Home Blog Page 5

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया से सीएम पद छोड़ने को कहा

0

कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया से सीएम पद छोड़ने को कहा
कर्नाटक की राजनीति में इस समय मुख्यमंत्री पद को लेकर हलचल तेज हो गई है. सिद्धारमैया से इस्तीफा लेने की चर्चा के बीच नई दिल्ली में बैठकों का दौर जारी है. सूत्रों के मुताबिक, डी.के. शिवकुमार के करीबी लोगों का दावा है कि कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री से पद छोड़ने के लिए कहा है.

सिद्धारमैया दे सकते हैं इस्तीफा!
हालांकि, सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने के लिए कुछ समय मांगा है, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि वे तय समय से पहले ही पद छोड़ सकते हैं. इसी बीच राहुल गांधी ने भी उनसे अलग से मुलाकात की है, जिससे इस मुद्दे की गंभीरता और बढ़ गई है.

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है, लेकिन राजनीतिक घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं और आने वाले दिनों में बड़ा फैसला सामने आ सकता है.

गौरतलब है कि इससे पहले कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चल रही अटकलों के बीच कांग्रेस ने मंगलवार को इन चर्चाओं को पूरी तरह निराधार बताया. पार्टी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ आलाकमान की बैठक में केवल राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर ही चर्चा हुई.

कांग्रेस बोले- ये सब कयासबाजी
पार्टी मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में हुई इस लंबी बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला शामिल हुए. बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि नेतृत्व परिवर्तन को लेकर जो भी खबरें चल रही हैं, वे महज़ अटकलें हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है.

उन्होंने बताया कि बैठक का पूरा फोकस आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों पर था. उम्मीदवारों की घोषणा अन्य राज्यों के साथ ही की जाएगी. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें कांग्रेस तीन और भाजपा एक सीट जीतने की स्थिति में है. खरगे का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और उनके दोबारा चुने जाने की संभावना जताई जा रही है.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कुछ नेताओं ने सिद्धरमैया को राज्यसभा भेजकर डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वहीं सिद्धरमैया ने दोहराया है कि वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे. दूसरी ओर शिवकुमार ने कहा है कि वे पार्टी नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे. 20 मई को कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से ही नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई थीं. हालांकि, पार्टी ने फिलहाल इन सभी अटकलों को खारिज कर दिया है.

सिद्धि योग में मेष, सिंह और मीन राशि को मिल सकता है भाग्य का साथ

0

सिद्धि योग में मेष, सिंह और मीन राशि को मिल सकता है भाग्य का साथ
सिद्धि योग और हस्त नक्षत्र के शुभ संयोग में मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कल सुख, समृद्धि और आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। मेष, सिंह और मीन राशि के जातकों को भाग्य का अच्छा साथ मिल सकता है, वहीं कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और व्यातीपात योग का प्रभाव दिन को और भी महत्वपूर्ण बना रहा है।

मेष राशिफल (Aries)
व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यों की गति धीमी रहेगी और लाभ मिलने में देरी हो सकती है। खर्च बढ़े हुए रहेंगे, लेकिन परिवारजनों के सहयोग से तनाव कम होगा।
लकी कलर: पर्पल | लकी नंबर: 9

वृषभ राशिफल (Taurus)
सीखने और सिखाने की प्रवृत्ति से जुड़ा दिन रहेगा। भावनात्मक संबंधों को लेकर पूर्वाग्रह सामने आने से रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। संतान पक्ष से बातचीत स्नेहपूर्ण रखनी होगी।

लकी कलर: ऑरेंज | लकी नंबर: 7

मिथुन राशिफल (Gemini)
व्यावसायिक गतिविधियों पर आपकी पकड़ मजबूत होगी। नगद लेनदेन प्रभावशाली रहेंगे और मित्रों से मुलाकात आनंददायक साबित होगी। कानून से जुड़े मामलों को सावधानी से निपटाना होगा।

लकी कलर: कॉफी कलर | लकी नंबर: 1

कर्क राशिफल (Cancer)
साझेदारों के साथ भविष्य की योजनाएं बनेंगी। सरकार से जुड़े कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। भावनात्मक संबंधों में फिर से गर्माहट महसूस होगी, वहीं शैक्षणिक कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

लकी कलर: पर्पल | लकी नंबर: 8

सिंह राशिफल (Leo)
धन प्राप्ति से कार्यों में गति आएगी और मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य और दवा व्यवसाय से जुड़े लोग व्यस्त रहेंगे। शब्दों में दूसरों के प्रति कठोरता दिखाने से बचें।

लकी कलर: ब्राउन | लकी नंबर: 7

कन्या राशिफल (Virgo)
दिन की शुरुआत में महत्वपूर्ण कार्यों से जुड़ी सूचनाएं मिल सकती हैं। परिवार में किसी खास मुद्दे पर बातचीत होगी। विलासिता की वस्तुओं पर धन खर्च होने के योग बन रहे हैं। यात्रा टालना बेहतर रहेगा।

लकी कलर: ग्रे | लकी नंबर: 3

तुला राशिफल (Libra)
व्यावसायिक कार्यों में धन की कमी महसूस हो सकती है। मित्रों और परिवारजनों का साथ अपेक्षा के अनुसार नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम रह सकता है। प्रेम संबंधों से मिली ऊर्जा तनाव कम करने में सहायक होगी। वाहन सावधानी से चलाएं।

लकी कलर: ब्राइट व्हाइट | लकी नंबर: 2

वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
धन की अच्छी उपलब्धता बनी रहेगी। बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों को पुराने कार्यों के कारण प्रशंसा और धन लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति विश्वास और समर्पण बनाए रखें।

लकी कलर: कॉपर | लकी नंबर: 1

धनु राशिफल (Sagittarius)
सुख-सुविधाओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। उच्च अधिकारियों के साथ रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए विरोधियों पर नजर रखें। बेरोजगारों को रोजगार के अच्छे प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।

लकी कलर: ऑफ व्हाइट | लकी नंबर: 6

मकर राशिफल (Capricorn)
दूसरों पर निर्भरता कम करनी होगी। बीच कार्यों में धोखा मिलने की आशंका है और विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। पुराने मित्रों का साथ मिलेगा और दैनिक सुविधाओं में वृद्धि होगी।

लकी कलर: पीकॉक ब्लू | लकी नंबर: 4

कुम्भ राशिफल (Aquarius)
परिश्रम से थका देने वाला दिन रह सकता है। शेयर मार्केट में धन का जोखिम लेने से बचें। नई व्यावसायिक योजनाओं को गहन विचार-विमर्श के बाद ही समर्थन दें। भावनात्मक संबंधों से जुड़ाव गहरा होगा।

लकी कलर: डार्क ऑरेंज | लकी नंबर: 4

मीन राशिफल (Pisces)
कार्य स्वाभाविक गति से आगे बढ़ेंगे और सकारात्मकता बनी रहेगी। अपेक्षा से अधिक सहयोग मिलने के कारण आप उत्साहित रह सकते हैं। बड़े वादे करने से बचें। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़कर उन्नति के लिए प्रयासरत रहेंगे।

लकी कलर: गोल्डन ग्रीन | लकी नंबर: 6

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में 849 बेटे-बेटियों को मिली स्कॉलरशिप

0

मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम में 849 बेटे-बेटियों को मिली स्कॉलरशिप
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आज मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड विभिन्न नवाचारों से देश में सबसे आगे है। प्रदेश में वक्फ बोर्ड के माध्यम से वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन की गई, इसके लिए भारत सरकार से स्कॉच अवार्ड मिला। यह पारदर्शी व्यवस्था पूरे देश के लिए उदाहरण बनी है। म.प्र वक्फ बोर्ड देश का श्रेष्ठ वक्फ बोर्ड है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को रवीन्द्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड के स्कॉलरशिप वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

रहीम और रसखान ने दिया समरसता का संदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारा देश रहीम और रसखान की मेलजोल की संस्कृति में विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की जनता कानून में भरोसा रखती है, चाहे किसी भी समुदाय की हो। इसलिए भारत पूरे विश्व में आदर्श है।

कश्मीर की जनता ने पड़ोसी दरिंदों को खदेड़ा, यह भारत की आदर्श संस्कृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जब जम्मू कश्मीर में पड़ोसी राष्ट्र से दरिन्दे आए तब वहां की जनता ने उनका सीधा विरोध किया और उन्हें खदेड़ दिया। हमारे देश की जनता बुद्धि और विवेक का उपयोग करती है। भारत की यह सुदृढ़ परम्परा और आदर्श संस्कृति है।

प्रधानमंत्री की पहल और मध्यप्रदेश की अग्रणी भूमिका
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नए वक्फ कानूनों से श्रेष्ठ कार्य को प्रोत्साहित किया है। जहां राज्यों के वक्फ बोर्ड की आय बढ़ रही है, वहीं सच्चाई के साथ कार्य करने का आनंद भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नए वक्फ कानून से अनेक वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा संभव हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने नए वक्फ कानून के माध्यम से सुशासन और पारदर्शिता की व्यवस्था लागू करवाई है। अतिक्रमण को रोकने में सफलता मिली है। मध्यप्रदेश इस कार्य में अग्रणी है।

वक्फ सुधार के कार्य ऐतिहासिक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से लेकर अब तक वक्फ सुधार में इतना बड़ा कार्य नहीं हुआ है। मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड अभिनंदन का पात्र है। वक्फ संपत्तियों का संरक्षण और सुधार हो रहा है। नया वक्फ भवन भी बनाने की पहल हुई है, जिसका नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम के नाम पर रखने का निर्णय लिया गया।

पोर्टल से पारदर्शिता आई
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अब पारदर्शी कार्य प्रणाली लागू है। उम्मीद पोर्टल के माध्यम से सभी वक्फ संपत्तियां ऑनलाइन हैं और रिकॉर्ड में दर्ज हुई हैं। वक्फ संपत्तियों के अतिक्रमण हटाने का कार्य बोर्ड द्वारा किया जा रहा है जो प्रशंसनीय है।

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

0

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।

मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं के बीच जनहित, सुशासन, शहरी विकास, सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार तथा राज्यों के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने देश के विकास में राज्यों की सक्रिय भूमिका और आपसी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

लालकिला मैदान में जनजातीय महाकुंभ, जंगलों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे -अमित शाह

0

लालकिला मैदान में जनजातीय महाकुंभ, जंगलों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे -अमित शाह
देश की राजधानी दिल्ली का लालकिला मैदान रविवार को विशाल जनजातीय सांस्कृतिक समागम और रैली का केंद्र बना रहा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश समेत देशभर से लाखों की संख्या में जनजातीय समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा और वाद्ययंत्रों के साथ दिल्ली पहुंचे।

इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनजातीय समाज को संबोधित करते हुए कहा, “हर भाषा, हर बोली को प्रतिनिधित्व करने वाले वनवासी भाइयों-बहनों को मैं प्रणाम करता हूं। जनजातियों का यह महाकुंभ आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि सरकार जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे जंगलों पर किसी का कब्जा नहीं होने देंगे।”

धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा।
‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हमारे संविधान निर्माताओं ने हर व्यक्ति को अपने मूल धर्म में स्वाभिमान के साथ जीने का अधिकार दिया है। किसी को लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा। हमें आज दिल्ली की इस धरती से अपने धर्म की रक्षा का संकल्प लेना होगा। यही हमें अपनी संस्कृति और देश से जोड़े रखेगा।”

समाज का हृदय से स्वागत करता
उन्होंने कहा, “मैं मध्य प्रदेश और गुजरात से आए अपने सभी भाइयों-बहनों, भील और मुंडा समाज, छत्तीसगढ़ से आए गोंड और कोलाम समाज, झारखंड और ओडिशा के संथाल और उरांव समाज, पूर्वोत्तर से आए बोडो, कार्बी, डिमासा, खासी, गारो और चकमा समाज, तथा आंध्र प्रदेश के चेंचू समाज का हृदय से स्वागत करता हूं।”

इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही
अमित शाह ने कहा कि दोनों संगठनों का वह आभार व्यक्त करते हैं जिन्होंने उन्हें जीवन में इस ऐतिहासिक आयोजन को देखने का अवसर दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है।

गृह मंत्री ने कहा, “जल, जंगल और पहाड़ हमारे जनजातीय भाइयों की आजीविका का आधार हैं। यही उनकी पहचान और संस्कृति की रक्षा करने वाला अभेद्य किला भी हैं। आज दुनिया में अगर सबसे टिकाऊ और प्रकृति के अनुकूल कोई मॉडल है, तो वह जनजातीय समाज का जीवन मॉडल है और हम उसे बचाने के लिए आगे आए हैं।”

उन्होंने कहा कि सभी जनजातीय समुदायों ने बिना किसी लिखित नियम के ‘विविधता में एकता और एकता में विविधता’ के मंत्र को जीवंत बनाए रखा है।

रूस ने यूक्रेन पर किया घातक हमला,अटैक में 700 ड्रोन भी शामिल

0

रूस ने यूक्रेन पर किया घातक हमला,अटैक में 700 ड्रोन भी शामिल
कीव में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. रूस ने इसी हफ्ते यूक्रेन पर जबरदस्त हमला किया है. यह बमबारी पुतिन की धमकी के बाद हुई है. इसमें रूस के कब्जे वाले पूर्व यूक्रेन में हुए हमलों पर बदला लेने की बात कही गई थी.

रूस के इस अटैक से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं. उसमें एक वीडियो में क्रूज मिसाइल को कीव के बीचों-बीच टकराते हुए देखा जा सकता है. फुटेज में मिसाइल टकराते ही अचानक तेज रोशनी की चमक नजर आ रही है. इसके बाद एक जोरदार धमाका होता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल ‘ओरेश्नेक’ भी दागी है.

सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम
रूस ने सुबह कीव पर इस युद्ध के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक को अंजाम दिया है. शहर पर 50 से ज्यादा मिसाइलें और 700 ड्रोन दागे गए हैं. यह वीडियो कीव के बीचों बीच एक क्रूज मिसाइल के टकराने का दृश्य भी दिखाता है. इधर, 24 मई यानी रविवार को यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी है कि इस हमले में 600 ड्रोन और 90 मिसाइलें दागी गई हैं. एयर डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को रोकने की कोशिश की है.

यूरो ग्राउंड मीडिया के मुताबिक, लुकिआनिवस्का मेट्रो स्टेशन के पास एक बिजनेस सेंटर और उससे सटे एक बाजार हमले में पूरी तरह तबाह हो गया. यहां एक छोटा सा कैफे भी शामिल था. इसे रूस के पिछले हमलों के बाद छह बार फिर से बनाया और खोला जा चुका था.

त्विषा का अंतिम संस्कार भोपाल में हुआ, भाई ने दी मुखाग्नि

0

त्विषा का अंतिम संस्कार भोपाल में हुआ, भाई ने दी मुखाग्नि
भोपाल के भदभदा विश्रामघाट में रविवार को त्विषा शर्मा का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में उन्हें अंतिम विदाई दी गई।

पुलिस पहुंची सर्मथ के घर
इधर, त्विषा मौत मामले की जांच कर रही पुलिस टीम आरोपित पति समर्थ सिंह को लेकर घर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीन रिक्रिएशन किया।

दोबारा पोस्टमार्टम
इससे पहले रविवार को भोपाल एम्स में त्विषा के शव का दूसरी बार पोस्टमार्टम किया गया। दिल्ली एम्स के फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम ने पोस्टमार्टम किया।

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत

0

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से 7 महिलाओं समेत 8 की मौत
कर्नाटक में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक नदी में डूबने से आठ लोग मौत के मुंह में समा गए. इसमें सात महिलाएं शामिल हैं. पीटीआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि रविवार को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ में थट्टे हक्कलु नदी में कम से कम आठ लोग डूब गए. इनमें सात महिलाएं शामिल हैं. यह घटना भटकल के पास हुई है. हादसे के बाद स्थानीय अधिकारियों और आपातकालीन टीमों ने बड़े पैमाने पर तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया है.

वहीं, पूरे मामले में अधिकारियों ने बताया कि नदी में नहाते समय कई लोग पानी के बहाव में बह गए. रेस्क्यू से जुड़े लोग लगातार अभियान चला रहे हैं. क्योंकि आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है. इस संबंध में और जानकारी का इंतजार करें.

पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
इस पूरे घटनाक्रम पर पीएम मोदी ने दुख जताया है. साथ ही मुआवजे का ऐलान किया है. पीएमओं के एक्स हैंडल जारी पोस्ट के तहत पीएम मोदी ने घटना को लेकर कहा है कि कर्नाटक के कारवार ज़िले में हुई दुखद घटना के बारे में सुनकर मुझे गहरा सदमा लगा. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.

उन्होंने कहा कि मैं प्रार्थना करता हूँ कि घायल लोग शीघ्र स्वस्थ हों. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों को PMNRF से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी.

प्लेऑफ की चारों टीमें तय,राजस्थान ने किया क्वालीफाई

0

प्लेऑफ की चारों टीमें तय,राजस्थान ने किया क्वालीफाई
आईपीएल 2026 प्लेऑफ के लिए चारों टीमें तय हो गई हैं. रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टॉप-4 में पहुंचने वाली चौथी टीम बनी. सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में कदम रखा था. इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने अपना नाम दर्ज कराया था. अब राजस्थान भी लिस्ट में शामिल हो गई है.

चारों टीमें तय होने के बाद अब एक सवाल यह उठ रहा है कि प्लेऑफ में चारों टीमों के मुकाबले कैसे होंगे? कौन सी टीम किससे खेलेगी? यहां आपको इसका आसान भाषा में जवाब मिलेगा कि अब किससे कौन भिड़ेगा?

आरसीबी और गुजरात के बीच होगा क्वालीफायर-1
टॉप-2 टीमों के बीच क्वालीफायर-1 खेला जाता है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीमें टेबल में क्रमश: पहले और दूसरे पायदान पर हैं. दोनों के बीच क्वालीफायर-1 होगा. यह मुकाबला 26 मई (मंगलवार) को धर्मशाला में होगा.

हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर
टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर समाप्त करने वाली टीमें एलिमिनेटर मुकाबला खेलती हैं. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें टेबल में क्रमश: तीसरे और चौथे पायदान पर है. दोनों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेन्द्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा.

टॉप-2 टीमों के पास 2 मौके, एलिमिनेटर में हार के साथ टीम बाहर
टॉप-2 में रहकर क्वालीफाई-1 खेलने वाली टीमों के पास 2 चांस होते हैं. क्वालीफायर-1 में जीतने वाली टीम डायरेक्ट फाइनल में जगह हासिल करती है. वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 में खेलने का मौका मिलता है. क्वालीफायर-2 में जीतने वाली टीम दूसरी फाइनलिस्ट बनती है. दोनों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाता है.

वहीं एलिमिनेटर में हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाता है और जीतने वाली टीम क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालीफायर-2 में भिड़ती है. क्वालीफायर-2 का मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में उसी मैदान पर खेला जाएगा, जहां एलिमिनेटर मैच होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस दफा कौन सी टीम चैंपियन बनती है.

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर सूर्य देव इन 6 राशियों की चमकाएंगे किस्मत

0

रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर सूर्य देव इन 6 राशियों की चमकाएंगे किस्मत
जब भी सूर्य देव अपना नक्षत्र बदलते हैं, तो हमारे अंदर के भरोसे, करियर और समाज में मिलने वाली प्रतिष्ठा पर इसका सीधा और गहरा असर देखने को मिलता है। 25 मई 2026 को सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र के भीतर प्रवेश करने जा रहे हैं।

रोहिणी नक्षत्र के स्वामी खुद चंद्र देव हैं और यह पूरी तरह से शुक्र देव की राशि वृषभ के अंतर्गत आता है, जिसे सुंदरता, सुख-साधनों, आकर्षण और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

मेष राशि
सूर्य देव अब आपके दूसरे घर यानी धन और वाणी के स्थान को प्रभावित करेंगे। इन दिनों आपका पूरा ध्यान अपनी कमाई बढ़ाने, बचत को मजबूत करने और परिवार की जिम्मेदारियों को ठीक से निभाने पर टिका रहेगा। बातचीत के दौरान आपके भीतर एक नया भरोसा दिखेगा, जिससे धन लाभ की राह धीरे-धीरे आसान होने लगेगी। बस इस बात की गांठ बांध लें कि किसी भी चर्चा के दौरान जोश में आकर किसी को कोई कड़वी बात न कहें।
उपाय: रोजाना सुबह सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें और अपनी बातचीत में हमेशा मिठास बनाए रखें।

वृषभ राशि
सूर्य देव इस समय आपकी ही राशि यानी लग्न भाव के भीतर गोचर कर रहे हैं। इससे आपके आत्मविश्वास, आकर्षण और काम के संचालन की क्षमता में काफी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। अपने लक्ष्यों को लेकर आप पहले से कहीं ज्यादा गंभीर और दृढ़ निश्चयी नजर आएंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी एक नई पहचान बनेगी और मान-सम्मान बढ़ेगा। बस अपने स्वभाव में अहंकार या जिद्दीपन को बिल्कुल भी जगह न दें।
उपाय: “ओम सूर्याय नमः” मंत्र का नियमित जाप करें और अपने व्यवहार में हमेशा विनम्रता रखें।

मिथुन राशि
सूर्य देव आपके बारहवें भाव को प्रभावित कर रहे हैं। जिसके कारण यह समय आपको थोड़ा शांत और अपने आप में सीमित रहने वाला बना सकता है। सुख-सुविधाओं, यात्राओं या भौतिक साधनों पर आपके खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है। इस समय पैसों से जुड़ा कोई भी बड़ा निर्णय बहुत सोच-समझकर लें और मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिक कामों से जुड़ें।
उपाय: नियमित रूप से ग्रैटिट्यूड मेडिटेशन करें और किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से पूरी तरह बचें।

कर्क राशि
सूर्य देव आपके ग्यारहवें भाव यानी लाभ और मुनाफे के स्थान को मजबूत कर रहे हैं। आपके सामाजिक संपर्क और कार्यक्षेत्र से जुड़े बड़े अधिकारी इस समय आपके बहुत काम आ सकते हैं, जिससे तरक्की के कुछ नए रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति में पहले से काफी अच्छा सुधार देखने को मिल सकता है। बस अपने बहुत करीबी लोगों से जरूरत से ज्यादा उम्मीदें पालने से खुद को बचाएं।
उपाय: घर के बड़े-बुजुर्गों का पूरा सम्मान करें और उनके जीवन के अनुभवों से कुछ नया सीखने का प्रयास करें।

सिंह राशि
आपकी राशि के स्वामी सूर्य देव आपके दसवें भाव यानी कर्म और करियर के स्थान में बेहद मजबूत स्थिति में आ रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय पद-प्रतिष्ठा और उन्नति के नए अवसर लेकर आ सकता है। आपकी कार्यक्षमता और संचालन शैली की हर जगह तारीफ होगी और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ऑफिस में साथ काम करने वालों पर बेवजह अपना हुक्म चलाने से बचें।
उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव की आराधना करें और दूसरों से बातचीत करते समय मन में पूरा धीरज रखें।

कन्या राशि
सूर्य देव आपके नवम भाव यानी भाग्य स्थान को प्रभावित कर रहे हैं। शिक्षा, लेखन और जीवन में कुछ नया सीखने के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही मददगार रहेगा। किसी लंबी दूरी की यात्रा या गुरुओं के सही मार्गदर्शन से आपको करियर में लंबी अवधि की योजनाएं तैयार करने में बड़ी मदद मिलेगी। हर छोटे अवसर की बहुत ज्यादा बाल की खाल निकालने की आदत से बचें।
उपाय: सूर्य देव को तांबे के पात्र से जल का अर्घ्य दें और अपने शिक्षकों या गुरुओं का आशीर्वाद लें।