Home Blog Page 97

नगर सरकार चुनने के लिए 61 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान

0

मध्य प्रदेश में पहले चरण का नगरीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण रहा। नगर सरकार चुनने के लिए 61 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 59.10 प्रतिशत महिला, 63.20 प्रतिशत पुरुष और अन्य वर्ग में 34.60 प्रतिशत शामिल हैं। 44 जिलों में सर्वाधिक 88.40 प्रतिशत मतदान आगर-मालवा जिले में हुआ है। जबकि, ग्वालियर और भोपाल 49 प्रतिशत मतदान रहा।

मतदान के दौरान इंदौर, ग्वालियर, सीहोर सहित अन्य जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झगड़े की छुटपुट घटनाएं हुईं लेकिन इससे मतदान प्रभावित नहीं हुआ। माकपोल और मतदान के बीच इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (123 कंट्रोल यूनिट और 237 बैलेट यूनिट) में तकनीकी खराबी सामने आने पर उन्हें बदलकर मतदान कराया गया। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि मतदान प्रतिशत में अभी और वृद्धि संभावित है।

11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद के लिए सुबह सात बजे से 13 हजार 148 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रारंभ हुआ। धीमी श्ाुरुआत के बाद मतदान ने गति पकड़ी और शाम पांच बजे तक 61 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। कुछ मतदान केंद्रों पर पांच बजे के बाद भी मतदाताओं की लाइन लगी रही। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर जिले में सुबह नौ तक मतदान सवा आठ से लेकर 11 प्रतिशत तक हुआ था। इसके बाद गति बढ़ी। पांच बजे के बाद भोपाल के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान होता रहा।

इंदौर में अधिक ईवीएम हुई खराब

माकपोल और मतदान के दौरान इंदौर में सर्वाधिक इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (कंट्रोल यूनिट सीयू और बैलेट यूनिट बीयू) खराब हुईं। यहां 22 सीयू और 65 बीयू को बदलना पड़ा। जबकि, ग्वालियर में 11 सीयू और 24 बीयू और जबलपुर में 18 सीयू और 16 बीयू खराब हुईं। भोपाल में 14 सीयू और 26 बीयू मशीनों को बदलना पड़ा। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि माकपोल के दौरान कुल 62 सीयू और 123 बीयू को बदला गया। जबकि, मतदान के बीच में 61 सीयू और 114 बीयू को बदला गया। मतदान में किसी प्रकार की व्यवधान न हो, इसके लिए प्रत्येक वार्ड में ईवीएम आरक्षित करके रखी गईं थीं।

भाजपा ने ग्वालियर में मतदान की अवधि बढ़ाने की उठाई मांग

उधर, प्रदेश भाजपा के महामंत्री भगवानदास सबनानी ने राज्य निर्वाचन आयोग में ज्ञापन देकर ग्वालियर में एक घंटा मतदान अवधि बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ग्वालियर में वर्षा के कारण कई मतदान केंद्रों पर एक से डेढ़ घंटे तक मतदाता नहीं पहुंच पाए। इसी तरह कुछ अन्य जिलों के मतदान केंद्रों पर भी मतदान प्रभावित हुआ। इसे देखते हुए ग्वालियर सहित जिन मतदान केंद्रों पर वर्षा के कारण मतदान प्रभावित हुआ है, वहां मतदान की अवधि में एक घंटे की वृद्धि की जाए। हालांकि, इस पर आयोग ने किसी निर्णय नहीं लिया।

पीटी उषा, इलैयाराजा समेत 4 दिग्गज राज्यसभा के लिए मनोनीत

0

देश की महान एथलीट पीटी उषा को राज्यसभा के लिए नामित किया गया। पीटी के साथ फिल्म कंपोजन और संगीतकार इलैयाराजा, वीरेंद्र हेगड़े और वी. विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि पीटी उषा को खेलों में उनकी उपलब्धियों के लिए जाना जाता है। पिछले कई सालों में नए एथलीटों का मार्गदर्शन करने के लिए उनका काम उतना ही सराहनीय है। उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किए जाने पर शुभकामनाएं।

संगीतकार इलैयाराजा के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उन्होंने पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उनकी रचनाएं भावनाओं को खूबसूरती से दर्शाती है। वह विनम्र पृष्ठभूमि से उठे और बहुत कुछ हासिल किया। खुशी है कि उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया।

वीरेंद्र हेगड़े को राज्यसभा भेजा जा रहा है। उनके बारे में जानकारी देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया, ‘वह उत्कृष्ट सामुदायिक सेवा में सबसे आगे हैं। मुझे धर्मस्थल मंदिर में प्रार्थना करने, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे महान कार्यों को देखने का अवसर मिला है। वह संसदीय कार्यवाही को निश्चित समृद्धि करेंगे।’

इसके अलावा वी. विजयेंद्र प्रसाद को राज्यसभा भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने बताया कि वह दशकों से रचनात्मक दुनिया से जुड़े हुए हैं। उनकी रचनाएं भारत की गौरवशाली संस्कृति को प्रदर्शित करती है। वह विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।

साड़ी में दिशा की शोख अदाएं और बिकिनी पहन मौनी ने लगाई आग

0

मनोरंजन जगत की इस चकाचौंध भरी दुनिया में हर रोज कुछ नया होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर अपडेट को जानना चाहते हैं और सितारे भी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा करते रहते हैं।

मौनी रॉय 
मौनी रॉय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। एक तरफ उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ रिलीज होने वाली है, तो दूसरी तरफ उनकी बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं। इस तस्वीर में मौनी रॉय बिकिनी में नजर आ रही हैं। मौनी की कातिलाना अदाएं देख फैंस उनके दीवाने हो रहे हैं।

दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिशा ने अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिसमें वह ट्रेडिशनल लुक में ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आती हैं। साड़ी में दिशा का कातिलाना अंदाज देख फैंस भी उनके दीवाने हो रहे हैं।

वाणी कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज होगी। हाल में वाणी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। सफेद ड्रेस में वाणी का सिजलिंग अवतार देखते ही बनता है।

इंग्लैंड ने 7 विकेट से जीता पांचवां टेस्ट, 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई सीरीज

0

इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 378 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। इंग्लैंड ने चौथे दिन ही जॉनी बेयरस्टो और जो रूट की शानदार पारी के दमपर मुकाबले को अपनी गिरफ्त में कर लिया था। चौथे दिन का खेल समाप्त होने पर इंग्लैंड का स्कोर 259/3 था। पांचवें दिन जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने अपना प्रदर्शन बरकरार रखा और भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया। दोनों बल्लेबाजों ने शतक जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। जो रुट ने 142 रन बनाये, जबकि जॉनी बेयरस्टॉ 114 रनों पर नाबाद रहे। मैच के बाद जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़ का खिताब दिया गया है। वहीं जॉनी बेयरस्टो को प्लेयर ऑफ़ द मैच का ख़िताब मिला।

भारतीय पारी

भारत ने पहली पारी में 416 और दूसरी पारी में 245 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे। इससे पहले भारत ने तीसरे दिन के स्कोर 125/3 से आगे खेलना शुरू किया। चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ने पारी आगे बढ़ाई। पुजारा 66 रन बनाकर टीम के 153 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। पहली पारी में शतक लगाने वाले पंत ने दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 57 रन की पारी खेली। वे एक ही टेस्ट में शतक और अर्धशतक बनाने वाले दूसरे भारतीय विकेटकीपर बने। इससे पहले फारुख इंजीनियर ने 1973 में ब्रेबोर्न टेस्ट में ऐसा कारनामा किया था।

आलिया भट्ट की फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का टीजर रिलीज

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी कई दिनों से चर्चाओं में बनी हुई हैं। कुछ दिनों पहले ही आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। जिसके बाद से ही आलिया काफी लाइमलाइट में हैं। अब आलिया ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का टीजर शेयर किया है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस टीजर को शेयर किया है। वहीं बता दें कि आलिया की यह फिल्म डार्लिंग्स ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। आलिया अपनी आने वाली फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। साथ ही आलिया ने इस फिल्म का पोस्टर भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

आलिया ने शेयर किया डार्लिंग्स का टीजर

आलिया ने अपनी अपकमिंग फिल्म डार्लिंग्स का टीजर शेयर कर दिया है। यह टीजर आलिया भट्ट की आवाज से ही शुरू होता है। आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर इस टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन को ह्यूमर से भर दिया है। उन्होंने लिखा कि ‘यह सिर्फ टीज है डार्लिंग्स’। शेयर की गई उनकी इस पोस्ट पर डायरेक्टर जोया अख्तर का भी कमेंट आया है। उन्होंने लिखा कि ‘इंतजार नहीं कर सकती’। आलिया के साथ फिल्म में शेफाली शाह, विजय वर्मा और रोशन मैथ्यू नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी आलिया ने 30 सेकंड की एक क्लिप शेयर की थी। जिसमें शेफाली और विजय के साथ आलिया की आवाज भी थी। वे डार्क ह्यूमर और कॉमेडी से भरपूर एक रोमांचक फिल्म का दावा कर रहे हैं। आलिया की यह फिल्म 5 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

ऐसी होगी फिल्म की कहानी

फिल्म डार्लिंग्स को जसमीत के रीन ने निर्देशित किया है। इस फिल्म को शाहरुख खान के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और आलिया की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है। यह फिल्म मुंबई पर आधारित होगी। इस फिल्म की कहानी एक मां बेटी के इर्द गिर्द घूमती है। जो कि असाधारण परिस्थितियों का सामना करती हैं। इस फिल्म का म्यूजिक विशाल भारद्वाज ने दिया है। गुलजार द्वारा इसके गाने लिखे गए हैं। वहीं डार्लिंग्स के बारे में बात करते हुए आलिया ने कहा था कि ‘यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। बतौर निर्माता यह मेरी पहली फिल्म है वो भी रेड चिलीज के साथ। हमें बहुत गर्व है और बहुत खुशी भी।’ फिलहाल आलिया यूरोप में हैं। वे अपनी हाॅलीवुड डेब्यू फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही हैं।

महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप में भारत ने चीन को 1-1 पर रोका

0

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारत ने चीन के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला भी ड्रॉ खेला। चीन की ओर से जेनग जीआली ने मैच का पहला गोल 26वें मिनट में ठोका। भारत को पूरे मैच के दौरान कई पेनेल्टी कॉर्नर मिले थे, मगर टीम चीन के डिफेंस को भेदने में कामयाब नहीं हो पा रही थी।

आखिरकार 45वें मिनट में वंदना कटारिया ने पेनेल्टी कॉर्नर पर ही गोल कर भारत की मैच में वापसी करवाई। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की हर एक कोशिश की मगर दोनों टीमें एक दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकामयाब रही। अंत में भारत और चीन के मैच का स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। भारत ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ भी इतने ही स्कोर से ड्रॉ मुकाबला खेला था। टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 जुलाई को खेलना है।

मुंबई में SpiceJet के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खरीबी की 17 दिनों में 7वीं घटना

0

स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को आज (मंगलवार) अचानक मुंबई में उतारना पड़ा। डीजीसीए के मुताबिक स्पाइसजेट के क्यू-400 एयरक्राफ्ट के विंडशील्ड में दरार आ गई। तब विमान 23 हजार फीट ऊंचाई पर था। इसके बाद तुरंत कांडला-मुंबई फ्लाइट को मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। घटना पर स्पाइसेट ने बयान जारी किया है।

17 दिनों में 7वीं घटना

पिछले 17 दिनों में स्पाइसजेट के विमान में तकनीकी खामी की यह सातवीं घटना है। आज ही स्पाइसजेट की एक फ्लाइट को पाकिस्तान के कराची में लैंड कराना पड़ा। यह विमान दिल्ली से दुबई जा रहा था। डीजीसीए के अधिकारियों ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा पिछली पांच घटनाओं की जांच चल रही है।

फ्लाइट में अचानक आई दिक्कत

मंगलवार को स्पाइसजेट की एक फ्लाइट में अचानक दिक्कत आई थी। जिसके बाद उसे कराची एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया। विमान नंबर SG11 दिल्ली से दुबई जा रही थी। बताया गया कि एयरक्राफ्ट की इंडिकेटर लाइट में कुछ परेशानी थी। यात्रियों को दुबई पहुंचाने के लिए दूसरा प्लेन पहुंच चुका है। इस घटना पर डीजीसीए का बयान आया है। कहा गया कि स्पाइसजेट विमान के क्रू ने देखा कि फ्यूल टैंक का इंडिकेटर फ्यूल की मात्रा को तेजी से घटना दिखा रहा था। इसके बाद चेकिंग में गड़बड़ नहीं मिली। टैंक में लीक नहीं दिखा। फिर भी इंडिकेटर ईंधन कम दिखा रहा था। इसलिए विमान को कराची में लैंड कराना पड़ा।

इससे पहले 2 जुलाई को स्पाइस जेट की फ्लाइट नंबर SG 2962 की दिल्ली से जबलपुर जा रहे विमान की लैंडिंग करानी पड़ी थी। जब प्लेन 5 हजार फीट की ऊंचाई पर था। तब केबिन में धुआं दिखा। फ्लाइट ने दिल्ली हवाई अड्डे से सुबह 6.15 पर उड़ान भरी थी। कुछ देर में ही एयरक्राफ्ट में धुआं भरने लगा था। पिछले महीने 19 जून को भी विमान में खराबी आई थी। यह विमान दिल्ली से जबलपुर जा रहा था। इसके केबिन प्रेशर में दिक्कत आई थी। इसी दिन स्पाइसजेट के एक और विमान में तकनीकी खराबी आई थी। इसके विंग में आग लग गई थी।

नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का प्रचार थमा

0

नगरीय निकाय के पहले चरण का प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। बुधवार को सुबह सात से शाम पांच बजे तक 13,148 केंद्रों पर मतदान होगा। इसके लिए संबंधित निकाय क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। मतगण्ाना 17 जुलाई को सुबह नौ बजे से होगी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया है कि प्रथम चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान होगा। मतदान ईवीएम से कराया जाएगा। 15 से अधिक प्रत्याशी होने पर अतिरिक्त बैलेट यूनिट का उपयोग किया जाएगा। सभी जिलों में पर्याप्त ईवीएम की व्यवस्था की गई है।

वर्षा से मतदान प्रभावित न हो, इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ईवीएम की सुरक्षा और मतदाताओं के बैठने के लिए मतदान केंद्र पर अलग से व्यवस्था की जाएगी। दूसरे चरण का मतदान 13 जुलाई को होगा और मतगणना 18 जुलाई को होगी।

सभा, जुलूस व रैली अब नहीं होगी

आयोग के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित अवधि में कोई सभा, जुलूस या रैली नहीं होगी। अब बंद कमरा बैठकों का दौर चलेगा। आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि मतदान के लिए दुकान, प्रतिष्ठान और संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को चार घंटे अनुपस्थित रहने, देर से आने या जल्दी जाने की अनुमति रहेगी। इसके लिए श्रम आयुक्त को दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। साथ ही तीनों विद्युत कंपनियों के प्रबंध संचालकों को निर्देश दिए हैं कि मतदान और मतगणना के दौरान विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

महापौर के लिए सफेद रंग का मतपत्र

ईवीएम में महापौर के लिए सफेद रंग का मतपत्र लगाया जाएगा। जबकि, नगर निगम के पार्षद पद के लिए गुलाबी, नगर पालिका के पार्षद के लिए पीला और नगर परिषद पार्षद के लिए नीले रंग का मतपत्र लगाया जाएगा।

रणबीर के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन रिलीज होने जा रही है फिल्म ‘शमशेरा’

0

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। शमशेरा फिल्म का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ था, तब से ही फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब हैं। 22 जुलाई को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वहीं इन्हीं सबके बीच रणबीर कपूर के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। रणबीर की फिल्म शमशेरा का 3डी ट्रेलर इसी हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है। इस फिल्म के क्रिटिक्स तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी देते हुए एक पोस्ट शेयर कर लिखा है कि ‘हॉलीवुड फिल्म थॉर लव एंड थंडर के साथ शमशेरा का ट्रेलर रिलीज करने के तैयारी कर रहे हैं।’

7 जुलाई को रिलीज होगा ‘शमशेरा’ का ट्रेलर

‘थाॅर लव एंड थंडर’ 7 जुलाई को सिनेमाघरों में दिखाई देने वाली है। इसी फिल्म के साथ शमशेरा का ट्रेलर भी बड़े पर्दे पर देखने को मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शमशेरा के साथ रणबीर और आलिया की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का भी ट्रेलर इसी दिन देखने को मिलेगा। 7 जुलाई के दिन रणबीर के दोनों ही आगामी फिल्म का ट्रेलर ‘थॉर लव एंड थंडर’ के साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाला है। ब्लाॅकबस्टर फिल्म ‘संजू’ के चार साल के बाद रणबीर कपूर बड़े पर्दे पर वापस दिखाई देने वाले हैं। शमशेरा में रणबीर का डबल रोल देखने को मिलेगा। फिल्म में वे लुटेरा बनकर संजय दत्त से भिड़ते दिखाई देने वाले हैं।

शमशेरा के साथ रणबीर का कमबैक

शमशेरा फिल्म में संजय दत्त नेगेटिव रोल में दिखाई देने वाले हैं। वहीं इस फिल्म में वाणी कपूर एक नाचने वाली की भूमिका में नजर आने वाली हैं। पहली बार बड़े पर्दे पर रणबीर कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। शमशेरा फिल्म करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी है। आदित्य चोपड़ा ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में आदर्श कपूर, रोनित राॅय, आशुतोष राणा, सौरभ शुक्ला, अहाना कुमरा और त्रिधा चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। शमशेरा फिल्म हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

भारत ने इंग्लैंड को दिया 378 रनों का लक्ष्य

0

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारत ने दूसरी पारी में सभी विकेट खोकर 245 रन बनाये। इसके साथ ही भारत ने 377 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। आज खेल का चौथा दिन है और इंग्लैंड के पास 378 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कल भर का समय है। इससे पहले दूसरी पारी में भी भारत को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा। टीम इंडिया के शीर्ष तीन बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो गये। हालांकि सलामी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी की और एक छोर पर टिके रहे। चेतेश्वर पुजारा ने 168 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाये। पिछली पारी में शतक जमानेवाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अर्धशतक जमाया। पंत ने 86 गेंद का सामना करते हुए 57 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके भी लगाये।