Home Blog

चेतन चौधरी ने हत्याकांड की कोशिश क्राइम पेट्रोल देखकर सीखी थी जांच से बचने की चाल

0

चेतन चौधरी ने हत्याकांड की कोशिश क्राइम पेट्रोल देखकर सीखी थी जांच से बचने की चाल
पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार चल रही है। जांच के दौरान केतन अग्रवाल के मर्डर के मुख्य आरोपी सिया और चेतन चौधरी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि चेतन चौधरी ने वारदात के पहले टीवी शो क्राइम पेट्रोल के कई एपिसोड देखे थे ताकि वह यह सीख पाए कि अपराध के बाद जांच एजेंसियों को कैसे चकमा दिया जा सकता है। मामले की जांच अभी जारी है और पुलिस सच को सामने लाने में जुटी हुई है।

सिया और चेतन के बयान में विरोधाभास
वहीं दूसरी तरफ दोनों आरोपियों के बयान मेल नहीं खा रहे हैं, काफी विरोधाभास देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि एक ही चीज को लेकर दोनों अलग-अलग बयान दे रहे हैं। इसी वजह से मामला और उलझ जा रहा है और काफी प्रश्न खड़े हो जा रहे हैं। मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दोनों का पॉलीग्राफ (लाई डिटेक्टर) टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है, ताकि पूरा सच सामने बाहर आ सके। सिया ने टेस्ट की अनुमति दे दी है और पुलिस भी अदालत से अनुमति लेने की प्रोसेस पूरी कर रही है।

18 जून को लोहगढ़ किले पर हुई थी केतन की हत्या
पुलिस के अनुसार, 18 जून को 25 वर्षीय केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले के पास पहाड़ी से धक्का देकर हत्या कर दी गई थी। केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी होने वाली थी जिसके लिए उन्होंने 17 करोड़ का पैलेस भी बुक किया था। जांच में सामने आया है कि केतन, सिया और चेतन के रिश्ते के बीच बड़ी रुकावट माना जा रहा था। वह दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे के साथ थे। इसी वजह से दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस का दावा है कि इस साजिश को पहले से सोच-समझकर अंजाम दिया गया था।

सिया के घर पर हुई तलाशी
गुरुवार को पुणे पुलिस सिया गोयल के घर पहुंची और वहां कई घंटों तक तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन पहने गए कपड़े अपने कब्जे में लिए। इसके अलावा मोबाइल समेत कई डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए गए हैं। अब इन सभी चीजों की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। पुलिस का मानना है कि इन सबूतों से यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि वारदात से पहले और बाद में दोनों आरोपियों ने क्या-क्या किया और किससे संपर्क में थे।

मैं वापस आऊंगा और अल्फा की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर्वरी

0

मैं वापस आऊंगा और अल्फा की सफलता को लेकर उत्साहित हैं शर्वरी
अभिनेत्री शर्वरी इन दिनों निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में अपने अभिनय को मिल रही सराहना से उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘अल्फा’ की रिलीज का इंतजार कर रही हैं, जो 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक महीने के भीतर दो अलग-अलग शैलियों की फिल्मों का हिस्सा बनने पर शर्वरी ने इसे अपने करियर का बेहद खास दौर बताया है।

शर्वरी ने कहा, “‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों से मिल रहे प्यार ने मुझे भावुक कर दिया है। एक कलाकार के तौर पर यही सपना होता है कि आपकी कहानी लोगों के दिलों तक पहुंचे। इस सफलता का पूरा श्रेय इम्तियाज अली सर को जाता है। उन्होंने मुझ पर भरोसा किया और एक ऐसी कहानी बनाई, जिससे दर्शक खुद को जोड़ पाए। अगर ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘अल्फा’ दोनों ही दर्शकों का दिल जीत लें, तो यह मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा।” उन्होंने दर्शकों के प्यार और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया।

यशराज फिल्म्स की ‘अल्फा’ में शर्वरी पहली बार बड़े पैमाने की एक्शन फिल्म में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। लगातार दो बड़ी थिएटर रिलीज के साथ शर्वरी का करियर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है। अगर दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच सफल रहती हैं, तो शर्वरी इंडस्ट्री की उभरती हुई भरोसेमंद अभिनेत्रियों में अपनी जगह और मजबूत कर सकती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान

0

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान
मुख्यमंत्री साय ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके भविष्य के लक्ष्य, करियर की योजनाओं और रुचियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने उनके आत्मविश्वास और ऊँचे सपनों की सराहना करते हुए कहा कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और कठिन परिश्रम ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी बड़े लक्ष्य निर्धारित करते हैं और पूरी निष्ठा से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करते हैं, सफलता स्वयं उनके कदम चूमती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि छत्तीसगढ़ का प्रत्येक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़े और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा की भावना को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आज सम्मानित हुए विद्यार्थी केवल अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे जिले और प्रदेश का गौरव हैं। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और उत्कृष्टता की नई संस्कृति को आगे बढ़ाएगी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

0

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अग्रवाल को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में योग आयोग प्रदेश में योग के प्रचार-प्रसार को नई गति देगा तथा योग को गांव-गांव, विद्यालयों और समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और निरंतर प्रयासों से भारत की प्राचीन योग परंपरा को वैश्विक पहचान मिली है। आज विश्व के 176 से अधिक देश 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाकर भारतीय संस्कृति और ज्ञान परंपरा का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग और आयुर्वेद को नई दिशा देने के लिए आयुष मंत्रालय का गठन किया तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को सशक्त बनाने के अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से छत्तीसगढ़ में आयुर्वेद एम्स की स्थापना का आग्रह किया गया है। राज्य का लगभग 44 प्रतिशत वन क्षेत्र औषधीय वनस्पतियों से समृद्ध है, जिससे भविष्य में छत्तीसगढ़ आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और वेलनेस पर्यटन के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बन सकता है।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक स्तर पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।

विधायक किरण सिंह देव ने विश्वास व्यक्त किया कि संजय अग्रवाल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ योग आयोग प्रदेश के प्रत्येक गांव, शहर और परिवार तक योग की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।

समारोह में कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, विधायक किरण देव, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. रामप्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष दीपक म्हस्के, छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा, विभिन्न निगम-मंडलों के अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया सहित वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, अधिकारी, बड़ी संख्या में योग साधक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने पावन अमरनाथ यात्रा हेतु देश के नाम विशेष संदेश

0

प्रधानमंत्री ने पावन अमरनाथ यात्रा हेतु देश के नाम विशेष संदेश
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन मुहूर्त पर हुई प्रथम पूजा के उपरांत, आज बाबा बर्फानी के दर्शन की विश्वप्रसिद्ध अमरनाथ जी यात्रा का औपचारिक और भव्य आगाज हो गया है। देश के कोने-कोने से आए लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और उमंग के बीच, देश के प्रधान नरेंद्र मोदी ने सभी तीर्थयात्रियों को ‘हर-हर महादेव’ और जय बाबा बर्फानी के उद्घोष के साथ अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। प्रधानमंत्री ने इस यात्रा को सनातन संस्कृति की अटूट परंपरा का जीवंत अध्याय और भारत की विविधता में एकता का सर्वोत्कृष्ट प्रतीक बताया है।

अपने विशेष संदेश में प्रधानमंत्री ने इस बात को पुरजोर तरीके से रेखांकित किया कि कैसे अलग-अलग राज्यों, भाषाओं और विविध पृष्ठभूमियों से आने वाले लोग महादेव के दर्शन के एक साझा संकल्प के साथ एकाकार हो जाते हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के स्थानीय नागरिकों के आतिथ्य भाव और देश भर से आए भंडारा संचालकों की निस्वार्थ सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यही ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के महान आदर्श की सजीव अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जाना महंत नृत्य गोपाल दास का हालचाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका हालचाल लिया।

महंत को सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत पर 29 जून को भर्ती कराया गया था, जिनको एक-दो दिन में छुट्टी मिल सकती है। महंत नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। उन्होंने भूमि पूजन, राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मौजूद रहकर प्रमुख योगदान दिया।

मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी उनकी हेल्थ का अपडेट लिया। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है और इंफेक्शन कंट्रोल में है। उनका पांच दिन से आईसीयू में इलाज चल रहा है। गुरुवार को मेदांता ने मेडिकल बुलिटेन जारी कर उनका हेल्थ अपडेट शेयर किया।

सांस लेने में तकलीफ और संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और उन्हें अगले दो-तीन दिन में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है।

सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार

0

सराहनीय कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित करेगी योगी सरकार
युवा कल्याण विभाग की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के तहत विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाएंगे। इसमें राष्ट्रीय और सामाजिक कार्यों में अद्वितीय व सराहनीय योगदान करने वाले युवाओं (पुरुष व महिला) को राज्य सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

एक अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2025 तक किए गए कार्यों के आधार पर यह अवॉर्ड मिलेगा। आवेदन युवा कल्याण विभाग के विकास भवन में स्थित कार्यालय पर 10 जुलाई तक जमा होंगे।

15 से 35 वर्ष आयु के लोगों को मिलेगा पुरस्कार
विभिन्न क्षेत्रों, खेलकूद, सामाजिक पौधरोपण, परिवार कल्याण, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय की स्थापना, जैविक खेती, सौर ऊर्जा संयत्र की स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, आपदा प्रबंधन, मतदाता जागरूकता, संस्कृत और साहित्य, पारंपरिक चिकित्सा, सामुदायिक सेवा आदि में योगदान करने वाले 15 से 35 वर्ष की आयु के युवाओं को प्रदान किया जाएगा।

पुरस्कार के तहत एक पदक, प्रमाण-पत्र, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और एक लाख रुपये मुख्यमंत्री की ओर से दिया जाएगा। प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी राजकुमार ने बताया कि जानकारी के लिए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनम्र शुक्ल के 6394188538 और आलोक सिंह के 9336715416 मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

वरदा चतुर्थी पर करें गणेश जी के इन मंत्रों का जप, मिलेगा शुभ फल

0

वरदा चतुर्थी पर करें गणेश जी के इन मंत्रों का जप, मिलेगा शुभ फल
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ अधिक मास की वरदा चतुर्थी आज यानी 20 मई को मनाई जा रही है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करना शुभ माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति है और जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं। वरदा चतुर्थी के दिन भगवान गणेश के 108 नामों (Bhagwan Ganesh Ke 108 Naam) का जप जरूर करना चाहिए। इससे गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही सभी कामों में सफलता मिलती है।

ऐसे करें गणेश जी को प्रसन्न
भगवान गणेश को गाय के शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाएं। पूजा के बाद इस भोग को किसी गाय को खिला दें। यह उपाय धन संबंधी समस्याओं को दूर करने में बहुत कारगर माना जाता है।

शुक्रवार को किया गया ये आसान उपाय खत्म कर देगा घर का झगड़ा और तनाव

0

शुक्रवार को किया गया ये आसान उपाय खत्म कर देगा घर का झगड़ा और तनाव
परिवार में सदस्यों के मध्य रोज किसी बात पर झगड़े होते हैं? जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर अनबन होती है या फिर बच्चों के स्वभाव की वजह से घर में अशांति का माहौल बना रहता है। यह सभी चीजें शुक्र की कमजोर दशा को दर्शाती हैं, क्योंकि शुक्र ही वह ग्रह है जो प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है। जहां प्रेम नहीं होता है अशांति वहीं पाई जाती है।

वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार या दहलीज को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसी जगह से घर में एनर्जी आती है। इसलिए, धार्मिक ग्रंथों से लेकर वास्तु शास्त्र तक, हमेशा दहलीज को साफ रखने की सलाह दी जाती है। दहलीज पर नेगेटिव एनर्जी बढ़ने से घर में कई बेवजह की परेशानियां, झगड़े और कलह बढ़ सकते हैं, और आर्थिक स्थिति और सेहत खराब हो सकती है। अक्सर, लोग इन समस्याओं का कारण भी नहीं समझ पाते हैं। अगर आपके घर से खुशी, तालमेल, शांति और पॉजिटिव एनर्जी गायब हो गई है, तो वास्तु शास्त्र मुख्य द्वार के लिए कुछ उपाय बताता है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर में खुशियां वापस ला सकते हैं।

आप अपने घर के अंदर की साफ-सफाई, रखरखाव और सजावट पर ध्यान देते हैं, उसी तरह मुख्य द्वार का ध्यान रखना भी उतना ही ज़रूरी है। इसलिए, मुख्य द्वार को नियमित रूप से साफ करें। अगर मुख्य द्वार का एरिया खराब हो गया है, या अगर गेट लोहे का है और उसमें जंग लग गया है, तो उसे तुरंत ठीक करवाएं। अगर दरवाज़ा लकड़ी का है और टूटा हुआ है, तो उसे भी ठीक करवाएं। जूते-चप्पलों का ढेर तुरंत हटा दें। अगर यह एरिया गंदा या खराब होता है, तो इससे नेगेटिव एनर्जी बढ़ती है।

दहलीज पर फालतू चीजें जमा न करें। हालांकि, मुख्य द्वार को पूरी तरह से खाली भी नहीं रखना चाहिए। आप इसे फूलों, तोरण (सजावटी लटकन) आदि से सजा सकते हैं। आप स्वास्तिक या शुभ-लाभ जैसे शुभ प्रतीक भी बना सकते हैं। इससे पॉजिटिविटी बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि अगर दहलीज पूरी तरह से खाली होती है, तो घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है।

वास्तु दोष दूर करने के लिए, आप एक छोटे कपड़े के बैग का इस्तेमाल करके यह उपाय भी आज़मा सकते हैं। एक लाल कपड़ा लें और उसमें 1 चम्मच नमक भरें, फिर इस बैग को अपने घर के मुख्य द्वार के ऊपर लटका दें। नमक नेगेटिव एनर्जी को पूरी तरह से सोख लेता है। हालांकि, ध्यान रखें कि आपको हर 15-20 दिन में कपड़े के बैग में नमक बदलना चाहिए और पुराने नमक को पानी में बहा देना चाहिए।

वास्तु दोष या नेगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए, हर सुबह एक बर्तन में पानी भरकर उसमें आम के पत्ते और फूल डालकर, उसे घर के एंट्रेंस के दाहिनी ओर रखें। शाम को मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाएं। अगर रोज़ाना यह उपाय करना संभव न हो, तो इसे एकादशी, पूर्णिमा और शुक्रवार जैसे खास दिनों पर करें। इससे वास्तु दोष दूर होंगे और देवी लक्ष्मी आपके घर में वास करेंगी।

यूपी में नितिन नवीन के स्वागत से बड़ा संदेश देने में जुटी भाजपा

0

यूपी में नितिन नवीन के स्वागत से बड़ा संदेश देने में जुटी भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के करीब छह माह बाद प्रदेश पहुंच रहे नितिन नवीन का अभूतपूर्व स्वागत कर भाजपा बड़ा राजनीतिक संदेश देने का प्रयास करेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ दौरे को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह लगातार नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे हैं।

प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह को कार्यक्रम का समन्वयक बनाया गया है, जो एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक की व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। सभी सांसदों, विधायकों, एमएलसी एवं जिलाध्यक्षों को भी लखनऊ बुलाया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष एक दिन पहले पहुंच सकते हैं।

नितिन नवीन के दौरे को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय को होर्डिंगों से पाट दिया है। चारबाग से लेकर लोहिया पथ तक हर जगह नवनियुक्त पदाधिकारियों के नाम से होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर काफी गहमागहमी रही।

प्रांगण में फूल मालाओं के बिखरे रहने से साफ है कि नए पदाधिकारियों को लेकर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में भरपूर उत्साह है। दोपहर दो बजे पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई, जिसमें स्वागत कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।

शाम छह बजे प्रदेश नेतृत्व ने एक बार फिर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मंथन कर कार्यक्रम के जरिए बड़ा राजनीतिक संदेश पर बातचीत की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर होर्डिंग, बैनर एवं पोस्टर में भी पीडीए का असर नजर आ रहा है।