Home Blog Page 16

नोबेल शांति पुरस्कार के पीएम मोदी सबसे बड़े दावेदार

0

नोबेल शांति पुरस्कार के पीएम मोदी सबसे बड़े दावेदार

दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर नोबेल के शांति पुरस्कार से जुड़ी है। नोबेल कमेटी के डिप्टी लीडर असल तोजे ने प्रधानमंत्री मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार का सबसे बड़ा दवादेर बताया है।

भारत के प्रधानमंत्री ने जिस तरह रूसी राष्‍ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध के बारे में समझाया, वो काबिले तारीफ है। बिना कोई धमकी दिए परमाणु युद्ध के परिणामों के बारे में सख्‍त संदेश दिया। आज के दौर में हमें अंतरराष्ट्रीय राजनीति में इस तरह की लीडर की जरूरत है।

तोजे ने अपने बयान यह भी कहा कि पीएम मोदी एक भरोसेमंद नेता हैं जो देशों के बीच युद्ध को रोकने और शांति स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

बरगद, आम और चंपा के पौधे मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए

0

बरगद, आम और चंपा के पौधे मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, आम और चंपा के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने साथ राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय पुरस्कार विजेता तथा मुख्यमंत्री जन-सेवा मित्र ललित तायवाड़े ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकार संजीव शर्मा ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। कल्पना शर्मा, कमलेश शर्मा, सतपाल शर्मा, मुकेश शर्मा तथा रितेश शर्मा साथ थे।

संगठन की दो दिवसीय बैठक मे विकास यात्रा की सफलता-असफलता था बड़ा मुद्दा

0

संगठन की दो दिवसीय बैठक मे विकास यात्रा की सफलता-असफलता था बड़ा मुद्दा

 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में अब महज आठ महीने का ही समय शेष रह गया है. विधानसभा चुनावों को देखते हुए मप्र सरकार द्वारा पांच फरवरी से प्रदेश में विकास यात्रा निकाली गई. विकास द्वारा गांव-गांव-गली-गली पहुंची. विकास यात्रा में प्रशासनिक अफसर सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि शामिल हुए. इस विकास यात्रा का आज समापन हो गया है.

प्रदेश भर में विकास यात्रा के दौरान बीजेपी के जनप्रतिनिधियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजनों को अवगत कराया है. हालांकि, विकास यात्रा को प्रदेश में कई जगह विरोध का भी सामना करना पड़ा है. विकास यात्रा की सफलता और असफलता को लेकर आज से बीजेपी संगठन की दो दिवसीय बैठक का श्रीगणेश हुआ है. इस बैठक में संगठन के तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल हुए हैं. दो दिवसीय बैठक में विकास यात्रा को लेकर मंथन किया जाएगा.

26 फरवरी से बीजेपी प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक हो रही है. बैठक का कल 27 फरवरी को समापन होगा. बैठक के दौरान बूथ विस्तारक अभियान, आकांक्षी विधानसभा और सातों मोर्चों की बैठकों में नेतृत्व का मार्गदर्शन दिया जाएगा. सुबह 10.00 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ विस्तारक अभियान पार्ट-2 और बूथ विस्तारक कार्ययोजना की बैठक की शुरुआत हुई है.

 

बैठक को क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद संबोधित करेंगे.बैठक में प्रदेश टोलीए जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिले के प्रभारी महामंत्री व जिला टोली उपस्थित हुए हैं. इसी तरह दोपहर ढाई बजे आकांक्षी विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी.

 

कल मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक

बता दें कि राजधानी भोपाल में आयोजित भाजपा संगठन की बैठक के दूसरे दिन यानि 27 फरवरी को पार्टी के सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक आयोजित होगी. बैठक में मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे. दोपहर एक बजे समस्त मोर्चो की समानान्तर बैठक होगी. इन बैठकों में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी मार्गदर्शन देंगे.

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को वालियर हाई कोर्ट ने जमानती वारंट पर किया तलब

0

इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को वालियर हाई कोर्ट ने जमानती वारंट पर किया तलब

 

हाई कोर्ट की एकल पीठ ने भिंड के तत्कालीन व इंदौर के वर्तमान कलेक्टर इलैयाराजा टी राजा को 25 हजार रुपये के जमानती वारंट पर 25 फरवरी को तलब किया है। राधा भदौरिया ने 2017 में अवमानना याचिका दायर की थी। यह याचिका तभी से लंबित है।

 

अधिवक्ता महेश गोयल ने बताया कि राधा भदौरिया के पति पीडब्ल्यूडी भिंड में दैनिक वेतनभोगी के पद पर कार्य कर रहे थे। श्रम न्यायालय ने वेतन का बकाया देने का आदेश दिया था।

 

पीडब्ल्यूडी को आठ लाख रुपये राधा भदौरिया को देने थे। जब रुपये नहीं दिए तो कोर्ट ने आरआरसी जारी की। कलेक्टर को रुपये वसूल कराकर देने थे, लेकिन राधा भदौरिया को तीन लाख रुपये ही दिए गए।

पांच लाख रुपये बकाया था, जिसके चलते भिंड के तत्कालीन कलेक्टर इलैयाराजा टी के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी। वे न जवाब दे रहे थे और न उपस्थित हो रहे थे, जिसके चलते कोर्ट ने जमानत वारंट पर उन्हें तलब कर लिया है।

भेल दशहरा मैदान में जुटे भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता

0

भेल दशहरा मैदान में जुटे भीम आर्मी के हजारों कार्यकर्ता

भीम आर्मी की सभा रविवार को भोपाल में हो रही है। इसमें प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ जय युवा आदिवासी संगठन (जयस), ओबीसी महासभा, गोडवाना गणतंत्र पार्टी और आजाद समाज पार्टी के लोग भी इसमें शामिल हो रहे हैं। भेल दशहरा मैदान पर हो रही इस सभा में प्रदेश भर से एक लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। सुबह 11 बजे तक दशहरा मैदान में 20 हजार से ज्‍यादा लोग पहुंच चुके थे। भीम आर्मी के राष्ट्रीय प्रमुख चंद्रशेखर रावण भी इसमें शामिल हो रहे हैं। वह भोपाल पहुंच चुके हैं। दोपहर दो बजे के करीब 10 वाहनों की रैली के साथ वह भेल दशहरा मैदान में सभा स्थल में पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि भीम आर्मी संगठन 2023 के विधानसभा चुनाव में एक मोर्चा बनाकर चुनाव मैदान में उतर सकता है। इस सभा में जय युवा आदिवासी शक्ति संगठन (जयस) के संरक्षक आनंद राय, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की अध्यक्ष मोनिका शाह भट्टी, ओबीसी महासभा के नेता महेन्द्र लोधी भी शामिल होंगे।

रैली के लिए शिवपुरी, विदिशा, शाजापुर, रतलाम, देवास, उज्जैन से लोग पैदल भी भोपाल पहुंचे हैं। इस आयोजन को मध्य प्रदेश में नवंबर में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। भीम आर्मी के सुनील अस्तेय ने बताया कि प्रदेश में एक जनवरी से सामाजिक न्याय यात्रा निकाली गई, जो 52 जिलों, 230 विधानसभा क्षेत्रों को भ्रमण कर चुकी है। राजधानी में रविवार को इसका समापन किया जा रहा है। उन्‍होंने बताया कि भीम आर्मी राज्य और केंद्र सरकार से जातिगत जनगणना, आरक्षण की सीमा बढ़ाने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने, दो अप्रैल 2018 को अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों पर दर्ज किए गए आपराधिक प्रकरण वापस लेने, बैकलाग के खाली पदों पर भर्ती करने, ओबीसी के 51 हजार पदों पर नियुक्ति को लेकर लगी रोक हटाने, ठेकेदारी प्रथा खत्म करने, सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और छात्रावासों की संख्या बढ़ाने की मांग कर रही है।

कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया!

0

कई राज्यों के राज्यपालों को बदला गया!

नई दिल्ली।महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.अब उनकी जगह झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को वहां का राज्यपाल बनाया गया है.बीजेपी के पूर्व सांसद और तमिलनाडु के निवासी सीपी राधा कृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है.बताया जा रहा है कि लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर ने भी इस्तीफ़ा दिया है. राष्ट्रपति ने उनका भी इस्तीफ़ा मंज़ूर कर लिया है.

उनकी जगह अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ) बीडी मिश्रा को लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में ज़िम्मेदारी दी गई है.

मोदी सरकार के पिछले सरकार में वित्त राज्यमंत्री रहे शिव प्रताप शुक्ला अब हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल होंगे.

दूसरी शादी के बावजूद विधवा पत्‍नी उत्‍तराधिकार लाभ की हकदार -कोर्ट

0

दूसरी शादी के बावजूद विधवा पत्‍नी उत्‍तराधिकार लाभ की हकदार -कोर्ट

 

गुजरात की एक अदालत ने जवान की विधवा पत्‍नी को पुन: विवाह के बावजूद जवान की उत्‍तराधिकारी मानते हुए पति की मौत के बाद मिलने वाले लाभ मां व पत्‍नी को बराबर रूप से देने का निर्णय किया है। मृतक जवान के माता-पिता ने पुत्र की मौत के बाद इस पर दावा जताया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवान राजेश पलाशपगर का दिसंबर 2003 में एक सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया था। सीआईएसएफ में 12 साल नौकरी करने के कारण उसके निधन के बाद 2 लाख रु से अधिक की नकदी उसके उत्‍तराधिकारी को मिलनी थी

गुजरात की एक अदालत ने जवान की विधवा पत्‍नी को पुन: विवाह के बावजूद जवान की उत्‍तराधिकारी मानते हुए पति की मौत के बाद मिलने वाले लाभ मां व पत्‍नी को बराबर रूप से देने का निर्णय किया है। मृतक जवान के माता-पिता ने पुत्र की मौत के बाद इस पर दावा जताया था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसएफ के जवान राजेश पलाशपगर का दिसंबर 2003 में एक सड़क दुर्घटना के कारण निधन हो गया था। सीआईएसएफ में 12 साल नौकरी करने के कारण उसके निधन के बाद 2 लाख रु से अधिक की नकदी उसके उत्‍तराधिकारी को मिलनी थी

त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा-पत्र

0

त्रिपुरा चुनाव के लिए बीजेपी का घोषणा-पत्र

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सीएम माणिक साहा ने गुरुवार को “संकल्प पत्र 2023” जारी किया। त्रिपुरा में सत्तारुढ़ भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। वादा किया गया है कि छह हजार रुपये की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अलावा राज्य सरकार भी इसमें दो हजार रुपये और देगी। इसमें लगातार दूसरी बार सत्ता में लौटने पर आदिवासी क्षेत्रों के लिए अधिक स्वायत्तता, किसानों को और अधिक आर्थिक सहायता, रबर और बांस पर आधारित उद्योग-विशिष्ट विनिर्माण क्षेत्रों में वृद्धि का वादा किया गया है। इससे पूर्व नड्डा व साहा ने गुरुवार सुबह उदयपुर में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। बता दें कि 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए यहां 16 फरवरी को चुनाव होना है और नतीजे दो मार्च को आएंगे। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 35 सीटें मिली थीं।

 

धार्मिक गुरु अनुकुल चंद्र के नाम पर सभी के लिए पांच रुपये की भोजन योजना शुरू की जाएगी।

 

– त्रिपुरा को डीटीएच- विकास, परिवर्तन और सद्भाव के रास्ते पर लाया जाएगा।

प्रत्येक बालिका को 50,000 रुपये का बालिका समृद्धि बांड दिया जाएगा

 

– अगरतला में एक क्षेत्रीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना होगी ।

 

– आदिवासी भाषा कोकबोरोक सीबीएसई और आइसीएसई पाठ्यक्रम में विषय बनाया जाएगा।

 

– आदिवासी क्षेत्रों के लिए विधायी, कार्यकारी और वित्तीय शक्तियों सहित अधिक स्वायत्तता दी जाएगी।

मध्यप्रदेश ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीते

0

मध्यप्रदेश ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीते

 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ी छाए रहे। मध्यप्रदेश ने दो स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य सहित कुल सात पदक जीते। मोनिका भदौरिया ने सिंगल स्कल में स्वर्ण पदक जीता। रोइंग में हरियाणा ने भी शानदार प्रदर्शन कर दो स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य सहित कुल छह पदक के साथ मध्यप्रदेश को जोरदार टक्कर दी। वहीं महिला वर्ग में केरल का दबदबा रहा।

राजधानी के बडे तालाब पर बालिका वर्ग के सिंगल स्कल में मध्यप्रदेश की मोनिका भदौरिया ने स्वर्ण पदक जीता, तेलंगाना की बी हेमलता ने रजत और महाराष्ट्र की अक्षदा निगल ने कांस्य पदक जीता। बालिका डबल स्कल में हरियाणा की जोड़ी सुमन देवी व सविता ने स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश की संतोष यादव और जिज्ञासा रेगर ने रजत एवं ओडिशा की गुरशरण सिंह और अनुप्रीत कौर की जोड़ी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका कॉक्लेस फोर में केरल ने स्वर्ण, तमिलनाडु ने रजत तथा ओडिशा ने कांस्य पदक जीता। बालिका कॉक्लेस पेयर में पंजाब ने स्वर्ण पदक जीता। तमिलनाडु ने रजत तथा तेलंगाना कांस्य पदक जीता।

बालक वर्ग के सिंगल स्कल में उत्तराखंड के गौरव कुमार ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के प्रभाकर रजावत ने रजत और हरियाणा के लक्ष्य ने कांस्य पदक जीता। डबल स्कल में हरियाणा के रोहित और अजय की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। मध्यप्रदेश के अंकित सेधव और हरिओम ठाकुर ने रजत पदक जीता। कॉक्लेस पेयर में ओडिशा के सुमित एवं रवि ने स्वर्ण, मध्यप्रदेश के गोपाल ठाकुर और योगेश ठाकुर ने रजत एवं हरियाणा के अंकित व विशाल की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता। कॉक्लेस फोर में केरल ने स्वर्ण एवं हरियाणा ने रजत एवं मध्यप्रदेश ने कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश की टीम में छोटूनाथ, बंटी सेंधव, वेदांश और धीरज वर्मा शामिल थे।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ समत्व भवन में हुई बैठक

0

मुख्यमंत्री चौहान के साथ समत्व भवन में हुई बैठक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि निगम मंडल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष प्रदेश में चल रही विकास यात्रा से जुड़ कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलवाने और उन्हें जागरूक बनाने के प्रयासों में सहभागिता करें। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना से समाज में महिलाओं के बड़े वर्ग को आर्थिक सहयोग की पहल की गई है। विभिन्न वगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व में विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के लोगों को प्रतिमाह सहायता देने की शुरूआत की गई है। विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और बेटियों को उच्च शिक्षा में सहयोग भी किया जा रहा है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में निगम मण्डल के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों के साथ बैठक में उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में विकास और हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में जनप्रतिनिधियों का सहयोग मिल रहा है। मंत्री, सांसद, विधायक यात्राओं में भागीदारी कर रहे हैं। निगम मण्डल के पदाधिकारी भी जनता के हित में भागीदारी सुनिश्चित कर इन प्रयासों को सफल बनाएँ। प्रारंभ में मुख्यमंत्री चौहान का निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्षों ने प्रतीक-चिन्ह, गणेश प्रतिमा और कलाकृतियाँ भेंट कर बैठक आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। तीर्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष माखन सिंह, गोपालन एवं पशु संवर्धन बोर्ड के उपाध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानंद सहित अनेक निगम अध्यक्ष और उपाध्यक्ष उपस्थित थे।