Home Blog Page 54

रविवार से उज्जैन के महाकाल मंदिर में दीपोत्सव की शुरुआत होगी

0

उज्जैन । विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार से दीपोत्सव की शुरुआत होगी। पुरोहित समिति द्वारा रविवार को धनतेरस पर देश में सुख समृद्धि व आरोग्यता के लिए भगवान महाकाल की महापूजा की जाएगी। सोमवार को तड़के भस्म आरती में दीपावली मनेगी। भगवान महाकाल को अन्नकूट लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। बुधवार को कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मंदिर में गोवर्धन पूजा तथा चिंतामन स्थित गोशाला में गायों की पूजा होगी।
मंदिर की परंपरा अनुसार धनतेरस पर पुरोहित समिति द्वारा भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाती है। पुरोहित समिति के अध्यक्ष पं.अशोक शर्मा ने बताया रविवार को सुबह 9.30 बजे कलेक्टर आशीषसिंह व प्रशासक संदीपकुमार सोनी के आतिथ्य में भगवान महाकाल की पूजा होगी। देश में सुख और समृद्धि बनी रहे, इसलिए महापूजा में भगवान को चांदी का सिक्का अर्पित किया जाएगा।
सोमवार को तड़के 4 बजे भस्म आरती में दीपावली मनाई जाएगी। पुजारी भगवान को केसर चंदन का उबटन लगाकर गर्म जल से स्नान कराएंगे। इसके बाद सोने, चांदी के आभूषण व नवीन वस्त्र धारण कराकर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। भगवान को अन्नाकूट में विभिन्ना् प्रकार के पकवानों का भोग लगाकर फुलझड़ी से आरती की जाएगी। शाम को 6.30 बजे संध्या आरती में भी फुलझड़ी जलाई जाएगी।

ई.व्हीकल पार्क बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश मे निवेशकों को किया आमंत्रित

0

भोपाल । प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार नए-नए क्षेत्रों में उद्योग लगाने के लिए निवेशकों को आमंत्रित कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पुणे में महाराष्ट्र के कई उद्यमियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि आगामी समय इलेक्ट्रिक वाहनों का है। इसे देखते हुए प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन कपंनियों के लिए पार्क बनाने का निर्णय लिया गया है। इन्हें निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश में सिंगल विंडो सिस्टम में किसी भी क्षेत्र में काम करने में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश कपड़ा एवं वस्त्र, खाद्य प्रसंस्करण, दवा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। एकल खिड़की व्यवस्था से सभी तरह की अनुमतियां समयसीमा में देने का प्रविधान कर दिया है। पर्यटन की दृष्टि से भी मध्य प्रदेश, देश के समृद्ध राज्यों में से एक है। एक लाख 22 हजार एकड़ का लैंड बैंक, बिजली, पानी,परिवहन, मानव संसाधन और शांतिपूर्ण वातावरण उपलब्ध है।
निवेशक मित्रों का मध्य प्रदेश में स्वागत है। इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं। इस दिशा में मध्य प्रदेश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए पार्क बनाने का निर्णय लिया है। चंबल के बीहड़ को जोड़ते हुए अटल प्रगति पथ और अमरकंटक से सीधे गुजरात की सीमा तक नर्मदा प्रगति पथ बनाया जा रहा है। प्रदेश में सिंचाई का रकबा (क्षेत्र) आने वाले तीन साल में 65 लाख हेक्टेयर होगा।
कृषि विकास दर लगातार दस साल तक 18 प्रतिशत से अधिक रही है, जो चमत्कार से कम नहीं है। कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा को अवसर में बदलने की बात कहते हुए आत्म निर्भर भारत का मंत्र दिया था, जिसे आत्मसात करके हमने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की कार्ययोजना तैयार की है। मध्य प्रदेश पहला ऐसा राज्य है, जहां श्रम सुधार किए गए हैं।
प्रदेश में अब महिलाएं भी तीन पाली में काम कर सकती हैं। हमारी नीतियों उद्योगों के अनुकूल हैं। उन्होंने सभी उद्यमियों को इंदौर में होने वाले आठ, नौ और दस जनवरी 2023 को होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस कार्यक्रम और 11 व 12 जनवरी को होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित किया। साथ ही कहा कि आप लोग समिट होने की प्रतीक्षा न करें, आज और अभी से निवेश की प्रकिया प्रारंभ कर दें।

मध्य प्रदेश सरकार आबादी का दबाव कम करने बड़े शहरों के नजदीक अब नए शहर बसाएगी

0

भोपाल । प्रदेश में बढ़ती आबादी का दबाव कम करने के लिए अब राज्य सरकार बड़े शहरों के नजदीक नए शहर बसाएगी। इसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने शुक्रवार को भोपाल-इंदौर जैसे बड़े शहरों के नजदीक नए शहर बसाने से सुनियोजित विकास की संभावनाएं बढ़ेंगी। इसकी शुरूआत प्रदेश के चार प्रमुख महानगरों से करने की योजना है। सरकार के इस प्रयोग से महानगरों का भू-क्षेत्र का दायरा बढ़ जाएगा।
यह बात शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास भंत्री भूपेंद्र सिंह ने भोपाल में विभाग की उपलब्धियों का ब्योरा देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास कर रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग राष्ट्रीय स्तर पर लगातार अवार्ड पा रहा है।
उन्होंने कहा कि अब हमारा लक्ष्य अमृत मिशन -2.0 शुरू करेंगे। इसके लिए 12 हजार 858.71 करोड़ रुपये की कार्ययोजना तैयार की गई है। अवैध डेयरी शहरी क्षेत्र से बाहर की जाएगी। अवैध कब्जाधारियों और माफियाओं से मुकत कराई गई 21 हजार एकड़ भूमि पर वृद्धाश्रम, स्कूल और गरीब वर्ग के लिए मकान बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देश भर में इन्वेस्टर्स को मध्य प्रदेश मेें निवेश के लिए आमंत्रित कर रहे है, हमारा प्रयास होगा कि शहरी विकास में भी निवेशक आगे आए और निवेश करें। स्वच्छ भारत मिशन-2.0 के माध्यम से सभी शहरों को कचरा मुक्त बनाने तथा अपशिष्ट जल प्रबंधन के लिए आगामी पांच वर्षों में 4 हजार 913.74 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।
1500 बसें चलाई जाएगी, 217 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाऐंगे
शहरी लोक परिवहन अंतर्गत मध्य प्रदेश में 1500 बसों का संचालन शहरी मार्गों पर किया जाएगा। प्रदेश के 3 शहरों भोपाल, इंदौर और जबलपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के लिए 217 ई-चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

मध्य प्रदेश में ग्राम जरुआपुर के किसानों को मिला 15 लाख रुपये का हीरा

0

जिले में धनतेरस के एक दिन पहले आठ किसानों की किस्मत खुल गई। इन किसानों ने ग्राम जरुआपुर में निजी भूमि में उथली हीरा खदान लगाई थी। उन्हें शुक्रवार को जेम्स क्वालिटी का 4.69 कैरेट का हीरा मिला है, जिसे किसानों ने हीरा कार्यालय में जमा करा दिया है। इस हीरे की अनुमानित कीमत 15 लाख के करीब आंकी जा रही है। इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।
किसान प्रमोद राय ने अपने अन्य साथियों के साथ जरुआपुर की निजी भूमि में खदान लगाई थी। पांच माह की कड़ी मेहनत के बाद उन्हें सफलता मिली। किसानों ने बताया कि हीरा नीलामी के पैसों को सभी आपस में बांट लेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने में यह रकम खर्च करेंगे। उल्लेखनीय है कि पन्ना की रत्नगर्भा धरती से अनेक लोगों की तकदीर बदलने का सिलसिला लगातार जारी है।

मेयर ने दिवाली के दिन न्यूयॉर्क में भी होगा पब्लिक होलिडे

0

भारतीय संस्कृति का प्रभाव दुनिया भर के देशों में दिखने लगा है। खास तौर पर अंधकार पर प्रकाश के विजय पर्व दीपावली की धूम पूरी दुनिया में दिखने लगी है। अमेरिका के जाने-माने शहर New York City में भी अब दिवाली के दिन छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने US के इसकी घोषणा करते हुए कहा- ये लंबे समय से प्लान में था। उनका कहना है कि इससे बच्चे दीयों के इस त्योहार के बारे में सीखेंगे और लोगों के बीच शहर की समावेशी संस्कृति का संदेश जाएगा। न्यूयॉर्क के मेयर ने इससे संबंधित कानून को समर्थन देने का फैसला किया। माना जा रहा है किअगले साल यानी 2023 से न्यूयॉर्क सिटी के सभी पब्लिक स्कूलों में Diwali Holiday होगा।
न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने पीटीआई से कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग भी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। इस तरह से सभी तरह के लोग मिलकर भारत की सभ्यता और संस्कृति का अनुभव कर पाएंगे। हम सब मिलकर इसे सेलिब्रेट और एंजॉय करेंगे। एरिक ने कहा ‘ये सीखने का मौका है। क्योंकि जब हम दिवाली को मानते हैं तो हम बच्चों को भी उसके बारे में सिखाते हैं। हम उन्हें रोशनी के त्योहार के बारे में बातें करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ये सिखाते हैं कि अपने अंदर की रोशनी को कैसे जलाएं।’
न्यूयॉर्क स्टेट ऑफिस में इलेक्ट होने वाली पहली दक्षिण एशियाई-अमेरिका महिला राजकुमार ने इस कदम का स्वागत करते हुए बताया कि आखिरकार हमारा समय आ गया है। ये समय न्यूयॉर्क में रहने वाले 2 लाख से ज्यादा हिन्दू, बौद्ध, सिख और जैन का है जो दिवाली मनाते हैं।

भारतीय स्पिनर एकता बिष्ट ने हैट्रिक लेकर टी20 मैच में मचाया कोहराम

0

भारतीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने सीनियर टी20 चैंपियनशिप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। एकता ने उत्तराखंड से खेलते हुए झारखंड के खिलाफ चार ओवर में सिर्फ आठ रन खर्च करते हुए सात विकेट झटके। इसमें हैट्रिक भी शामिल है। इसके साथ ही एकता ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। महिला सीनियर टी20 चैंपियनशिप में इतने कम रन देकर किसी भी गेंदबाज ने एक स्पेल में इतने विकेट हासिल नहीं किए हैं।
एकता की शानदार गेंदबाजी की बदौलत उत्तराखंड ने झारखंड को 10 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 107 रन बनाए। जवाब में झारखंड की टीम 97 रन पर सिमट गई। एकता को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। एकता ने 19वें ओवर में हैट्रिक के दौरान देवयानी, पूनम राउत और प्राजक्ता को लगातार तीन गेंदों पर पवेलियन भेजा। 19वें ओवर में उनके खाते में कुल चार विकेट आए।
एकता फिलहाल भारतीय टीम से बाहर चल रही हैं। उन्होंने भारत के लिए 63 वनडे, 42 टी20 और एक टेस्ट खेला है। वनडे में एकता ने 98 विकेट, टी20 में 53 और टेस्ट में तीन विकेट लिए हैं। एकता मिताली राज की उस टीम का हिस्सा थीं जो 2017 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। भारतीय टीम में फिलहाल दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, हेमलता, राजेश्वरी गायकवाड़ और राधा यादव जैसी स्पिनर शामिल हैं। ऐसे में एकता का यह प्रदर्शन उन्हें टीम इंडिया के लिए मजबूत दावेदार बना रहा है।
एकता के नाम कई और रिकॉर्ड हैं। वह टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय महिला गेंदबाज हैं। वनडे विश्व कप क्वालिफायर और वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ पांच-पांच विकेट लेने वाली वह इकलौती महिला गेंदबाज हैं। एकता ने जून 2011 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। यह एक टी20 मैच था। इसके बाद उन्होंने जुलाई 2011 में वनडे और 2014 में टेस्ट में डेब्यू किया।

डेनियल क्वान आरआरआर के कायल हुए

0

साउथ सुपरस्टार रामचरण और जूनियर एनटीआर स्टारर पीरियड ड्रामा आरआरआर इस साल की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म ने अपनी रिलीज के साथ ही देश-विदेश में कई रिकॉर्ड कायम किए। एसएस राजामौली की इस फिल्म को पूरी दुनिया में लोगों ने काफी पसंद किया। यही वजह थी कि फिल्म ने दुनिया भर में ताबड़तोड़ कमाई भी की। फिल्म को रिलीज हुए अब काफी समय बीत चुका है, लेकिन इसके बावजूद लोगों के अंदर इसकी दीवानगी अभी भी कम नहीं हो रही है। आम से लेकर खास सभी इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। इसी क्रम में अब इस फिल्म के प्रशंसकों में एक और बड़े सितारे का नाम जुड़ गया है।
हाल ही में इस फिल्म को देखने के बाद हॉलीवुड के एक निर्देशक हैरान रह गए हैं। फिल्म को देखते ही हॉलीवुड फिल्म एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वन्स के डायरेक्टर डेनियल क्वान इस फिल्म के कायल हो गए हैं। यह फिल्म उन्हें इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए आरआरआर की जमकर तारीफ की। यही नहीं उन्होंने इस फिल्म को ओवर द टॉप बताते हुए फैंस से यह भी कहा कि उन्होंने जब फिल्म की तारीफ की तो वह मजाक नहीं कर रहे थे।
फिल्म की तारीफ करते हुए डेनियल ने ट्वीट किया- सफर और काम के चलते एक साल तक बिजी रहने के बाद आखिरकार मैंने अपनी बकेट लिस्ट की कुछ चीजों को देखा। पहला मैंने अपने टैक्स का भुगतान किया और दूसरा मैंने आरआरआर देखी। मैं मजाक नहीं कर रहा लेकिन मैं जब भी कोई भारतीय एक्शन फिल्म देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं गलत देश में काम कर रहा हूं। डेनियल ने आगे यह भी लिखा कि इस फिल्म ने मुझे वास्तव में प्रभावित किया है। आरआरआर पूरी तरह से एक शानदार फिल्म है। ढेर सारा प्यार।
डेनियल के इस ट्वीट पर फैंस भी जमकर प्रतिक्रिया देते नजर आए। एक यूजर में तो हॉलीवुड डायरेक्टर से यह तक पूछ डाला कि उन्हें राम और जूनियर एनटीआर में कौन सा किरदार ज्यादा पसंद आया। इसका जवाब देते हुए डेनियल ने कहा भी भीम से ज्यादा रिलेट कर पाया, लेकिन राम बेहद सेक्सी है और उनकी मूछें कमाल की है। फिल्म की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक्शन सीन्स और बेहतरीन वीएफएक्स के लिए काफी चर्चा में रही थी। फिल्म में एनटीआर कोमाराम भीम और रामचरण अल्लूरी सीताराम की भूमिका में दिखाई दिए थे। इसके अलावा फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी अहम किरदार में नजर आए।

लिज ट्रस ने ब्रिटेन में प्रधानमंत्री का पद त्यागा

0

ब्रिटेन में गहराते सियासी संकट के बीच लिज ट्रस ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वह मात्र 45 दिन ही पीएम पद पर रहीं। उन्होंने 6 सितंबर 2022 को पीएम पद संभाला था। इसी के साथ लिज ट्रस ब्रिटेन के इतिहास में सबसे कम कार्यकाल वाली पीएम बन गईं। टोरी पार्टी के जॉर्ज कैनिंग 1827 में 119 दिन तक प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। इससे पहले लिज ट्रस कैबिनेट से वित्त मंत्री क्वासी क्वार्टेंग और गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी इस्तीफा दे दिया था।
नया पीएम चुने जाने तक पद पर रहेंगी लिज ट्रस
रॉयटर्स ने बताया, लिज ट्रस ने कहा कि वह यूके के प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा दे रही हैं। उनके आर्थिक कार्यक्रम को स्वीकार्यता नहीं मिली जिससे बाजारों में गिरावट आई और इसने उनकी कंजर्वेटिव पार्टी को भी विभाजित कर दिया। लिज ट्रस ने कहा, जब तक उत्तराधिकारी नहीं चुना जाता, मैं पीएम पद पर बनी रहूंगी।

प्रदेश में सरकारी स्कूल के शिक्षकों को 10-10 हजार रूपये टैबलेट के लिए देंगी

0

प्रदेश में सरकारी स्कूल के सभी टीचर्स को भी अब नेट फ्रेंडली बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए पहली से आठवीं तक के शिक्षकों के खाते में 10-10 हजार रुपए डालेंगे। इस राशि से शिक्षक टैबलेट खरीद सकेंगे। इससे सरकार पर 173 करोड़ रुपए का भार आएगा। इन शिक्षकों के टैबलेट इंफॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट से 4 साल तक कनेक्ट रहेंगे। टैबलेट का उपयोग पढ़ाई के साथ-साथ सूचनाएं और स्कूल से संबंधित कार्यक्रमों के बारे में पहुंचाने के लिए किया जाएगा। इसे ऑनलाइन टीचिंग से भी जोड़ा जाएगा।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा सत्र में ही राशि शिक्षकों के खातें ट्रांसफर कर दी जाएगी। इसमें शिक्षक को अपनी तरफ से राशि मिलाकर महंगा टैबलेट लेने की छूट होंगी।

83 ‘पाकिस्तानी’ आतंकी घाटी में कहां छिपे

0

जम्मू-कश्मीर, खासकर घाटी में यह आंकड़ा हैरान करने वाला है कि वहां स्थानीय आतंकियों के मुकाबले विदेशी दहशतगर्द (पाकिस्तानी) बढ़ते जा रहे हैं। सुरक्षा बलों के साथ एनकाउंटर में ढेर होने वाले अधिकांश आतंकी, स्थानीय होते हैं। विदेशी दहशतगर्द किसी ऐसे ठिकाने पर छिपे हैं, जहां तक सुरक्षा बलों की पहुंच अभी नहीं हो सकी है। मौजूदा समय में 137 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें 54 स्थानीय और 83 विदेशी आतंकी हैं। इस साल अभी तक हुई दर्जनों मुठभेड़ में 168 आतंकी मारे जा चुके हैं। इनमें 47 विदेशी आतंकी और 121 स्थानीय आतंकी शामिल हैं। सुरक्षा बलों के मुताबिक, पाकिस्तान अब नई रणनीति बना रहा है। इसमें विदेशी आतंकियों को बचाना और ज्यादा से ज्यादा हाइब्रिड आतंकी यानी दहशतगर्दी के नए किरदार तैयार करना शामिल है। जम्मू कश्मीर में हाइब्रिड आतंकियों की मदद से ही टारगेट किलिंग की वारदात को अंजाम दिया जाता है।
स्थानीय युवकों पर नजर रख रही आईबी एवं पुलिस
घाटी में मौजूद केंद्रीय सुरक्षा बलों के एक बड़े अधिकारी के अनुसार, ये बात सही है कि जम्मू-कश्मीर में स्थानीय आतंकी कम हैं, जबकि पाकिस्तानी दहशतगर्द ज्यादा हो गए हैं। सुरक्षा बलों के निशाने पर आने वाले ज्यादातर आतंकी, स्थानीय होते हैं। पड़ोसी मुल्क के आतंकी संगठन, इस बात से वाकिफ हैं कि घाटी में अब पहले जैसी स्थिति नहीं है। आतंक एवं दूसरी वारदातों पर सुरक्षा बलों ने शिकंजा कसने में कामयाबी हासिल की है। पत्थरबाजी का दौर अब पूरी तरह खत्म हो चुका है। पहले एनकाउंटर के दौरान भी पत्थर बरसते थे, अब ऐसा नहीं है। स्थानीय युवकों पर आईबी एवं जम्मू-कश्मीर पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट नजर रख रही है। किस घर से कौन, कब और कैसे गायब हुआ है, इस बात का पूरा रिकॉर्ड रखा जा रहा है। इसका नियमित फॉलोअप होता है। इस वजह से सीमा पार के आतंकी संगठन परेशान हो गए हैं। वे आतंकियों की नई भर्ती नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें घाटी में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों को बचाना पड़ रहा है। जब उन्हें स्थानीय स्तर पर सक्रिय आतंकी भर्ती करने में सफलता नहीं मिली तो वे हाईब्रिड आतंकी तैयार करने की रणनीति पर काम करने लगे।
जनता के बीच होने के कारण इन्हें पकड़ना मुश्किल
शीर्ष अधिकारी के मुताबिक, घाटी में हो रही टारगेट किलिंग के पीछे हाइब्रिड आतंकियों का हाथ रहता है। ये आतंकी पुलिस की लिस्ट में नहीं होते और पब्लिक के बीच ही रहते हैं, ऐसे में इन्हें पकड़ पाना आसान नहीं है। कश्मीरी पंडितों या गैर कश्मीरी लोगों की हत्या में इन्हीं लोगों का हाथ रहा है। घाटी में पाकिस्तानी आतंकी समूहों के द्वारा अब छोटे-छोटे आतंकी समूह खड़े किए जा रहे हैं। जब कोई टारगेट किलिंग होती है, तो उसके थोड़ी ही देर बाद किसी छोटे संगठन के द्वारा उसकी जिम्मेदारी लेने की खबर आ जाती है। हालांकि देर सवेर ये हाइब्रिड आतंकी भी सुरक्षा बलों का निशाना बन जाते हैं। हाइब्रिड आतंकियों को एके-47 स्वचालित राइफल मुहैया कराने की बजाए पिस्टल और हैंड ग्रेनेड दिए जाते हैं। इस साल 30 जून तक 125 आतंकी मारे गए थे। इनमें विदेशी आतंकियों की संख्या 34 से अधिक रही है। जम्मू कश्मीर में इस साल 65 से ज्यादा युवक, विभिन्न आतंकी तंजीमों में भर्ती हुए हैं। खास बात है कि गत वर्ष आतंकी भर्ती का आंकड़ा 142 था।