Home Blog Page 25

न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने की घोषणा

0

न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए उनके पास शक्ति नहीं बची है। अब वो फिर से चुनाव (Election) नहीं लड़ेगी। पीएम के रूप में अडर्न का कार्यकाल 7 फरवरी तक समाप्त हो जाएगा। वहीं, इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की सत्ताधारी लेबर पार्टी इस पद के लिए नए नेता की तलाश में है। इसको लेकर पार्टी में रविवार को वोट होगा। इस दौरान जो भी नया नेता चुना जाता है वो अगले चुनाव तक प्रधानमंत्री रहेगा।

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों और जन-प्रतिनिधियों को जोड़ा जाये, जिससे लोगों में शहर और जिले के प्रति गर्व की भावना पैदा हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के आमजन साक्षी बने इसके लिये जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न आयोजनों से वातावरण तैयार किया जाये।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छता की थीम पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के तहत लोगों से अपने गली, मोहल्ले और वार्ड की साफ-सफाई को लेकर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत बताई। उन्होंने जबलपुर में खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियों की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में भी पूरे शहर की भागीदारी हो। ऐसा माहौल तैयार हो, जिसमें यहाँ विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी और मेहमानों के बीच जबलपुर की अच्छी छवि बने और देश में इसकी पहचान बने।
बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पॉवर प्रजेटेशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने समाज के सभी वर्गों, नागरिकों, स्वयंसेवी एवं समाज सेवी संगठनों, औद्योगिक एवं व्यापारिक संघों तथा जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से यहाँ की ऐतिहासिक इमारतों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, चौराहों और सड़कों को सजाया- संवारा जा रहा है। साथ ही नागरिकों के सहयोग से घरों और प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस पर रोशनी की जायेगी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी शासकीय भवनों को सजाया संवारा जा रहा है।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े, अभिलाष पांडे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ट, जिला पंचायत की सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण एससी वर्मा मौजूद थे।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। भोपाल सहित इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर और बालाघाट में होने वाले आयोजनों से प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर्स को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान समत्व भवन में बैठक में 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 30 जनवरी को शाम 7 बजे करेंगे। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 21 हजार लोग सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों के प्रति दृष्टिकोण पर प्रस्तुतिकरण भी होगा। साथ ही तिरंगा लाइट शो, महाकाल और नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध कलाकार अभिलिप्सा पांडा द्वारा हर-हर शंभु तथा नटराज ग्रुप द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों के नृत्य और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शान, नीति मोहन तथा बैनीदयाल, देशभक्ति और खेलों पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जी-20 देशों के ध्वजों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम’’ की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी।

सीएम राइज स्कूल योजना की नीति आयोग ने सराहना की

0

मध्यप्रदेश राज्य (बेस्ट प्रेक्टिसेस) के संबंध में उपाध्यक्ष नीति आयोग, भारत सरकार सुमन बेरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बेरी ने राज्य के विभिन्न विभागों के प्रमुखों से चर्चा की एवं विभागीय उपलब्धियों और अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ने प्रदेश में किए जा रहे विभागीय कार्यों का उल्लेख करते हुए राज्य सरकार की नीति एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला।
उपाध्यक्ष नीति आयोग बेरी ने राज्य सरकार की बहुआयामी सीएम राइज स्कूल योजना की सराहना की एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति सुधार को लेकर किए जा रहे कार्यों को जाना। बेरी ने नगरीय प्रशासन विभाग को इंदौर के लगातार स्वच्छता में अव्वल रहने के लिए सराहना की और इस सफलता के मुख्य कारकों की जानकारी ली।
बेरी ने पर्यटन से मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसरों की संभावनाओं की जानकारी ली और जीडीपी में योगदान पर चर्चा की। किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग ने कृषि उपज निर्यात संवर्धन, ई-गिरदावरी एवं किसानों की उपज बेचने में सहायक फॉर्म गेट एप के बारे में तथा स्वास्थ्य विभाग ने मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य के साथ एनीमिया रोग के नियंत्रण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी नीति आयोग को दी।
उपाध्यक्ष, मप्र राज्य नीति एवं योजना आयोग प्रो. सचिन चतुर्वेदी ने मप्र में इंस्टीट्यूशनल फ्रेमवर्क को मजबूत करने एवं सांख्यिकी में व्यापक सुधार के लिए प्रस्ताव नीति आयोग भारत सरकार के समक्ष रखा।
मप्र शासन के पर्यटन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, स्कूल शिक्षा, किसान कल्याण एवं कृषि विकास तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव/ प्रमुख सचिव एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित थे। सभी विभागों से समन्वय का कार्य प्रमुख सचिव योजना,आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा किया गया।

जी-20 अन्तर्गत थिंक-20 कार्यक्रम के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री चौहान से चाय पर की चर्चा

0

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से जी-20 के अंतर्गत थिंक-20 कार्यक्रम में भोपाल आए विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने चाय पर चर्चा की। मुख्यमंत्री चौहान ने वैचारिक सत्र के समापन के बाद कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में डेलिगेट्स से भेंट एवं बातचीत की। इस अवसर पर समूह छायाचित्र भी लिया गया। नीति आयोग भारत सरकार के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, मध्यप्रदेश नीति आयोग के उपाध्यक्ष सचिन चतुर्वेदी और जी-20 देशों से आए डेलीगेट्स उपस्थित थे। डेलीगेट्स ने कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह की साज-सज्जा और भवन के कलात्मक स्वरूप की सराहना की।

UNSC ने अब्दुल रहमान मक्की को भी घोषित किया वैश्विक आतंकी

0

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने पाकिस्तान को झटका देते हुए सोमवार को पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की 1267 आईएसआईएल और अलकायदा प्रतिबंध समिति के तहत अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित किया गया है। UNSC के प्रस्ताव के अनुसार मक्की अब धन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है। वह हथियार खरीद नहीं कर सकता और अधिकार क्षेत्र से बाहर यात्रा भी नहीं कर सकता है।
अमेरिकी सरकार ने मक्की पर 2 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के फैसले से पहले ही वाशिंगटन और दिल्ली ने मक्की को घरेलू कानूनों के तहत आतंकवादी घोषित किया हुआ है। भारत में अब्दुल रहमान मक्की पर जम्मू और कश्मीर में हिंसा और हमलों के लिए युवाओं को धन जुटाने, भर्ती करने और कट्टरपंथी बनाने का दोषी है। मक्की लश्कर ए तैयबा (LeT) यानी जमात उल दावा (JuD) का पॉलिटिकल विंग का मुखिया है।
चीन ने लगाया था अड़ंगा
गौरतलब है कि बीते साल अब्दुल रहमान मक्की को वैश्विक आतंकी घोषित करने के लिए भारत भी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लेकर आया था, लेकिन चीन ने अड़ंगा लगा दिया था। जून में भारत ने इस मुद्दे पर चीन की आलोचना भी की थी।
भारत विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में रहा मक्की
मक्की भारत के खिलाफ जहर उगलने के लिए सुर्खियों में रहा है। साल 2010 में पुणे के जर्मन बेकरी में धमाके के 8 दिन पहले मुजफ्फराबाद में भाषण दिया था और पुणे समेत भारत के तीन शहरों में आतंकी हमले करने की धमकी दी थी। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट के अनुसार 2020 में पाकिस्तान के एंटी टेररिज्म कोर्ट ने मक्की को टेरर फाइनेंसिंग के केस में दोषी पाया था।

खरगोन से महेश्वर पहुंची खेलो इंडिया की मशाल

0

खेलो इंडिया की मशाल सोमवार को खरगोन नगर में भ्रमण कर दोपहर में महेश्वर पहुंची। खरगोन के उत्कृष्ट मैदान में जैसे ही कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी धर्मवीर सिंह ने खेलो इंडिया की मशाल थामी। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि महेश्वर में छह और सात फरवरी को सिर्फ राष्ट्रीय स्तर का खेल ही नहीं हो रहा है, बल्कि प्रदेश के आठ जिले मिलकर इस बार मेजबानी भी कर रहे हैं। यह गौरव इस बार खरगोन को भी मिला है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए हम तैयार हैं।
इस दौरान एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि खेलो इंडिया का आयोजन होना अपूर्व है। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी हेमेन्द्र वरणेरकर, जिला खेल अधिकारी पवि दुबे, तहसीलदार योगेन्द्र मौर्य, मप्र पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, खिलाड़ी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, अधिकारी उपस्थित रहे।

ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी पर टंगा मिला

0

ओडिशा में महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला है। वे 11 जनवरी से लापती थीं। कटक के जंगल में शव मिलने के बाद परिवार ने ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कटक के पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा के अनुसार, 26 वर्षीय राजश्री की स्कूटी अथागढ़ के गुरुदिझटिया जंगल में लावारिस हालत में मिली। यहीं उनका शव एक पेड़ पर फांसी से लटका था।
राजश्री दाएं हाथ की तेज गेंदबाज थीं और मध्य क्रम की बल्लेबाजी भी करती थीं। लापता होने के बाद 12 जनवरी को उनके कोच ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। Cricketer Rajshree Swain मूल रूप से पुरी जिले की रहने वाली थीं।
वो पुडुचेरी में आगामी राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट के लिए ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए कटक आई थीं। हालांकि, वह टूर्नामेंट के लिए चुनी गई 16 सदस्यीय टीम में उनको स्थान नहीं मिला था। तब वो रोते हुए कैंप से निकली थीं।

अली रजा अकबरी को ईरान ने दी फांसी

0

ईरान ने ब्रिटेन के लिए जासूसी करने के आरोप में अपने ही देश के पूर्व डिप्टी रक्षा मंत्री अली रजा अकबरी को फांसी दे दी। 11 जनवरी को ही उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। अली रजा अकबरी के पास ईरान और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता थी। ईरान में मंत्री पद से हटने केे बाद वे ब्रिटेन चले गए थे। 2019 में लौटे तो उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। केस चला और अब फांसी की सजा भी दे दी गई।
अली रजा अकबरी को ईरान में उदारवादी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था। आरोप था कि उन्होंने ईरान के नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में रहते हुए ब्रिटेन को अहम जानकारी दी। गिरफ्तार करने के बाद उन्हें लगातार टॉर्चर किया गया था। इस दौरान ब्रिटेन ने उनकी रिहाई की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते हुए भारत और अमेरिका इस साल के अंत में एक संयुक्त पृथ्वी अवलोकन परियोजना के तहत नासा-इसरो सिथेटिक अपर्चर रडार (निसार) उपग्रह का प्रक्षेपण कर सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिह शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने नेशनल साइंस फाउंडेशन के निदेशक सेतुरमन पंचनाथन के नेतृत्व में एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की यात्रा के दौरान यह टिप्पणी की।
निसार प्राकृतिक खतरों, समुद्र के स्तर में वृद्धि और भूजल के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए पृथ्वी के बदलते पारिस्थितिकी तंत्र, गतिशील सतहों और बर्फ के द्रव्यमान को मापेगा और अन्य अनुप्रयोगों में मदद करेगा।यह आरोही और अवरोही दर्रों पर विश्व स्तर पर पृथ्वी की भूमि और बर्फ से ढकी सतहों का भी निरीक्षण करेगा।
मूल रूप से तीन साल के मिशन के लिए यह औसतन हर छह दिन में पृथ्वी का नमूना लेगा। जितेंद्र सिह ने प्रतिनिधिमंडल से कहा, नासा-इसरो सिथेटिक एपर्चर रडार उपग्रह के 2023 में प्रक्षेपित होने की उम्मीद है।

’भारत जोड़ो यात्रा’ सांसद संतोख सिंह के निधन के बाद रोकी गई

0

पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। संतोख सिंह की तबीयत उस समय बिगड़ी थी, जब वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में हिस्सा ले रहे थे। जानकारी के मुताबिक, यात्रा जब लुधियाना से रवाना हुई, तब संतोख सिंह पद यात्रा कर रहे थे।
असहज महसूस होने पर उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। पंजाब में अभी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा का पंजाब चरण भी समाप्त होने जा रहा है। यहां से यात्रा हिमाचल और फिर जम्मू-कश्मीर में प्रवेश कर जाएगी। संतोख सिंह के निधन के बाद राहुल गांधी ने यात्रा रोक दी है और वे जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद ही यात्रा शुरू होगी। इस बीच पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत तमाम बड़े नेताओं ने संतोख सिंह के असमय निधन पर दुख व्यक्त किया है। खरगे ने ट्वीट किया, ‘हमारे सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा सदमा और दुख हुआ..।’
वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने ट्वीट किया, जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।