सशर्त माफी प्रदान कर दी है. कोर्ट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वाजे को अब केस से जुड़ी हर जानकरी विस्तृत तरीके से बतानी होगी. जांच एजेंसी इस माफी का विरोध जरूर कर रही थी, लेकिन कोर्ट ने साफ कर दिया कि ये मामला कोर्ट के दायरे में आता है और उन्होंने वाजे को सशर्त माफी देने का फैसला लिया है.

अब जानकारी के लिए बता दें कि अनिल देशमुख को 100 करोड़ रुपये की जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल नवंबर में गिरफ्तार किया गया था. तब ये भी आरोप लगा था कि सचिन वाजे के जरिए देशमुख ने मुंबई के कई बार से करीब 4.70 करोड़ रुपये इकट्ठा किए थे. ऐसे में उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगा था. लेकिन अब उसी मामले में सीबीआई कोर्ट ने सचिन वाजे को राहत दी है. शर्त सिर्फ इतनी है कि वाजे पूरे मामले में एक सरकारी गवाह बनेंगे और अदालत को सारा सच बताएंगे.

वैसे सचिन वाजे ने सीबीआई कोर्ट में खुद एक अर्जी दाखिल की थी. उन्होंने साफ कहा था कि उनके अहम बयान की वजह से ही वसूली कांड में जांच आगे बढ़ पाई थी. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सीबीआई की जांच में उनकी तरफ से लगातार सहयोग किया गया. ऐसे में उन्होंने माफी की मांग की थी जिसे कोर्ट ने अब स्वीकार कर लिया है.

इस समय सचिन वाजे न्यायिक हिरासत में हैं. मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने के साथ-साथ मनसुख हिरेन हत्याकांड मामले में वे आरोपी हैं. इस मामले में हाल ही में स्पेशल कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को भी खारिज कर दिया था. कहा गया था कि वे एक प्रभावशाली शख्स हैं जो सबूतों के साथ छेड़छाड़ कर सकते हैं. ऐसे में उस मामले में उन्हें कोई राहत नहीं दी गई लेकिन देशमुख केस में सरकारी गवाह बन उन्होंने पूर्व गृह मंत्री की चुनौती बढ़ा दी है.

54 विधानसभा क्षेत्रों में बनी बाल कांग्रेस कमेटी

0

भोपाल : कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने के लिए 16 से 20 साल तक के किशोर और युवाओं को जोड़ने के लिए बनी बाल कांग्रेस को इंदौर और देवास जैसे जिलों में बेहतर रिस्पांस नहीं मिल पा रहा है। हालांकि देवास से सटे शाजापुर जिले में सबसे अच्छा रिस्पांस मिला है। इस जिले की कई विधानसभा क्षेत्रों में बाल कांग्रेस की सदस्यता हजार के पार हो गई है।

बाल कांग्रेस के टीम पूरे प्रदेश में अपना नेटवर्क तैयार करने में लगी हुई है। पिछले 6 महीनों में इस टीम को प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छा रिस्पांस मिला है। हजारों की संख्या में किशोर और युवा इसके सदस्य बने हैं। अब यह देखा जा रहा है कि किस जिले में अच्छा रिस्पांस नहीं आ रहा है, वहां पर बाल कांग्रेस की टीम पार्टी के बड़े नेताओं की मदद से अपने संगठन को मजबूत करेगी। इसमें सबसे पहला नाम इंदौर जिले का आया है।

इंदौर जिले में कांग्रेस के तीन विधायक हैं। इनमें से एक विधायक शहर के हैं, जबकि दो विधायक ग्रामीण क्षेत्र के हैं। अब इन तीनों विधायकों सहित यहां के अन्य नेताओं की मदद लेकर बाल कांग्रेस यहां पर अपनी टीम को मजबूत बनाने के लिए काम करेगी। इसी तरह देवास शहर में तो बाल कांग्रेस को ठीक-ठाक रिस्पांस मिला लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की विधानसभाओं में इसके रिस्पांस से बाल कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारी चिंतित हैं। यहां पर भी कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक की मदद ली जाएगी।

बाल कांग्रेस की 54 विधानसभाओं में कमेटी बन चुकी है। बाकी के विधानसभा क्षेत्रों में आने वाले दो महीने में टीम बनाने का टारगेट रखा गया है। ऐसा बताया जाता है कि इस महीने ही अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में कमेटी बनाई जाएंगी।

शाहपुरा इलाके में रिकंस्ट्रक्शन के दौरान मकान गिरा, 6 मजदूर मलबे में दबे

0

भोपाल : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार शाम एक तीन मंजिला मकान भर-भराकर गिर पड़ा. इस हादसे में 6 मजदूर मलबे में फंस गए. रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 5 लोगों को अंदर से निकाल लिया गया है जबकि एक अभी भी अंदर फंसा हुआ है. नगर निगम और पुलिस अमला मौके पर बचाव कार्य में जुटा है.

भोपाल के शाहपुरा सेक्टर-A में तीन मंजिला मकान के रिकंस्ट्रक्शन (पुनर्निर्माण) का काम चल रहा था. इस बीच आज मकान के एक हिस्से को तोड़ा जा रहा था, तभी अचानक पूरा का पूरा घर ही भरभराकर ढह गया और 6 मजदूर मलबे में बुरी तरह फंस गए. यह देख आसपास के लोगों ने अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश की और स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस समेत नगर निगम का अमला पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. इसमें बचाव कार्य के दौरान मकान के मलबे में फंसे 6 मजदूरों को निकाल लिया गया, जिनमें 3 महिलाएं शामिल हैं. जबकि एक को निकालने के प्रयास खबर लिखे जाने तक जारी हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह भी मौके पर पहुंच गईं. सांसद ने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया, साथ ही घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए रवाया करवाया.

अंदेशा जताया जा रहा है कि अवैज्ञानिक ढंग से मकान के ढांचे का तोड़ा फोड़ा जा रहा था, इसी के चलते यह हादसा हो गया. फिलहाल, पुलिस प्रशासन हादसे के कारणों को जानने में जुट गया है.

छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को मतदान दल में नहीं किया जाएगा शामिल

0

भोपाल : पंचायत चुनाव में ऐसे किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को मतदान दल में नहीं रखा जाएगा, जो छह माह के भीतर सेवानिवृत्त हो रहे हों। पंचायत चुनाव के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर चार मतदान अधिकारी नियुक्त होंगे। मतदान दल का गठन और किसकी कहां ड्यूटी लगेगी, यह साफ्टवेयर के माध्यम से तय किया जाएगा। पंचायत चुनाव सवा चार लाख अधिकारी-कर्मचारी संपन्न् कराएंगे।

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पहले चरण का मतदान 25 जून को होना है। इस बार जिला और जनपद पंचायत के सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से कराने का निर्णय लिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राकेश सिंह ने कलेक्टरों को मतदान दल के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक विकासखंड में 10 प्रतिशत अधिक मतदान दल गठित किए जाएंगे, ताकि अप्रिय स्थिति बनी तो तत्काल कर्मचारी को पहुंचाया जा सके।

प्रत्येक मतदान दल में एक पीठासीन और तीन या चार मतदान अधिकारी रखे जाएंगे। एक मतदान अधिकारी मतदाता सूची और अमिट स्याही का प्रभारी होगा। जबकि, एक मतदान अधिकारी पंच एवं सरपंच के मतपत्र, एक जनपद और जिला पंचायत के मतपत्र और एक मतपेटी का प्रभारी रहेगा। जिनकी सेवानिवृत्ति में छह माह या उससे कम समय बाकी है, उनका उपयोग निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों में किया जा सकता है।

बैंक, एलआइसी के कर्मचारियों का ली जा सकती हैं सेवाएं

आयोग ने कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि यदि मतदान दल के लिए कर्मचारियों की कमी पड़ती है तो केंद्र शासन, बैंक और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआइसी) के कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकती हैं। तीन साल से अधिक सेवा वाले संविदा कर्मचारियों को भी मतदान दल में शामिल किया जा सकता है, पर इन्हें पीठासीन या मतदान अधिकारी के पद पर नियुक्त नहीं किया जाएगा।